भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41
श्लोक 42 से 51 लोक का ढांचा
लोक आकाश के मध्य में स्थित है और तीन वातवलयों (घनोदधि, घनवात, तनुवात) से घिरा है। इसकी संरचना इस प्रकार है: अधोलोक 7 राजु, मध्यलोक 1 राजु, और ऊर्ध्वलोक 5 + 1 राजु चौड़ा। मध्यलोक में असंख्य द्वीप-समुद्र हैं, जिनमें केंद्र में जंबूद्वीप है, जो 1 लाख योजन चौड़ा है। इसमें मेरु पर्वत, 6 कुलाचल, 7 क्षेत्र (जैसे भरत), और 14 नदियाँ (जैसे गंगा-सिंधु) हैं। जंबूद्वीप लवण समुद्र से घिरा है और मेरु इसके मध्य में नाभि की तरह स्थित है।
English translation of Ādi purāṇa parv 4- Shlok 42 to 51
श्लोक ( Shlok ) 42
वैशाखस्थः कटीन्यस्तहस्तः स्याद् यादृशः पुमान् । तादृशं लोकसंस्थानमामनन्ति मनीषिणः ॥४२॥
अथवा दोनों पाँव फैलाकर और कमर पर दोनों हाथ रखकर खड़े हुए पुरुष का जैसा आकार होता है बुद्धिमान् पुरुष लोक का भी वैसा ही आकार मानते हैं ।।42।।
Alternatively, the shape of the universe is believed by wise individuals to resemble the form of a man standing with both legs spread apart and both hands placed on his waist. ||42||
श्लोक ( Shlok ) 43
अनन्तानन्तभेदस्य वियतो मध्यमाश्रितः । लोकस्त्रिभिर्वृतो वातैर्माति शिक्यैरिवाततैः ॥४३॥
यह लोक अनंतानंत आकाश के मध्यभाग में स्थित तथा घनोदधि घनवात और तनुवात इन तीन प्रकार के विस्तृत वातवलयों से घिरा हुआ है और ऐसा मालूम होता है मानो अनेक रस्सियों से बना हुआ छींका ही हो ।।43।।
This universe is situated in the central part of infinite space and is surrounded by three expansive atmospheric layers: dense wind (ghanodadhi ghanavat), dense air (ghanavat), and subtle air (tanuvat). It appears as if it is a suspended platform made of numerous intertwined ropes. ||43||
श्लोक ( Shlok ) 44
वातरज्जुभिरानद्धो लोकस्तिसृभिराशिखम् । पटत्रितयसंत्रीतसुप्रतिष्ठकसन्निमः ॥४४॥
नीचे से लेकर ऊपर तक उपर्युक्त तीन वातवलयों से घिरा हुआ यह लोक ऐसा मालूम होता मानो तीन कपड़ों से ढका हुआ सुप्रतिष्ठ (ठौना) ही हो ।।44।।
From the bottom to the top, this universe, surrounded by the aforementioned three atmospheric layers, appears as though it is a well-established stand (thauṇa) covered with three layers of cloth. ||44||
श्लोक ( Shlok ) 45
तिर्यग्लोकस्य बिस्तारं रज्जुमेकां प्रचक्षते । चतुर्दशगुणां प्राहू रज्जु लोकोच्छिति बुधाः ॥४५॥
विद्वानों ने मध्यम लोक का विस्तार एक राजू कहा है तथा पूरे लोक की ऊंचाई उससे चौदह गुणी अर्थात् चौदह राजु कही है ।।45।।
Scholars have described the expanse of the middle world (madhya lok) as one rajju, while the total height of the entire universe is said to be fourteen times that, i.e., fourteen rajjus. ||45||
श्लोक ( Shlok ) 46
अधोमध्योध्र्ध्वमध्याग्रे लोकविष्कम्भरज्जवः । सप्तैका पञ्च चैका च यथाक्रममुदाहृताः ॥४६॥
यह लोक अधोभाग में सात राजु, मध्यभाग में एकराजु, ऊर्ध्वलोक के मध्यभाग में पाँच राजु और सबसे ऊपर एक राजु चौड़ा है ।।46।।
This universe is seven rajjus wide at the lower part, one rajju wide in the middle world, five rajjus wide in the middle part of the upper world, and one rajju wide at the very top. ||46||
श्लोक ( Shlok ) 47
द्वीपा ब्धिमिरसंख्या तैष्ट्रिं द्विविंष्कम्भमाश्रितैः । विभाति बलयाकारैर्मध्यलोको विभूषितः ॥४७॥
