शान्तिनाथ तीर्थंकर तथा चक्रवर्तीका पुराण वर्णन पर्व 63 – श्लोक 294 से 301 | श्लोक 302 से 311 | श्लोक 312 से 321 | श्लोक 322 से 331 | श्लोक 332 से 341 | श्लोक 342 से 351
मूल संस्कृत श्लोक . हिंदी अनुवाद . English translation of Uttar Puran parv 63- shlok 352 to 361
श्लोक ( Shlok ) 352
पुष्पनेन्त्राः समुत्तुङ्गा विटपायतबाहवः । भूरुहा भूमिपायन्ते सदा चारुफलावहाः १ ॥ ३५२ ॥
वहाँ के वृक्ष ठीक राजाओंके समान आचरण करते थे क्योंकि जिस प्रकार राजा पुष्पनेत्र-कमलपुष्पके समान नेत्रोंवाले होते हैं उसी प्रकार वहाँ के वृत्त भी पुष्पनेत्र-पुष्प रूपी नेत्रोंसे युक्त थे, जिस प्रकार राजा समुत्तुङ्ग-उदाराशय होते हैं उसी प्रकार वहाँ के वृत्त भी समुत्तङ्ग-बहुत ऊँचे थे, जिस प्रकार राजा विटपायतबाहु होते हैं- शाखाओंके समान लम्बी भुजाओंसे युक्त होते हैं उसी प्रकार वहाँ के वृक्ष भी विटपायतबाहवः – शाखाएँ ही जिनकी लम्बी भुजाएँ हैं ऐसे थे और जिस प्रकार राजा सदा उत्तमफल प्रदान करते हैं उसी प्रकार वहाँ के वृक्ष भी समुत्तङ्ग-बहुत ऊँचे थे, जिस प्रकार राजा विटपायतबाहु होते हैं- शाखाओंके समान लम्बी भुजाओंसे युक्त होते हैं उसी प्रकार वहाँ के वृक्ष भी विटपायतबाहवः – शाखाएँ ही जिनकी लम्बी भुजाएँ हैं ऐसे थे और जिस प्रकार राजा सदा उत्तमफल प्रदान करते हैं उसी प्रकार वहाँ के वृक्ष भी सदा सुन्दर फलोंको धारण करनेवाले थे ।। ३५२ ।।
“The trees of that land behaved exactly like noble kings. For just as a king possesses eyes as enchanting as lotus blossoms (Pushpa-netra), those trees were beautifully adorned with flower blossoms that looked like eyes (Pushpa-netra).
Just as a great king is exceptionally lofty-minded and generous (Samuttunga), those trees towered high into the sky (Samuttunga). Just as a ruler possesses long, powerful arms that resemble sturdy branches (Vitapayata-bahu), those trees spread out massive, long branches that served as their arms (Vitapayata-bahu).
And finally, just as a righteous king constantly bestows excellent rewards and prosperity (Uttama-phala) upon his subjects, those trees perpetually bore sweet, magnificent fruits (Uttama-phala).”352
श्लोक ( Shlok ) 353
पल्लवोष्ठाः प्रसूनाढ्यास्तन्व योऽलिकुलालकाः । सत्पत्राश्चित्रवलर्यो रमण्य इव रेजिरे ॥ ३५३ ॥
वहाँ की अनेक प्रकारकी लताएँ स्त्रियोंके समान सुशोभित हो रही थीं क्योंकि जिस प्रकार स्त्रियोंके लाल लाल ओठ होते हैं उसी प्रकार वहाँकी लताओंमें लाल पल्लव थे, जिस प्रकार स्त्रियाँ मन्द मन्द मुसकानसे सहित होती है उसी प्रकार वहाँकी लताएँ फूलोंसे सहित थीं, जिस प्रकार स्त्रियाँ तन्वङ्गी-पतली होती हैं उसी प्रकार वहाँकी लताएँ भी तन्वङ्गी-पतली थीं, जिस प्रकार स्त्रियाँ काले काले केशोंसे युक्त होती हैं उसी प्रकार वहाँकी लताएँ भी काले काले भ्रमरोंसे युक्त थीं, और जिस प्रकार स्त्रियाँ सत्पत्र-उत्तमोत्तम पत्र-रचनाओंसे सहित होती हैं उसी प्रकार वहाँकी लताएँ भी उत्तमोत्तम पत्रोंसे युक्त थी ।॥ ३५३ ।।
“The diverse varieties of climbing vines in that land shone with the exquisite grace of beautiful women. For just as women possess delicate, rosy-red lips, those vines were adorned with tender, vibrant red shoots and young leaves.
