भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85
श्लोक 86 से 95 काव्य का स्वरूप
दुर्जन धर्मकथा से दुखी, सज्जन प्रसन्न होते हैं। मिथ्यादृष्टि को ओषधि अरुचिकर लगती है। दुर्जन स्वभाव से टेढ़े, सज्जन जगत को सज्जन नहीं बना पाते। सज्जनता-दुर्जनता का स्वभाव बताया। कवि सज्जनों के आश्रय से काव्य समुद्र पार करना चाहता है।
English translation of Ādi purāṇa parv 1- Shlok 86 to 95
श्लोक ( Shlok ) 86
असतां दूयते चित्तं श्रुत्वा धर्मकथां सतीम् । मन्त्रविद्यामिवाकर्ण्य महाग्रहविकारिणाम् ॥८६॥
जिस प्रकार मंत्रविद्या को सुनकर भूत, पिशाचादि महाग्रहों से पीड़ित मनुष्यों का मन दुःखी होता है उसी प्रकार निर्दोष धर्मकथा को सुनकर दुर्जनों का मन दुःखी होता है ।।86।।
86. Just as hearing mantras disturbs the minds of people afflicted by ghosts, spirits, and other malicious forces, similarly, listening to a flawless religious discourse agitates the minds of wicked individuals.
श्लोक ( Shlok ) 87
मिथ्यात्वदूषितधियामरुच्यं धर्मभेषजम् । सदप्यसदिवाभाति तेषां पित्तजुषामिव ॥८७॥
जिन पुरुषों की बुद्धि मिथ्यात्व से दूषित होती है उन्हें धर्मरूपी ओषधि तो अरुचिकर मालूम होती ही है साथ में उत्तमोत्तम अन्य पदार्थ भी बुरे मालूम होते हैं जैसे कि पित्तज्वर वाले को ओषधि या अन्य दुग्ध आदि उत्तम पदार्थ भी बुरे-कड़वे मालूम होते हैं ।।87।।
87. People whose intellect is corrupted by falsehood find the medicine of religion unappealing. Along with that, even other excellent things appear unpleasant to them, just as a person suffering from bile-induced fever finds medicine or nourishing items like milk bitter and distasteful.
श्लोक ( Shlok ) 88
सुभाषितमहामन्त्रान् प्रयुक्तान् कविमन्त्रिभिः । श्रुत्वा प्रकोपमायान्ति दुर्ब्रहा इव दुर्जनाः ॥८८॥
कविरूप मंत्रवादियों के द्वारा प्रयोग में लाये हुए सुभाषित रूप मंत्रों को सुनकर दुर्जन पुरुष भूतादि ग्रहों के समान प्रकोप को प्राप्त होते हैं ।।88।।
88. Wicked individuals react with rage, akin to malevolent spirits, upon hearing the refined, virtuous mantras spoken by poets.
श्लोक ( Shlok ) 89
चिरप्र रूढदुर्ग्रन्थिवेणुमूलसमोऽनृजुः । नर्जूकत्तुं खलः शक्यः श्वपुच्छसदृशोऽथवा ॥८९॥
जिस प्रकार बहुत दिन से जमे हुए बाँस की गाँठदार जड़ स्वभाव से टेढ़ी होती है उसे कोई सीधा नहीं कर सकता उसी प्रकार चिरसंचित मायाचार से पूर्ण दुर्जन मनुष्य भी स्वभाव से टेढ़ा होता है उसे कोई सीधा-सरल परिणामी नही कर सकता अथवा जिस तरह कोई कुत्ते की पूँछ को सीधा नहीं कर सकता उसी तरह दुर्जन को भी सीधा नहीं कर सकता ।।89।।
89. Just as the knotty, aged root of bamboo remains naturally twisted and cannot be straightened, so too, a wicked person steeped in longstanding deceit and hypocrisy remains inherently crooked and cannot be made straightforward—just as a dog’s tail cannot be straightened.