इस लोक के ठीक बीच में मध्यम लोक है जो कि असंख्यात द्वीपसमुद्रों से शोभायमान है । वे द्वीपसमुद्र क्रम-क्रम से दूने-दूने विस्तार वाले हैं तथा वलय के समान हैं । भावार्थ―जंबूद्वीप थाली के समान तथा बाकी द्वीप समुद्र वलय के समान बीच में खाली है ।47।।
At the exact center of this universe is the middle world (madhyalok), which is adorned with countless island-oceans. These island-oceans are successively larger in size, and they are arranged in a circular pattern. In other words, the Jambū island (Jambudvīpa) is like a plate, while the other island-oceans form concentric rings around it, with the center being empty. ||47||
श्लोक ( Shlok ) 48
मध्यमध्यास्य लोकस्य जम्बूद्वीपोऽस्ति मध्यगः । मेरुनामिः सुदृत्तात्मा लवणाम्भोधिवेष्टितः ॥४८॥
इस मध्यम लोक के मध्यभाग में जंबूद्वीप है । यह जंबूद्वीप गोल है तथा लवणसमुद्र से घिरा हुआ है । इसके बीच में नाभि के समान मेरू पर्वत है ।।48।।
In the center of the middle world (madhyalok) is Jambūdvīpa. This Jambūdvīpa is circular in shape and is surrounded by a salty ocean. At its center, like an navel, stands the Mount Meru. ||48||
श्लोक ( Shlok ) 49
सप्तभिः क्षेत्रविन्यासैः षद्भिश्च कुलपर्वतैः । प्रविभक्तः सरिद्भिश्च लक्षयोजनविस्तृतः ॥४९।।
यह जंबूद्वीप एक लाख योजन चौड़ा है तथा हिमवत् आदि छह कुलाचलों, भरत आदि सात क्षेत्रों और गंगा सिंधु आदि चौदह नदियों से विभक्त होकर अत्यंत शोभायमान हो रहा है ।।49।।
This Jambūdvīpa is one hundred thousand yojanas wide and is divided into six mountain ranges, such as the Himavat, seven regions, including Bhārata, and fourteen rivers, including the Ganga and Sindhu, making it exceedingly beautiful. ||49||
श्लोक ( Shlok ) 50
स मेरुमौलिराभाति लवणोदधिमेखलः । सर्वद्वीपसमुद्राणां जम्बूद्वीपोऽधिराजवत् ॥५०॥
मेरु पर्वतरूपी मुकुट और लवणसमुद्ररूपी करधनी से युक्त यह जंबूद्वीप ऐसा शोभायमान होता है मानो सब द्वीपसमुद्रों का राजा ही हो ।।50।।
This Jambūdvīpa, adorned with the Mount Meru as its crown and the salty ocean as its necklace, appears so splendid that it seems to be the king of all the island-oceans. ||50||
श्लोक ( Shlok ) 51
इह जम्बूमति द्वीपे मेरोः प्रत्यदिशाश्रितः । विषयो गन्धिलाभिख्यो भाति स्वर्गेकखण्डवत् ।।५१॥
। इसी जंबूद्वीप में मेरु पर्वत से पश्चिम की और विदेह क्षेत्र में एक गंधिल नामक देश है जो कि स्वर्ग के टुकड़े के समान शोभायमान है ।।51।।
In this Jambūdvīpa, to the west of Mount Meru, in the region of Videha, there is a land called Gandhila, which shines like a fragment of heaven. ||51||
श्लोक 52 से 61
कथामुखवर्णन पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 137 से 146 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
कथामुखवर्णन पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155
पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 124 | श्लोक 125 से 138 | श्लोक 139 से 151 | श्लोक 152 से 163 | श्लोक 164 से 171 | श्लोक 172से 183 | श्लोक 184 से 192 | श्लोक 193 से 201 | श्लोक 202 से 212 | श्लोक 213 से 221 | श्लोक 222 से 239
श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.