आदिपुराण पर्व 21 – ध्यानतत्त्व का वर्णन पर्व 21 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 182 | श्लोक 183 से 191 | श्लोक 192 से 205 | श्लोक 206 से 211 | श्लोक 212 से 221 | श्लोक 222 से 231 | श्लोक 232 से 242
श्लोक 243 से 251 अन्य मतों का खंडन
अनित्य जीव में ध्यान सिद्ध नहीं होता। क्षणिक वृत्ति स्मरण नहीं कर सकती। पुद्गलवाद में ध्याता सिद्ध नहीं होता। विज्ञानाद्वैत में विषय के अभाव से ध्यान नहीं होता। शून्यवाद में कोई ध्यान नहीं कर सकता। सांख्य में चैतन्यरहित आत्मा ध्येय नहीं बनती।
English translation of Ādi purāṇa parv 21 – Shlok 243 to 251
श्लोक ( Shlok ) 243 – 244
क्षणिकानां च चित्तानां सन्ततौ कानु भा वना । ध्यानस्य स्वानुभूतार्थस्मृतिरेवात्र दुर्घटा ॥२४३॥
“सन्तानान्तरवतस्मा न्न दिध्यासादिसंभवः। न ध्यानं न च निर्मोक्षो नाप्य स्याष्टाङ्गभावना ॥ २४४॥
यदि जीव को अनित्य माना जाये तो क्षण-क्षण में नवीन उत्पन्न होने वाली चितों की संतति में ध्यान की भावना ही नहीं हो सकेगी क्योंकि इस क्षणिक वृत्ति में अपने-द्वारा अनुभव किये हुए पदार्थों का स्मरण होना अशक्य है । भावार्थ―यदि जीव को सर्वथा अनित्य माना जाये तो ध्यान की भावना ही नहीं हो सकती क्योंकि ध्यान करने वाला जीव क्षण-क्षण में नष्ट होता रहता है । यदि यह कहो कि जीव अनित्य है किंतु वह नष्ट होते समय अपनी संतान छोड़ जाता है इसलिए कोई बाधा नहीं आती परंतु यह कहना भी ठीक नहीं है, क्योंकि जब जीव का निरन्वय नाश हो जाता है तब यह उसकी संतान है, ऐसा व्यवहार नहीं हो सकता और किसी तरह उसकी संतान है ऐसा व्यवहार मान भी लिया जाये तो ‘सब क्षणिक है’ इस नियम में जीव की संतानों का समुदाय भी क्षणिक ही होगा इसलिए उस दशा में भी ध्यान सिद्ध नहीं हो सकता । इसके सिवाय ध्यान उस पदार्थ का किया जाता है जिसका पहले कभी अनुभव प्राप्त किया हो, परंतु क्षणिक पक्ष में अनुभव करने वाला जीव और अनुभूत पदार्थ दोनों ही नष्ट हो जाते हैं अत: पुन: स्मरण कौन करेगा और किसका करेगा इन सब आपत्तियों को लक्ष्य कर ही आचार्य महाराज ने कहा है कि क्षणिकैकांत पक्ष में ध्यान की भावना ही नहीं हो सकती ।
जिस प्रकार एक पुरुष के द्वारा अनुभव किये हुए पदार्थ का स्मरण दूसरे पुरुष को नहीं हो सकता क्योंकि वह उससे सर्वथा भिन्न है इसी प्रकार अनुभव करने वाले मूलभूत जीव के नष्ट हो जाने पर उसके द्वारा अनुभव किये हुए पदार्थ का स्मरण उनकी संतान प्रतिसंतान को नहीं हो सकता क्योंकि मूल पदार्थ का निरन्वय नाश मानने पर संतान प्रतिसंतान के साथ उसका कुछ भी संबंध नहीं रह जाता । अनुभूत पदार्थ के स्मरण के बिना ध्यान करने की इच्छा का होना असंभव है, ध्यान की इच्छा के बिना ध्यान नहीं हो सकता, और ध्यान के बिना उसके फलस्वरूप मोक्ष की प्राप्ति भी नहीं हो सकती । तथा सम्यक्दृष्टि, सम्यक्संकल्प, सम्यक् वचन, सम्यक्कर्मांत, सम्यक्आजीव, सम्यक्व्यायाम, सम्यक्स्मृति और सम्यक्समाधि इन आठ अंगों की भावना भी नहीं हो सकती । इसलिए जीव को अनित्य मानने से भी ध्यान (योग) की सिद्धि नहीं हो सकती ।।243-244।।
“If the soul is considered non-eternal (momentary), then the continuous succession of ever-new mental states would make the practice of meditation impossible. This is because, in such a momentary existence, it would be impossible to recall previously experienced objects.
