भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50
श्लोक 51 से 60 गौतम की स्तुति
गौतम महायोगी और संघाधिपति हैं। वे उत्कृष्ट वाणी जानते हैं। नाम “गौतम” सार्थक (उत्कृष्ट वाणी जानने वाला)। इंद्रभूति (विभूति प्राप्त), और बुद्ध कहलाते हैं। उनकी ज्ञान-ज्योति अनोखी है। उनकी दीपिका संसार प्रकाशित करती है। उनके वचन मिथ्यात्व नष्ट करते हैं। उनकी प्रज्ञा नदी-सी है, द्वादशांग जहाज। उन्होंने श्रुतज्ञान अवतरित किया। वे दो ज्ञानों से श्रुतकेवली हैं।
English translation of Ādi purāṇa parv 2- Shlok 51 to 50
श्लोक ( Shlok ) 51
स्वामामनन्ति मुनयो योगिनामधियोगिनम् । त्वां गण्यं गणनातीतगुणं गणधरं विदुः ॥५१॥
हे नाथ, बड़े-बड़े मुनि भी यह मानते हैं कि आप योगियों में महायोगी हैं, प्रसिद्ध हैं, असंख्यात गुणों के धारक हैं तथा संघ के अधिपति-गणधर हैं ।।51।।
“Oh Lord, even the great monks believe that you are the greatest among yogis, renowned, the possessor of countless virtues, and the leader of the community—Ganadhar.” (Verse 51)
श्लोक ( Shlok ) 52
गोतमा ‘गौ प्रकृष्टा स्यात् सा च सर्वज्ञमारती । तां बेस्सि तामभीषे च त्वमतो गौतमो मतः ॥५२॥
उत्कष्ट वाणी को गौतम कहते हैं और वह उत्कृष्ट वाणी सर्वज्ञ-तीर्थंकर की दिव्य ध्वनि ही हो सकती है उसे आप जानते हैं अथवा उसका अध्ययन करते हैं इसलिए आप गौतम माने गये है अर्थात् आपका यह नाम सार्थक है (श्रेष्ठा गौ:, गोतमा, तामधीते वेद वा गौतम: ‘तदधीते वेद वा’ इत्यण्प्रत्ययः) ।।52।।
“The excellent speech is called ‘Gautam,’ and that supreme speech can only be the divine voice of the omniscient Tirthankara. Since you know it and study it, you are considered Gautam, and thus, your name is meaningful.” (Verse 52)
श्लोक ( Shlok ) 53
गोतमादागतो देवः स्वर्गाश्राद् गौतमो मतः । तेन प्रोक्तमधीयानस्त्वं चासौ गौतमश्रुतिः ॥५३॥
अथवा यों समझिए कि भगवान् वर्धमान स्वामी, गोतम अर्थात् उत्तम सोलहवें स्वर्ग से अवतीर्ण हुए हैं इसलिए वर्धमान स्वामी को गौतम कहते हैं इन गौतम अर्थात् वर्धमान स्वामी द्वारा कही हुई दिव्यध्वनि को आप पढ़ते हैं, जानते हैं इसलिए लोग आपको गौतम कहते हैं । (गोतमादागत: गौतम: ‘तत आगत:’ इत्यण्, गौतमेन प्रोक्तमिति गौतमम्, गौतमम् अधीते वेद वा गौतम:) ।।53।।
“Alternatively, you may understand that Lord Vardhman Swami, Gautam, descended from the highest sixteen heavens. Therefore, Vardhman Swami is called Gautam. The divine voice spoken by this Gautam, that is, Vardhman Swami, is what you read and understand. That is why people call you Gautam.” (Gautamadāgatah Gautam: ‘Tat āgat:’ ity aṇ, Gautamena proktam iti Gautamam, Gautamam adhīte ved vā Gautam:) (Verse 53)
श्लोक ( Shlok ) 54
इन्द्रेण प्राप्तपूजर्द्धिरिन्द्रभूतिस्त्वमिष्यसे । साक्षात् सर्वज्ञपुत्रस्त्वमाप्तसंज्ञानकण्ठिकः ॥५४॥
आपने इंद्र के द्वारा की हुई अर्चारूपी विभूति को प्राप्त किया है इसलिए आप इंद्रभूति कहलाते हैं । तथा आपको सम्यग्ज्ञानरूपी कंठाभरण प्राप्त हुआ है अत: आप सर्वज्ञदेव श्री वर्धमान स्वामी के साक्षात् पुत्र के समान हैं ।।54।।
You have received the divine glory in the form of worship bestowed by Indra, which is why you are called Indrabhuti. Moreover, you have received the ornament of right knowledge in the form of a necklace, thus you are like the very son of the omniscient Lord Vardhman Swami.” (Verse 54)