श्लोक ( Shlok ) 90
सुजनः सुजनीकर्तुमशक्तो यच्चिरादपि । खलः खलीकरोत्येव जगदाशु तदद्भुतम् ।।90।।
यह एक आश्चर्य की बात है कि सज्जन पुरुष चिरकाल के सतत प्रयत्न से भी जगत् को अपने समान सज्जन बनाने के लिए समर्थ नहीं हो पाते परंतु दुर्जन पुरुष उसे शीघ्र ही दुष्ट बना लेते हैं ।।90।।
90. It is astonishing that, despite constant and prolonged efforts, virtuous people are unable to transform the world into their image of goodness, while wicked individuals swiftly corrupt it.
श्लोक ( Shlok ) 91&92
सौजन्यस्य परा कोटिरनसूया दयालुता । गुणपक्षानुरागश्च दौर्जन्यस्य विपर्ययः ॥९१॥
स्वभावमिति निश्चित्य सुजनस्येतरस्य च । सुजनेष्वनुरागो नो दुर्जनेष्ववधीरणाः ॥९२॥
ईर्ष्या नहीं करना, दया करना तथा गुणी जीवों से प्रेम करना यह सज्जनता की अंतिम अवधि है और इसके विपरीत अर्थात् ईर्ष्या करना, निर्दयी होना तथा गुणी जीवों से प्रेम नहीं करना यह दुर्जनता की अंतिम अवधि है । यह सज्जन और दुर्जनों का स्वभाव ही है ऐसा निश्चय कर सज्जनों में न तो विशेष राग ही करना चाहिए और न दुर्जनों का अनादर ही करना चाहिए ।।91-92।।
91-92. To feel no envy, to be compassionate, and to love virtuous beings—this is the ultimate nature of goodness. Conversely, to harbor jealousy, be unkind, and lack love for the virtuous is the ultimate nature of wickedness. Recognizing this as the inherent nature of the good and the wicked, one should neither excessively attach oneself to the good nor disregard the wicked.
श्लोक ( Shlok ) 93
कवीनां कृतिनिर्वाहे सतो मत्वावलम्बनम्। कविताम्मोधिमुद्वेलं लिलङ्घयिषुरस्म्यहम् ॥९३॥
कवियों के अपने कर्तव्य की पूर्ति में सज्जन पुरुष ही अवलंबन होते हैं ऐसा मानकर मैं अलंकार, गुण, रीति आदि लहरों से भरे हुए कवितारूपी समुद्र को लाँघना चाहता हूँ अर्थात् सत्पुरुषों के आश्रय से ही मैं इस महान् काव्य ग्रंथ को पूर्ण करना चाहता हूँ ।।93।।
93. Accepting that virtuous individuals are the true support for fulfilling a poet’s duties, I aim to cross the ocean of poetry, which is filled with waves of embellishments, qualities, and styles. In other words, I intend to complete this great poetic work with the help of the noble.
श्लोक ( Shlok ) 94
कवेर्भावोऽथवा कर्म काव्यं तज्ज्ञैर्निरुच्यते । तत्प्रतीतार्थमग्राम्यं सालंकारमनाकुलम् ॥९४॥
काव्यस्वरूप के जानने वाले विद्वान, कवि के भाव अथवा कार्य को काव्य कहते हैं । कवि का वह काव्य सर्वसंमत अर्थ से सहित, ग्राम्यदोष से रहित, अलंकार से युक्त और प्रसाद आदि गुणों से शोभित होना चाहिए ।।94।।
94. Scholars knowledgeable about poetry define a poet’s creative thoughts or expressions as poetry. A poet’s composition should be universally agreeable, free of vulgar faults, adorned with literary embellishments, and enriched with virtues like clarity and elegance.
श्लोक ( Shlok ) 95
केचिदर्थस्य सौन्दर्यमपरे पदसौष्ठवम् । वाचामलंक्रियां प्राहुस्तद्द्वयं नो मतं मतम् ॥९५॥
कितने ही विद्वान् अर्थ की सुंदरता को वाणी का अलंकार कहते हैं और कितने ही पदों की सुंदरता को, किंतु हमारा मत है कि अर्थ और पद दोनों की सुंदरता ही वाणी का अलंकार है ।।95।।
95. Some scholars consider the beauty of meaning to be the ornament of speech, while others attribute this to the beauty of words. However, I believe that the beauty of both meaning and words together constitutes the true ornament of speech.
श्लोक 96 से 105
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.