English translation with original Hindi content of Regulation 4.6.2 (Coaching Centre) of the Model building bye laws 2025
4.6 संस्थागत भवन (Institutional Building) :-
2. कोंचिग सेन्टर (Coaching Centre) :-
(i) कोंचिग सेन्टर हेतु भूखण्ड का न्यूनतम क्षेत्रफल 500 वर्ग मीटर होगा।
(i) The minimum plot area for a coaching centre shall be 500 sq. m.
(ii) कोंचिग सेन्टर बड़े शहरों में 18 मीटर व मध्यम/लघु शहरों में 12 मीटर से कम प्रस्तावित सड़क पर अनुज्ञेय नहीं होंगे।
(ii) Coaching centres shall not be permissible on roads less than:
- 18 m wide in large cities, and
- 12 m wide in medium/small towns.
(iii) कोंचिंग सेन्टर में शिक्षण हेतु कमरे का न्यूनतम साइज 1.75 व.मी प्रति छात्र रखा जाना अनिवार्य होगा।
(iii) The minimum classroom size shall be 1.75 sq. m. per student.
(iv) बैसमेंट में क्लास रूम अनुज्ञेय नहीं होंगे।
(iv) Classrooms in the basement shall not be permitted.
(v) कोंचिग सेन्टर हेतु कुल गणना योग्य क्षेत्रफल का न्यूनतम 10 प्रतिशत सार्वजनिक सुविधाएँ यथा केन्टीन, कार्यालय, स्टाफ रुम, लाईब्रेरी, कॉमन टॉयलेट आदि हेतु रखा जाना आवश्यक होगा।
(v) A minimum of 10% of the total built-up (countable) area shall be reserved for public facilities such as canteen, office, staff room, library, and common toilets.
(vi) भूखण्ड में छात्र/छात्राओं हेतु पृथक-पृथक सुविधाओं यथा टॉयलेट व पेयजल आदि का प्रावधान किया जाना होगा।
(vi) The plot shall provide separate facilities for male and female students, including toilets and drinking water.
(vii) पार्किंग का प्रावधान तालिका-16 के अनुसार रखा जाना होगा।
(vii) Parking shall be provided as per Table–16.
(viii) अन्य मापदण्ड यथा सैटबैक, आच्छादित क्षेत्र, भवन की ऊँचाई, बीएआर आदि भूखण्ड के क्षेत्रफल के आधार पर इन भवन विनियम के अनुसार देय होंगे
(viii) Other parameters such as setbacks, covered area, building height, FAR (BAR), etc. shall be permissible as per these building bye-laws and depending on the plot area.
(ix) कोंचिग सेन्टर हेतु संबंधित विभाग से पंजीकरण प्राप्त किया जाना आवश्यक होगा।
(ix) It shall be mandatory to obtain registration for the coaching centre from the concerned department.
(x) कोचिंग सेन्टरों हेतु प्रस्तावित भवनो में अग्निशमन एवं सुरक्षा सम्बन्धित समस्त प्रावधानों की पालना NBC के अनुसार सुनिश्चित की जानी होगी एवं कोंचिग सेन्टर हेतु अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्राप्त किया जाना आवश्यक होगा।
(x) All fire safety and security provisions shall be ensured in accordance with the National Building Code (NBC), and a No Objection Certificate (NOC) from the Fire Department shall be mandatory for coaching centres.
(xi) उक्त के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों की पालना किया आवश्यक होगा।
(xi) In addition to the above, all orders issued by the State Government from time to time shall be duly complied with.
4.7 मिश्रित उपयोग (Mixed Use) :-
Home Page : Model building bye laws 2025
4.3 General Rules of Residential | 4.4 Commercial Building | 4.5 Tourism Unit Building | 4.6 Institutional Building
Download PDF
Register & Download PDF for Educational Purposes Only




