भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 |
श्लोक 96 से 105 पुराण का प्रारंभ और अनुयोग
गौतम स्वामी ने भव्यजनों से पुराण सुनने को कहा। उन्होंने वृषभदेव द्वारा भरत को कहा पुराण श्रेणिक के लिए कहा। श्रुतस्कंध के चार अनुयोग हैं। प्रथमानुयोग में सत्पुरुषों का चरित्र है। करणानुयोग में लोकों का वर्णन है। चरणानुयोग में चारित्र-शुद्धि है। द्रव्यानुयोग में द्रव्यों का निर्णय है। उपक्रम के पाँच भेद हैं। प्रथमानुयोग पहला और अंतिम दोनों हो सकता है।
English translation of Ādi purāṇa parv 2- Shlok 96 to 105
श्लोक ( Shlok ) 96
श्रुतं मया श्रुतस्कन्धादायुष्मन्तो महाधियः । “निबोधत पुराणं में यथावत् कथयामि वः ।।
वे कहने लगे―हे आयुष्मान बुद्धिमान् भव्यजनो, मैंने श्रुतस्कंध से जैसा कुछ इस पुराण को सुना है सो ज्यों का त्यों आप लोगों के लिए कहता हूँ, आप लोग ध्यान से सुनें ।।96।।
He began to speak: “O auspicious and wise noble ones, whatever I have heard from the section of the scriptures, I will convey to you exactly as it is. Please listen attentively.”
श्लोक ( Shlok ) 97
यत् प्रजापतये ब्रह्मा भरतायादितीर्थकृत् । प्रोवाच तदहं तेऽद्य वक्ष्ये श्रेणिक भोः श्टणु ॥९७।
हे श्रेणिक, आदि ब्रह्मा प्रथम तीर्थकर भगवान् वृषभदेव ने भरत चक्रवर्ती के लिए जो पुराण कहा था उसे ही मैं आज तुम्हारे लिए कहता हूँ, तुम ध्यान देकर सुनो ।।97।।
O Shrenik, the ancient Brahma, the first Tirthankar Lord Vrishabhdev, spoke the Puranas for Bharat Chakravarti, and it is the same Puranas that I am now conveying to you. Listen attentively.”
श्लोक ( Shlok ) 98
महाधिकाराश्चत्वारः श्रुतस्कन्धस्य वर्णिताः । तेषामाद्योऽनुयोगोऽयं सतां सच्चरिताश्रयः ॥ ९८।।
श्रुतस्कंध के चार महा अधिकार वर्णित किये गये हैं उनमें पहले अनुयोग का नाम प्रथमानुयोग है । प्रथमानुयोग में तीर्थकर आदि सत्पुरुषों के चरित्र का वर्णन होता है ।।98।।
The Shrutaskandha (scriptural canon) is categorized into four major divisions, the first of which is called Prathamanuyoga. Prathamanuyoga includes the narration of the lives and virtues of Tirthankaras and other noble personalities. ||98||
श्लोक ( Shlok ) 99
द्वितीयः करणादिः स्यादनुयोगः स यत्र है । त्रैलोक्यक्षेत्रसंख्यानं कुलपत्रेऽधिरोपितम् ।।९९।।
दूसरे महाधिकार का नाम करणानुयोग है । इसमें तीनों लोकों का वर्णन उस प्रकार लिखा होता है जिस प्रकार किसी ताम्रपत्र पर किसी की वंशावली लिखी होती है ।।99।।
The name of the second major division is Karananuyoga. It describes the three worlds (lokas) in a manner similar to how a genealogy is inscribed on a copper plate. ||99||
श्लोक ( Shlok )100
चरणादिस्तृतीयः स्यादनुयोगो जिनोदितः । यत्र चर्याविधानस्य परा शुद्धिरुदाहृता ।।१००।।
जिनेंद्रदेव ने तीसरे महाधिकार को चरणानुयोग बतलाया है । इसमें मुनि और श्रावकों के चारित्र की शुद्धि का निरूपण होता है ।।100।।
Lord Jinendra has described the third major division as Charananuyoga. It explains the purification of conduct for monks and householders. ||100||
श्लोक ( Shlok ) 101
तुर्यो द्रव्यानुयोगस्तु इष्यायां यत्र निर्णयः । प्रमाणनयनिक्षेपैः सदाचैश्च किमादिभिः ॥101
