आदिपुराण पर्व 12 – भगवान के स्वर्गावतरण का वर्णन पर्व 12 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 153 | श्लोक 154 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 201 | श्लोक 202 से 211 | श्लोक 212 से 221 | श्लोक 222 से 231
श्लोक 232 से 241 बिंदु-मात्राच्युत श्लोक
परिखा जल विविध, सिंह-शीत प्रश्न, विरही गायन। एकाक्षरच्युत: शुक, काक, लोक, श्लोक। द्वयक्षरच्युत: केकी, केसर, केतकी, केवल। कोयल, कोटर, क्रोधी, विद्वान। वीणा, कामला, कामिनी, भेरी।
English translation of Ādi purāṇa parv 12 – Shlok 232 to 241
श्लोक ( Shlok ) 232
लसदबिन्दुभिराभान्ति मुखैरमरवारणाः । घटाघटनया व्योम्नि विचरन्तस्त्रिधा स्रुतः ॥२३२॥ [ बिन्दुच्युतकम् ]
हे माता, जिनके दो कपोल और एक सूंड़ इस प्रकार तीन स्थानों से मद झर रहा है तथा जो मेघों की घटा के समान आकाश में इधर-उधर विचर रहे हैं ऐसे ये देवों के हाथी जिन पर अनेक बिंदु शोभायमान हो रहे हैं ऐसे अपने मुखों से बड़े ही सुशोभित हो रहे हैं । [यह बिंदुच्युतक श्लोक है इसमें बिंदु शब्द का बिंदु हटा देने और घटा शब्द पर रख देने से दूसरा अर्थ हो जाता है, चित्रालंकार में श और स में कोई अंतर नहीं माना जाता, इसलिए दूसरे अर्थ में ‘त्रिधा स्रुता:’ की जगह ‘त्रिधा श्रुता:’ पाठ समझा जायेगा । दूसरा अर्थ इस प्रकार है कि ‘हे देवि ! दो, अनेक तथा बारह इस तरह तीन भेदरूप श्रुतज्ञान के धारण करने वाले तथा घंटानाद करते हुए आकाश में विचरने वाले ये श्रेष्ठदेव, ज्ञान को धारण करने वाले अपने सुशोभित मुख से बड़े ही शोभायमान हो रहे हैं ।] ।।232।।
“O Mother, those elephants of the gods, whose two cheeks and a trunk are dripping with sweetness like the clouds of the sky, roaming here and there, and adorned with many points, are shining greatly with their beautiful faces.”
Meaning: This is a Binducyutaka (verse that can have a different meaning when the dot is moved). By removing the dot from the word Bindu and placing it on Ghat (cloud), the meaning shifts. In Chitrālankāra (a poetic figure of speech), there is no distinction between ‘ś’ and ‘s.’ Thus, in the alternate interpretation, the verse means: “O Goddess! Those divine beings, possessing three types of knowledge (two, many, and twelve), and making a sound like a bell while roaming in the sky, are greatly adorned with their radiant faces, holding the essence of knowledge.”
श्लोक ( Shlok ) 233
मकरन्दारुणं तोयं धते तत्पुरखातिका । साम्बुजंक्वचिदुदबिन्दुजलं [ चलन् ] मकरदारुणम् ॥२३३॥[बिन्दुच्युतकमेव ]
हे देवि, देवों के नगर का परिखा ऐसा जल धारण कर रही है जो कहीं तो लाल कमलों की पराग से लाल हो रहा है, कहीं कमलों से सहित है, कहीं उड़ती हुई जल की छोटी-छोटी बूँदों से शोभायमान और कहीं जल में विद्यमान रहने वाले मगरमच्छ आदि जलजंतुओं से भयंकर है । [इस श्लोक में जल के वाचक ‘तोय’ और ‘जल’ दो शब्द हैं इन दोनो में एक व्यर्थ अवश्य है इसलिए जल शब्द के बिंदु को हटाकर ‘जलमकरदारुणं’ ऐसा पद बना लेते हैं जिसका अर्थ होता है जल में विद्यमान मगरमच्छों से भयंकर । इस प्रकार यह भी बिंदुच्युतक श्लोक है । परंतु ‘अलंकारचिंतामणि’ में इस श्लोक को इस प्रकार पढ़ा है ‘मकरंदारुणं तोयं धत्ते तत्पुरखातिका । सांबुजं कचिदुद्बिंदु चकमकरदारुणम् ।’ और इसे ‘बिंदुमां बिंदुच्युतक’ का उदाहरण दिया है जो कि इस प्रकार घटित होता है―श्लोक के प्रारंभ में ‘मकरदारुणं’ पाठ था वहाँ बिंदु देकर ‘मकरंदारुणं’ ऐसा पाठ कर दिया और अंत में ‘चलंमकरंदारुणं’ ऐसा पाठ था वहाँ बिंदु को च्युत कर चलन्मकरदारुणं (चलते हुए मगरमच्छों से भयंकर) ऐसा पाठ कर दिया है ।] ।।233।।
“O Goddess, the water surrounding the city of the gods holds many qualities: sometimes it turns red with the pollen of red lotuses, sometimes it is filled with lotuses, sometimes it is adorned with the small flying droplets of water, and sometimes it is dangerous, filled with crocodiles and other aquatic creatures.”
