आदिपुराण पर्व 21 – ध्यानतत्त्व का वर्णन पर्व 21 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 |
श्लोक 32 से 41 आर्तध्यान का वर्णन
आर्तध्यान चार प्रकार का है। इष्ट वियोग, अनिष्ट संयोग, निदान, और वेदना से यह होता है। इष्ट के लिए चिंतवन पहला आर्तध्यान है। अनिष्ट वियोग के लिए चिंतवन दूसरा है। भोगाकांक्षा तीसरा है। वेदना दूर करने का चिंतवन चौथा है। यह कषाय से छठवें गुणस्थान तक होता है। यह अशुभ लेश्या से उत्पन्न होता है। इसका फल तिर्यंच गति है। परिग्रह, कृपणता इसके चिह्न हैं।
English translation of Ādi purāṇa parv 21 – Shlok 32 to 41
श्लोक ( Shlok ) 32
विप्रयोगे मनोज्ञस्य तत्संयोगानु तर्षणम् । अमनोज्ञार्थसंयोगे तद्वियोगानुचिन्तनम् ॥३२॥
किसी इष्ट वस्तु के वियोग होने पर उनके संयोग के लिए बार-बार चिंतवन करना सो पहला आर्तध्यान है । इसी प्रकार किसी अनिष्ट वस्तु के संयोग होने पर उसके वियोग के लिए निरंतर चिंतवन करना सो दूसरा आर्तध्यान है ।।32।।
The first type of aartadhyan (painful meditation) is constantly thinking about reuniting with a desired object or person after being separated from it.
Similarly, the second type of aartadhyan is continuously thinking about getting rid of an undesirable object or situation when faced with it.( 32)
श्लोक ( Shlok ) 33
निदानं भोगकाङ्क्षोत्थं संक्लिष्टस्यान्यभोगतः । स्मृत्यन्वाहरणं चैव वेदनार्त्तस्य तत्क्षये ॥३३॥
भोगों की आकांक्षा से जो ध्यान होता है वह तीसरा निदान नाम का आर्तध्यान कहलाता है । यह ध्यान दूसरे पुरुषों की भोगोपभोग की सामग्री देखने से संक्लिष्ट चित्त वाले जीव के होता है और किसी वेदना से पीड़ित मनुष्य का उस वेदना को नष्ट करने के लिए जो बार-बार चिंतवन होता है वह चौथा आर्त्तध्यान कहलाता है ।।33।।
The meditation driven by the desire for sensual pleasures is called the third type of distressful meditation (Ārtta Dhyāna), known as Tr̥tīya Nidāna. This type of meditation arises in beings with an agitated mind upon witnessing the means of enjoyment possessed by others.
Similarly, when a person afflicted by suffering repeatedly contemplates ways to eliminate that suffering, it is called the fourth type of distressful meditation (Ārtta Dhyāna). 33
श्लोक ( Shlok ) 34
ऋते बिना मनोज्ञार्थाद् भवमिष्टवियोगजम् । निदान प्रत्ययं चैवमप्राप्तेष्टार्थचिन्तनात् ॥३४॥
इष्ट वस्तुओं के बिना होनेवाले दुःख के समय जो ध्यान होता है वह इष्टवियोगज नाम का पहला आर्तध्यान कहलाता है, इसी प्रकार प्राप्त नहीं हुए इष्ट पदार्थ के चिंतवन से जो आर्तध्यान होता है वह निदानप्रत्यय नाम का दूसरा आर्तध्यान कहलाता है ।।34।।
The meditation that arises during the sorrow caused by the absence of desired objects is called the first type of distressful meditation (Ārtta Dhyāna), known as Iṣṭaviyogaja.
Similarly, the distressful meditation that occurs due to the constant contemplation of unattained desired objects is called the second type of Ārtta Dhyāna, known as Nidānapratyaya.34
श्लोक ( Shlok ) 35
ऋतेऽप्युपगतेऽनिष्टे भवमार्त द्वितीयकम् । भवेच्चतुर्थमप्येवं वेदनोपगमोद्भवम् ॥३५॥
अनिष्ट वस्तु के संयोग के होने पर जो ध्यान होता है वह अनिष्टसंयोगज नाम का तीसरा आर्तध्यान कहलाता है और वेदना उत्पन्न होने पर जो ध्यान होता है वह वेदनोपगमोद्भव नाम का चौथा आर्तध्यान कहलाता है ।।35।।
The meditation that arises upon encountering undesirable objects is called the third type of distressful meditation (Ārtta Dhyāna), known as Aniṣṭasaṃyogaja.
