भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
ललितांग स्वर्गभोग वर्णन पर्व 5 – श्लोक 1 से 12 | श्लोक 13 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61
श्लोक 62 से 71 भूतवाद का पूर्ण खंडन
स्वयंबुद्ध ने कहा कि मदशक्ति का दृष्टांत असंगत है, क्योंकि मादक शक्ति जड़ है। भूतवादी अपिशाचग्रस्त हैं। चैतन्य अचेतन में नहीं। पूर्वभव संस्कारों से जीव का अस्तित्व सिद्ध है। परलोक और पुण्य-पाप भोगने वाला जीव पृथक् है। जातिस्मरण, आगम, और शरीर की चेष्टाएँ जीव को प्रमाणित करते हैं। भूतचतुष्टय से बटलोई में जीव नहीं बनता, अतः भूतवाद मूर्खों का प्रलाप है।
English translation of Ādi purāṇa parv 5- Shlok 62 to 71
श्लोक ( Shlok ) 62 – 64
शरीरं किमुपादानं संविदः सहकारि वा । नोपादानमुपादेयाद् विजातीयत्वदर्शनात् ।।६२।।
‘सहकारीति वेदिष्टभुपादानं तु मृग्यताम् । “सूक्ष्मभूतसमाहारस्तदुपादानमिध्यसत् ।।६३।।
ततो भूतमयाद् देहाद् व्यतिमिन्नं स्वलक्षणम् । जीवद्रव्यमुपादानं चैतन्यस्येति गृह्यताम् ॥६४।।
आपका कहना है कि शरीर से चैतन्य की उत्पत्ति होती हैं―यहाँ हम पूछते हैं कि शरीर चैतन्य की उत्पत्ति में उपादान कारण है अथवा सहकारी कारण उपादान कारण तो हो नहीं सकता क्योंकि उपादेय―चैतन्य से शरीर विजातीय पदार्थ है । यदि सहकारी कारण मानो तो यह हमें भी इष्ट है परंतु उपादान कारण की खोज फिर भी करनी चाहिए । कदाचित् यह कहो कि सूक्ष्म रूप से परिणत भूतचतुष्टय का समुदाय ही उपादान कारण है तो आपका यह कहना असत् है क्योंकि सूक्ष्म भूतचतुष्टय के संयोग-द्वारा उत्पन्न हुए शरीर से वह चैतन्य पृथक् ही प्रतिभासित होता है । इसलिए जीवद्रव्य को ही चैतन्य का उपादान कारण मानना ठीक है चूँकि वही उसका सजातीय और सलक्षण है ।।62-64।।
You say that consciousness arises from the body—here we ask: Is the body the material cause (upādāna kāraṇa) or the cooperative cause of consciousness? The body cannot be the material cause because consciousness is a substance different from the body. If you consider the body as the cooperative cause, we would accept that, but the search for the material cause should still continue.
Perhaps you would say that the subtle form of the combined elements (earth, water, fire, and air) is the material cause of consciousness. However, this is incorrect because consciousness, which arises from the combination of the subtle elements, appears separately from the body.
Therefore, it is correct to consider the soul (jīva-dravya) as the material cause of consciousness, since it is its natural and inherent substance.” ( 62-64)
श्लोक ( Shlok ) 65
एतेनैव प्रतिक्षिप्तं मदिराङ्गनिदर्शनम् । मदिराङ्गेष्वविरोधिन्या मदशक्तेविंभावनात् ॥६५॥
भूतवादी ने जो पुष्प, गुड़, पानी आदि के मिलने से मदशक्ति के उत्पन्न होने का दृष्टांत दिया है, उपयुक्त कथन से उसका भी निराकरण हो जाता है क्योंकि मदिरा के कारण जो गुड़ आदि हैं वे जड़ और मूर्तिक हैं तथा उनसे जो मादक शक्ति उत्पन्न होती है वह भी जड़ और मूर्तिक है । भावार्थ―मादक शक्ति का उदाहरण विषम है । क्योंकि प्रकृत में आप सिद्ध करना चाहते हैं विजातीय द्रव्य से विजातीय की उत्पत्ति और उदाहरण दे रहे हैं सजातीय द्रव्य से सजातीय की उत्पत्ति का ।।65।।
“The materialist’s example of the combination of flowers, jaggery, water, etc., leading to the production of intoxicating power is also refuted by the above statement, because the jaggery, etc., which are caused by alcohol, are inert and physical, and the intoxicating power that arises from them is also inert and physical.
