आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 to 15
अजितनाथ से महावीर तक 23 तीर्थंकरों और गणधरों को नमस्कार। श्रुतस्कंधरूपी वृक्ष की उपासना की प्रेरणा। त्रेसठ शलाकापुरुषों (तीर्थंकर, चक्रवर्ती, नारायण आदि) के पुराण का संग्रह करने का संकल्प। यह ग्रंथ प्राचीन, महान्, और कल्याणकारी है, इसलिए महापुराण कहलाता है। यह आर्ष, सूक्त, और इतिहास रूप है।
English translation of Ādi purāṇa parv 1- Gatha 16 to 25
श्लोक ( Shlok ) 16
अजितादीन् महावीरपर्यन्तान् परमेश्वरान् । जिनेन्द्रान् पर्युपासेऽहं धर्मसाम्राज्यनायकान् ॥१६॥
इनके पश्चात् जो धर्मसाम्राज्य के अधिपति हैं ऐसे अजितनाथ को आदि लेकर महावीर पर्यंत तेईस तीर्थकरों को भी नमस्कार करता हूँ ।।16।।
16. After Lord Ṛṣabhanātha, I bow to the twenty-three Tirthankaras, from Ajitanātha, the ruler of the kingdom of dharma, to Lord Mahāvīra.
श्लोक ( Shlok ) 17
सकलज्ञानसाम्राज्ययौवराज्यपदे स्थितान् । तोष्टवीमि गणाधीशानाप्तसंज्ञानकण्ठिकान् ॥१७॥
इसके बाद, केवलज्ञानरूपी साम्राज्य के युवराज पद में स्थित रहने वाले तथा सम्यग्ज्ञानरूपी कंठाभरण को प्राप्त हुए गणधरों की मैं बार-बार स्तुति करता हूँ ।।17।।
17. Next, I offer my repeated salutations to the Ganadharas, who hold the rank of crown princes in the kingdom of Kevala Jñāna (absolute knowledge) and are adorned with the necklace of Samyak Jñāna (right knowledge).
श्लोक ( Shlok ) 18
अनादिनिधनं तुङ्गमनल्पफलदायिनम् । उपाध्वं विपुलच्छायं श्रुतस्कन्धमहाद्रुवम् ॥१८॥
हे भव्य पुरुषो ! जो द्रव्यार्थिक नय की अपेक्षा आदि और अंत से रहित है, उन्नत है, अनेक फलों का देने वाला है, और विस्तृत तथा सघन छाया से युक्त है ऐसे श्रुतस्कंधरूपी वृक्ष की उपासना करो ।।18।।
18. O virtuous beings! Worship the tree of the sacred scriptures (Śrutaskandha), which, according to the Dravyārthika Naya, is without beginning or end, exalted, gives many fruits, and is endowed with extensive and dense shade.
श्लोक ( Shlok )19
इत्याप्राप्तवचः स्तोत्रैः कृतमङ्गलसस्क्रियः । पुराणं संग्रहीष्यामि त्रिषष्टिपुरुषाश्रितम् ॥१९॥
इस प्रकार देव गुरु शास्त्र के स्तवनों द्वारा मंगलरूप सत्क्रिया को करके मैं त्रेसठ शलाका (चौबीस तीर्थकर, बारह चक्रवर्ती, नव नारायण, नव प्रतिनारायण और नव बलभद्र) पुरुषों से आश्रित पुराण का संग्रह करूँगा ।।19।।
19. Thus, by performing auspicious acts through praises of the divine, the gurus, and the scriptures, I shall compile the Purāṇa, which is based on the sixty-three Shalākāpuruṣas (the twenty-four Tirthankaras, twelve Chakravartins, nine Narayans, nine Pratinarayans, and nine Balabhadras).