Similarly, the meditation that occurs due to the experience of pain or suffering is called the fourth type of Ārtta Dhyāna, known as Vedanopagamodbhava. 35
श्लोक ( Shlok ) 36
प्राप्त्यप्राप्त्योर्मनोज्ञेतरार्थयोः स्मृतियोजने। निदानवेदना पायविषये चानुचिन्तने ॥३६॥
इष्ट वस्तु की प्राप्ति के लिए, अनिष्ट वस्तु का अप्राप्ति के लिए, भोगोपभोग की इच्छा के लिए और वेदना दूर करने के लिए जो बार-बार चिंतवन किया जाता है उसी समय ऊपर कहा हुआ चार प्रकार का आर्तध्यान होता है ।।36।।
The four types of distressful meditation (Ārtta Dhyāna) mentioned above occur when one repeatedly contemplates:
- The attainment of desired objects,
- The avoidance of undesirable objects,
- The desire for sensual pleasures, and
- The removal of suffering.36
श्लोक ( Shlok ) 37
इत्युक्तमार्तंमार्तात्मचिन्त्यं ध्यानं चतुर्विधम् । प्रमादाधिष्ठितं तत्तु पड्गुणस्थानसंश्रितम् ॥३७॥
इस प्रकार आर्त अर्थात् पीड़ित आत्मा वाले जीवों के द्वारा चिंतवन करने योग्य चार प्रकार के आर्तध्यान का निरूपण किया । यह कषाय आदि प्रमाद से अधिष्ठित होता है और प्रमत्तसंयत नामक छठवें गुणस्थान तक होता है ।।37।।
In this way, the four types of Ārtta Dhyāna (distressful meditation) have been described, which are contemplated by beings with a suffering soul.
This type of meditation is influenced by passions (Kaṣāya) and negligence (Pramāda), and it persists up to the sixth spiritual stage, known as Pramattasaṃyata Guṇasthāna (the stage of negligent self-restraint). 37
श्लोक ( Shlok ) 38
अप्रशस्ततमं लेश्यात्रयमाश्रित्य जृम्भितम् । अन्तर्मुहूतकालं तदप्रशस्तावलम्बनम् ॥३८॥
यह चारों प्रकार का आर्तध्यान अत्यंत अशुभ कृष्ण, नील और कापोत लेश्या का आश्रय कर उत्पन्न होता है, इसका काल अंतर्मुहूर्त है और आलंबन अशुभ है ।।38।।
These four types of Ārtta Dhyāna (distressful meditation) are extremely inauspicious and arise under the influence of Kṛṣṇa (black), Nīla (blue), and Kāpota (gray) Leśyās (mental dispositions).
Their duration is Antarmuhūrta (less than 48 minutes), and their focus (Ālambana) is inauspicious. 38
श्लोक ( Shlok ) 39
क्षायोपशमिकोऽस्य स्याद् भावस्तिर्यग्गतिः फलम् । तस्माद् दुर्ध्यानमार्तांख्यं हेयं श्रेयोऽर्थिनामिदम्॥ ३९॥
इस आर्तध्यान में क्षायोपशमिक भाव होता है और तिर्यंच गति इसका फल है इसलिए यह आर्त नाम का खोटा ध्यान कल्याण चाहने वाले पुरुषों द्वारा छोड़ने योग्य है ।।39।।
In Ārtta Dhyāna (distressful meditation), the mental state is influenced by Kṣāyopaśamika Bhāva (a mixed state of karmic suppression and subsidence), and its consequence is rebirth in the Tiryanch Gati (animal realm).