Meaning: If the soul were entirely non-eternal, meditation itself would not be possible, as the meditator would cease to exist at every moment.
If one argues that the soul is momentary but leaves behind a successor (a continuation of itself) upon perishing, then too, this argument is flawed. Because:
- If the original soul undergoes absolute annihilation, then its so-called successor cannot be considered the same entity.
- Even if one accepts that the successor is related to the original being, under the principle of absolute momentariness, all successive states are also momentary, making meditation impossible.
Furthermore, meditation is only possible on an object that has been previously experienced. But under the momentary existence theory, both the experiencer and the experienced object perish instantly. Thus, who will recall what?
Recognizing these logical flaws, the Acharya Maharaj concludes that in the doctrine of absolute momentariness, the very concept of meditation (yoga) becomes impossible.
Just as one individual cannot recall the experiences of another because they are entirely different beings, in the same way, if the fundamental experiencing soul perishes completely, then its experiences cannot be transferred to a successor. Since meditation cannot arise without memory, and without meditation, there is no attainment of liberation, the practice of true yoga becomes unattainable.
Moreover, without meditation, the eightfold path of right conduct—
- Right view (Samyak-dṛṣṭi)
- Right resolve (Samyak-saṅkalpa)
- Right speech (Samyak-vāc)
- Right action (Samyak-karmānta)
- Right livelihood (Samyak-ājīva)
- Right effort (Samyak-vyāyāma)
- Right mindfulness (Samyak-smṛti)
- Right concentration (Samyak-samādhi)
—also cannot be established.
Therefore, considering the soul as entirely non-eternal (momentary) makes the realization of meditation (yoga) impossible.” 243-244
श्लोक ( Shlok ) 245 – 247
तलपुद्गलवादेऽपि देह पुद्गल तत्वयोः । तत्वान्यत्वाद्यवक्तव्य संगराद्ध्यातुरस्थितेः ॥२४५॥
दिध्यासा पूर्विका ध्यान प्रवृत्तिर्नात्र युज्यते । न चासतः खपुष्पक्ष्य काचिद् गन्धादिकल्पना ॥२४६॥
“विज्ञप्तिमात्रवादे च ज्ञप्तेर्नास्त्येव गोचरः । ततो निर्विषयाज्ञप्तिः क्वात्मानं विभृयात् कथम् ॥२४७॥
इसी प्रकार पुद्गलवाद आत्मा को पुद्गलरूप मानने वाले वात्सीपुत्रियों के मत में देह और पुद्गलतत्त्व के भेद-अभेद और अवक्तव्य पक्षों में ध्याता की सिद्धि नहीं हो पाती । अत: ध्यान की इच्छापूर्वक ध्यानप्रवृत्ति नहीं बन सकती । सर्वथा असत् आकाशपुष्प में गंध आदि की कल्पना नहीं हो सकती । तात्पर्य यह कि पुद्गलरूप आत्मा यदि देह से भिन्न है तो पृथक आत्मतत्त्व सिद्ध हो जाता है । यदि अभिन्न है तो देहात्मवाद के दूषण आते हैं । यदि अवक्तव्य है तो उसके किसी रूप का निर्णय नहीं हो सकता और उसे अवक्तव्य इस शब्द से भी नहीं कह सकेंगे । ऐसी दशा में ध्यान की इच्छा प्रवृत्ति आदि नहीं बन सकते । इसी प्रकार विज्ञानाद्वैतवादियों के मत में भी ध्यान की सिद्धि नहीं हो सकती क्योंकि उनका सिद्धांत है कि संसार में विज्ञान को छोड़कर अन्य कुछ भी नहीं है । परंतु उनके इस सिद्धांत में विज्ञान का कुछ भी विषय शेष नहीं रहता । इसलिए विषय के अभाव में विज्ञान स्व-स्वरूप को कहाँ धारण कर सकेगा । भावार्थ―विज्ञान उसी को कहते हैं जो किसी ज्ञेय (पदार्थ) को जाने परंतु विज्ञानाद्वैतवादी विज्ञान को छोड़कर और किसी पदार्थ की सत्ता स्वीकृत नहीं करते इसलिए ज्ञेय (जानने योग्य) ―पदार्थों के बिना निर्विषय विज्ञान स्वरूप लाभ नहीं कर सकता । अर्थात् विज्ञान का अभाव हो जाता है ।।245-247।।
