भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145
श्लोक 146 से 155 पुराण का ह्रास
220 वर्ष तक पाँच मुनि ग्यारह अंग धारक होंगे। पुराण तीन चतुर्थांश रहेगा। फिर चार आचार्य एक चौथाई धारण करेंगे। 683 वर्ष बाद पुराण घटेगा। जिनसेन जैसे कवि इसे स्मरण करेंगे। वर्धमान का पुराण ही प्रामाणिक है। पंचपरमेष्ठियों का नाम पवित्र करता है।
English translation of Ādi purāṇa parv 2- Shlok 146 to 155
श्लोक ( Shlok )146-148
ततो नक्षत्रनामा च जयपालो महातपाः । पाण्डुन ध्रुवसेनश्च कंसाचार्य इति क्रमात् ॥१४६॥
एकादशाङ्गविद्यानां पारगाः स्युर्मुनीश्वराः । विंशं द्विशतमब्दानामेतेषां काल इष्यते ॥ १४७॥
तदा पुराणमेतत् तु पादोनं प्रथयिष्यते भाजनाभावतो भूयो जायेत ज्ञाकनिष्टता ॥१४८॥
इनके बाद क्रम से नक्षत्र, जयपाल, पांडु, ध्रुवसेन और कंसाचार्य ये पाँच महा तपस्वी मुनि होंगे । ये सब ग्यारह अंग के धारक होंगे, इनका समय 220 दो सौ बीस वर्ष माना जाता है । उस समय यह पुराण एक भाग कम अर्थात् तीन चतुर्थांश रूप में प्रकाशित रहेगा फिर योग्य पात्र का अभाव होने से भगवान् का कहा हुआ यह पुराण अवश्य ही कम होता जायेगा ।।146-148।।
After them, in succession, Nakshatra, Jaypal, Pandu, Dhruvasen, and Kansacharya—these five great ascetic monks will arise. All of them will be bearers of the eleven Angas. Their era is considered to last for 220 years. During their time, this Purana will remain illuminated in three-fourths of its entirety, with one part missing. Thereafter, due to the lack of worthy recipients, this Purana, as spoken by the Lord, will inevitably continue to diminish. ||146-148||
श्लोक ( Shlok )149-150
सुभद्रश्र यशोभद्रो मद्रबाहुर्महायशाः । लोहार्यश्चेत्यमी ज्ञेयाः प्रथमाङ्गाब्धिपारगाः ॥१४९॥
शरदां शतमेषां स्यात् कालोऽष्टादशभिर्युतम् । तुयर्यो मागः पुराणस्य तदास्य प्रतनिध्यते ॥१५०
इनके बाद सुभद्र यशोभद्र भद्रबाहु और लोहाचार्य ये चार आचार्य होंगे जो कि विशाल कीर्ति के धारक और प्रथम अंग (आचारांग) रूपी समुद्र के पारगामी होंगे । इन सबका समय अठारह वर्ष होगा । उस समय इस पुराण का एक चौथाई भाग ही प्रचलित रह जायेगा ।।149-150।।
After them, Subhadra, Yashobhadra, Bhadrabahu, and Lohacharya will be the next four Acharyas, renowned for their immense glory and mastery over the vast ocean of the first Anga (Acharanga). Their era will last for eighteen years. During that time, only one-fourth of this Purana will remain in circulation. ||149-150||
श्लोक ( Shlok )151
ततः क्रमात् प्रहायेदं पुराणं स्वल्पमात्रया । धीप्रमोषादिदोषेण विरक्षेर्धारयिष्यते ॥१५१॥
इसके अनंतर अर्थात् वर्धमान स्वामी के मोक्ष जानें से 683 छह सौ तिरासी वर्ष बाद यह पुराण क्रम-क्रम से थोड़ा-थोड़ा घटता जायेगा । उस समय लोगों की बुद्धि भी कम होती जायेगी इसलिए विरले आचार्य ही इसे अल्परूप में धारण कर सकेंगे ।।151।।
After this, that is, 683 years after the liberation of Vardhaman Swami, this Purana will gradually diminish little by little in succession. During that time, people’s intellect will also decline, and therefore, only a few rare Acharyas will be able to hold it in a reduced form. ||151||
श्लोक ( Shlok )152-153
ज्ञानविज्ञानसं पश्चगुरुपर्वान्वयादिदम् । प्रमाणं “र यच्च यावच्च यदा या प्रकाशते ॥152॥
सदापीदमनुस्मर्तुं प्रमविष्यन्ति धोधनाः । जिनसेनाग्रगाः पूज्याः कवीनां परमेश्वराः ॥१५३॥
इस प्रकार ज्ञान-विज्ञान से संपन्न गुरुपरिपाटी द्वारा यह पुराण जब और जिस मात्रा में प्रकाशित होता रहेगा उसका स्मरण करने के लिए जिनसेन आदि महाबुद्धिमान् पूज्य और श्रेष्ठ कवि उत्पन्न होंगे ।।152-153।।
श्लोक ( Shlok )154
पुराणमिदमेवाद्यं वदाम्नातं स्वयम्भुवा । पुराणामासमः यत्तु केवलं वास्मलं विदुः ॥१५४॥
श्री वर्धमान स्वामी ने जिसका निरूपण किया है वह पुराण ही श्रेष्ठ और प्रामाणिक है इसके सिवाय और सब पुराण पुराणाभास हैं उन्हें केवल वाणी के दोषमात्र जानना चाहिए ।।154।।
The Purana that Shri Vardhaman Swami has explained is the true and authentic one. All other Puranas are mere semblances of Puranas, and they should be regarded as flawed in terms of their speech alone. ||154||
श्लोक ( Shlok )155
हणमात्रं च पुनाति परमेष्टिनाम् । किं पुनर्मुहुरापीतं तत्कथाश्रवण्णामृतम् ॥१५५॥
जब कि पंचपरमेष्ठियों का नाम लेना ही जीवों को पवित्र कर देता है तब बार-बार उनकी कथारूप अमृत का पान करना तो कहना ही क्या है ? वह तो अवश्य ही जीवों को पवित्र कर देता है―कर्ममल से रहित कर देता है ।।155।।
When simply mentioning the names of the five supreme beings (Panch Parameshtis) purifies living beings, then what to say of repeatedly listening to their stories, which are like nectar? They undoubtedly purify beings and free them from the bondage of karmic impurities. ||155||
श्लोक 156 से 162
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.