मङ्गलाचरण ।
श्री सन्मति को आदि ले, अवसाने महावीर । चौबीसों जिनपति नमों, कटे कर्म जंजीर ॥ 1 ॥
गुरु गौतम वन्दन करूं, होय बुद्धि अमलान । सप्त-भंगि वाणी नमों, सकल सु मंगल दान ॥ 2 ॥
जिन शासन में व्रत कहे, एक शतक वसु जान । उनके उत्तम फल कहे, गति विधि को पहिचान ॥ 3 ॥
व्रत सुगन्ध दशमी महा, उनमें एक सुजान । जिसकी महिमा अमित है, श्रुतगोचर सुख खान ॥ 4 ॥
यह व्रत मुझको स्वपद दे, पर-पद में रति-भान । जिस प्रभाव शिव पद लहूं, पाऊँ भव अवसान ॥ 5 ॥
व्रत विधान ।
प्रमुख भाद्रपद मास में, अन्तिम पक्ष महान । उनमें पंचमि से कहे, छह दिन परम बखान ॥ 6 ॥
छह दिन में छह व्रत करे, पंचमि का उपवास । चार दिवस एकाशना, दशमी प्रोषध-वास ॥ 7 ॥
तज आहार कषाय औ, विषयों में अनुराग । धर्मध्यान में लीन हो, जाप्य जपे चित पाग ॥ 8 ॥
व्रत को साधे दश वरस, भाव भक्ति उमगाय । मण्डल आदि विधान रच, पूजा ठाठ रचाय ॥ 9 ॥
सुगन्ध दशमी व्रत कथा पूजा फिर उद्यापन कीजिये, अपनी शक्ति विचार । धर्म प्रभाव बढ़ाइये, ईर्ष्या भाव विडार ॥ 10 ॥
शक्ति हीन हो तो करे, व्रत दूनो भ्रम छोर । श्रद्धा भक्ति बढ़ाइये, यही धर्म की ठोर ॥ 11 ॥
ज्ञान और वैराग्य ही, शिव मग साधक जान । ज्ञान-हीन करनी वृथा, करे न भव की हान ॥ 12 ॥
मण्डल रचना
॥ चौपई ॥
चौरस चौकी सुन्दर होय, वस्त्र धरो उस ऊपर धोय । बीचों बीच स्वस्तिक को घेर, वलय दूसरा दीजे फेर ॥1॥
उसमें कोठे हों चौबीस, किन्तु समुच्चय हों जगदीश । इसके नीचे वृत्त तीसरा, उसके भाग होय दश खरा ॥ 2 ॥
एक एक के षट् षट् भाग, रखिये जिनपद में अनुराग । इस प्रकार मण्डल रच खरो, पूजा दशमी के दिन करो ॥ 3 ॥
व्रत पूजा अरु जाप्य विधान, फल इच्छा बिन सुखकी खान । कर निदान जो व्रत आदरै, अनुष्ठान सब निष्फल करै ॥ 4 ॥
अतः छोड़ फल का अनुराग, व्रत सुगन्ध दशमी बड़ भाग । स्वर्ग मोक्ष व्रत से मिल रहै, जो नर-नारि भाव से गहै ॥ 5 ॥
नोट- सर्व प्रथम देव शास्त्र-गुरु तथा सिद्धों की नित्य नियम पूजा करना चाहिये। फिर स्वस्तिक पर स्थित ठोणे में चौवीस महाराज की स्थापना करना चाहिये।
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.