“Similarly, in the Pudgalavāda doctrine, which considers the soul to be a form of matter (pudgala) as proposed by the Vātsīputrīyas, the meditator (dhyātā) cannot be logically established within their framework of:
- Identity (abheda) between body and soul
- Difference (bheda) between body and soul
- An indescribable (avaktavya) nature of the soul
Thus, intentional meditation (dhyāna) cannot arise in their philosophy. Just as one cannot imagine fragrance in an entirely non-existent sky-flower, in the same way, meditation cannot exist in their doctrine.
- If the soul (ātman) is different from the body, then an independent soul is established (contradicting their belief).
- If the soul is identical to the body, then it falls into materialism (dehātma-vāda), which has its own logical flaws.
- If the soul is indescribable, then no conclusion can be drawn about its nature, not even calling it “indescribable.”
In such a state, the desire for meditation, its practice, and its fruition cannot be established.
Likewise, in the Vijñānavāda (Absolute Idealism) doctrine, meditation is also impossible because they assert that only consciousness (vijñāna) exists, and nothing else is real.
However, in their belief system, there remains no object (viṣaya) for consciousness to grasp. Without an object of knowledge (jñeya), how can consciousness sustain its own existence?
Meaning: Consciousness (vijñāna) is defined as “that which knows an object.” But since Vijñānavādins deny the existence of knowable objects, their concept of pure consciousness becomes void, ultimately leading to the absence of consciousness itself.“245-247
श्लोक ( Shlok ) 248
तदभावे च न ध्यानं न ध्येयं मोक्ष एव वा । प्रदीपार्कंहुता शादौ सत्यर्थे चार्थभासनम् ॥२४८॥
और विज्ञान का अभाव होने पर न ध्यान, न ध्येय, और न मोक्ष कुछ भी सिद्ध नहीं हो सकता क्योंकि दीपक, सूर्य, अग्नि आदि प्रकाशक और घट, पट आदि प्रकाश्य (प्रकाशित होने योग्य) पदार्थों के रहते हुए ही पदार्थों का प्रकाशन हो सकता है अन्य प्रकार से नहीं । भावार्थ―जिस प्रकार प्रकाशक और प्रकाश्य दोनों प्रकार के पदार्थों का सद्भाव होने पर ही वस्तुतत्त्व का प्रकाश हो पाता है उसी प्रकार विज्ञान और विज्ञेय दोनों प्रकार के पदार्थों का सद्भाव होने पर ही ध्यान, ध्येय और मोक्ष आदि वस्तुओं की सत्ता सिद्ध हो सकती है परंतु विज्ञानाद्वैतवादी केवल प्रकाशक अर्थात् विज्ञान को ही मानते हैं प्रकाश्य अर्थात् विज्ञेय पदार्थों को नहीं मानते और युक्तिपूर्वक विचार करने पर उनके उस विज्ञान की भी सिद्धि नहीं हो पाती ऐसी दशा में ध्यान की सिद्धि तो दूर ही रही ।।248।।
“And in the absence of consciousness (vijñāna), neither meditation (dhyāna), nor the object of meditation (dhyeya), nor liberation (mokṣa) can be established. Just as illumination is possible only when both a source of light (such as a lamp, the sun, or fire) and an object to be illuminated (such as a pot or cloth) are present, in the same way, without both consciousness (vijñāna) and the object of knowledge (vijñeya), meditation and liberation cannot be realized.