Meaning: This verse is an example of Binducyutaka, where the dot (bindu) can be moved to alter the meaning of the verse. The original reading has two words for water, toya and jala, and one of them is redundant. By removing the dot from jala and placing it on makaradaruna (meaning filled with crocodiles), the meaning shifts to imply the water is fearsome, full of crocodiles and dangerous. The verse can also be interpreted differently by adjusting the dot placement as described in the Alankara Chintamani, where the verse starts with makaradāruṇa (fearsome due to crocodiles) and ends with calanmakaradāruṇa (fearsome due to moving crocodiles).
श्लोक ( Shlok ) 234
“समजं घातुकं बालं क्षणं नोपेक्षते हरिः । का तु कं स्त्री हिमे वान्छेत् समजङ्घा तुकं बलम् ॥२३४॥[मात्राच्युतकप्रश्नोत्तरम् ]
हे माता, सिंह अपने ऊपर घात करने वाली हाथियों की सेना की क्षण-भर के लिए भी उपेक्षा नहीं करता और हे देवि, शीत ऋतु में कौन-सी स्त्री क्या चाहती है ? माता ने उत्तर दिया कि समान जंघाओं वाली स्त्री शीत ऋतु में पुत्र ही चाहती है । [इस श्लोक में पहले चरण के ‘बालं’ शब्द में आकार की मात्रा च्युत कर ‘बलं’ पाठ पढ़ना चाहिए जिससे उसका ‘सेना’ अर्थ होने लगता है और अंतिम चरण के ‘बलं’ शब्द में आकार की मात्रा बढ़ाकर ‘बालं’ पाठ पढ़ना चाहिए जिससे उसका अर्थ पुत्र होने लगता है । इसी प्रकार प्रथम चरण में ‘समजं’ के स्थान में आकार की मात्रा बढ़ाकर ‘सामजं’ पाठ समझना चाहिए जिससे उसका अर्थ ‘हाथियों की’ होने लगता है । इन कारणों से यह श्लोक मात्राच्युतक कहलाता है ।] ।।234।।
“O Mother, the lion never disregards the army of elephants trying to ambush it, not even for a moment. And O Goddess, what does a woman desire during the winter season? The Mother replied that a woman with symmetrical thighs desires a son during the winter season.”
Meaning: This verse is an example of Mātrācyutaka (a verse where the meaning changes due to the shifting of vowel lengths). The word bāla (meaning child) in the first part should be read as bala (meaning army) by reducing the vowel length, while in the final part, bala (meaning strength) should be read as bāla (meaning son) by increasing the vowel length. Similarly, the word samaja should be read as sāmaja (meaning of elephants) by adjusting the vowel. These modifications lead to a shift in meaning and make the verse Mātrācyutaka (meaning changes based on vowel length).