Just as women are characterized by soft, gentle smiles, those vines were beautifully laden with freshly blooming flowers. Just as women possess slender, graceful figures (Tanvangi), those vines were exceptionally slim, delicate, and elegant (Tanvangi) in their growth.
Just as women are adorned with thick, dark tresses of hair, those vines were continually surrounded by swarms of dark, glossy bumblebees. And finally, just as women adorn themselves with elegant cosmetic designs and leaf-patterns (Sat-patra), those vines were naturally covered in the finest, beautifully shaped green leaves (Sat-patra).”353
श्लोक ( Shlok ) 354
आमध्यं रसिकामूलात्पर्यन्ते विरसास्ततः । पीड्यन्ते सुतरां यन्त्रैरिक्षवो नितदुर्जनाः ॥ ३५४ ॥
जो मूलसे लेकर मध्यभाग तक रसिक हैं और अन्तमें नीरस हैं ऐसे दुर्जनोंको जीतनेवाले ईख ही वहाँपर यन्त्रों द्वारा अच्छी तरह पीडे जाते थे ।। ३५४ ।।
“In that kingdom, the only ‘malicious ones’ (durjanas) to be forcefully crushed in crushing-machines (yantras) were the stalks of sugarcane—which, just like wicked people, are sweet and charming from the beginning to the middle (rasika), but completely dry, bitter, and hollow at the very end (neerasa).”354
श्लोक ( Shlok ) 355
शब्दनिष्पादने लोपः प्रध्वंसः पापवृत्तिषु । दाहो विरहिवर्गेषु वेधः श्रवणयोर्द्धये ॥ ३५५ ॥
वहाँ पर लोप-अनुबन्ध आदिका अदर्शन शब्दोंके सिद्ध करनेमें होता था अन्य दूसरेका लोप-नाश नहीं होता था, नाश पापरूप प्रवृत्तियोंका होता था, दाह विरही मनुष्योंमें होता था और बेध अर्थात् छेदना दोनों कानोंमें होता था, दूसरी जगह नहीं ।। ३५५ ॥
“In that land, ‘elision’ (Lopa) and the ‘disappearance of elements’ (Adarshana) occurred exclusively within the rules of grammar while formulating words—never did any person suffer the loss or destruction (Lopa) of their life or property.
Destruction (Nasha) was experienced only by sinful inclinations and evil tendencies, never by the citizens. Burning or torment (Daha) was felt only by lovers aching in separation from their beloveds, never by people burning in poverty or physical agony. And finally, piercing (Bedha) occurred solely in the dual piercing of ears for wearing fine jewelry, never did it manifest as the piercing of bodies by weapons or violence anywhere else in the realm.”355
श्लोक ( Shlok ) 356
दण्डो दारुषु शस्त्रेषु निनिशोक्तिस्तपस्विषु । निर्धनत्वं विदानत्वं महापाये न दन्तिषु ॥ ३५६ ॥
दण्ड केवल लकड़ियोंमें था । वहाँ के प्रजामें दण्ड अर्थात् जुर्माना नहीं था, निस्त्रिंशता अर्थात् तीक्ष्णता केवल शस्त्रोंमें थी वहाँकी प्रजामें निखिंशता अर्थात् दुष्टता नहीं थी, निर्धनता अर्थात् निष्परिग्रहता तपस्वियोंमें ही थी वहाँ के मनुष्यो में निर्धनता अर्थात् गरीबी नहीं थी और विदानत्व अर्थात् मदका अभाव, मद सूख जानेपर केवल हाथियोंमें ही था वहाँकी प्रजामें विदानत्व अर्थात् दान देनेका अभाव नहीं था ।। ३५६ ॥
“In that kingdom, the word Danda (staff/punishment) existed only in the form of wooden staffs held by ascetics—never did the citizens have to face Danda in the form of legal penalties or fines.
Sharpness and cruelty (Nistrinshata) belonged strictly to the keen blades of weapons—never did Nistrinshata manifest as wickedness or malice in the hearts of the people. Possessionless poverty (Nirdhanata) was found exclusively among the holy ascetics who voluntarily renounced all wealth—never were the regular citizens subjected to the misery of Nirdhanata in the form of destitution or poverty.
And finally, the loss of fluid (Vidanatva) occurred only when the temporal rut-fluid (mada) dried up on the temples of majestic elephants—never did the citizens suffer from Vidanatva in the form of lacking a giving spirit or refusing to practice charity (dana).” 356
श्लोक ( Shlok ) 357
सुरतेषु विलज्ञ्जवं कान्तकन्यासु याचनम् । तापोऽनलोपजीवेषु मारणं रसवादिषु ॥ ३५७ ॥
निर्लज्जपना केवल संभोग क्रियाओंमें था, -याचना केवल सुन्दर कन्याओंकी होती थी, ताप केवल अग्निसे आजीविका करनेवालों में था और मारण केवल रसवादियोंमें था- रसायन आदि बनानेवालोंमें था ।। ३५७ ॥
“In that blissful realm, shamelessness (Nirlajjapana) existed only within the private, intimate boundaries of passionate lovemaking—never did it manifest as vulgarity or public indecency in daily life.
Begging or pleading (Yachana) occurred exclusively when families gently requested the hands of beautiful maidens in honorable marriage alliances—never did it exist as the painful begging of the poor for survival.
The burning distress of heat (Tapa) was felt only by those whose livelihoods depended on working close to fires, like blacksmiths and cooks—never did the citizens experience Tapa as the torment of grief, fever, or physical affliction. And finally, ‘killing’ or calcination (Marana) was practiced solely by the brilliant alchemists (Rasavadis) who processed metals to create life-saving medicines—never did it manifest as the murder or killing of any living being anywhere in the land.”357
श्लोक ( Shlok ) 358
नाकाण्डमृत्यवः सन्ति नापि दुर्मार्गगामिनः । मुक्त्वा विग्रहिणो मुक्तमारणान्तिकविग्रहात् ॥ ३५८ ॥
वहाँ कोई असमयमें नहीं मरते थे, कोई कुमार्गमें नहीं चलते थे और मुक्त जीवों तथा मारणान्तिक समुद्घात करनेवालोंको छोड़कर अन्य कोई विग्रही-शरीर रहित तथा मोड़ासे रहित नहीं थे ॥ ३५८ ॥
“In that blessed land, no one ever suffered an untimely death (Akala-mrityu), and no one ever strayed onto an immoral path (Kumarga).
Furthermore, except for the liberated souls (Mukta Jivas) and those rare beings undergoing the death-bed transition (Maranantika Samudghata), no living being in that entire realm was ever devoid of a physical body (Vigrahi) or twisted by the distortions of karmic bends (Moda).”358
श्लोक ( Shlok ) 359
प्राच्यवृत्तिविपर्यासः संयमग्राहिणोऽभवत् । न षट्कर्मसु कस्यापि वर्णानां दुर्णयद्विषाम् ॥ ३५९ ॥
मिथ्या नयसे द्वेष रखनेवाले चारों ही वर्णवाले जीवोंके देवपूजा आदि छह कर्मोंमें कहीं प्राचीन प्रवृत्तिका उल्लंघन नहीं था अर्थात् देवपूजा आदि प्रशस्त कार्योंकी जैसी प्रवृत्ति पहलेसे चली आई थी उसीके अनुसार सब प्रवृत्ति करते थे। यदि प्राचीन प्रवृत्तिके क्रमका उल्लंघन था तो संयम ग्रहण करनेवालेके ही था अर्थात् संयमी मनुष्य ही पहलेसे चली आई असंयमरूप प्रवृत्तिका उल्लंघनकर संयमकी नई प्रवृत्ति स्वीकृत करता था ।। ३५९ ॥
“The citizens belonging to all four varnas (social classes), who held a natural aversion to false or biased perspectives (mithya naya), never violated the ancient, time-honored traditions regarding the ‘Six Daily Duties’—such as the worship of the Divine (Deva-puja). They carried out all noble and auspicious actions exactly in accordance with the righteous practices handed down by their ancestors.
If there was ever any violation or breaking of old habits, it was seen strictly in those who embraced the vows of self-restraint (sanyama). It was only these self-controlled ascetics who consciously broke away from the deeply ingrained, ancient worldly habits of non-restraint (asanyama) to bravely adopt a new lifestyle of supreme spiritual discipline.”359
श्लोक ( Shlok ) 360
शालयो लीलया वृद्धिमुपेताः सर्वतर्पिणः । विनम्राः फलसम्प्राप्तौ भेजुः सद्भूमिपोपमाम् ॥ ३६० ॥
लीलापूर्वक वृद्धिको प्राप्त हुए एवं सबको सन्तुष्ट करनेवाले धान्यके पौधे, फल लगनेपर अत्यन्त नम्र हो गये थे-नीचेको झुक गये थे अतः किसी अच्छे राजाकी उपमाको धारण कर रहे थे ।। ३६० ।।
“Thriving in playful, effortless abundance and bringing joy to all hearts, the stalks of grain bowed low with profound humility upon bearing fruit. In doing so, they beautifully mirrored the grace of a noble king, who grows increasingly modest, accessible, and compassionate the more his power and wealth increase.”360
श्लोक ( Shlok ) 361
क्षरन्ति वारिदाः काले दुहते धेनवः सदा । फलन्ति भूरुहाः सर्वे पुष्पन्ति च लतास्तताः ॥ ३६१ ॥
वहाँ मेघ समयपर पानी बरसाते थे, गायें सदा दूध देती थीं, सब वृक्ष फलते थे और फैली हुई लताएँ सदा पुष्पोंसे युक्त रहती थीं ।॥ ३६१ ।।
“In that land, the clouds poured down life-giving rain precisely at the right time, the cows yielded sweet milk in endless abundance, every tree bore rich fruits, and the sprawling vines remained perpetually adorned with beautiful, fragrant blossoms.”361
श्लोक 362 से 371
उत्तरपुराण Uttarapurana home page –
अजितनाथ तथा सगर चक्रवर्ती पर्व 48 – श्लोक 1 से 143 | संभवनाथ पर्व 49 – श्लोक 1 से 59 | श्री अभिनन्दनस्वामी पर्व 50 – श्लोक 1 से 70 | सुमतिनाथ पर्व 51 – श्लोक 1 से 87 | पद्मप्रभ पर्व 52 – श्लोक 1 से 70 सुपार्श्वनाथ स्वामी पर्व 53 – श्लोक 1 से 56 | चन्द्रप्रभ पर्व 54 – श्लोक 1 से 276 | पुष्पदन्त पर्व 55 – श्लोक 1 से 62 | शीतल पर्व 56 – श्लोक 1 से 96 | श्रेयांसनाथ त्रिष्टष्ठनारायण, विजय बलभद्र और अश्वमीव पर्व 57 – श्लोक 1 से 100 | श्री वासुपूज्य , द्विपृष्ठनारायण, अचल बलभद्र और तारक प्रति-नारायण पर्व 58 – श्लोक 1 से 124 | विमलनाथ , धर्म, स्वयंभू, मधु, संजयन्त, मेरु और मंदर गणधर पर्व 59 – श्लोक 1 से 319 | अनन्तनाथ , सुप्रभ बलभद्र, पुरुषोत्तम नारायण और मधुसूदन प्रति-नारायण पर्व 60 – श्लोक 1 से 85 | धर्मनाथ , सुदर्शन बलभद्र, पुरुषसिंह नारायण, मधुक्रीड़ प्रतिनारायण, मघवा और सनत्कुमार चक्रवर्ती पर्व 61 – श्लोक 1 से 130 | अपराजित बलभद्र और अनन्तवीर्य नारायण के अभ्युदय का वर्णन पर्व 62 – श्लोक 1 से 513
