खंडेलवाल दिगंबर जैन समाज जयपुर में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया
खंडेलवाल दिगंबर जैन समाज जयपुर में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सरल, पर्यावरण के अनुकूल और धार्मिक आचारों का पालन करते हुए संपन्न की जाती है। इसमें अहिंसा और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। जैन धर्म में शरीर के प्रति लगाव रखना नहीं सिखाया जाता है। जैन धर्म में यह सिखाया जाता है कि आत्मा शरीर से एकदम अलग एक इकाई है। जैन धर्म में ऐसा माना जाता है कि आत्मा को दूसरा शरीर प्राप्त करने के लिए एक सेकंड का समय भी नहीं लगता है।
The funeral process in the Khandelwal Digambar Jain community of Jaipur is simple, eco-friendly, and conducted in adherence to religious principles. It emphasizes non-violence (ahimsa) and purity.
Jainism discourages attachment to the physical body and teaches that the soul is entirely separate from it. It is believed in Jainism that the soul transitions to a new body instantaneously, without even a second’s delay, upon leaving the old one.
अंतिम संस्कार की प्रक्रिया इस प्रकार होती है:
The funeral process is as follows:
1. अर्थी की तैयारी: बांस की अर्थी मूँज की रस्सी से बांधी जाती है और सफेद कपड़ा बिछाया जाता है। शव को स्नान कराकर नए सफेद कपड़े पहनाए जाते हैं।
1. Preparation of the Bier: A bier is prepared using bamboo and tied with munj rope. A white cloth is spread over it. The body is bathed and dressed in new white clothes.
2. शव को अर्थी पर रखना: शव को अर्थी पर रखा जाता है। शव के नीचे तीन पिंड (चावल, जौ के आटे, काले तिल और घी से बने गोले) रखे जाते हैं। ससुराल वाले और ब्याजी अर्थी पर शाल चढ़ाते हैं और शव को फूलमालाओं से सजाते हैं।
2. Placing the Body on the Bier: The body is placed on the bier. Three pind (balls made of rice, barley flour, black sesame seeds, and ghee) are placed underneath the body. Relatives, including in-laws and family members, place shawls on the bier and decorate it with flower garlands.
3. परिक्रमा और अंतिम दर्शन: सबसे छोटे सदस्य से शुरुआत कर सभी परिवारजन (पहले पुरुष, फिर महिलाएं) श्रीफल लेकर अर्थी की परिक्रमा करते हैं। परिक्रमा के बाद सभी लोग शव का अंतिम दर्शन करते हैं।
3. Circumambulation and Final Viewing: Starting with the youngest member, all family members (first the men, then the women) circumambulate the bier while holding a coconut (shrifal). After completing the circumambulation, everyone takes a final look at the deceased.
4. अंतिम यात्रा: शव का अंतिम दर्शन करने के बाद परिवार के चार प्रमुख सदस्य अर्थी को कंधे पर उठाते हैं। यात्रा के दौरान “अरिहंत नाम सत्य हैं ” “नमोकार मंत्र” और अन्य धार्मिक मंत्रों का जाप किया जाता है। यात्रा के दौरान, अर्थी को एक बार जमीन पर रखा जाता है। तीन पिंड में से एक पिंड सड़क पर छोड़ा जाता है। एक लोटे से पानी की धारा अर्थी की परिक्रमा करते हुए छोड़ी जाती है। अर्थी उठाने वाले व्यक्तियों के क्रम को बदला जाता है ताकि पीछे वाले आगे आ सकें।
4. Funeral Procession: After the final viewing, four primary family members carry the bier on their shoulders. During the procession, chants such as “Arihant Naam Satya Hai”, Navkar Mantra, and other religious hymns are recited. During the journey, the bier is placed on the ground once, and one of the three pind is left on the road. A stream of water is poured around the bier using a pot while circumambulating it. The individuals carrying the bier are rotated to allow those at the back to come forward.
