भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 |
श्लोक 172 से 180 प्रश्न का विस्तार
भरत युगों, मनुओं, लोक, काल, और वंशों का स्वरूप जानना चाहते हैं। वे संशय नष्ट करने की प्रार्थना करते हैं। सभा ने प्रश्न की प्रशंसा की। देवों ने भरत पर पुष्पवृष्टि की।
English translation of Ādi purāṇa parv 1- Shlok 172 to 180
आदिपुराण पर्व 1 – श्लोक 172 से 180
श्लोक ( Shlok ) 172-175
किंनामानश्च ते सर्वे किंगोत्राः किंसनामयः । किंलक्ष्माणः किमाकाराः किमाहार्याः किमायुधाः॥१७२॥
किं तेषामायुषो मानं किं वर्क्स किमथान्तरम् । कुतूहलमिदं ज्ञातुं विश्वं विश्वजनीन मे ।।१७३।।
कस्मिन् युगे कियन्तो वा युगांशाः किं युगान्तरम् । युगानां परिवर्ती वा कतिकृत्वः प्रवर्तते ॥१७४
युगस्य कथिते [कतिधे ] भागे मनयो सम्वते व किम् । किं वा मन्वन्तरं देव तत्वं मे ब्रूहि तच्वतः ॥ १७५
हे सबका हित करने वाले जिनेंद्र, यह भी कहिए कि वे सब किन-किन नामों के धारक होंगे ? किस-किस गोत्र में उत्पन्न होंगे ? उनके सहोदर कौन-कौन होंगे ? उनके क्या-क्या लक्षण होंगे ? वे किस आकार के धारक होंगे ? उनके क्या–क्या आभूषण होंगे ? उनके क्या-क्या अस्त्र होंगे ? उनकी आयु और शरीर का प्रमाण क्या होगा ? एक-दूसरे में कितना अंतर होगा ? किस युग में कितने युगों के अंश होते हैं ? एक युग से दूसरे युग में कितना अंतर होगा ? युगों का परिवर्तन कितनी बार होता है ? युग के कौनसे भाग में मनु-कुलकर उत्पन्न होते हैं ? वे क्या जानते हैं ? एक मनु से दूसरे मनु के उत्पन्न होने तक कितना अंतराल होता है ? हे देव, यह सब जानने का मुझे कौतूहल उत्पन्न हुआ है सो यथार्थ रीति से मुझे इन सब तत्वों का स्वरूप कहिए ।।172-175।।
“Oh benefactor of all, Jinendra, please also tell me the names they will bear, the lineages they will be born into, who their siblings will be, what their characteristics will be, and what their physical forms will be like. What ornaments will they wear? What weapons will they possess? What will be the measure of their lifespan and bodies? How much difference will there be among them?
In which age will the parts of different epochs (yugas) exist? How much time separates one epoch from another? How often does the transformation of epochs occur? During which part of an epoch are the Manus or Kulakars born? What do they know? What is the interval between the birth of one Manu and another?
Oh Lord, I am curious to know all of this. Please describe to me the true nature of all these elements in detail.”172-175
श्लोक ( Shlok ) 176
लोकं कालावतारं च ‘वंशोत्पत्तिलयस्थितीः । वर्णसंभूतिमन्यश्च बुभुत्सेऽहं भवन्मुखात् ।।१७६।।
इसके सिवाय लोक का स्वरूप, काल का अवतरण, वंशों की उत्पत्ति, विनाश और स्थिति, क्षत्रिय आदि वर्णों की उत्पत्ति भी मैं आपके श्रीमुख से जानना चाहता हूँ ।।176।।
Beyond this, I also wish to know from your divine words about the nature of the universe, the descent of time, the origin, destruction, and continuity of dynasties, as well as the emergence of the Kshatriya and other varnas (classes).”
श्लोक ( Shlok ) 177
अनादिवासनोद्मसमिथ्याज्ञानसमुत्थितम् । नुद मे संशयध्वान्तं जिनार्कवचनांशुमिः ॥१७७।।
हे जिनेंद्रसूर्य, अनादिकाल की वासना से उत्पन्न हुए मिथ्याज्ञान से सातिशय बड़े हुए मेरे इस संशयरूपी अंधकार को आप अपने वचनरूप किरणों के द्वारा शीघ्र ही नष्ट कीजिए ।।177।।
“Oh Sun-like Jinendra, the darkness of my doubts, which has greatly intensified due to the false knowledge arising from the tendencies of beginningless time, please swiftly dispel it with the rays of your words.”177
श्लोक ( Shlok ) 178-179
इति प्रश्नमुपन्यस्य भरतः ” शातमातरः । “विरराम यथास्थानमासीनश्च कथोत्सुकः ।।१७८।।
लब्धावसरमिद्धार्थ सुसंबद्धमनुद्धतम् । अभ्यनन्दत् सभा कृत्स्ना प्रश्नमस्येशितुर्विशाम् ॥१७९।
इस प्रकार प्रश्न कर महाराज भरत जब चुप हो गये और कथा सुनने में उत्सुक होते हुए अपने योग्य आसन पर बैठ गये तब समस्त सभा ने भरत महाराज के इस प्रश्न की सातिशय प्रशंसा की जो कि समय के अनुसार किया गया था, प्रकाशमान अर्थों से भरा हुआ था, पूर्वापर संबंध से सहित था तथा उद्धतपने से रहित था ।।178-179।।
After asking these questions, King Bharat fell silent and, eager to listen to the discourse, took his seat on the appropriate throne. The entire assembly highly praised King Bharat’s questions, as they were timely, filled with profound meaning, connected with proper reasoning, and free from any arrogance.”178-179
श्लोक ( Shlok ) 180
तत्क्षणं सस्कथाप्रश्नाप्त्तदर्पितदृशः सुराः । पुष्पवृष्टिमिवातेनुः प्रतीता भरतं प्रति ॥१८०॥
उस समय उनके इस प्रश्न को सुनकर सब देवता लोग महाराज भरत की ओर आँख उठाकर देखने लगे जिससे ऐसा मालूम होता था मानो वे उन पर पुष्पवृष्टि ही कर रहे हैं ।।180।।
“At that moment, upon hearing his question, all the gods turned their eyes towards King Bharat, and it seemed as though they were showering him with flowers.”180
श्लोक 181 से 190
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.