Meaning: Just as both a source of light and objects to be illuminated must exist for visibility, both consciousness (the knower) and knowable objects must exist for meditation, its goal, and liberation to be established.
However, Advaita Vedāntins, who accept only pure consciousness and deny the existence of knowable objects, fail to logically establish even their concept of consciousness itself. In such a flawed view, the possibility of meditation (yoga) is completely negated.” 248
श्लोक ( Shlok ) 249
नैरात्म्यवादपक्षेऽपि किं तु केन प्रमीयते । कच्छपा ङ्गरुहैस्तत् स्यात् खपुष्पा पीड बन्धनम् ॥२४९॥
इसी प्रकार जो आत्मा को नहीं मानते ऐसे शून्यवादी बौद्धों के मत में भी ध्यान सिद्ध नहीं हो सकता क्योंकि जब सब कुछ शून्यरूप ही है तब कौन किसको जानेगा―कौन किसका ध्यान करेगा, उनके इस मत में ध्यान की कल्पना करना कछुए के बालों से आकाश के फूलों का सेहरा बाँधने के समान है । भावार्थ―शून्यवादी लोग न तो ध्यान करने वाले आत्मा को मानते हैं और न ध्यान करने योग्य पदार्थ को ही मानते हैं ऐसी दशा में उनके यहाँ ध्यान की कल्पना ठीक उसी प्रकार असंभव है जिस प्रकार कि कछुए के बालों के द्वारा आकाश के फूलों का सेहरा बाँधा जाना ।।249।।
“Similarly, in the philosophy of Śūnyavāda (Voidism), upheld by certain Buddhist schools that deny the existence of the soul (ātman), meditation (dhyāna) also cannot be established. If everything is void (śūnya), then who will know whom? Who will meditate on what?
To imagine meditation in their doctrine is as absurd as weaving a garland of sky-flowers with the hairs of a tortoise.
Meaning: Since the Śūnyavādins neither accept the existence of the meditator (the soul) nor the object of meditation, their concept of meditation is just as impossible as tying together non-existent sky-flowers using the non-existent hair of a tortoise.” 249
श्लोक ( Shlok ) 250
ध्येयतत्वेऽपि नेतष्या विकल्पद्वययोजना । अनादे याप्रहेयातिशये स्थास्नौ न किंचन ॥२५० ॥
इसके सिवाय शून्यवादियों के मत में ध्येयतत्त्व की भी सिद्धि नहीं हो सकती क्योंकि ध्येयतत्त्व में दो प्रकार के विकल्प होते हैं, एक ग्रहण करने योग्य और दूसरा त्याग करने योग्य । जब शून्यवादी मूलभूत किसी पदार्थ को ही नहीं मानते तब उसमें हेय और उपादेय का विकल्प किस प्रकार किया जा सकता है ? अर्थात् नहीं किया जा सकता ।।250।।
“Moreover, in the Śūnyavāda doctrine, even the object of meditation (dhyeya-tattva) cannot be established. This is because the object of meditation consists of two categories:
- That which is to be accepted (upādeya)
- That which is to be rejected (heya)
However, since Śūnyavādins do not accept the existence of any fundamental reality, how can they distinguish between what should be accepted and what should be rejected?