श्लोक ( Shlok ) 235
जग्ले कयापि सोत्कण्ठं किमप्याकुल मूर्च्छनम् । विरहेङ्गनया कान्तसमागमनिराशया ॥ २३५॥[ व्यञ्जनच्युतकम् ]
हे माता, कोई स्त्री अपने पति के साथ विरह होने पर उसके समागम से निराश होकर व्याकुल और मूर्च्छित होती हुई गद्गद् स्वर से कुछ भी खेदखिन्न हो रही है । [इस श्लोक में जब तक ‘जग्ले’ पाठ रहता है और उसका अर्थ ‘खेदखिन्न होना’ किया जाता है तब तक श्लोक का अर्थ सुसंगत नहीं होता, क्योंकि पति के समागम की निराशा होने पर किसी स्त्री का गद्गद् स्वर नहीं होता और न खेदखिन्न होने के साथ कुछ भी विशेषण की सार्थकता दिखती है इसलिए ‘जग्ले’ पाठ में ‘ल’ व्यंजन को च्युत कर ‘जगे’ ऐसा पाठ करना चाहिए । उस समय श्लोक का अर्थ इस प्रकार होगा कि―हे देवि, कोई स्त्री पति का विरह होने पर उसके समागम से निराश होकर स्वरों के चढ़ाव-उतार को कुछ अव्यवस्थित करती हुई उत्सुकतापूर्वक कुछ भी गा रही है ।’ इस तरह यह श्लोक ‘व्यंजनच्युतक’ कहलाता है ।।235।।
“O Mother, when a woman is separated from her husband, she becomes distraught and faint-hearted, her voice choked with emotion as she expresses her sorrow.”
Meaning: This verse is an example of Vyajñancyutaka (a verse where the meaning changes when the consonant is altered). The initial reading with jaglē gives the sense of “sorrowing,” but this doesn’t seem appropriate in context, as a woman separated from her husband wouldn’t have a choking voice if she were distressed in such a way. By changing the consonant from l to g, the word jaglē becomes jagē, which means to be engaged in an excited, eager action. Thus, the verse should be interpreted as: “O Goddess, when a woman is separated from her husband, she becomes despondent, but she also engages eagerly in singing, with her voice fluctuating in excitement and eagerness.”
This makes the verse fit better with the context and exemplifies the Vyajñancyutaka type, where altering the consonant leads to a more fitting meaning.
श्लोक ( Shlok ) 236
…कः पञ्जरमध्यास्ते कः परुषनिस्वनः । कः प्रतिष्ठा जीवानां कः पाठ्योऽक्षरच्युतः ॥२३६॥ [ शुकः पञ्जरमध्यास्ते काकः परुषनिस्वनः । लोकः प्रतिष्ठा जीवानां श्लोकः पाठ्योऽक्षरच्युतः ॥२३६॥[ अक्षरच्युतकप्रश्नोत्तरम् ]
किसी देवी ने पूछा कि हे माता, पिंजरे में कौन रहता है? कठोर शब्द करने वाला कौन है जीवों का आधार क्या है? और अक्षरच्युत होने पर भी पढ़ने योग्य क्या है ? इन प्रश्नों के उत्तर में माता ने प्रश्नवाचक ‘क:’ शब्द के पहले एक-एक अक्षर और लगाकर उत्तर दे दिया और इस प्रकार करने से श्लोक के प्रत्येक पाद में जो एक-एक अक्षर कम रहता था उसकी भी पूर्ति कर दी जैसे देवी ने पूछा था ‘क: पंजर मध्यास्ते’ अर्थात् पिजड़े में कौन रहता है ? माता ने उत्तर दिया ‘शुक: पंजरमध्यास्ते’ अर्थात् पिजड़े में तोता रहता है । ‘क: परुषनिस्वन:’ कठोर शब्द करने वाला कौन है ? माता ने उत्तर दिया ‘काक: परुषनिस्वन:’ अर्थात् कौवा कठोर शब्द करने वाला है । ‘क: प्रतिष्ठा जीवानाम्’ अर्थात् जीवों का आधार क्या है माता ने उत्तर दिया ‘लोकः प्रतिष्ठाजीवानाम्’ अर्थात् जीवों का आधार लोक है । और ‘क: पाठ᳭योऽक्षरच्युत:’ अर्थात् अक्षरों से च्युत होने पर भी पढ़ने योग्य क्या है ? माता ने उत्तर दिया कि ‘श्लोक: पाठ᳭योऽक्षरच्युत:’ अर्थात् अक्षर च्युत होने पर भी श्लोक पढ़ने योग्य है । [यह एकाक्षरच्युत प्रश्नोत्तर जाति है] ।।236।।
A Goddess asked: “O Mother, who resides in a cage? Who makes harsh sounds? What is the foundation of living beings? And what remains readable even after the letters are dropped?”
In response, the Mother provided answers by adding one letter to the interrogative “Ka” in each of the questions, filling the gaps left in each verse as follows:
- The question “Ka panjara madhyāste” (Who resides in the cage?) was answered as “Śukaḥ panjaramadhyāste” (The parrot resides in the cage).