Meaning: The example of intoxicating power is inappropriate. This is because, in nature, you are trying to prove the creation of a substance of one kind from a substance of another kind, but you are giving an example of the creation of a substance of the same kind from another of the same kind.” (65)
श्लोक ( Shlok ) 66
सत्यं भूतोपसृष्टोऽयं भूतवादी कुतोऽन्यथा । भूतमात्रमिदं विश्वमभूतं प्रतिपादयेत् ।।६६।।
वास्तव में भूतवादी चार्वाक अपिशाचों से ग्रसित हुआ जान पड़ता है । यदि ऐसा नहीं होता तो इस संसार को जीवरहित केवल पृथिवी, जल, तेज, वायुरूप ही कैसे कहता ।।66।।
“In reality, the materialist Charvaka seems to be possessed by evil spirits. If this were not the case, how could he claim that this world is lifeless and composed only of earth, water, fire, and air?” (66)
श्लोक ( Shlok ) 67
पृथिव्यादिष्वनुद्द्भूतं चैतन्यं पूर्वमस्ति चेत् । नाचेतनेषु चैतन्यशक्तेयंफमनन्वयात् ॥ ६७॥
कदाचित् भूतवादी यह कहे कि पृथिवी आदि भूतचतुष्टय में चैतन्यशक्ति अव्यक्तरूप से पहले से ही रहती है सो वह भी ठीक नहीं है क्योंकि अचेतन पदार्थ में चेतनशक्ति नहीं पायी जाती, यह बात अत्यंत प्रसिद्ध है ।।67।।
“Perhaps the materialist might say that the power of consciousness already exists in an unmanifest form within the elements like earth, water, fire, and air. However, this is also incorrect, because consciousness cannot be found in inert substances. This is a widely accepted truth.” (67)
श्लोक ( Shlok ) 68
आद्यन्तौ देहिनां देहौ न विना भवतस्तनू । पूर्वोत्तरे संविद्धिष्ठानत्वान्मध्यदेहवत् ।।६८।।
इस उपयुक्त कथन से सिद्ध हुआ कि जीव कोई भिन्न पदार्थ है और ज्ञान उसका लक्षण है । जैसे इस वर्तमान शरीर में जीव का अस्तित्व है उसी प्रकार पिछले और आगे के शरीर में भी उसका अस्तित्व सिद्ध होता है क्योंकि जीवों का वर्तमान शरीर पिछले शरीर के बिना नहीं हो सकता । उसका कारण यह है कि वर्तमान शरीर में स्थित आत्मा में जो दुग्धपानादि क्रियाएँ देखी जाती हैं वे पूर्वभव का संस्कार ही हैं । यदि वर्तमान शरीर के पहले इस जीव का कोई शरीर नहीं होता और यह नवीन ही उत्पन्न हुआ होता तो जीव की सहसा दुग्धपानादि में प्रवृत्ति नहीं हो सकती । इसी प्रकार वर्तमान शरीर के बाद भी यह जीव कोई-न-कोई शरीर धारण करेगा क्योंकि ऐंद्रियिक ज्ञानसहित आत्मा बिना शरीर के रह नहीं सकता ।।68।।
“This statement proves that the soul is a distinct substance, and knowledge is its characteristic. Just as the soul exists in the current body, it also exists in the previous and future bodies, because the soul’s current body cannot exist without the previous one. The reason for this is that the actions such as drinking milk seen in the present body are the result of the impressions (samskāras) from previous lives. If this soul did not have a body before the current one and had just been newly born, it would not have the tendency to engage in actions like drinking milk. In the same way, after the current body, the soul will take on another body, because the soul with sensory knowledge cannot exist without a body.” ( 68)
श्लोक ( Shlok ) 69
तौ देहो यन्त्र तं विद्धि परलोकमसंशयम् । तद्वांश्च परलोकी स्यात् प्रेत्यभावफलोपमुक् ॥६९॥
जहाँ यह जीव अपने अगले-पिछले शरीरों से युक्त होता है वहीं उसका परलोक कहलाता है और उन शरीरों में रहने वाला आत्मा परलोकी कहा जाता है तथा वही परलोकी आत्मा परलोक संबंधी पुण्य-पापों के फल को भोगता है ।।69।।
“Where this soul is associated with its past and future bodies, that is referred to as the afterlife (paralok). The soul that resides in those bodies is called the afterlife soul (parloki), and it is this afterlife soul that experiences the fruits of virtues (punya) and sins (papa) related to the afterlife.” ( 69)
श्लोक ( Shlok ) 70
जात्यनुस्मरणाज्जीवगतागतविनिश्वयात् । आप्तोक्तिसंभवाच्चैव जीवास्तित्वविनिश्चयः ॥७०॥
इसके सिवाय, जातिस्मरण से जीवन-मरणरूप आवागमन से और आप्त प्रणीत आगम से भी जीव का पृथक् अस्तित्व सिद्ध होता है ।।70।।
Moreover, the distinct existence of the soul is also established through recollection of past lives (jātismaraṇa), the cycle of birth and death (saṃsāra), and the scriptures (āgama) authored by trustworthy authorities (āpta).” ( 70)
श्लोक ( Shlok ) 71
अन्यप्रेरितमेतस्य शरीरस्य विचेष्टितम् । हिताहिताभिसंघा नाद्यन्त्रस्येय विचेष्टितम् ॥७१॥
जिस प्रकार किसी यंत्र में जो हलन-चलन होता है वह किसी अन्य चालक की प्रेरणा से होता है । इसी प्रकार इस शरीर में भी जो यातायातरूपी हलन-चलन हो रहा है वह भी किसी अन्य चालक की प्रेरणा से ही हो रहा है वह चालक आत्मा ही है । इसके सिवाय शरीर की जो चेष्टाएँ होती हैं सो हित-अहित के विचारपूर्वक होती हैं―इससे भी जीव का अस्तित्व पृथक् जाना जाता है ।।71।।
“Just as the movement in a machine occurs due to the inspiration of an external operator, similarly, the movement and activity within this body also occur due to the inspiration of another operator, which is the soul. Moreover, the actions of the body are carried out with consideration of benefit and harm—this also indicates the distinct existence of the soul.” (71)
श्लोक 72 से 81
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 137 से 146 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155
पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 124 | श्लोक 125 से 138 | श्लोक 139 से 151 | श्लोक 152 से 163 | श्लोक 164 से 171 | श्लोक 172से 183 | श्लोक 184 से 192 | श्लोक 193 से 201 | श्लोक 202 से 212 | श्लोक 213 से 221 | श्लोक 222 से 239
श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 152 | श्लोक 153 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 198
ललितांग स्वर्गभोग वर्णन पर्व 5 – श्लोक 1 से 12 | श्लोक 13 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena