आचार्य जिनसेन विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116
कथा में धर्म, अर्थ, काम का वर्णन होता है। धर्मयुक्त सत्कथा है। अधर्मकथा पाप का कारण है। सद्धर्मकथा स्वर्ग-मोक्ष देती है। इसके सात अंग हैं। द्रव्य, क्षेत्र, तीर्थ, काल, भाव, फल, और प्रकृत इनका विस्तार होगा।
कथाकथकयोरत्र श्रोतणामपि लक्षणम् । व्यावर्णनीयं प्रागेव कथारम्भे मनीषिमिः ॥११७॥
बुद्धिमानों को इस कथारंभ के पहले ही कथा, वक्ता और श्रोताओं के लक्षण अवश्य ही कहना चाहिए ।।117।।
Wise individuals must describe the characteristics of the story, the speaker, and the audience before beginning the narration.
पुरुषार्थोपयोगित्वात्त्रिवर्गकथनं कथा । तत्रापि सत्कथां धर्यामामनन्ति मनीषिणः ॥११८॥
मोक्ष पुरुषार्थ के उपयोगी होने से धर्म, अर्थ तथा काम का कथन करना कथा कहलाती है । जिसमें धर्म का विशेष निरूपण होता है उसे बुद्धिमान पुरुष सत्कथा कहते हैं ।।118।।
The narration that discusses Dharma (righteousness), Artha (wealth), and Kama (desires) is called a “katha” (story) because it is useful for attaining Moksha (liberation). A narration that primarily focuses on Dharma is referred to by wise individuals as a “satkatha” (virtuous story). 118
तत्फलाभ्युदयाङ्गत्वादर्थकामकथा कथा । अन्यथा विकथैवासावपुण्यास्रवकारणम् ॥११९॥
धर्म के फलस्वरूप जिन अभ्युदयों की प्राप्ति होती है उनमें अर्थ और काम भी मुख्य हैं अत: धर्म का फल दिखाने के लिए अर्थ और काम का वर्णन करना भी कथा कहलाती है । यदि यह अर्थ और काम की कथा धर्मकथा से रहित हो तो विकथा ही कहलायेगी और मात्र पापास्रव का ही कारण होगी ।।119।।
The prosperity (Abhyudaya) that arises as a result of Dharma includes Artha (wealth) and Kama (desires) as its primary components. Hence, narrating Artha and Kama to demonstrate the fruits of Dharma is also considered a “katha” (story). However, if a narration of Artha and Kama is devoid of Dharma, it is termed a “vikatha” (false or improper story) and becomes merely a cause of sinful indulgence. 119
यतोऽभ्युदयनिःश्रेयसार्थसंसिद्धिरन्जसा । सद्धर्मस्तन्निबद्धा या सा सद्धर्मकथा स्मृता ॥१२०॥
जिससे जीवों को स्वर्ग आदि अभ्युदय तथा मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है वास्तव में वही धर्म कहलाता है उससे संबंध रखने वाली जो कथा है उसे सद्धर्मकथा कहते हैं ।।120।।
That which enables living beings to attain heavenly prosperity (such as Swarga) and ultimately Moksha (liberation) is truly called Dharma. A narration related to such Dharma is referred to as “Saddharmakatha” (a discourse on true Dharma). 120
प्रादुर्धर्मकथाङ्गानि सप्त सप्तर्विभूषणाः । यैर्भूषिता कथाऽऽहायें नंटीव रसिका भवेत् ॥१२१॥
सप्त ऋद्धियों से शोभायमान गणधरादि देवों ने इस सद्धर्मकथा के सात अंग कहे हैं । इन सात अंगों से भूषित कथा अलंकारों से सजी हुई नटी के समान अत्यंत सरस हो जाती है ।।121।।
The Ganadharas and other enlightened beings, adorned with the seven types of supernatural powers (Riddhis), have described seven components of this Saddharmakatha (discourse on true Dharma). A narrative enriched with these seven components becomes as captivating and graceful as an actress adorned with ornaments. 121
द्रव्यं क्षेत्रं तथा तीर्थं कालो मावः फलं महत् । प्रकृतं चेत्यमून्याहुः सप्ताङ्गानि कथामुखे ॥१२२॥
द्रव्य, क्षेत्र, तीर्थ, काल, भाव, महाफल और प्रकृत ये सात अंग कहलाते हैं । ग्रंथ के आदि में इनका निरूपण अवश्य होता चाहिए ।।122।।
The seven components are called Dravya (substance), Kshetra (location), Tirtha (sacred place), Kala (time), Bhava (emotion or intent), Mahaphala (great results or fruits), and Prakriti (nature or essence). These must be described at the beginning of the scripture or discourse. 122
द्रव्यं जीवादि षोढा स्यात्क्षेत्रं त्रिभुवनस्थितिः । जिनेन्द्रचरितं तीर्थं कालस्त्रेधा प्रकीर्तितः ॥१२३॥
जीव, पुद्गल, धर्म, अधर्म, आकाश और काल यह छह द्रव्य हैं, ऊर्ध्व, मध्य और पाताल ये तीन लोक क्षेत्र हैं, जिनेंद्रदेव का चरित्र ही तीर्थ है, भूत, भविष्यत् और वर्तमान यह तीन प्रकार का काल है,
प्रकृतं स्यात् कथावस्तु फलं तत्त्वावबोधनम् । भावः क्षयोपशमजस्तस्य स्यात्क्षायिकोऽथवा ॥१२४॥
क्षायोपशमिक अथवा क्षायिक ये दो भाव हैं, तत्त्वज्ञान का होना फल कहलाता है, और वर्णनीय कथावस्तु को प्रकृत कहते हैं ।।124।।
The two states are Kshayopashamic (destruction-cum-subsidence) or Kshayik (destruction). The attainment of true knowledge (Tattvajnana) is called the result (Phala), and the describable subject matter is referred to as Prakriti (nature or essence).
इत्यमूनि कथाङ्गानि यत्र सा सत्कथा मता । यथावसरमेवैषां प्रपञ्चो दर्शयिष्यते ॥ १२५।।
इस प्रकार ऊपर कहे हुए सात अंग जिस कथा में पाये जायें उसे सत्कथा कहते हैं । इस ग्रंथ में भी अवसर के अनुसार इन अंगों का विस्तार दिखाया जायेगा ।।125।।
In this way, a narrative that contains the seven elements mentioned above is called a Satkatha (true or virtuous story). In this text as well, these elements will be elaborated upon as appropriate to the context. ॥125॥
वक्ता का लक्षण
तस्यास्तु कथकः सूरिः सवृत्तः स्थिरधीवंशी । “कल्येन्द्रियः प्रशस्ताङ्गः स्पष्टमृष्टेष्टगीर्गुणः ॥१२६॥
ऊपर कही हुई कथा का कहने वाला आचार्य वही पुरुष हो सकता है जो सदाचारी हो, स्थिरबुद्धि हो, इंद्रियों को वश में करने वाला हो,
The narrator of the aforementioned story can only be a person who is virtuous, steadfast in mind, and in control of their senses.
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.