खण्डेलवाल दिगंबर जैन समाज
उद्भव की कहानी
खण्डेलवाल जैन समाज समस्त दिगम्बर जैन समाज का एक प्रमुख अंग है। समाज की उतना ही इस समाज ने अपने उद्भव काल से लेकर आज तक धर्म, संस्कृति एंव अभूतपूर्व सेवा की है इसलिए इस समाज का जितना प्रतीत उज्ज्वल है वर्तमान शानदार है।
Introduction
The Khandelwal Jain community is a significant sect of the Digambar Jain tradition, known for its profound contributions to religion, culture, and social service since its inception. This community has played a pivotal role in the propagation of Jainism, earning a distinguished reputation for its religious zeal and societal impact.
भौगोलिक उपस्थिति
उत्तर भारत मे खण्डेलवाल जैन समाज का सभी क्षेत्रो में पूरा वर्चस्व रहा है। उसके लाडले सपूत समाज की सभी गतिविधियो में भाग लेते रहे हैं और उसी गौरव को आज भी बनाये हुये है।
खण्डेलवाल जैन समाज राजस्थान, मालवा, आसाम, बिहार, बंगाल, नागालैंड, मणीपुर, उत्तरप्रदेश के कुछ जिलो एवं महाराष्ट्र में बहुसंख्यक समाज रहा है और आज भी बम्बई, कलकत्ता, जयपुर, इन्दौर, अजमेर जैसे नगर उसके केन्द्र माने जाते हैं जहाँ खण्डेलवाल जैन समाज बहुसंख्यक समाज है।
Geographical Presence
The Khandelwal Jains are primarily found in:
- Rajasthan (especially Jaipur, Sanganer, and Shekhawati regions)
- Malwa
- Assam, Bihar, Bengal, Nagaland, Manipur
- Parts of Maharashtra and Uttar Pradesh
Major urban centers such as Mumbai, Kolkata, Jaipur, Indore, and Ajmer are considered hubs of this community.
धार्मिक और सामाजिक योगदान
इस समाज में अनेक आचार्य, मुनि, भट्टारक, क्षुल्लक, ब्रह्मचारी हुये जिन्होने देश एवं समाज को प्रभावशाली मार्ग- दर्शन दिया। सैकडो हजारो मन्दिरो के निर्माणकर्ता, प्रतिष्ठाकारक, मूर्ति प्रतिष्ठा कराने वालो को उत्पन्न करने का इसी समाज को श्रेय है। इसी समाज में पचासो दीवान अथवा प्रमुख राज्य संचालक, उच्च पदस्थ राज्याधिकारी हुये जिन्होने सैकड़ों वर्षों तक जयपुर राज्य की अभूतपूर्व सेवा की एवं युद्ध भूमि में विजय प्राप्त की। राजस्थान के सैकड़ों मन्दिर इसी समाज के द्वारा निर्मित है। अकेले जयपुर नगर में 200 से अधिक मन्दिरो का निर्माण इस समाज की धार्मिक निष्ठा के प्रतीक है । सांगानेर, मोजमाबाद, टोडारायसिंह, लाडनू, सुजानगढ़, सीकर के मन्दिरो के उन्नत शिखरों की शोभा देखते ही बनती है।
इस समाज की धार्मिक आस्था तथा व्रत उपवास, पूजा एवं भक्ति आदि कार्यों में रुचि से सारा दिगम्बर जैन समाज अनुप्राणित है। उसके प्रत्येक रीति- रिवाजों में श्रमण सस्कृंति की झलक दिखाई देती है तथा उसका प्रत्येक सदस्य जैन धर्म के प्रतिनिधि के रूप में अपने आपको प्रस्तुत करता है। सारे देश में फैले हुए खण्डेलवाल जैन समाज संख्या की दृष्टि से भी उल्लेखनीय है जो दस लाख के कि करीब है अर्थात् पूरे दिगम्बर जैन समाज का पांचवा हिस्सा है।
Religious and Social Contributions
- Religious Devotion and Temples:
- The Khandelwal Jains have constructed hundreds of temples, reflecting their deep religious commitment.
- In Jaipur alone, over 200 Jain temples stand as a testament to their dedication.
- Famous temples in Sanganer, Mojmabad, Todaraisingh, Ladnun, Sujangarh, and Sikar exhibit their architectural excellence.
- Religious Figures and Literature:
- Many Acharyas, Munis, Bhattarakas, Ksullakas, and Brahmacharis have emerged from this community, providing spiritual guidance and contributing to Jain literature.
- Notable spiritual leaders include Acharya Jayasen, Amrchandra, and Somadev.
- Service to Society:
- The community produced numerous ministers, administrators, and state officials who served in Jaipur State and other regions for centuries.
- Many Khandelwal Jains also held prominent roles as army commanders and contributed to the socio-political landscape.
- Cultural Significance:
- The community’s adherence to Jain rituals, fasting, and devotion serves as an inspiration for the wider Jain society.
