शान्ति पाठ- अर्थ
The Shanti Path is a Jain prayer dedicated to Lord Shantinath, the 16th Tirthankara, invoking peace and blessings. Below is the Hindi abd English translation of the meaning of each verse of the Shanti Path.
(शान्ति पाठ बोलते समय पुष्प क्षेपण करते रहना चाहिये)
शांतिनाथ ! मुख शशि-उनहारी, शील-गुण-व्रत, संयमधारी |
लखन एकसौ-आठ विराजें, निरखत नयन-कमल-दल लाजें ||१||
अर्थ– हे शान्तिनाथ भगवान ! आपका चन्द्रमा के समान सुन्दर मुख है। आप शील, गुण, व्रत और संयम के धारक हैं। आपकी देह में १०८ शुभ लक्षण है और आपके नेत्रों को देखकर कमल दल भी लज्जित होते हैं।
O Lord Shantinath! Your face is as beautiful as the moon. You embody virtues, vows, and self-restraint. Your body is adorned with 108 auspicious marks, and even the lotus petals feel shy seeing your radiant eyes.
पंचम-चक्रवर्ति-पदधारी, सोलम-तीर्थंकर सुखकारी |
इन्द्र-नरेन्द्र-पूज्य जिननायक, नमो! शांतिहित शांतिविधायक ||२||
अर्थ– आप पाँचवें चक्रवर्ती हैं और सुखदाई सोलहवें तीर्थंकर है। आप इन्द्र तथा नरेन्द्रों द्वारा सदा पूजनीय हैं। मैं शान्ति की इच्छा से शान्ति के कर्ता सोलहवें तीर्थकर शान्तिनाथ को नमस्कार करता हूँ।
ou are the fifth Chakravarti (universal emperor) and the blissful 16th Tirthankara. Revered by Indra and kings, I bow to you, the bringer and creator of peace, with a desire for peace.
दिव्य-विटप1 पहुपन की वरषा2, दुंदुभि3 आसन4 वाणी-सरसा5।
छत्र6 चमर7 भामंडल8 भारी, ये तुव प्रातिहार्य मनहारी।।३।।
अर्थ– १. अशोक वृक्ष, २. देवों द्वारा की गई फूलों की वर्षा, ३. दुन्दुभि (नगाड़ों) का बजना, ४. सिंहासन, ५. एक योजन तक दिव्य ध्वनि का पहुँचना, ६. शिर पर तीन छत्रों का होना, ७. चौंसठ चमरों का ढुरना और ८. भामण्डल का होना – ये आपके आठ प्रतिहार्य मन को हरने वाले हैं।
Your eight divine attributes (Pratiharya) are enchanting: (1) the Ashoka tree, (2) a shower of flowers by gods, (3) the sound of divine drums, (4) a divine throne, (5) a divine voice reaching one yojana, (6) three divine umbrellas above your head, (7) sixty-four whisks (chamars), and (8) a radiant halo (bhamandal).
शांति-जिनेश शांति-सुखदार्इ, जगत्-पूज्य! पूजें सिरनार्इ |
परम-शांति दीजे हम सबको, पढ़ें तिन्हें पुनि चार-संघ को ||४||
अर्थ– संसार द्वारा पूज्य और शान्ति एवं सुख को देने वाले श्री शान्तिनाथ तीर्थंकर को मस्तक नवाकर नमस्कार करता हूँ। हे शान्तिनाथ भगवान ! चतुर्विध संघ (मुनि, आर्यिका, श्रावक, श्राविका) को, हम सबको और पढ़ने वालों को सदा परम शान्ति प्रदान कीजिये ।
Lord Shantinath, revered by the world and granter of peace and happiness, I bow to you. Grant supreme peace to the fourfold Jain community (monks, nuns, laymen, laywomen), to us all, and to those who recite this prayer.
पूजें जिन्हें मुकुट-हार किरीट लाके,इंद्रादिदेव अरु पूज्य पदाब्ज जाके |
सो शांतिनाथ वर-वंश जगत्-प्रदीप,मेरे लिये करहु शांति सदा अनूप ||५||
अर्थ– मुकुट, कुण्डल, हार और रत्नों को धारण करने वाले, इन्द्र इत्यादि देव जिनके चरण कमलों की पूजा करते हैं, वे उत्तम (इक्ष्वाकु) वंश में उत्पन्न होने वाले और संसार को प्रकाशित करने वाले तीर्थकर शान्तिनाथ मुझे अनुपम शान्ति प्रदान करें।
Adorned with a crown, earrings, garlands, and jewels, and worshipped by Indra and other gods at your lotus feet, O Shantinath, born in the noble Ikshvaku lineage and illuminator of the world, grant me unparalleled peace.
संपूजकों को प्रतिपालकों को, यतीन को औ’ यतिनायकों को |
राजा-प्रजा-राष्ट्र-सुदेश को ले, कीजे सुखी हे जिन! शांति को दे ||६||
अर्थ– हे जिनेन्द्र देव ! आप पूजन करने वालों को, रक्षा करने वालों को, मुनियों को, आचार्यों को, देश, राष्ट्र, राजा और प्रजा को सदा शान्ति प्रदान कर सुखी करिये ।
O Lord Jinendra! Grant peace and happiness to those who worship, protect, monks, spiritual leaders, kings, subjects, nations, and the country.
