आदिपुराण पर्व 25 – भगवान के विहार का दर्शन करने वाला पर्व 25 – श्लोक 1 से 12 | श्लोक 144 से 155 | श्लोक 156 से 167 | श्लोक 168 से 178 | श्लोक 179 से 190 |
श्लोक 191 से 203 जिन सहस्त्रनाम 801 से 900,भगवान वृषभदेव की त्रिकालदर्शिता और कल्याणमय स्वरूप
भगवान वृषभदेव तीनों काल के पदार्थों को देखने वाले त्रिकालदर्शी हैं। वे लोकों के स्वामी लोकेश और लोगों के पोषक लोकधाता हैं। व्रतों को दृढ़ रखने वाले दृढ़व्रत और सभी लोकों से श्रेष्ठ सर्वलोकातिग हैं। पूजा के योग्य पूज्य और सभी को अभीष्ट स्थान तक पहुँचाने वाले सर्वलोकैकसारथि हैं। सबसे प्राचीन पुराण, आत्मगुणों से युक्त पुरुष, और सर्वप्रथम पूर्व कहलाते हैं। वे देवों में मुख्य आदिदेव और कल्याणस्वरूप कल्याण हैं। उनकी आत्मा निर्मल दीप्रकल्याणात्मा और वे कर्ममल से मुक्त विकल्मष हैं। वे देवों के देव देवदेव, जगत् के स्वामी जगन्नाथ, और सबसे ज्येष्ठ जगदग्रज हैं।
English translation of Ādi purāṇa parv 25 – Shlok 191 to 203
श्लोक ( Shlok ) 191
त्रिकालदर्शी लोकेशो लोकधाता दृढ़व्रतः । सर्वलोकातिगः पूज्यः सर्वलोकैकसारथिः
तीनों कालसंबंधी समस्त पदार्थों को देखने वाले हैं इसलिए त्रिकालदर्शी 801, लोकों के स्वामी होने से लोकेश 802, समस्त लोगों के पोषक या रक्षक होने से लोकधाता 803, व्रतों को स्थिर रखने से दृढ़व्रत 804, सब लोकों से श्रेष्ठ होने के कारण सर्वलोकातिग 805, पूजा के योग्य होने से पूज्य 806 और सब लोगों को मुख्यरूप से अभीष्ट स्थान तक पहुंचाने में समर्थ होने से सर्वलोकैकसारथि 807 कहलाते हैं ।।191।।
“As the one who sees all things related to the three times (past, present, and future), you are called Trikāladarśī (801). Being the lord of the worlds, you are known as Lokeśa (802). As the nourisher or protector of all beings, you are called Lokadhātā (803). For steadfastly maintaining vows, you are known as Dṛḍhavrata (804). Being superior to all worlds, you are called Sarvalokātiga (805). Being worthy of worship, you are called Pūjya (806). And, being capable of guiding all beings to their desired destination, you are called Sarvalokaikasārathi (807).” ||191||
श्लोक ( Shlok ) 192
पुराणः पुरुषः पूर्वः कृतपूर्वांगविस्तरः। आदिदेवः पुराणाद्यः पुरुदेवोऽधिदेवता
सबसे प्राचीन होने से पुराण 808, आत्मा के श्रेष्ठ गुणों को प्राप्त होने से पुरुष 809, सर्व प्रथम होने से पूर्व 810, अंग और पूर्वों का विस्तार करने से कृतपूर्वांगविस्तर 811, सब देवों में मुख्य होने से आदिदेव 812, पुराणों में प्रथम होने से पुराणाद्य 813, महान अथवा प्रथम तीर्थंकर होने से पुरुदेव 814 और देवों के भी देव होने से अधिदेवता 815 कहलाते हैं ।।192।।
“Being the most ancient, you are called Purāṇa (808). Attaining the highest virtues of the soul, you are known as Puruṣa (809). Being the very first, you are called Pūrva (810). By expanding the limbs and scriptural sections (Aṅgas and Pūrvas), you are known as Kṛtapūrvāṅgavistara (811). As the foremost among all gods, you are called Ādideva (812). Being the first among the Purāṇas, you are known as Purāṇādya (813). Being great or the first Tīrthaṅkara, you are called Purudeva (814). And, as the god of all gods, you are known as Adhidevatā (815).” ||192||
श्लोक ( Shlok ) 193
युगमुख्यो युगज्येष्ठो युगादिस्थितिदेशकः । कल्याणवर्णः कल्याणः कल्यः कल्याणलक्षणः