खंडेलवाल समुदाय की उत्पत्ति
खण्डेलवाल जाति का नामकरण खण्डेला नगर के कारण हुआ। खण्डेला नगर राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है जो सीकर में 45 कि० मी० दूर है। खण्डेला के इतिहास की अभी पूरी खोज नहीं हो सकी है लेकिन श्री हर्ष की पहाडी पर जो जैन अवशेष मिलते है उससे पता चलता है शैव पशुपतो का केन्द्र बनने के पहिले यह खण्डेला नगर इसका पुराना नाम खडिल्लकपत्तन अथवा खण्डेलगिरि था। भगवान महावीर के 10वे गणधर मेदार्य ने खण्डिल्लकपत्तन में आकर कठोर तपस्या की थी ऐसा उल्लेख आचार्य जयसेन ने अपने ग्रन्थ धर्मरत्नाकर की प्रशस्ति मे किया है आचार्य जयसेन ।। थी शताब्दी के महान् सन्त थे अमृनचन्द्र एव सोमदेव बाद के आचार्य थे । जैनो का प्रमुम्ब केन्द्र था।
श्रीवर्धमाननाथस्य मेवायों दशमोऽजनि । गरणभृद्दशधा धर्मो यो मूर्ती वा व्यवस्थितः ।। मेदायेंण महषिभिर्भावहरता, तेपे तपो बुश्चर । श्रीख डिल्लकपत्तनान्ति करणाभ्यद्धिप्रभावात्तदा ।। 1 ।।
खण्डेला का पूरा क्षेत्र ही अत्यधिक प्राचीन क्षेत्र रहा है। यहां पर ईसा पूर्व तीसरी शताब्दी का जो लेख मिला है उसमे लिखा है कि मूला द्वारा किस व्यक्ति की विषेले तीर मे हत्या हुई थी जिसका स्मारक उसी के एक शिष्य महीस द्वारा स्थापित किया था ।
Origins of the Khandelwal Community
The name “Khandelwal” originates from the ancient city of Khandela in Rajasthan’s Sikar district, located 45 km from Sikar.
- Historical Significance of Khandela:
- Previously known as Khadillakapattan or Khandelagiri, this city was a Jain spiritual hub before becoming a center for Shaivite Pasupatas.
- According to Acharya Jayasen’s “Dharmaratnakar,” one of Lord Mahavir’s 10 Ganadharas, Medarya, performed penance in Khandela.
- Ancient Jain Relics:
- The Harsh Mountain near Khandela contains Jain artifacts suggesting a Jain presence before the city’s transition to Shaivism.
- Etymology:
- The term “Khandelwal” reflects the community’s association with Khandela.
खण्डेला का इतिहास
खण्डेला का राजनैतिक इतिहाम अधिकाश रूप में तो अन्धकारपूर्ण है। प्रारम्भ में यहाँ निर्वाण चौहान राजाओं का राज्य रहा। हम्मीर महाकाव्य में भी खण्डेला का नामोल्लेख हुआा है। महाराणा कुम्भा ने भी खण्डेला पर अपनी विशाल सेना को लेकर आक्रमण किया था तथा नगर की खूब लूट-खसोट की थी। सन् 1467 में यहाँ उदयकरण का शामन था ऐसा वर्धमान चरित की प्रशस्ति में उल्लेख मिलता है ।
रायसल खण्डेला के प्रसिद्ध शासक रहे तथा जो अपने मन्त्री देवीदास के परामर्श में मुगल सेना में भर्ती हुये और अपनी वीरता एवं स्वामी भक्ति के सहारे मुगल बादशाह अकबर के कृपा पात्र बन गये और खण्डेला एवं अन्य नगरो की जागीरी प्राप्त की। वे बराबर आगे बढ़ते रहे। रायसल जी के समय में ही खंडेला चौहानों के हाथो में से निकल कर शेखावतो के हाथो मे आया ।
Historical Timeline of kandela
- Prehistoric and Early Historical Period:
- Inscriptions dating back to 3rd century BCE reveal that Khandela was a prominent region in ancient times.
- Chauhan Dynasty Rule:
- Initially, Khandela was ruled by Nirwan Chauhan kings. References to Khandela appear in Hammir Mahakavya and accounts of Rana Kumbha’s military campaigns.
- Transition to Shekhawat Rule:
- During the reign of Raisal Singh, Khandela transitioned from Chauhan to Shekhawat rule. Raisal Singh’s association with the Mughal army earned him royal patronage and expanded his influence.
Current Status
- The Khandelwal Jain community is estimated to have a population of approximately 1 million, constituting nearly 20% of the Digambar Jain population.
- Members of this community are recognized for their entrepreneurial spirit, religious devotion, and philanthropic contributions.
The Khandelwal Digambar Jain community remains a beacon of Jain cultural and religious heritage, continuing to inspire and lead in various fields.
- सीकर-लाडनू-नागौर, सांभर नरायणा की ओर
- चित्तौड़-अजमेर-घटियाली-मालपुरा-आमेर, सांगानेर की ओर
- मालवा क्षेत्र की ओर
- महाराष्ट्र एवं दक्षिण भारत की ओर
- दिल्ली-आगरा-उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रान्तो की ओर
- बिहार-बंगाल-आसाम-डीमापुर-मणिपुर की ओर
खण्डेलवाल जैन समाज का वृहद् इतिहास (The Comprehensive History of the Khandelwal Jain Samaj)
दिगंबर जैन समाज की 84 जातिया ( 84 castes (Jatis) of Digambar Jain)
ब्रह्म जिनदास | बख्तराम साह ( बुद्धि विलास ) | 1914 दिगम्बर जैन डाइरेक्टरी
दिगंबर जैन समाज की प्रमुख जातियों का परिचय ( Introduction to the Prominent Jatis of the Digambar Jain )
खण्डेलवाल | अग्रवाल | परवार | बघेरवाल | जैसवाल | पल्लीवाल | नरसिंहपुरा | ओसवाल | लमेचू | हुंबड |
Download PDF
The Comprehensive History of the Khandelwal Jain Samaj
1914 All India Digambar Jain Directory
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.