आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 124 | श्लोक 125 से 138 | श्लोक 139 से 151 | श्लोक 152 से 163
नाभिराज के समय मेघ प्रकट हुए। वे बिजली और गर्जना से युक्त थे। ठंडी वायु बहने लगी। चातक और मोर हर्षित हुए। मेघ पर्वतों का अभिषेक करते थे।
English translation of Ādi purāṇa parv 3- Shlok 164 to 171
श्लोक ( Shlok ) 164
तस्य काले सुतोत्पत्तौ नाभिनालमदृश्यत । स तन्निकर्तनोपायमादिशनाभिरित्यभूत् ॥ १६४।।
इनके समय में उत्पन्न होते वक्त बालक की नाभि में नाल दिखायी देने लगा था और नाभिराज ने उसके काटने की आज्ञा दी थी इसलिए इनका ‘नाभि’ यह सार्थक नाम पड़ गया था ।।164।।
During his time, at the moment of a child’s birth, the umbilical cord became visible at the navel. Nabhiraj gave the order to cut it, and thus, he was aptly named “Nabhi.” ||164||
श्लोक ( Shlok ) 165
तस्यैव काले जलदाः कालिकाकर्बुरत्विषः । प्रादुरासनभोभागे सान्द्राः सेन्द्रशरासनाः ॥१६५।।
उन्हीं के समय आकाश में कुछ सफेदी लिये हुए काले रंग के सघन मेघ प्रकट हुए थे । वे मेघ इंद्रधनुष से सहित थे ।।165।।
During his time, dense black clouds with a hint of whiteness appeared in the sky. These clouds were accompanied by a rainbow. ||165||
श्लोक ( Shlok ) 166
नभो नीरन्धमारुन्धम्जजुम्भेऽम्मोमुचा चयः । कालादुद्भूतसामथ्यैरारन्धः सूक्ष्मपुद्गलैः ।।१६६॥
उस समय काल के प्रभाव से पुद्गल परमाणुओं में मेघ बनाने की सामर्थ्य उत्पन्न हो गयी थी, इसलिए सूक्ष्म पुद्गलों द्वारा बने हुए मेघों के समूह छिद्ररहित लगातार समस्त आकाश को घेर कर जहाँ-जहाँ फैल गये थे ।।166।।
At that time, due to the influence of the era, the pudgala atoms (minute particles) gained the ability to form clouds. Consequently, clusters of clouds formed by these subtle pudgalas spread continuously and seamlessly, covering the entire sky wherever they extended. ||166||
श्लोक ( Shlok ) 167
विद्युद्वन्तो महाध्वाना वर्षन्तो रेजिरे घनाः । सहेमकक्ष्या मदिनो नागा इव सबृंहिताः ॥१६७।।
वे मेघ बिजली से युक्त थे, गंभीर गर्जना कर रहे थे और पानी बरसा रहे थे जिससे ऐसे शोभायमान होते थे मानो सुवर्ण की मालाओं से सहित, मद बरसाने वाले और गरजते हुए हस्ती ही हों ।।167।।
“They were clouds adorned with lightning, thundering deeply and pouring forth rain, appearing as though they were mighty elephants—adorned with golden garlands, exuding ichor, and roaring with majestic might.” ||167||
श्लोक ( Shlok ) 168
घनाघनघनध्यानैः प्रहता गिरिभित्तयः । प्रत्याक्रोशमिवातेनुः प्ररुष्टाः प्रतिशब्दकैः ॥१६८॥
उस समय मेघों की गंभीर गर्जना से टकरायी हुई पहाड़ों की दीवालों से जो प्रतिध्वनि निकल रही थी उससे ऐसा मालूम होता था मानो वे पर्वत की दीवालें कुपित होकर प्रतिध्वनि के बहाने आक्रोश वचन (गालियाँ) ही कह रही हों ।।
At that time, the deep rumbling of the clouds collided with the mountain walls, producing echoes. These echoes made it seem as though the mountain walls, angered, were using the echoes as a pretext to voice cries of outrage or hurl abuses. ||
श्लोक ( Shlok ) 169
ववाववा ततान् कुर्वन् कलापौघान् कलापिनाम् । घनाघनालिमुक्ताम्मःकणवाही समीरणः ॥१६९॥
उस समय मेघमाला द्वारा बरसाये हुए जलकणों को धारण करने वाला ठंडा वायु मयूरों के पंखों को फैलाता हुआ बह रहा था
At that time, the cool breeze, carrying the water droplets showered by the cloud clusters, was flowing while spreading the peacocks’ feathers.
श्लोक ( Shlok ) 170
चातका मधुरं रेणुरभिनन्दा धनागमम् । अकस्मात्ताण्डवारम्भमातेने शिखिनां कुरुम् ॥१७०।।
आकाश में बादलों का आगमन देखकर हर्षित हुए चातक पक्षी मनोहर शब्द बोलने लगे और मोरों के समूह अकस्मात् तांडव नृत्य करने लगे
Upon seeing the arrival of clouds in the sky, the joyful Chātaka birds began to sing melodious notes, and groups of peacocks suddenly started performing a frenzied dance.
श्लोक ( Shlok ) 171
अभिषेक्तुमिवारब्धा गिरीनम्भोमुचाचयाः । मुक्तधारं प्रवर्षन्तः प्रक्षरद्धातु निर्झरान् ।।१७१।।
उस समय धाराप्रवाह बरसते हुए मेघों के समूह ऐसे मालूम होते थे मानो जिनसे धातुओं के निर्झर निकल रहे हैं ऐसे पर्वतों का अभिषेक करने के लिए तत्पर हुए हों ।।171।।
At that time, the clusters of rain-laden clouds appeared as if they were ready to perform an abhisheka (ceremonial anointing) of mountains, from which streams of molten metals seemed to be flowing. ||171||
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 124 | श्लोक 125 से 138 | श्लोक 139 से 151 | श्लोक 152 से 163
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.