इस अवसर्पिणी युग के मुख्य पुरुष होने से युगमुख्य 816, इसी युग में सबसे बड़े होने से युगज्येष्ठ 817, कर्मभूमिरूप युग के प्रारंभ में तत्कालोचित मर्यादा के उपदेशक होने से युगादिस्थितिदेशक 818, कल्याण अर्थात् सुवर्ण के समान कांति के धारक होने से कल्याणवर्ण 819, कल्याणरूप होने से कल्याण 820, मोक्ष प्राप्त करने में सज्ज अर्थात् तत्पर अथवा निरामय नीरोग होने से कल्य 821, और कल्याणकारी लक्षणों से युक्त होने के कारण कल्याणलक्षण 822 कहलाते हैं ।।193।।
“Being the principal person of this Avasarpiṇī era, you are called Yugamukhya (816). Being the greatest in this era, you are known as Yugajyeṣṭha (817). As the instructor of appropriate principles at the beginning of the era of karma-bhūmi, you are called Yugādisthitideśaka (818). Possessing a radiant hue like gold, you are known as Kalyāṇavarṇa (819). Being the embodiment of auspiciousness, you are called Kalyāṇa (820). Being ready or free from afflictions for attaining liberation, you are called Kalya (821). And, being endowed with auspicious characteristics, you are known as Kalyāṇalakṣaṇa (822).” ||193||
श्लोक ( Shlok ) 194
कल्याणप्रकृतिर्दीप्रकल्याणात्मा विकल्मषः । विकलंकः कलातीतः कलिलघ्नः कलाधरः
आपका स्वभाव कल्याणरूप है इसलिए आप कल्याणप्रकृति 823 कहलाते हैं, आपकी आत्मा दैदीप्यमान सुवर्ण समान निर्मल है इसलिए आप दीप्रकल्याणात्मा 824 कहे जाते हैं, कर्मकालिमा से रहित हैं इसलिए विकल्मष 825 कहलाते हैं, कलंकरहित हैं इसलिए विकलंक 826 कहे जाते हैं, शरीररहित हैं इसलिए कलातीत 827 कहलाते हैं, पापों को नष्ट करने वाले हैं इसलिए कलिलघ्न 828 कहे जाते हैं, और अनेक कलाओं को धारण करने वाले हैं इसलिए कलाधर 829 माने जाते हैं ।।194।।
“Since your nature is of auspiciousness, you are called Kalyāṇaprakṛti (823). Your soul is radiant and pure like gleaming gold, hence you are known as Dīprakalyāṇātmā (824). Being free from the darkness of karma, you are called Vikalmaṣa (825). Being devoid of blemishes, you are known as Vikalaṅka (826). Being beyond the limitations of the body, you are called Kalātīta (827). As you destroy sins, you are named Kalilaghna (828). And, as you possess many forms of excellence, you are called Kalādhara (829).” ||194||
श्लोक ( Shlok ) 195
देवदेवो जगन्नाथो जगवन्धुर्जगद्विभुः । जगद्धितैषी लोकज्ञः सर्वगो जगदग्रजः ॥१९५॥
देवों के देव होने से देवदेव 830, जगत् के स्वामी होने से जगन्नाथ 831, जगत् के भाई होने से जगद्बंधु 832, जगत् के स्वामी होने से जगद्विभु 833, जगत् का हित चाहने वाले होने से जगद्धितैषी 834, लोक को जानने से लोकज्ञ 835, सब जगह व्याप्त होने से सर्वग 836 और जगत् में सबमें ज्येष्ठ होने के कारण जगदग्रज 837 कहलाते हैं ।।195।।
“Being the god of gods, you are called Devadeva (830). Being the lord of the universe, you are known as Jagannātha (831). As the brother of the world, you are called Jagadbandhu (832). As the sovereign of the world, you are named Jagadvibhu (833). Desiring the welfare of the universe, you are called Jagaddhitaiṣī (834). Knowing the world, you are known as Lokajña (835). Being present everywhere, you are called Sarvaga (836). And, being the foremost among all in the universe, you are known as Jagadagraja (837).” ||195||
श्लोक ( Shlok ) 196
चरावरगुरुर्गोप्यो गूढ़ात्मा गुढ़गोचरः। सद्योजातः प्रकाशात्मा ज्वलज्ज्वलनसप्रभः ॥ १९६॥