श्लोक ( Shlok ) 55
चतुर्भिश्रामलैबोधैरबुद्धस्त्वं जगद् यतः । प्रज्ञापारमितं बुद्धं त्वां निराहुरतो बुधाः ॥५५॥
हे देव, आपने अपने चार निर्मल ज्ञानों के द्वारा समस्त संसार को जान लिया है तथा आप बुद्धि के पार को प्राप्त हुए हैं इसलिए विद्वान् लोग आपको बुद्ध कहते हैं ।।55।।
“Oh Lord, through your four pure types of knowledge, you have comprehended the entire world, and you have attained the ultimate state of intellect. Therefore, learned individuals refer to you as Buddha.” (Verse 55)
श्लोक ( Shlok ) 56
“पारेतमः परं “ज्योतिस्त्वामदृष्ट्रा दुरासदम् । ज्योतिर्मयः प्रदीपोऽसि त्वं तस्यामिप्रकाशनात् ॥ ५६॥
हे देव, आपको बिना देखे अज्ञानांधकार से परे रहने वाली केवलज्ञानरूपी उत्कृष्ट ज्योति का प्राप्त होना अत्यंत कठिन है, आप उस ज्योति के प्रकाश होने से ज्योतिस्वरूप अनोखे दीपक हैं ।।56।।
Oh Lord, it is extremely difficult to attain the supreme light of knowledge, which is beyond ignorance and darkness. By the radiance of that light, you are the unique lamp, embodying the form of light itself.” (Verse 56)
श्लोक ( Shlok ) 57
श्रुतदेव्याहितस्मैणप्रयक्षा बोधदीपिका । तनैषा प्रज्वलत्युच्चैद्योतयन्ती जगद्गृहम् ॥५७॥
हे स्वामिन् श्रुत देवता के द्वारा वीरूप को धारण करने वाली आपकी सम्यग्ज्ञानरूपी दीपिका जगत्रूपी घर को प्रकाशित करती हुई अत्यंत शोभायमान हो रही है ।।57।।
“Oh Lord, the lamp of right knowledge, which you carry in the form of the enlightened wisdom bestowed by the deity of scripture, is beautifully illuminating the world, the home of all beings.” (Verse 57)
श्लोक ( Shlok ) 58
तव वाक्प्रकरो’ दिग्यो विधुन्वन् जगतां तमः । प्रकाशयति सन्मार्ग स्वेरिव करोस्करः ॥५८॥
आपके दिव्य वचनों का समूह लोगों के मिथ्यात्व रूपी अंधकार को नष्ट करता हुआ सूर्य की किरणों के समूह के समान समीचीन मार्ग का प्रकाश करता है ।।58।।
“Your divine words, like a collection of rays of the sun, dispel the darkness of falsehood and illuminate the correct path, just as the sun’s rays reveal the way.” (Verse 58)
श्लोक ( Shlok ) 59
तव लोकातिगा प्रशा विद्यानां पारश्श्वरी । श्रुतस्कन्धमहासिन्धोरमजन् यानपात्रताम् ॥५९॥
हे देव, आपकी यह प्रज्ञा लोक में सबसे चढ़ी-नदी है, समस्त विद्याओं में पारंगत है और द्वादशांगरूपी समुद्र में जहाजपने को प्राप्त हैं―अर्थात् जहाज का काम देती है ।।59।।
“Oh Lord, your wisdom is like the highest river in the world, accomplished in all sciences, and it serves as a ship that helps cross the ocean of the twelve branches of knowledge.” (Verse 59)
श्लोक ( Shlok ) 60
स्वयात्रतारिता तुङ्गान्महावीरहिमाचलात् । श्रुतामरसरित्पुण्या निर्भुजानाखिलं रजः ॥६०॥
हे देव, आपने अत्यंत ऊँचे वर्धमान स्वामीरूप हिमालय से उस श्रुतज्ञानरूपी गंगा नदी का अवतरण कराया है जो कि स्वयं पवित्र है और समस्त पापरूपी रज को धोने वाली है ।।60।।
“Oh Lord, you have brought forth the river of scriptural knowledge, which is like the Ganga, from the lofty Vardhman Swami, resembling the Himalayas. This river is inherently pure and is capable of washing away all sins, symbolized as dust.” (Verse 60)
श्लोक 61 से 70
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.