Therefore, this distressful meditation, being impure and harmful, should be abandoned by those who seek spiritual well-being. 39
श्लोक ( Shlok ) 40
मूर्च्छा कौशील्य कैनाश्य कोसीद्या न्यतिगृध्नुता। भयोद्वे “गानुशोकाश्च लिङ्गा न्यार्ते स्मृतानि वै ।।४०ll
परिग्रह में अत्यंत आसक्त होना, कुशील रूप प्रवृत्ति करना, कृपणता करना, ब्याज लेकर आजीविका करना, अत्यंत लोभ करना, भय करना, उद्वेग करना और अतिशय शोक करना ये आर्तध्यान के चिह्न हैं ।।40।।
Excessive attachment to possessions, engaging in immoral activities, miserliness, earning a livelihood through interest-taking, extreme greed, fear, anxiety, and excessive sorrow—these are the signs of Ārtta Dhyāna (distressful meditation).40
श्लोक ( Shlok ) 41
बाह्यं च लिङ्गमार्तस्य गात्रग्ला निर्विवर्णता । हस्तन्यस्तकपोलत्वं साश्रुतान्यच्च तादृशम् ॥४१॥
इसी प्रकार शरीर का क्षीण हो जाना, शरीर की कांति नष्ट हो जाना, हाथों पर कपोल रखकर पश्चात्ताप करना, आंसू डालना तथा इसी प्रकार और और भी अनेक कार्य आर्तध्यान के बाह्य चिह्न कहलाते हैं ।।41।।
Similarly, physical weakness, loss of bodily radiance, resting one’s cheeks on the hands in regret, shedding tears, and many other such actions are the external signs of Ārtta Dhyāna (distressful meditation). 41
श्लोक 42 से 51
आदिपुराण Ādi purāṇa home page
भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
कथामुखवर्णन पर्व 1 – श्लोक 1 से 210 | कथामुखवर्णन पर्व 2 – श्लोक 1 से 162 | पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 239 श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 198 | ललितांग स्वर्गभोग वर्णन पर्व 5 – श्लोक 1 से 296 ललितांगदेव का स्वर्ग से च्युत होने आदि का वर्णन पर्व 6 – श्लोक 1 से 208 श्रीमती और वज्रजंघ के समागम का वर्णन पर्व 7 – श्लोक 1 से 311 श्रीमती और वज्रजंघ के पात्रदान का वर्णन पर्व 8 – श्लोक 1 से 257 श्रीमती और वज्रजंघ आर्य को सम्यग्दर्शन की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 9 श्लोक 1 से 195 श्रीमान् अच्युतेंद्र के ऐश्वर्य का वर्णन पर्व 10 – श्लोक 1 से 208 श्री भगवान वज्रनाभि के सर्वार्थसिद्धिगमन का वर्णन पर्व 11 – श्लोक 1 से 221 भगवान के स्वर्गावतरण का वर्णन पर्व 12 – श्लोक 1 से 273 भगवान के जन्माभिषेक का वर्णन पर्व 13 – श्लोक 1 से 216 भगवज्जातकर्मोत्सव वर्णन पर्व 14 – श्लोक 1 से 213 भगवान का कुमारकाल, यशस्वती और सुनंदा का विवाह तथा भरत की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 15 – श्लोक 1 से 224 भगवान् के साम्राज्य का वर्णन पर्व 16 – श्लोक 1 से 275 भगवान् के तप-कल्याणक का वर्णन पर्व 17 – श्लोक 1 से 257 धरणेंद्र का विजयार्ध पर्वत पर जाना आदि का वर्णन पर्व 18 – श्लोक 1 से 209
आदिपुराण पर्व 19 – नमि-विनमि की राज्यप्राप्ति का वर्णन पर्व 19 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 192
आदिपुराण पर्व 20 – भगवान के कैवल्योत्पत्ति का वर्णन पर्व 20 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 183 | श्लोक 184 से 193 | श्लोक 194 से 201 | श्लोक 202 से 211 | श्लोक 212 से 221 | श्लोक 222 से 231 | श्लोक 232 से 241 | श्लोक 242 से 253 | श्लोक 254 से 261
आदिपुराण पर्व 21 – ध्यानतत्त्व का वर्णन पर्व 21 – श्लोक 1 से 11 |