भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81
श्लोक 82 से 91 सन्मति का उपदेश
तारों को देख प्रजा भयभीत हुई। सन्मति ने उन्हें भयमुक्त किया। उन्होंने तारों और ज्योतिश्चक्र का स्वरूप बताया। वे सूर्यग्रहण आदि समझाते थे। प्रजा ने उनकी प्रशंसा की। असंख्यात वर्ष बाद क्षेमंकर मनु हुए। वे मेरु-से शोभित थे।
English translation of Ādi purāṇa parv 3- Shlok 82 to 91
श्लोक ( Shlok ) 82
अकस्मात् तारका दृष्ट्रा संभ्रान्तान् भोगभूभुवः । भीतिर्विचछयामास ‘प्राणिइत्येव योगिनः ॥८२॥
उस समय अकस्मात् तारों को देखकर भोगभूमिज मनुष्य अत्यंत भ्रम में पड़ गये अथवा अत्यंत व्याकुल हो गये । उन्हें भय ने इतना कंपायमान कर दिया जितना कि प्राणियों की हिंसा मुनिजनों को कंपायमान कर देती है ।।82।।
At that time, upon suddenly seeing the stars, the pleasure-seeking humans became extremely confused or deeply distressed. Fear shook them so intensely, just as the sight of violence against living beings shakes ascetics. ||82||
श्लोक ( Shlok ) 83
स समितिरनुध्याय क्षणं प्रावोच्चतार्यकान् । नोत्पातः कोऽप्ययं भद्रास्तन्मागात मियो वशम् ॥८३॥
सन्मति कुलकर ने क्षण-भर विचार कर उन आर्य पुरुषों से कहा कि हे भद्र पुरुषो, यह कोई उत्पात नहीं है इसलिए आप व्यर्थ ही भय के वशीभूत न हों ।।83।।
After pondering for a moment, Kulkar Sanmati said to those noble Aryan men, “O virtuous men, this is not any calamity, so do not succumb to fear unnecessarily.” ||83||
श्लोक ( Shlok ) 84
एतास्तास्तारका नामैतच नक्षत्रमण्डलम् । ग्रहा इमे ‘सदोद्योता इदं तारकितं नमः ॥८४॥
ये तारे हैं, यह नक्षत्रों का समूह है, ये सदा प्रकाशमान रहने वाले सूर्य, चंद्र आदि ग्रह हैं और यह तारों से भरा हुआ आकाश है ।।84।।
“These are stars, this is a cluster of constellations, these are ever-luminous celestial bodies like the Sun, Moon, and other planets, and this is the sky filled with stars.” ||84||
श्लोक ( Shlok ) 85
ज्योतिश्चक्रमिदं शश्वद् व्योममार्गे कृतस्थिति । स्पष्टतामधुनायातं ज्योतिरङ्गप्रमाक्षयात् ॥८५॥
यह ज्योतिश्चक्र सर्वदा आकाश में विद्यमान रहता है, अब से पहले भी विद्यमान था, परंतु ज्योतिरंग जाति के वृक्षों के प्रकाश से तिरोभूत था । अब उन वृक्षों की प्रभा क्षीण हो गयी है इसलिए स्पष्ट दिखायी देने लगा है ।।85।।
“This celestial sphere has always existed in the sky and was present even before. However, it was concealed by the brilliance of the Jyotirang trees. Now that the radiance of those trees has faded, it has become clearly visible.” ||85||
श्लोक ( Shlok ) 86
इतः प्रभृत्यहोरात्रविभागश्च प्रवर्तते । उदयास्तमयैः सूर्याचन्द्रयोः सहतारयोः ॥८६॥
आज से लेकर सूर्य, चंद्रमा, तारे आदि का उदय और अस्त होता रहेगा और उससे रात-दिन का विभाग होता रहेगा ।।86।।
“From today onwards, the Sun, Moon, stars, and others will continue to rise and set, and this will lead to the division of day and night.” ||86||
श्लोक ( Shlok ) 87
ग्रहणग्रह विक्षेपदिनान्ययमसंक्रमात् । ज्योतिर्शनस्य बीजानि सोऽन्ववोचद् विदां वरः ॥८७॥
उन बुद्धिमान् सन्मति ने सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण, ग्रहों का एक राशि से दूसरी राशि पर जाना, दिन और अयन आदि का संक्रमण बतलाते हुए ज्योतिष विद्या के मूल कारणों का भी उल्लेख किया था ।।87।।
“That wise Sanmati also explained the phenomena of solar and lunar eclipses, the movement of planets from one zodiac sign to another, the transitions of days and solstices, and elaborated on the fundamental principles of astronomy.” ||87||
श्लोक ( Shlok ) 88
अथ तद्वचनादार्या जाताः सपदि निर्भयाः । स हि लोकोत्तरं ज्योतिः प्रजानामुपकारकम् ॥८८॥
वे आर्य लोग भी उनके वचन सुनकर शीघ्र ही भयरहित हो गये । वास्तव में वे सन्मति प्रजा का उपकार करने वाली कोई सर्वश्रेष्ठ ज्योति ही थे ।।88।।
Upon hearing his words, those Aryan people quickly became free from fear. Indeed, Sanmati was like a supreme guiding light, devoted to the welfare of the people.” ||88||
श्लोक ( Shlok ) 89
अयं सन्मत्तिरेवास्तु प्रभुर्नः सन्मतिप्रदः । इति प्रशस्य संपूज्य ययुस्ते तं स्वमास्पदम् ॥८९॥
समीचीन बुद्धि के देने वाले यह सन्मति ही हमारे स्वामी हों इस प्रकार उनकी प्रशंसा और पूजा कर वे आर्य पुरुष अपने-अपने स्थानों पर चले गये ।।89।।
“Praising and worshiping Sanmati, who bestowed proper wisdom, as their lord, those Aryan men returned to their respective places.” ||89||
श्लोक ( Shlok ) 90
ततोऽन्तरमसंध्येयाः कोटी रुरुलहुज्य बस्सरान् । तृतीयो मनुरत्रासीत् क्षेमंकरसमाहृयः ॥९०॥
इनके बाद असंख्यात करोड़ वर्षों का अंतराल काल बीत जाने पर इस भरतक्षेत्र में क्षेमंकर नाम के तीसरे मनु हुए ।।90।।
“After them, an immeasurable span of countless millions of years passed, and then, in this Bharat region, the third Manu named Kshemakar appeared.” ||90||
श्लोक ( Shlok ) 91
युगबाहुर्महाकायः पृथुवक्षाः स्फुरत्प्रभः । सोऽत्यशेत गिरिं मेरुं “ज्वलन्मुकुटचूलिकः ॥९१॥
उनकी भुजाएँ युग के समान लंबी थीं । शरीर ऊँचा था, वक्षस्थल विशाल था, आभा चमक रही थी तथा मस्तक मुकुट से शोभायमान था । इन सब बातों से वे मेरु पर्वत से भी अधिक शोभायमान हो रहे थे ।।91।।
“His arms were as long as an era. His body was tall, his chest was broad, his radiance was shining, and his head was adorned with a crown. With all these qualities, he appeared even more magnificent than the Meru mountain.” ||91||
श्लोक 92 से 101
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 72 से 81
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.