चर, स्थावर सभी के गुरु होने से चराचरगुरु 838, बड़ी सावधानी के साथ हृदय में सुरक्षित रखने से गोप्य 839, गूढ़ स्वरूप के धारक होने से गूढ़ात्मा 840, अत्यंत गूढ़ विषयों को जानने से गूढ़गोचर 841, तत्काल में उत्पन्न हुए के समान निर्विकार होने से सद्योजात 842, प्रकाशस्वरूप होने से प्रकाशात्मा 843 और जलती हुई अग्नि के समान शरीर की प्रभा के धारक होने से ज्वलज्ज्वलनसप्रभ 844 कहलाते हैं ।।196।।
“Being the guru of both moving (char) and non-moving (sthāvar) beings, you are called Charācharguru (838). Being carefully kept within the heart, you are known as Gopya (839). Possessing a deeply mysterious nature, you are called Gūḍhātmā (840). Knowing extremely profound subjects, you are known as Gūḍhagochara (841). Being unaffected and pure as if just born, you are called Sadyojāta (842). Being of a luminous nature, you are called Prakāśātmā (843). And, possessing the brilliance of a burning fire, you are known as Jvalajjvalanasaprabha (844).” ||196||
श्लोक ( Shlok ) 197
आदित्यवर्णो भर्माभः सुप्रमः कनकप्रभः । सुवर्णवर्णो रुक्माभः सूर्यकोटिसमप्रभः ॥१९७॥
सूर्य के समान तेजस्वी होने से आदित्यवर्ण 845, सुवर्ण के समान कांति वाले होने से भर्माभ 846, उत्तमप्रभा से युक्त होने के कारण सुप्रभ 847, सुवर्ण के समान आभा होने से कनकप्रभ 848, सुवर्णवर्ण 849 और रुक्माभ 850 तथा करोड़ों सूर्यों के समान दैदीप्यमान प्रभा के धारक होने से सूर्यकोटिसमप्रभ 851 कहे जाते हैं ।।197।।
“Being radiant like the sun, you are called Ādityavarṇa (845). Having brilliance like gold, you are known as Bharmābha (846). Possessing excellent radiance, you are called Suprabha (847). Having the luster of gold, you are known as Kanakaprabha (848), Suvarṇavarṇa (849), and Rukmābha (850). And, possessing a radiance as brilliant as that of millions of suns, you are called Sūryakoṭisamaprabha (851).” ||197||
श्लोक ( Shlok ) 198
तपनीयनिभस्तुङ्गो बालार्काभोऽनलप्रभः । सन्ध्याभ्रबभ्रुर्हेमाभस्तप्तचामीकरच्छविः ॥१९८॥
सुवर्ण के समान भास्वर होने से तपनीयनिभ 852, ऊँचा शरीर होने से तुंग 853, प्रातःकाल के बालसूर्य के समान प्रभा के धारक होने से बालार्काभ 854, अग्नि के समान कांति वाले होने से अनलप्रभ 855, संध्याकाल के बादलों के समान सुंदर होने से संध्याभ्रवभ्रु 816, सुवर्ण के समान आभा वाले होने से हेमाभ 857 और तपाये हुए सुवर्ण के समान प्रभा से युक्त होने के कारण तप्तचामीकरप्रभ 858 कहलाते हैं ।।198।।
“Being radiant like gold, you are called Tapanīyanibha (852). Having a tall body, you are known as Tuṅga (853). Possessing radiance like the early morning sun, you are called Bālārkābha (854). With brilliance like fire, you are called Analaprabha (855). Beautiful like the clouds of twilight, you are known as Sandhyābhravabhru (856). Having the luster of gold, you are called Hemābha (857). And, possessing radiance like molten gold, you are called Taptacāmīkaraprabha (858).” ||198||
श्लोक ( Shlok ) 199 – 200
निष्टप्तकनकच्छायः कनत्काञ्चनसन्निभः । हिरण्यवर्णः स्वर्णाभः शातकुम्भ निभप्रभः ॥ १९९॥
घुम्नाभो जातरूपाभस्तप्तजाम्बूनदद्युतिः । सुधौतकलधौतश्रीः प्रदीप्तो हाटकद्युतिः ॥ २००॥
अत्यंत तपाये हुए सुवर्ण के समान कांति वाले होने से निष्टप्तकनकच्छाय 859, दैदीप्यमान सुवर्ण के समान उज्ज्वल होने से कनत्कांचनसन्निभ 860 तथा सुवर्ण के समान वर्ण होने से हिरण्यवर्ण 861, स्वर्णाभ 862, शातकुंभनिभप्रभ 863, द्युम्नाभ 864, जातरूपाभ 865, तप्तजांबुनदद्युति 866, सुधौतकलधौतश्री 867 और हाटकद्युति 868 तथा दैदीप्यमान होने से प्रदीप्त 866 कहलाते हैं ।।199-200।।