श्लोक ( Shlok ) 20
तीर्थेशामपि चक्रेषां हलिनामर्धचक्रिणाम् । त्रिषष्टिलक्षणं वक्ष्ये पुराणं तद्विषामपि ॥२०॥
तीर्थंकरों, चक्रवर्तियों, बलभद्रों, नारायणों और उनके शत्रुओं―प्रतिनारायणों का भी पुराण कहूंगा ।।20।।
20. I will narrate the Purāṇa, describing the lives of Tirthankaras, Chakravartins, Balabhadras, Narayans, and their adversaries—Pratinarayans.
श्लोक ( Shlok ) 21
पुरातनं पुराणं स्यात् तन्महन्महदाश्रयात् । महद्भिरुपदिष्टत्वात् महाश्रेयोऽनुशासनात् ॥२१॥
यह ग्रंथ अत्यंत प्राचीन काल से प्रचलित है इसलिए पुराण कहलाता है । इसमें महापुरुषों का वर्णन किया गया है अथवा तीर्थकर आदि महापुरुषों ने इसका उपदेश दिया है अथवा इसके पढ़ने से महान् कल्याण की प्राप्ति होती है इसलिए इसे महापुराण कहते हैं ।।21।।
21. This text is called a Purāṇa because it has been in circulation since ancient times. It describes the lives of great personalities, or it is called Mahāpurāṇa because it was taught by Tirthankaras and other great beings, or because its reading leads to supreme spiritual benefits.
‘प्राचीन कवियों के आश्रय से इसका प्रसार हुआ है इसलिए इसकी पुराणता―प्राचीनता प्रसिद्ध ही है तथा इसकी महत्ता इसके माहात्म्य से ही प्रसिद्ध है इसलिए इसे महापुराण कहते हैं’ ऐसा भी कितने ही विद्वान् महापुराण की निरुक्ति―अर्थ करते हैं ।।22।।
श्लोक ( Shlok ) 22
कविं पुराणमाश्रित्य प्रसृतत्वात् पुराणता । महत्त्वं स्वमहिम्नैव तस्येत्यन्यैर्निरुच्यते ॥२२॥
22. Many scholars also interpret the term Mahāpurāṇa by stating that its antiquity (Purāṇatā) is well-known due to its preservation by ancient poets, and its greatness (Mahattva) is recognized due to its profound significance.
यह पुराण महापुरुषों से संबंध रखने वाला है तथा महान् अभ्युदय-स्वर्ग मोक्षादि कल्याणों का कारण है इसलिए महर्षि लोग इसे महापुराण मानते हैं ।।23।।
श्लोक ( Shlok ) 23
महापुरुषसंबन्धि महाभ्युदयशासनम् । महापुराणमान्नार्तेंमत एतन्महर्षिभिः ।।२३।।
23. This Purāṇa is related to great beings and serves as the cause of supreme prosperity, including heavenly bliss and liberation, and thus, sages consider it a Mahāpurāṇa.
श्लोक ( Shlok ) 24-25
ऋषिप्रणीतमाषं स्यात् सूक्तं सूनृतशासनात् । धर्मानुशासनाच्चेदं धर्मशास्त्रमिति “स्मृतम् ।।२४।।
इतिहास इतीष्टं तद् इति हासीदिति श्रुतेः । इतिवृत्तमथैतिह्यमान्नायं चामनन्ति वत् ।।२५।।
यह ग्रंथ ऋषिप्रणीत होने के कारण आर्षं, सत्यार्थ का निरूपक होने से सूक्त तथा धर्म का प्ररूपक होने के कारण धर्मशास्त्र माना जाता है । ‘इति इह आसीत्’ यहाँ ऐसा हुआ―ऐसी अनेक कथाओं का इसमें निरूपण होने से ऋषि गण इसे ‘इतिहास’, ‘इतिवृत्त’ और ‘ऐतिह्य’ भी मानते हैं ।।24-25।।
24-25. This text is known as Ārṣa (composed by sages), Sūkta (a proclaimer of truth), and Dharmaśāstra (a scripture of righteousness). Since it recounts many stories beginning with “It happened thus” (Iti Iha Āsīt), sages also regard it as Itihāsa (history), Itivṛtta (narrative), and Aitihya (legend).
श्लोक 26 to 35
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 137 से 146 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.