चौथा महाधिकार द्रव्यानुयोग है इसमें प्रमाण नय निक्षेप तथा सत्संख्या क्षेत्र, स्पर्शन, काल, अंतर, भाव, अल्पबहुत्व, निर्देश, स्वामित्व, साधन, अधिकरण, स्थिति, विधान आदि के द्वारा द्रव्यों का निर्णय किया जाता है ।।101।।
The fourth major division is Dravyanuyoga, which determines the nature of substances through methods such as Pramana (valid knowledge), Naya (perspectives), Niksepa (contextual analysis), and categories like existence, area, touch, time, interval, states, quantity, indication, ownership, means, location, condition, and structure. ||101||
श्लोक ( Shlok )102
आनुपूर्व्यादिभेदेन पञ्चधोपक्रमो मतः । स पुराणावतारेऽस्मिन् योजनीयो यथागमम् ।।१०२।।
आनुपूर्वी आदि के भेद से उपक्रम के पाँच भेद माने गये हैं । इस पुराण के प्रारंभ में उन उपक्रमों का शास्त्रानुसार संबंध लगा लेना चाहिए ।।102।।
Based on distinctions such as Anupurvi (sequential order) and others, five types of Upakrama (introductions) are recognized. At the beginning of this Purana, these introductions should be connected as per the guidelines of the scriptures. ||102||
श्लोक ( Shlok ) 103
प्रकृतस्यार्थतत्वस्य श्रोतृबुद्धौ समर्पणम् । उपक्रमोऽसौ विज्ञेयस्तथोपोद्धात इत्यपि ।।१०३।।
प्रकृत अर्थात् जिसका वर्णन करने की इच्छा है ऐसे पदार्थ को श्रोताओं की बुद्धि में बैठा देना―उन्हें अच्छी तरह समझा देना सो उपक्रम है इसका दूसरा नाम उपोद्धात भी है ।।103।।
Prakrita, meaning the subject or matter one wishes to describe, is to be firmly instilled in the minds of the listeners—explaining it to them clearly and thoroughly. This is known as Upakrama, which is also referred to as Upodghata (introduction). ||103||
श्लोक ( Shlok ) 104
आनुपूर्वी तथा नाम प्रमाणं सामिधेयकम् । अर्थाधिकारश्वेत्येवं पम्चैते स्युरुपक्रमाः ॥१०४॥
1. आनुपूर्वी, 2. नाम, 3. प्रमाण, 4. अभिधेय और 5. अर्थाधिकार ये उपक्रम के पाँच भेद हैं ।।104।।
- Anupoorvi (Sequential Order),
- Naam (Name),
- Pramaan (Evidence),
- Abhidheya (Direct Meaning), and
- Arthadhikar (Implied or Contextual Meaning)
These are the five categories of Upakrama (Introduction/Commencement). Verse 104.
श्लोक ( Shlok )105
‘पूर्वानुपूर्व्या प्रथमश्वरमोऽयं विलोमतः । यथातथानुपूर्व्या च यां कांचिद्रगणनां श्रितः ।।१०५
यदि चारों महाधिकारों को पूर्व क्रम से गिना जाये तो प्रथमानुयोग पहला अनुयोग होता है और यदि उलटे क्रम से गिना जाये तो यही प्रथमानुयोग अंत का अनुयोग होता है । अपनी इच्छानुसार जहाँ कही से भी गणना करने पर यह दूसरा तीसरा आदि किसी भी संख्या का हो सकता है ।।105।।
If the four Mahadhikaras (great categories of scriptural exposition) are counted in the forward sequence, Prathamanuyoga (the first exposition) is the first. However, if counted in the reverse sequence, the same Prathamanuyoga becomes the last exposition. Depending on one’s preference, when counted from anywhere, it can take the position of the second, third, or any other number.
Verse 105.
श्लोक 106 से 115
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.