In other words, they cannot make such a distinction at all.“250
श्लोक ( Shlok ) 251
मुक्तात्मनोऽपि चैत न्यविरहाल्लक्षण क्षतेः। न ध्येयं कापिलानां स्थानिर्गुणत्वाच्च खाब्जयत् ॥२५१
सांख्य मुक्तात्मा का स्वरूप चैतन्यरहित मानते हैं परंतु उनकी इस मान्यता में चैतन्यरूप लक्षण का अभाव होने से आत्मरूप लक्ष्य की भी सिद्धि नहीं हो पाती । जिस प्रकार रूपत्व और सुगंधि आदि गुणों का अभाव होने से आकाशकमल की सिद्धि नहीं हो सकती ठीक उसी प्रकार चैतन्यरूप विशेष गुणों का अभाव होने से मुक्तात्मा की भी सिद्धि नहीं हो सकती, और ऐसी दशा में वह मुक्तात्मा ध्येय भी नहीं कहला सकता तथा ध्येय के बिना ध्यान भी सिद्ध नहीं हो सकता ।।251।।
“The Sāṅkhya philosophy considers the liberated soul (muktātma) to be devoid of consciousness (chaitanya). However, in their doctrine, due to the absence of consciousness as a defining characteristic, even the true nature of the soul cannot be established.
Just as a sky-lotus (ākāśa-kamala) cannot exist due to the absence of form, fragrance, and other qualities, similarly, without the essential quality of consciousness, the existence of a liberated soul cannot be proven.
In such a case, the liberated soul cannot even be considered an object of meditation (dhyeya), and without an object of meditation, meditation (dhyāna) itself cannot be established.“ 251
श्लोक 252 से 261
आदिपुराण Ādi purāṇa home page
भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
कथामुखवर्णन पर्व 1 – श्लोक 1 से 210 | कथामुखवर्णन पर्व 2 – श्लोक 1 से 162 | पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 239 श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 198 | ललितांग स्वर्गभोग वर्णन पर्व 5 – श्लोक 1 से 296 ललितांगदेव का स्वर्ग से च्युत होने आदि का वर्णन पर्व 6 – श्लोक 1 से 208 श्रीमती और वज्रजंघ के समागम का वर्णन पर्व 7 – श्लोक 1 से 311 श्रीमती और वज्रजंघ के पात्रदान का वर्णन पर्व 8 – श्लोक 1 से 257 श्रीमती और वज्रजंघ आर्य को सम्यग्दर्शन की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 9 श्लोक 1 से 195 श्रीमान् अच्युतेंद्र के ऐश्वर्य का वर्णन पर्व 10 – श्लोक 1 से 208 श्री भगवान वज्रनाभि के सर्वार्थसिद्धिगमन का वर्णन पर्व 11 – श्लोक 1 से 221 भगवान के स्वर्गावतरण का वर्णन पर्व 12 – श्लोक 1 से 273 भगवान के जन्माभिषेक का वर्णन पर्व 13 – श्लोक 1 से 216 भगवज्जातकर्मोत्सव वर्णन पर्व 14 – श्लोक 1 से 213 भगवान का कुमारकाल, यशस्वती और सुनंदा का विवाह तथा भरत की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 15 – श्लोक 1 से 224 भगवान् के साम्राज्य का वर्णन पर्व 16 – श्लोक 1 से 275 भगवान् के तप-कल्याणक का वर्णन पर्व 17 – श्लोक 1 से 257 धरणेंद्र का विजयार्ध पर्वत पर जाना आदि का वर्णन पर्व 18 – श्लोक 1 से 209
आदिपुराण पर्व 19 – नमि-विनमि की राज्यप्राप्ति का वर्णन पर्व 19 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 192
आदिपुराण पर्व 20 – भगवान के कैवल्योत्पत्ति का वर्णन पर्व 20 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 183 | श्लोक 184 से 193 | श्लोक 194 से 201 | श्लोक 202 से 211 | श्लोक 212 से 221 | श्लोक 222 से 231 | श्लोक 232 से 241 | श्लोक 242 से 253 | श्लोक 254 से 261
आदिपुराण पर्व 21 – ध्यानतत्त्व का वर्णन पर्व 21 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 64 | श्लोक 65 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 95 | श्लोक 96 से 111 | श्लोक 112 से 120 | श्लोक 121 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 182 | श्लोक 183 से 191 | श्लोक 192 से 205 | श्लोक 206 से 211 | श्लोक 212 से 221 | श्लोक 222 से 231 | श्लोक 232 से 242