5. श्मशान घाट में तैयारी: शव को श्मशान घाट में चिता पर रखा जाता है। अर्थी पर रखे शाल, फूलमालाएं आदि हटा दी जाती हैं। शव को चिता पर रखते समय चंदन की लकड़ी रखी जाती है और पूरे शरीर पर घी लगाया जाता है।
5. Preparation at the Cremation Ground: The body is placed on the pyre at the cremation ground. Shawls, flower garlands, and other decorations are removed from the bier. The body is carefully laid on the pyre, with sandalwood placed over it and ghee applied across the entire body.
6. अग्नि देना और कपाल क्रिया: परिवार का मुख्य सदस्य चिता को अग्नि देता है। सभी लोग चिता के जलने का इंतजार करते हैं। जैन मंत्रो का उच्चारण किया जाता है तथा तीर्थंकरण और मुक्तात्माओं का स्मरण करते हुए मृतात्मा के आध्यात्मिक उत्थान की मंगल कामना की जाती है। जब खोपड़ी जल जाती है, तो मुख्य सदस्य द्वारा “कपाल क्रिया” की जाती है। इसमें बांस से खोपड़ी को हिलाया जाता है।
6. Lighting the Pyre and Kapala Kriya: The primary family member lights the pyre. All attendees wait for the body to burn completely. Jain mantras are chanted, and prayers for the spiritual upliftment of the deceased soul are offered, remembering the Tirthankaras and liberated souls. When the skull burns, the primary family member performs Kapala Kriya, using a bamboo stick to gently move or tap the skull, ensuring complete combustion.
7. अंतिम आहुति: जब शव पूरी तरह जल जाता है, तो सभी लोग गाय के गोबर के कंडे से चिता में अंतिम आहुति देते हैं।
7. Final Offering: Once the body is fully burned, everyone makes a final offering into the pyre using cow dung cakes.
8. दाह संस्कार के बाद की प्रक्रिया: सभी लोग घर जाकर स्नान करते हैं। श्मशान में पहने गए कपड़ों को जल से शुद्ध किया जाता है। परिवार के लोग ससुराल वालों द्वारा दिए गए पैसों से “कड़ी-भात” बनाकर भोजन करते हैं।
8. Post-Cremation Rituals: All attendees return home and take a bath. Clothes worn to the cremation ground are purified with water. The family prepares a simple meal of kadhi-bhaat (curry and rice) using funds provided by the in-laws.
9. तीये की बैठक: मृत्यु के तीन दिन बाद “तीये की बैठक” मंदिर में आयोजित की जाती है। इसमें परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, समाज के लोग, और ऑफिस के साथी शामिल होते हैं। बैठक में “छह ढाला का पाठ” किया जाता है। मृत व्यक्ति के जीवन के बारे में बताया जाता है और शोक संदेश पढ़ा जाता है। अंत में नौ बार “नमोकार मंत्र” का जाप और “शांति पाठ” किया जाता है। सभी लोग मंदिर के बाहर परिवार के सदस्यों को नमस्कार कर अपने-अपने घर लौट जाते हैं।
9. Tiye ki baithak (Third-Day Memorial): On the third day after the death, a Tiye ki baithak is held at a jain temple. Family members, relatives, society members, and colleagues gather to pay their respects. The Chhah Dhala scripture is recited, and the life and virtues of the deceased are shared. Condolence messages are read aloud. The ceremony concludes with nine recitations of the Navkar Mantra and a peace prayer (Shanti Path). Afterward, attendees bow to the family members outside the temple and return to their homes.
यह पूरी प्रक्रिया जैन धर्म के सिद्धांतों, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों के अनुरूप है। इसमें शुद्धता, शांति, और आत्मा की मुक्ति पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
This entire process aligns with the principles, traditions, and spiritual values of Jainism, focusing on purity, peace, and the liberation of the soul.