भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
ललितांग स्वर्गभोग वर्णन पर्व 5 – श्लोक 1 से 12 | श्लोक 13 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41
श्लोक 42 से 51 शतमति का शून्यवाद और स्वयंबुद्ध का प्रतिवाद
शतमति ने शून्यवाद का समर्थन करते हुए कहा कि जगत् शून्य और मिथ्या है, जैसे स्वप्न या इंद्रजाल। जीव और परलोक असत् हैं। परलोक के लिए तप व्यर्थ है। स्वयंबुद्ध ने भूतवाद का खंडन करते हुए कहा कि ज्ञान-दर्शनरूप चैतन्य भूतचतुष्टय से पृथक् है। शरीर जड़ और चैतन्य चित्स्वरूप हैं, दोनों का स्वभाव विरुद्ध है। चैतन्य तलवार और शरीर म्यान समान हैं। चैतन्य भूतों का कार्य या गुण नहीं, क्योंकि दोनों विजातीय हैं।
English translation of Ādi purāṇa parv 5- Shlok 42 to 51
श्लोक ( Shlok ) 42
ततो विज्ञानसन्तान व्यतिरिक्तो न कश्चन । जीवसंज्ञः पदार्थोऽस्ति प्रेत्यभाव फलोपमुक् ॥४२॥
इसलिए विज्ञान की संतान से अतिरिक्त जीव नाम का कोई पदार्थ नहीं है जो कि परलोकरूप फल को भोगने वाला हो ।।42।।
“Therefore, apart from the progeny of consciousness, there is no substance called the soul that experiences the fruits of the otherworldly realm.” ( 42)
श्लोक ( Shlok ) 43
तदमुत्रात्मनो दुःखजिहासार्थ प्रयस्यतः । टिट्टिभस्त्रेज भीतिस्ते गगनादापतिष्यतः ॥४३॥
अतएव परलोक संबंधी दुःख दूर करने के लिए प्रयत्न करने वाले पुरुषों का परलोकभय वैसा ही है जैसा कि टिटिहरी को अपने ऊपर आकाश के पड़ने का भय होता है ।।43।।
“Therefore, the fear of the afterlife experienced by those striving to overcome the sufferings related to it is just like the fear a turtledove feels about the sky falling upon it.” ( 43)
श्लोक ( Shlok ) 44
इत्युदीर्य स्थिते तस्मिन् मन्त्री शतमतिस्ततः । नैरात्म्यवादमालम्ब्य प्रोवाचेरथं विकत्थनः ॥४४॥
इस प्रकार विज्ञानवादी संभिन्नमति मंत्री जब अपना अभिप्राय प्रकट कर चुप हो गया तब अपनी प्रशंसा करता हुआ शतमति नाम का चौथा मंत्री नैरात्म्यवाद (शून्यवाद) का आलंबन कर नीचे लिखे अनुसार कहने लगा ।।44।।
“In this way, when the science-oriented minister, Sambhinna Mati, expressed his opinion and fell silent, the fourth minister, Shatamati, who praised himself, began to speak, relying on the philosophy of non-self (Shunyavada) as follows:” ( 44)
श्लोक ( Shlok ) 45
शून्यमेव जगद्विश्वमिदं मिथ्यावभासते । आन्तेः स्वप्नेन्द्रजालादौ इस्त्यादिप्रतिभासवत् ।।४५।।
यह समस्त जगत् शून्यरूप है । इसमें नर, पशु-पक्षी, घट-पट आदि पदार्थों का जो प्रतिभास होता है वह सब मिथ्या है । भ्रांति से ही वैसा प्रतिभास होता है जिस प्रकार स्वप्न अथवा इंद्रजाल आदि में हाथी आदि का मिथ्या प्रतिभास होता है ।।45।।
“This entire world is of the nature of emptiness. The appearance of beings, animals, birds, pots, and other objects in it is all false. Such appearances arise from delusion, just as the illusion of an elephant and other such things appears in a dream or a magic illusion.” ( 45)
श्लोक ( Shlok ) 46
ततः कुतोऽस्ति वो जीवः परलोकः कुतोऽस्ति वा । असत्सर्वमिदं यस्माद् गन्धर्वनगरादिवत् ।।४६।।
इसलिए जब कि सारा जगत् मिथ्या है तब तुम्हारा माना हुआ जीव कैसे सिद्ध हो सकता है और उसके अभाव में परलोक भी कैसे सिद्ध हो सकता है क्योंकि यह सब गंधर्वनगर की तरह असत् स्वरूप है ।।46।।
“Therefore, since the entire world is false, how can the soul, as you have claimed, be established? And how can the afterlife be proved in its absence, for all of this is of the nature of an illusory city, like the city of Gandharvas, which is unreal in form.” ( 46)
श्लोक ( Shlok ) 47