शान्तिनाथ तीर्थंकर तथा चक्रवर्तीका पुराण वर्णन पर्व 63 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 22 | श्लोक 23 से 31 |श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 92 | श्लोक 93 से 102 | श्लोक 103 से 114 | श्लोक 115 से 121 | श्लोक 122 से 132 | श्लोक 133 से 141 | श्लोक 142 से 153 | श्लोक 154 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 182 | श्लोक 183 से 192 | श्लोक 193 से 201 | श्लोक 202 से 221 | श्लोक 222 से 231 | श्लोक 232 से 244 | श्लोक 245 से 254 | श्लोक 255 से 271 | श्लोक 272 से 281 | श्लोक 282 से 293 | श्लोक 294 से 301 | श्लोक 302 से 311 | श्लोक 312 से 321 | श्लोक 322 से 331 | श्लोक 332 से 341 | श्लोक 342 से 351
Download PDF
आदिपुराण उत्तरपुराण हिन्दी-भाषानुवाद
पर्व 1 | पर्व 2 | पर्व 3 | पर्व 4 | पर्व 5 | पर्व 6 | पर्व 7 | पर्व 8 | पर्व 9 | पर्व 10 | पर्व 11 | पर्व 12 | पर्व 13 | पर्व 14 | पर्व 15 | पर्व 16 | पर्व 17 | पर्व 18 | पर्व 19 | पर्व 20 | पर्व 21 | पर्व 22 | पर्व 23 | पर्व 24 | पर्व 25 | पर्व 26 | पर्व 27 | पर्व 28 | पर्व 29 | पर्व 30 | पर्व 31 | पर्व 32 |पर्व 33 | पर्व 34 | पर्व 35 | पर्व 36 | पर्व 37 |पर्व 38 | पर्व 39 | पर्व 40 | पर्व 41 | पर्व 42 |पर्व 43 | पर्व 44 | पर्व 45 | पर्व 46 | पर्व 47 | उत्तरपुराण पर्व 48 | पर्व 49 | पर्व 50 | पर्व 51 | पर्व 52 | पर्व 53 | पर्व 54 |पर्व 55 | पर्व 56 | पर्व 57 |
आदिपुराण उत्तरपुराण सारांश
पर्व 1 | पर्व 2 | पर्व 3 | पर्व 4 | पर्व 5 | पर्व 6 | पर्व 7 | पर्व 8 | पर्व 9 | पर्व 10 |पर्व 11 |पर्व 12 | पर्व 13 | पर्व 14 | पर्व 15 | पर्व 16 | पर्व 17 | पर्व 18 | पर्व 19 | पर्व 20 | पर्व 21 | पर्व 22 | पर्व 23 | पर्व 24 | पर्व 25 | पर्व 26 | पर्व 27 | पर्व 28 | पर्व 29 | पर्व 30 | पर्व 31 | पर्व 32 | पर्व 33 |पर्व 34 | पर्व 35 | पर्व 36 | पर्व 37 | पर्व 38 | पर्व 39 | पर्व 40 | पर्व 41 | पर्व 42 | पर्व 43 | पर्व 44 | पर्व 45 | पर्व 46 | पर्व 47 उत्तरपुराण पर्व 48 | पर्व 49 | पर्व 50 | पर्व 51 | पर्व 52 | पर्व 53 |पर्व 54 | पर्व 55 | पर्व 56 | पर्व 57 |