- The question “Ka parusha-nisvanaḥ” (Who makes harsh sounds?) was answered as “Kākaḥ parusha-nisvanaḥ” (The crow makes harsh sounds).
- The question “Ka pratishṭhā jīvānām” (What is the foundation of living beings?) was answered as “Lokah pratishṭhājīvānām” (The world is the foundation of living beings).
- The question “Ka pāṭhyo’kṣaracyutaḥ” (What remains readable even after the letters are dropped?) was answered as “Ślokaḥ pāṭhyo’kṣaracyutaḥ” (The verse remains readable even after the letters are dropped).
Meaning: This verse follows the pattern of the Ekākṣaracyuta type, where each question is answered by adding a letter to the interrogative word Ka to complete the sentence and provide a meaningful response. The answers involve the use of familiar creatures and concepts like the parrot, crow, the world, and the verse itself.
श्लोक ( Shlok ) 237
के ..मधुरारावाः के.. पुष्पशाखिनः । के.. नोह्यते गन्धः के ..नाखिलार्थदृक् ॥२३७॥ [ केकिनो मधुरारावाः केसराः पुष्पशाखिनः । केतकंनोह्यते गन्धः “केवलेनाखिला र्थदृक् ॥ २३७॥ ] [द्वश्यक्षरच्युतकप्रश्नोत्तरम् ]
किसी देवी ने पूछा कि हे माता, मधुर शब्द करने वाला कौन है? सिंह की ग्रीवा पर क्या होते हैं ? उत्तम गंध कौन धारण करता है और यह जीव सर्वज्ञ किसके द्वारा होता है इन प्रश्नों का उत्तर देते समय माता ने प्रश्न के साथ ही दो-दो अक्षर जोड़कर उत्तर दे दिया और ऐसा करने से श्लोक के प्रत्येक पाद में जो दो-दो अक्षर कम थे उन्हें पूर्ण कर दिया । जैसे माता ने उत्तर दिया―मधुर शब्द करने वाले केकी अर्थात् मयूर होते हैं, सिंह की ग्रीवा पर केसर होते हैं, उत्तम गंध केतकी का पुष्प धारण करता है, और यह जीव केवलज्ञान के द्वारा सर्वज्ञ हो जाता है [यह द्वक्षरच्युत प्रश्नोत्तर जाति है] ।।237।।
A Goddess asked: “O Mother, who makes sweet sounds? What is found on the neck of a lion? Which fragrance is the best? And by whom does this living being become omniscient?”
In response, the Mother provided answers by adding two letters to each question, thereby completing the verse where two letters were missing in each line. The answers were as follows:
- “Madhura śabda-karṇo kēkī” (The one who makes sweet sounds is the peacock).
- “Siṅghāśraya-greevā puruṣaḥ” (On the neck of the lion, there are saffron).
- “Uttama gandha kētakī phala” (The best fragrance is carried by the Ketaki flower).
- “Jīvaḥ sarvajñatāṁ jñānena” (The living being becomes omniscient through knowledge).
Meaning: This is a Dwi-akṣaracyuta (two-letter-removed question-answer) genre of verse, where the Goddess answers by adding two letters to the question to complete the meaning. The answers provide details on the peacock’s sweet sound, the lion’s neck adorned with saffron, the fragrance of the Ketaki flower, and the omniscience of the living being gained through knowledge.
श्लोक ( Shlok ) 238
*को.. मञ्जुलालापः को.. विटपी जरन् । को.. नृपतिर्वर्ज्यः को.. विदुषां मतः ॥२३८॥ [ कोकिलो मलालापः कोटरी विटपी जेरन् । कोपनो नृपतिर्वज्यः कोविदो विदुषां मतः ॥२३८॥][ तदेव ]
किसी देवी ने फिर पूछा कि हे माता, मधुर आलाप करने वाला कौन है ? पुराना वृक्ष कौन है ? छोड़ देने योग्य राजा कौन है ? ओर विद्वानों को प्रिय कौन है ? माता ने पूर्व श्लोक की तरह यहाँ भी प्रश्न के साथ ही दो-दो अक्षर जोड़कर उत्तर दिया और प्रत्येक पाद के दो-दो कम अक्षरों को पूर्ण कर दिया । जैसे माता ने उत्तर दिया―मधुर आलाप करने वाला कोयल है, कोटर वाला वृक्ष पुराना वृक्ष है, क्रोधी राजा छोड़ देने योग्य है और विद्वानों को विद्वान् ही प्रिय अथवा मान्य है । [यह भी द्व᳭यक्षरच्युत प्रश्नोत्तर जाति है] ।।238।।
A Goddess asked again: “O Mother, who sings sweetly? What is the old tree? Which king is to be renounced? And who is dear to scholars?”
