ण केण माणुसेण बम्हणा सुरेण णिम्मिदो अहो य उड्डूमज्झतिण्णिभेददो पदिठ्ठिदो।
अकिट्टिमो वि सस्सदो पडिक्खणं विणट्ठगो जहा जिणेहि दिस्सदे तहा जिणेहि भण्णिदो ॥19॥
जगो घणादितिण्णि-वाउवेट्ठिदो सयं द्विदो सुजीव-पुग्गलादि-छव्बिहेहि सुड्डु पूरिदो।
वये वि जम्मणेवि धोव्वगेहि णिच्चसंजुदो विचित्त-भावसंगदो इमो मुणीहि चितिदो ॥20॥
लोयभावणा वरा….
यह लोक न किसी मनुष्य, न ब्रह्मा, न किसी देव द्वारा निर्मित है अधोलोक, मध्यलोक, ऊर्ध्वलोक तीन भेद वाला यह लोक अकृत्रिम व शाश्वत है। इस लोक में स्थित पदार्थ विनश्वर दिखाई देते हैं, इसलिए लोक विनश्वर भी है। जैसा जिनेन्द्र भगवान ने इस लोक को देखा है, वैसा ही बताया है। यह लोक तीन वातवलयों से वेष्टित है, स्वयं स्थित है, जीव, पुद्गलादि छः द्रव्यों से पूरा भरा है। जगत में प्रत्येक पदार्थ का उत्पाद भी होता है, और व्यय भी, पर प्रत्येक द्रव्य ध्रौव्य रूप से बना रहता है। ऐसे विचित्र भावों से संगत यह लोक मुनियों के द्वारा चिंतन किया जाता है।
Loya bhavna
This universe is neither created by any human, nor by Brahma, nor by any god. The universe, which is divided into three realms—lower world (Adholok), middle world (Madhyalok), and upper world (Urdhvalok)—is uncreated and eternal. The substances present in this universe appear perishable, and thus, the universe itself is also transient. As Lord Jina has seen this universe, so has he described it. This universe is enveloped by three atmospheric layers and is self-sustaining, filled with the six substances (dravya)—soul, matter, and others. In the universe, every substance undergoes creation and destruction, yet each substance remains constant in its essence. Such profound and complex truths of the universe are meditated upon by monks.
Loya bhavna explains the Jain view of the universe, emphasizing its eternal nature, the cycle of creation and destruction, and how it is perceived and described by enlightened beings (Jinas). Monks deeply contemplate these realities.
प्राकृत प्रशिक्षण शिविर जयपुर
मुनि श्री प्रणम्यसागर जी के सानिध्य में 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2024 तक भट्टारक जी की नसियाँ जयपुर में प्राकृत जैन विद्या पाठशाला समिति (रजि.), रेवाडी (हरियाणा) द्वारा आयोजित प्राकृत प्रशिक्षण शिविर में 150 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
Home page : बारह भावणा ( प्राकृत )
अणिच्चभावणा | अरक्खभावणा | भवभावणा | एयत्तभावणा | अण्णभावणा | सरीरभावणा | आसवभावणा | संवरभावणा | णिज्जराभावणा | लोयभावणा | बोहिदुल्लहा भावणा | धम्मभावणा