आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 124 | श्लोक 125 से 138
श्लोक 139 से 151 मरुदेव और प्रसेनजित
मरुदेव बारहवें मनु हुए। उनकी आयु नयुत वर्ष और ऊँचाई 575 धनुष थी। इन्होंने नाव और सीढ़ियाँ बनाने का उपदेश दिया। प्रसेनजित तेरहवें मनु हुए। उनकी आयु एक पर्व और ऊँचाई 550 धनुष थी। इन्होंने जरायु हटाने का उपदेश दिया। ये सूर्य-से शोभित थे।
English translation of Ādi purāṇa parv 3- Shlok 139 to 151
श्लोक ( Shlok ) 139–145
मरुद्देवोऽभवत् कान्तः ‘कुलधृतदनन्तरम् । स्त्रोचितान्तरमुस्लक्च प्रजानामुत्सयो दृशाम् ॥ १३९॥
शतानि पञ्च पञ्चानां सप्ततिं च समुच्छितः । धनूंषि नियुताङ्गायुविषस्वानिव भास्वरः ॥१४०॥
स तेजस्त्री सुखालोकः सोदयोऽनस्तस्संगतिः । भूमिष्ठोऽप्यम्बरोद्भाली भास्त्रानिव विलक्षणः ॥१४१
तस्य काले प्रजा दीर्घ प्रजाभिः स्वाभिरम्विताः । प्राणिपुस्तन्मुखालोकतदङ्गस्पर्शनोरसवैः ॥१४२॥
स तदुच्छ्वसितं यस्मात् तदायत्तस्वजीविकाः । प्रजा जीवन्ति तेनामिर्मरुदेव इतीरितः ॥१४३
नौद्रोणीसंक्रमादीनि जलदुर्गेष्वकारयत् । गिरिदुर्गेषु सोपानपद्धतीः सोऽधिरोहणे ॥१४४॥
तस्यैव काले [काले तस्यैव] ‘कुश्शैक्षाः कुसमुद्राः कुनिम्नगाः ।जाताः सासारमे किंराजान इवास्थिराः ॥१४५॥
तदनंतर अपने योग्य अंतर को व्यतीत कर प्रजा के नेत्रों को आनंद देने वाले, मनोहर शरीर के धारक मरुदेव नाम के बारहवें कुलकर उत्पन्न हुए । उनके शरीर की ऊँचाई पाँच सौ पचहत्तर धनुष की थी और आयु नयुत प्रमाण वर्षों की थी । वे सूर्य के समान दैदीप्यमान थे अथवा वह स्वयं ही एक विलक्षण सूर्य थे, क्योंकि सूर्य के समान तेजस्वी होने पर भी लोग उन्हें सुखपूर्वक देख सकते थे जब कि चकाचौंध के कारण सूर्य को कोई देख नहीं सकता । सूर्य के समान उदय होने पर भी वे कभी अस्त नहीं होते थे―उनका कभी पराभव नहीं होता था जब कि सूर्य अस्त हो जाता है और जमीन में स्थित रहते हुए भी वे आकाश को प्रकाशित करते थे जब कि सूर्य आकाश में स्थित रहकर ही उसे प्रकाशित करता है (पक्ष में वस्त्रों से शोभायमान थे) । इनके समय में प्रजा अपनी-अपनी संतानों के साथ बहुत दिनों तक जीवित रहने लगी थी तथा उनके मुख देखकर और शरीर को स्पर्श कर सुखी होती थी । वे मरुदेव ही वहाँ के लोगों के प्राण थे क्योंकि उनका जीवन मरुदेव के ही अधीन था अथवा यों समझिए―अब उनके द्वारा ही जीवित रहते थे इसलिए प्रजाने उन्हें मरुदेव इस सार्थक नाम से पुकारा था । इन्हीं मरुदेव ने उस समय जलरूप दुर्गम स्थानों में गमन करने के लिए छोटी-बड़ी नाव चलाने का उपदेश दिया था तथा पहाड़ रूप दुर्गम स्थान पर चढ़ने के लिए इन्होंने सीढ़ियाँ बनवायी थीं । इन्हीं के समय में अनेक छोटे-छोटे पहाड़, उपसमुद्र तथा छोटी-छोटी नदियाँ उत्पन्न हुई थीं तथा नीच राजाओं के समान अस्थिर रहने वाले मेघ भी जब कभी बरसने लगे थे ।।139-145।।
“After the passage of the appropriate time, the twelfth Kulkar, named Marudev, appeared. He possessed a beautiful body that delighted the eyes of the people. His height was five hundred seventy-five dhanush, and his lifespan was equivalent to Nayut years. He was radiant like the sun, or rather, he was an exceptional sun himself, for despite being as brilliant as the sun, people could look at him comfortably, whereas no one can gaze at the sun due to its dazzling brightness. Though he rose like the sun, he never set—his light was never extinguished, unlike the sun, which sets. He illuminated the earth while remaining on the ground, just as the sun, while in the sky, brightens the world (his body was adorned like garments).