“Having the radiance like intensely heated gold, you are called Niṣṭaptakanakacchāya (859). Shining like brilliant gold, you are known as Kanat kāñcana sannibha (860). With a golden complexion, you are called Hiraṇyavarṇa (861), Svarṇābha (862), Śātakumbhanibhaprabha (863), Dyumnābha (864), Jātarūpābha (865), Taptajāmbunadadyuti (866), Sudhaukakaladhaukśrī (867), Hāṭakadyuti (868), and being radiant, you are called Pradīpta (869).” ||199-200||
श्लोक ( Shlok ) 201
शिष्टेष्टः पुष्टिदः पुष्टः स्पष्टः स्पष्टाक्षरः क्षमः । शत्रुध्नोऽप्रतिघोऽमोघः प्रशास्ता शासिता स्वभूः ।२०१।
शिष्ट अर्थात् उत्तम पुरुषों के इष्ट होने से शिष्टेष्ट 870, पुष्टि को देने वाले होने से पुष्टिद 871, बलवान् होने से अथवा लाभांतराय कर्म के क्षय से प्रत्येक समय प्राप्त होने वाले अनंत शुभ पुद्गलवर्गणाओं से परमौदारिक शरीर के पुष्ट होने से पुष्ट 872, प्रकट दिखाई देने से स्पष्ट 873, स्पष्ट अक्षर होने से स्पष्टाक्षर 874, समर्थ होने से क्षम 875, कर्मरूप शत्रुओं को नाश करने से शत्रुघ्न 876, शत्रुरहित होने से अप्रतिघ 877, सफल होने से अमोघ 878, उत्तम उपदेशक होने से प्रशास्ता 879, रक्षक होने से शासिता 880 और अपने आप उत्पन्न होने से स्वभू 881 कहलाते हैं ।।201।।
“Being desired by excellent beings, you are called Śiṣṭeṣṭa (870). As the giver of nourishment, you are known as Puṣṭida (871). Being powerful, or due to the destruction of obstructive karmas and the continuous attainment of infinite auspicious matter-particles for the supreme body, you are called Puṣṭa (872). Being clearly visible, you are called Spaṣṭa (873). Having clear and distinct syllables, you are called Spaṣṭākṣara (874). Being capable, you are called Kṣama (875). By destroying karmic enemies, you are called Śatrughna (876). Being free from enemies, you are called Apratigha (877). Being successful, you are called Amogha (878). As the supreme teacher, you are known as Praśāstā (879). As the protector, you are called Śāsitā (880). And, being self-manifested, you are called Svabhū (881).” ||201||
श्लोक ( Shlok ) 202
शान्तिनिष्ठो मुनिज्येष्ठः शिवतातिः शिवप्रदः । शान्तिदः शान्तिकृच्छान्तिः कान्तिमान्कामितप्रदः २०२
शांत होने से शांतिनिष्ठ 882, मुनियों में श्रेष्ठ होने से मुनिज्येष्ठ 883, कल्याण परंपरा के प्राप्त होने से शिवताति 884, कल्याण अथवा मोक्ष प्रदान करने से शिवप्रद 885, शांति को देने वाले होने से शांतिद 886, शांति के कर्ता होने से शांतिकृत् 887, शांतस्वरूप होने से शांति 888, कांतियुक्त होने से कांतिमां 885 और इच्छित पदार्थ प्रदान करने से कामितप्रद 890 कहलाते हैं ।।202।।
“Being calm, you are called Śāntiniṣṭha (882). As the foremost among sages, you are known as Munijyeṣṭha (883). Having attained the tradition of welfare, you are called Śivatāti (884). As the giver of liberation or welfare, you are known as Śivaprada (885). Being the bestower of peace, you are called Śāntida (886). As the creator of peace, you are called Śāntikṛt (887). Being of peaceful nature, you are known as Śānti (888). Possessing brilliance, you are called Kāntimān (889). And, as the giver of desired objects, you are known as Kāmitaprada (890).” ||202||
श्लोक ( Shlok ) 203
श्रेयोनिधिरधिष्ठानमप्रतिष्ठः प्रतिष्ठितः । सुस्थिरः स्थावरः स्थास्नुः प्रथीयान् प्रथितः पृथुः ॥२०३॥