In response, the Mother added two letters to each question, just as in the previous verse, to complete the meaning, thereby filling in the missing two letters in each line. The answers were as follows:
- “Madhura ālāpa-karī kōyalaḥ” (The one who sings sweetly is the cuckoo).
- “Kōṭara-vṛkṣaḥ purāṇaḥ” (The old tree is the one with a hollow).
- “Krodhī rājā tyāgī” (The king to be renounced is the angry one).
- “Vidvānaḥ vidvānaṁ prīyaḥ” (The scholar is dear to scholars or is revered).
Meaning: This is another Dwi-akṣaracyuta (two-letter-removed question-answer) genre of verse, where the Goddess adds two letters to each question to complete the verse. The answers specify the cuckoo as the sweet singer, an old tree as one with a hollow, an angry king as one to be renounced, and the scholar being dear or revered by other scholars.
श्लोक ( Shlok ) 239
का.. ‘स्वरभेदेषु का.. रुचिहा रुजा । का.. रमयेत्कान्त का.. तारनिस्वना ॥२३९॥[ काकली स्वरभेदेषु कामला रुचिहा रुजा । कामुकी’ रमयेत्कान्तं काहला तारनिस्वना ॥२३९॥ ]
किसी देवी ने पूछा कि हे माता, स्वर के समस्त भेदों में उत्तम स्वर कौन-सा है ? शरीर की कांति अथवा मानसिक रुचि को नष्ट कर देने वाला रोग कौन-सा है ? पति को कौन प्रसन्न कर सकती है और उच्च तथा गंभीर शब्द करने वाला कौन है इन सभी प्रश्नों का उत्तर माता ने दो-दो अक्षर जोड़कर दिया जैसे कि स्वर के समस्त भेदों में वीणा का स्वर उत्तम है, शरीर की कांति अथवा मानसिक रुचि को नष्ट करने वाला कामला (पीलिया) रोग है, कामिनी स्त्री पति को प्रसन्न कर सकती है और उच्च तथा गंभीर स्वर करने वाली भेरी है । [यह श्लोक भी द्वयक्षरच्युत प्रश्नोतर जाति है] ।।239।।
A Goddess asked: “O Mother, which is the best sound among all the different sounds? Which disease destroys the body’s radiance or the mental interest? Who can please the husband? And who makes a deep and profound sound?”
In response, the Mother added two letters to each question, as in the previous verses, to complete the meaning and fill in the missing two letters. The answers were as follows:
- “Svara-samasta-bhēdōṉmē vīṇā-svaraḥ uttamaḥ” (Among all the sounds, the sound of the veena is the best).
- “Śarīra-kānti-atha-vā mānasa-ruci-nāśana-rōgaḥ kāmalaḥ” (The disease that destroys the body’s radiance or mental interest is jaundice, also called “Kāmala”).
- “Kāminī strī patiṁ prasannaṁ karōti” (The wife can please her husband).
- “Uccha-atha-gambhīra-vākya-karī bhērī” (The instrument that produces a high and deep sound is the drum).
Meaning: This is another Dwi-akṣaracyuta (two-letter-removed question-answer) genre of verse. The answers to the questions clarify that the best sound is that of the veena, the disease that destroys radiance or interest is jaundice, the wife pleases her husband, and the instrument that produces a deep and profound sound is the drum.
श्लोक ( Shlok ) 240
का कला स्वरभेदेषु का मता रुचिहा रुजा । का मुहू रमयेत्कान्तं का हता तारनिस्वना ॥२४०॥
[एकाक्षरच्युतकेनो (एकाक्षरच्युकदत्तकेनो) त्तरं तदेव]
कोई देवी पूछती है कि हे माता, ‘किसी वन में एक कौआ संभोगप्रिय कागली का निरंतर सेवन करता है ।’ इस श्लोक में चार अक्षर कम हैं उन्हें पूरा कर उत्तर दीजिए । माता ने चारों चरणों में एक-एक अक्षर बढ़ाकर उत्तर दिया कि हे कांतानने, (हे सुंदर मुखवाली) कामी पुरुष संभोगप्रिय कामिनी का सदा सेवन करता है [यह श्लोक एकाक्षरच्युतक है]
A Goddess asked: “O Mother, in a forest, a crow continuously consumes a mating crow’s call. In this verse, four letters are missing; please complete them and answer.”