होवे सारी प्रजा को सुख, बलयुत हो धर्मधारी नरेशा |
होवे वर्षा समय पे, तिलभर न रहे व्याधियों का अंदेशा |
होवे चोरी न जारी, सुसमय वरते हो न दुष्काल मारी |
सारे ही देश धारें, जिनवर-वृष को जो सदा सौख्यकारी ||७||
अर्थ– सब प्रजा का कुशल हो, राजा बलवान और धर्मात्मा हो, बादल समय-समय पर वर्षा करें, सब रोगों का नाश हो, संसार में प्राणियों को एक क्षण भी दुर्भिक्ष, चोरी, अग्नि और बीमारी आदि के दु:ख न हों, सभी देश सदैव सुख देनेवाले जिनप्रणीत-धर्म को धारण करें ।७।
May all subjects prosper, the king be strong and righteous, rains fall timely, diseases be eradicated, and may there be no fear of famine, theft, fire, or illness. May all nations uphold the blissful Jain religion taught by the Tirthankaras.
घाति-कर्म जिन नाश करि, पायो केवलराज |
शांति करें सब-जगत् में, वृषभादिक-जिनराज ||८||
अर्थ– चार घातिया कर्म नाशकर केवलज्ञानरूपी साम्राज्य पाने वाले वृषभादि जिनेन्द्र भगवान् जगत् को शांति प्रदान करें ।८।
(यह पढ़कर झारी में जल-चंदन की शांतिधारा तीन बार छोड़ें)
Having destroyed the four destructive karmas and attained omniscient knowledge (Kevaljnana), may Lord Vrishabhadi and other Jinendras grant peace to the world. (At this point, pour water and sandalwood paste as a peace-offering thrice.)
(छन्द मंदाक्रांता)
शास्त्रों का हो, पठन सुखदा, लाभ सत्संगती का |
सद्वृत्तौं का, सुजस कहके, दोष ढाँकू सभी का ||9||
बोलूँ प्यारे, वचन हित के, आपका रूप ध्याऊँ |
तौ लों सेऊँ, चरण जिन के मोक्ष जौ लों न पाऊँ ||10||
अर्थ– हे भगवान् ! सुखकारी शास्त्रों का स्वाध्याय हो, सदा उत्तम पुरुष की संगति रहे, सदाचारी पुरुषों का गुणगान कर सभी के दोष छिपाऊँ, सभी जीवों का हित करनेवाले वचन बोलूँ और जब तक मोक्ष की प्राप्ति न हो जावे तब तक प्रत्येक जन्म में आपके रूप का अवलोकन करूँ, और आपके चरणों की सदा सेवा करता रहूँ ।
O Lord! May I study scriptures that bring happiness, keep the company of virtuous people, praise the righteous and conceal others’ faults, speak words that benefit all beings, contemplate your form, and serve your feet until I attain liberation.
(छन्द आर्या)
तव पद मेरे हिय में, मम हिय तेरे पुनीत चरणों में |
तब लों लीन रहे प्रभु, जब लों पाया न मुक्तिपद मैं ने ||११||
अर्थ– हे प्रभु ! तब तक आपके चरण मेरे हृदय में विराजमान रहें और मेरा हृदय आपके चरणों मे लीन रहे, जब तक मोक्ष की प्राप्ति न हो जावे।
O Lord! May your lotus feet reside in my heart, and may my heart remain immersed in them until I attain liberation.
अक्षर-पद-मात्रा से, दूषित जो कुछ कहा गया मुझ से |
क्षमा करो प्रभु सो सब, करुणा करि पुनि छुड़ाहु भवदु:ख से ||१२||
अर्थ -हे परमात्मन् ! आपकी पूजा बोलने में मुझ से अक्षरों की, पदों की व मात्राओं आदि की जो भी गलतियाँ हुर्इ हों, उन्हें आप क्षमा करें, करुणाकर मुझे संसार के दु:खों से छुड़ा दें।
O Lord! Forgive any errors in letters, words, or meters made during this worship, and with compassion, free me from the sorrows of worldly existence.
हे जगबंधु जिनेश्वर ! पाऊँ तव चरण-शरण बलिहारी |
मरण-समाधि सुदुर्लभ, कर्मों का क्षय सुबोध सुखकारी ||१३||
अर्थ– हे जगबन्धु जिनेश्वर! आपके चरणों की शरण की कृपा से दुर्लभ-समाधिमरण प्राप्त हो और कर्मो का क्षय होकर सुख देनेवाले केवलज्ञान की प्राप्ति हो।
O Lord Jinendra, friend of the world! By the grace of your feet, may I attain the rare state of serene death (Samadhi-marana) and the blissful destruction of karmas leading to omniscient knowledge.
।। इत्याशीर्वाद: पुष्पांजलिं क्षिपेत् ।।
(नौ बार णमोकार-मंत्र का जाप करें)
The prayer concludes with chanting the Namokar Mantra nine times and offering flower petals (pushpanjali). Flowers should be sprinkled throughout the recitation. This prayer is significant in Jainism for seeking peace, happiness, and liberation.