कल्याण के भंडार होने से श्रेयोनिधि 891, धर्म के आधार होने से अधिष्ठान 892, अन्यकृत प्रतिष्ठा से रहित होने के कारण अप्रतिष्ठ 893, प्रतिष्ठा अर्थात् कीर्ति से युक्त होने के कारण प्रतिष्ठित 894, अतिशय स्थिर होने से सुस्थिर 895, समवसरण में गमनरहित होने से स्थावर 896, अचल होने से स्थाणु 897, अत्यंत विस्तृत होने से प्रथीयार 898, प्रसिद्ध होने से प्रथित 899 और ज्ञानादि गुणों की अपेक्षा महान होने से पृथु 900 कहलाते हैं ।।203।।
“Being the repository of welfare, you are called Śreyonidhi (891). As the foundation of Dharma, you are known as Adhiṣṭhāna (892). Being free from fame established by others, you are called Apratiṣṭha (893). Possessing fame or renown, you are known as Pratiṣṭhita (894). Being exceedingly steady, you are called Susthira (895). Being immovable in the Samavasaraṇa, you are known as Sthāvara (896). Being unwavering, you are called Sthāṇu (897). Being immensely vast, you are known as Prathīyāra (898). Being renowned, you are called Prathita (899). And, being great due to qualities like knowledge, you are called Pṛthu (900).” ||203||
श्लोक 204 से 217
आदिपुराण Ādi purāṇa home page
भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
कथामुखवर्णन पर्व 1 – श्लोक 1 से 210 | कथामुखवर्णन पर्व 2 – श्लोक 1 से 162 | पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 239 श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 198 | ललितांग स्वर्गभोग वर्णन पर्व 5 – श्लोक 1 से 296 | ललितांगदेव का स्वर्ग से च्युत होने आदि का वर्णन पर्व 6 – श्लोक 1 से 208 | श्रीमती और वज्रजंघ के समागम का वर्णन पर्व 7 – श्लोक 1 से 311 | श्रीमती और वज्रजंघ के पात्रदान का वर्णन पर्व 8 – श्लोक 1 से 257 | श्रीमती और वज्रजंघ आर्य को सम्यग्दर्शन की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 9 श्लोक 1 से 195 | श्रीमान् अच्युतेंद्र के ऐश्वर्य का वर्णन पर्व 10 – श्लोक 1 से 208 | श्री भगवान वज्रनाभि के सर्वार्थसिद्धिगमन का वर्णन पर्व 11 – श्लोक 1 से 221 | भगवान के स्वर्गावतरण का वर्णन पर्व 12 – श्लोक 1 से 273 | भगवान के जन्माभिषेक का वर्णन पर्व 13 – श्लोक 1 से 216 | भगवज्जातकर्मोत्सव वर्णन पर्व 14 – श्लोक 1 से 213 | भगवान का कुमारकाल, यशस्वती और सुनंदा का विवाह तथा भरत की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 15 – श्लोक 1 से 224 |भगवान् के साम्राज्य का वर्णन पर्व 16 – श्लोक 1 से 275 | भगवान् के तप-कल्याणक का वर्णन पर्व 17 – श्लोक 1 से 257 | धरणेंद्र का विजयार्ध पर्वत पर जाना आदि का वर्णन पर्व 18 – श्लोक 1 से 209 | नमि-विनमि की राज्यप्राप्ति का वर्णन पर्व 19 – श्लोक 1 से 192 | भगवान के कैवल्योत्पत्ति का वर्णन पर्व 20 – श्लोक 1 से 261 | ध्यानतत्त्व का वर्णन पर्व 21 – श्लोक 1 से 268
आदिपुराण पर्व 22 – समवसरण का वर्णन पर्व 22 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 262 से 271 | श्लोक 272 से 281 | श्लोक 282 से 291 | श्लोक 292 से 301 | श्लोक 302 से 311 | श्लोक 312 से 316
आदिपुराण पर्व 23 – समवसरणविभूति का वर्णन पर्व 23 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 196
आदिपुराण पर्व 24 – भगवत्कृत धर्मोपदेश का वर्णन पर्व 24 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 172 | श्लोक 173 से 181 | श्लोक 182 से 186
आदिपुराण पर्व 25 – भगवान के विहार का दर्शन करने वाला पर्व 25 – श्लोक 1 से 12 | श्लोक 13 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 110 | श्लोक 111 से 121 | श्लोक 122 से 132 | श्लोक 133 से 143 | श्लोक 144 से 155 | श्लोक 156 से 167 | श्लोक 168 से 178 | श्लोक 179 से 190 |