The Mother replied, adding one letter to each line, completing the verse as follows:
“O Kāntānane (O beautiful-faced one), a passionate man always consumes the mating call of a passionate woman.”
Meaning: This verse is Ekākṣaracyutaka (one-letter-removed), where the missing letters are filled in to form a complete thought. The verse indicates that the passionate man continually listens to the call of the passionate woman.
श्लोक ( Shlok ) 241
का.. कः श्रयते नित्यं का.. की सुरतप्रियाम् । का.. नने वदेदानी च..रक्षरविच्युतम् ॥ २४१॥ [ कामुकः श्रयते नित्यं कामुकीं सुरतप्रियाम् । कान्तानने वदेदानी चतुरक्षरविच्युतम् ॥२४१ ] [ एकाक्षरच्युतकपादम् ]
कोई देवी पूछती है कि हे माता, ‘किसी वन में एक कौआ संभोगप्रिय कागली का निरंतर सेवन करता है ।’ इस श्लोक में चार अक्षर कम हैं उन्हें पूरा कर उत्तर दीजिए । माता ने चारों चरणों में एक-एक अक्षर बढ़ाकर उत्तर दिया कि हे कांतानने, (हे सुंदर मुखवाली) कामी पुरुष संभोगप्रिय कामिनी का सदा सेवन करता है [यह श्लोक एकाक्षरच्युतक है] ।।241।।
A Goddess asked: “O Mother, ‘In a forest, a crow continuously consumes the mating crow’s call.’ In this verse, four letters are missing; please complete them and answer.”
The Mother replied, adding one letter to each line, completing the verse as follows:
“O Kāntānane (O beautiful-faced one), a passionate man always consumes the mating call of a passionate woman.”
Meaning: This verse is Ekākṣaracyutaka (one-letter-removed), where the missing letters are filled in to complete the thought. The verse indicates that the passionate man continually listens to the call of the passionate woman.
श्लोक 242 से 251
भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
पर्व 1 – श्लोक 1 | पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 11 | ललितांग स्वर्गभोग वर्णन पर्व 5 – श्लोक 1 से 12 | श्लोक 242 से 251 | श्लोक 252 से 261 | श्लोक 262 से 271 | श्लोक 272 से 281 | श्लोक 282 से 292 | श्लोक 293 से 296 ललितांगदेव का स्वर्ग से च्युत होने आदि का वर्णन पर्व 6 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 201 | श्लोक 202 से 208 श्रीमती और वज्रजंघ के समागम का वर्णन पर्व 7 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 292 से 301 | श्लोक 302 से 311 | श्लोक 312 से 318 आदिपुराण पर्व 8 – श्रीमती और वज्रजंघ के पात्रदान का वर्णन पर्व 8 – श्लोक 1 से 12 | श्लोक 222 से 231 | श्लोक 232 से 241 | श्लोक 242 से 252 | श्लोक 253 से 257 आदिपुराण पर्व 9– श्रीमती और वज्रजंघ आर्य को सम्यग्दर्शन की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 9 श्लोक 1 से 11 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 195
आदिपुराण पर्व 10 –श्रीमान् अच्युतेंद्र के ऐश्वर्य का वर्णन पर्व 10 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 201 | श्लोक 202 से 208
आदिपुराण पर्व 11 – श्री भगवान वज्रनाभि के सर्वार्थसिद्धिगमन का वर्णन पर्व 11 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 102 | श्लोक 103 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 142 | श्लोक 143 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 182 | श्लोक 183 से 191 | श्लोक 192 से 201 | श्लोक 202 से 211 | श्लोक 212 से 221
आदिपुराण पर्व 12 – भगवान के स्वर्गावतरण का वर्णन पर्व 12 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 153 | श्लोक 154 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 201 | श्लोक 202 से 211 | श्लोक 212 से 221 | श्लोक 222 से 231