अतोऽमी परलोकार्थ तपोऽनुष्ठानतत्पराः । वृथैव वलेशमायान्ति परमार्थानभिज्ञकाः ।।४७।।
अत: जो पुरुष परलोक के लिए तपश्चरण तथा अनेक अनुष्ठान आदि करते हैं वे व्यर्थ ही क्लेश को प्राप्त होते हैं । ऐसे जीव यथार्थज्ञान से रहित हैं ।।47।।
“Therefore, those individuals who perform austerities and various rituals for the afterlife attain only suffering in vain. Such beings are devoid of true knowledge.” ( 47)
श्लोक ( Shlok ) 48
धर्मारम्भे यथा वद्वद् दृष्ट्वा मरुमरीचिकाः । जलाशयानुधावन्ति तद्वद्भोगार्थिनोऽप्यमी ।।४८।।
जिस प्रकार ग्रीष्मऋतु में मरुभूमि पर पड़ती हुई सूर्य की चमकीली किरणों को जल समझकर मृग व्यर्थ ही दौड़ा करते हैं उसी प्रकार ये भोगाभिलाषी मनुष्य परलोक के सुखों को सच्चा सुख समझकर व्यर्थ ही दौड़ा करते हैं―उनकी प्राप्ति के लिए प्रयत्न करते हैं ।।48।।
“Just as, in the summer season, a deer mistakenly runs after the bright rays of the sun on the desert, thinking them to be water, in the same way, these pleasure-seeking human beings vainly chase after the pleasures of the afterlife, thinking them to be true happiness—they strive in vain to attain them.” (48)
श्लोक ( Shlok ) 49
इत्युद्मास कुष्टान्त कुहेतुभिरपार्थकम् । व्यरमत् सोऽप्यतो वक्तुं स्वयंत्रुद्धः प्रचक्रमे ॥४९॥
इस प्रकार खोटे दृष्टांत और खोटे हेतुओं द्वारा सारहीन वस्तु का प्रतिपादन कर जब शतमति भी चुप हो रहा तब स्वयंबुद्ध मंत्री कहने के लिए उद्यत हुए ।।49।।
“In this way, after presenting meaningless things through false examples and incorrect reasons, when Shatamati also fell silent, the minister Swayambuddha prepared to speak.” ( 49)
श्लोक ( Shlok ) 50
भूतवादिन् मृषा वक्ति स मत्रानात्मशुन्यताम् । भूतेभ्यो व्यतिरिक्तस्य चैतन्यस्य प्रतीतितः ॥५०
हे भूतवादिन्, ‘आत्मा नहीं है’ यह आप मिथ्या कह रहे हैं क्योंकि पृथ्वी आदि भूतचतुष्टय के अतिरिक्त ज्ञानदर्शनरूप चैतन्य की भी प्रतीति होती है ।।50।।
“O materialist, you are falsely claiming that there is no soul, for apart from the four elements like earth, there is also the perception of consciousness, which is a form of awareness and knowledge.” ( 50)
श्लोक ( Shlok ) 51
कामात्मकं न चैतन्यं न कायश्चेतनात्मकः । मिथो विरुद्धधर्मत्वात् त्योश्चिदश्चिदात्मनोः ॥५१॥
वह चैतन्य शरीररूप नहीं है और न शरीर चैतन्यरूप ही है क्योंकि दोनों का परस्पर विरुद्ध स्वभाव है । चैतन्य चित्स्वरूप हैं―ज्ञान दर्शनरूप है और शरीर अचित्स्वरूप हैं―जड़ है ।।51।।
“That consciousness is not in the form of the body, nor is the body in the form of consciousness, because their natures are inherently contradictory. Consciousness is of the nature of awareness and knowledge, while the body is of the nature of non-consciousness—it is inert.” ( 51)
श्लोक 52 से 61
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 137 से 146 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155
पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 124 | श्लोक 125 से 138 | श्लोक 139 से 151 | श्लोक 152 से 163 | श्लोक 164 से 171 | श्लोक 172से 183 | श्लोक 184 से 192 | श्लोक 193 से 201 | श्लोक 202 से 212 | श्लोक 213 से 221 | श्लोक 222 से 239
श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 152 | श्लोक 153 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 198
ललितांग स्वर्गभोग वर्णन पर्व 5 – श्लोक 1 से 12 | श्लोक 13 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 |
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.