During his time, people began to live long lives, seeing the faces of their children and touching their bodies with happiness. Marudev was the very life force of the people, as they lived under his protection and guidance. Therefore, the people referred to him by the meaningful name ‘Marudev.’
It was Marudev who, at that time, gave the people instructions on how to operate small and large boats to navigate difficult, water-filled areas and created stairs for climbing steep mountain-like terrains. During his reign, many small hills, sub-seas, and small rivers were formed, and even clouds, which were usually unstable like lowly kings, would sometimes begin to rain.” ||139-145||
श्लोक ( Shlok ) 146 – 151
ततः प्रसेनजिञ्जज्ञे प्रभविष्णुर्मनुर्महान् । कर्मभूमिस्थितावेवमभ्यर्णायो शनैः शनैः ॥१४६॥
पर्वत्र मितमाम्नाप्तं मनोरस्यायुरअसा । शतानि पञ्चचापानां शताचं च तदुच्छितिः ॥१४७॥
प्रजानामधिकं चक्षुस्तभोदोषैरविप्लुतः । सोऽमाङ्गधिरिवाभ्युधन् १२ पद्माकस्प्ररिग्रहात् ॥१४८
तवा भूदर्भ कोस्पतिर्जरायुपटलावृता । ततस्तत्कर्षणोपायं स प्रजानामुपादिशत् ॥१४९॥
तनुसंवरणं यत्त।ज्जरायुपटलं नृणाम् । स प्रसेनो अयात्तस्य प्रसेनजिदसौ स्मृतः ॥१५०॥
प्रसा-प्रसूतिः संरोधादिनस्तस्याः प्रसेवकः । तद्धानोपायकथनात् तजयाद् वा प्रसेनजित् ॥ १५१ ॥
इनके बाद समय व्यतीत होने पर जब कर्मभूमि की स्थिति धीरे-धीरे समीप आ रही थी―अर्थात् कर्मभूमि की रचना होने के लिए जब थोड़ा ही समय बाकी रह गया था तब बड़े प्रभावशाली प्रसेनजित् नाम के तेरहवें कुलकर उत्पन्न हुए । इनकी आयु एक पर्व प्रमाण थी और शरीर की ऊँचाई पाँच-सौ पचास धनुष की थी । वे प्रसेनजित् महाराज मार्ग-प्रदर्शन करने के लिए प्रजा के तीसरे नेत्र के समान थे, अज्ञानरूपी दोष से रहित थे और उदय होते ही पद्मा-लक्ष्मी के करग्रहण से अतिशय शोभायमान थे, इन सब बातों से वे सूर्य के समान मालूम होते थे क्योंकि सूर्य भी मार्ग दिखाने के लिए तीसरे नेत्र के समान होता है, अंधकार से रहित होता है और उदय होते ही कमलों के समूह को आनंदित करता है । इनके समय में बालकों की उत्पत्ति जरायु से लिपटी हुई होने लगी अर्थात् उत्पन्न हुए बालकों के शरीर पर मांस की एक पतली झिल्ली रहने लगी । इन्होंने अपनी प्रजा को उस जरायु के खींचने अथवा फाड़ने आदि का उपदेश दिया था । मनुष्यों के शरीर पर जो आवरण होता है उसे जरायुपटल अथवा प्रसेन कहते हैं । तेरहवें मनु ने उसे जीतने दूर करने आदि का उपदेश दिया था इसलिए वे प्रसेनजित् कहलाते थे । अथवा प्रसा शब्द का अर्थ प्रसूति―जन्म लेना है तथा इन शब्द का अर्थ स्वामी होता है । जरायु उत्पत्ति को रोक लेती है अत: उसी को प्रसेन-जन्म का स्वामी कहते हैं (प्रज्ञा+इति=प्रसेन) इन्होंने उस प्रसेन के नष्ट करने अथवा जीतने के उपाय बतलाये थे इसलिए इनका प्रसेनजित् नाम पड़ा था ।।146-151।
“After the passage of time, when the creation of the karmabhumi (land of actions) was drawing near—meaning, when only a little time was left for its formation—the thirteenth Kulkar, named Prasenjit, appeared. His lifespan was equivalent to the years of a mountain and his height was five hundred fifty dhanush.
King Prasenjit was like the third eye of the people, guiding them on the right path. He was free from the flaw of ignorance and, upon rising, he was immensely radiant with the grace of Padma-Lakshmi, making him appear like the sun. Just like the sun illuminates the path, dispels darkness, and brings joy to the lotuses upon its rising, Prasenjit shone with the same brilliance.
During his time, the birth of children began to be accompanied by a thin membrane of flesh covering their bodies. He instructed his people on how to tear or remove this membrane. The covering on a human body is called ‘Jaraayupatala’ or ‘Prasen.’ Since he taught the ways to overcome or remove this, he came to be known as Prasenjit. Alternatively, the word ‘Prasa’ means birth or creation, and ‘it’ signifies the master. Jaraayu (the membrane) hinders birth, and thus, the master of its removal was called Prasenjit, the one who guided people to remove the membrane, or to conquer it.” ||146-151||
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 124 | श्लोक 125 से 138
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.