कदा य णारगे भवे विपच्चदे विछिज्जदे तिरिक्खजम्मणं य गिण्हिदूण णिच्च बाहदे।
भवे णरस्स सोक्खकंखिदे वि दुक्खसंतदी सुहं कहिं वि णत्थि णत्थि लेसमेत्तियं सुहं ॥ 5 ॥
सुरिंद – देवणायगे णरिंदविंदणायगे पभूदलोयसंपदा – समूह – मुक्खसामिगे।
दु सेट्ठिहासदिठ्ठिदे य चक्कवट्टिये द्विदे सुहं कहिं वि णत्थि णत्थि लेसमेत्तियं सुहं ॥6॥
भवस्स भावणा वरा…..
कभी यह जीव नरकों में जा पकता है, कभी छेदा जाता, कभी तिर्यंच जन्म को पाकर दूसरों के द्वारा पकड़े जाने पर नित्य ही बाधा को प्राप्त होता है। मनुष्य भव को पाकर सुख की इच्छा करता हुआ दुःख की संतति को प्राप्त होता है। अतः इस संसार में लेश मात्र भी सुख नहीं है, सुख नहीं है, सुख नहीं है। सुरेन्द्रों का देवनायक, मनुष्यों के समूह का राजनायक, प्रभूत लोक सम्पदा के समूह का स्वामी, श्रेष्ठियों के हास विलास का स्वामी, चक्रवर्ती पद को प्राप्त करने पर भी सुख कहीं नहीं है, कहीं नहीं है, कहीं नहीं है। भव भावना ही श्रेष्ठ है।
Bhav bhavna
Sometimes this being suffers in hell, sometimes it is pierced, and sometimes, upon being born in the animal realm, it is constantly subjected to suffering after being caught by others. Even after attaining human life and desiring happiness, it ends up experiencing the succession of sorrows. Thus, in this world, there is not even a trace of true happiness—no happiness, no happiness, no happiness. Even the lord of gods, the king of humans, the master of immense wealth and resources, the ruler of the enjoyment and pleasure of great individuals—even upon attaining the position of a universal monarch, there is no happiness anywhere, no happiness anywhere, no happiness anywhere. The awareness of the cycles of existence is supreme.
Bhav bhavna reflects on the inherent suffering in all forms of existence, emphasizing that true happiness is elusive, regardless of worldly status or power, and highlights the supreme understanding of the endless cycles of birth and death (samsara).
प्राकृत प्रशिक्षण शिविर जयपुर
मुनि श्री प्रणम्यसागर जी के सानिध्य में 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2024 तक भट्टारक जी की नसियाँ जयपुर में प्राकृत जैन विद्या पाठशाला समिति (रजि.), रेवाडी (हरियाणा) द्वारा आयोजित प्राकृत प्रशिक्षण शिविर में 150 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
Home page : बारह भावणा ( प्राकृत )
अणिच्चभावणा | अरक्खभावणा | भवभावणा | एयत्तभावणा | अण्णभावणा | सरीरभावणा | आसवभावणा | संवरभावणा | णिज्जराभावणा | लोयभावणा | बोहिदुल्लहा भावणा | धम्मभावणा

