आदिपुराण पर्व 25 – भगवान के विहार का दर्शन करने वाला पर्व 25 – श्लोक 1 से 12 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 110 | श्लोक 111 से 121
श्लोक 122 से 132 जिन सहस्त्रनाम 201 से 300, श्रेष्ठता और विश्वजयी स्वरूप
वे अनंत दीप्ति के धारक अनंतदीप्ति और ज्ञानस्वरूप ज्ञानात्मा हैं। स्वयं मोक्षमार्ग में प्रवृत्त स्वयंबुद्ध और जनसमूह के रक्षक प्रजापति हैं। कर्मबंधन से मुक्त, अनंत बलशाली शक्त, और बाधारहित निराबाध हैं। वे शरीररहित निष्कल और तीनों लोकों के स्वामी भुवनेश्वर हैं। कर्मरूपी अंजन से मुक्त निरंजन और जगत् को प्रकाशित करने वाले जगज्ज्योति हैं। उनके वचन सार्थक निरुक्तोक्ति और वे रोगरहित अनामय हैं। उनकी स्थिति अचल अचलस्थिति और वे अक्षोभ्य, नित्य कूटस्थ, गमनरहित स्थाणु, और क्षयरहित अक्षय हैं। वे विश्व को जीतने वाले विश्वजित् और मृत्यु को परास्त करने वाले विजितांतक हैं।
English translation of Ādi purāṇa parv 25 – Shlok 122 to 132
श्लोक ( Shlok ) 122
स्थविष्ठः स्थविरो ज्येष्ठः प्रष्ठः प्रेष्ठो वरिष्ठधीः। स्थेष्ठो गरिष्ठो बंहिष्ठः श्रेष्ठोऽणिष्ठो गरिष्ठगीः॥ १२२।
आप समीचीन गुणों की अपेक्षा अतिशय स्थूल हैं इसलिए स्थविष्ठ 201 कहे जाते हैं, ज्ञानादि गुणों के द्वारा वृद्ध हैं इसलिए स्थविर 202 कहलाते हैं, तीनों लोकों में अतिशय प्रशस्त होने के कारण ज्येष्ठ 203 हैं, सबके अग्रगामी होने के कारण प्रष्ठ 204 कहलाते हैं, सबको अतिशय प्रिय हैं इसलिए प्रेष्ठ 205 कहे जाते हैं, आपकी बुद्धि अतिशय श्रेष्ठ हैं इसलिए वरिष्ठधी 206 कहलाते हैं, अत्यंत स्थिर अर्थात् नित्य हैं इसलिए स्थेष्ठ 207 कहलाते हैं, अत्यंत गुरु हैं इसलिए गरिष्ठ 208 कहे जाते हैं, गुणों की अपेक्षा अनेक रूप धारण करने से बंहिष्ठ 209 कहलाते हैं, अतिशय प्रशस्त हैं इसलिए श्रेष्ठ 210 हैं, अतिशय सूक्ष्म होने के कारण अणिष्ठ 211 कहे जाते हैं और आपकी वाणी अतिशय गौरव से पूर्ण है इसलिए आप गरिष्ठगी: 212 कहलाते हैं ।।122।।
Due to the possession of appropriate virtues, you are exceedingly substantial; hence, you are called Sthaviṣṭha 201. Being advanced in qualities like knowledge, you are called Sthavira 202. Being exceedingly excellent throughout the three worlds, you are called Jyeṣṭha 203. Being the foremost among all, you are called Praṣṭha 204. Being extremely dear to everyone, you are called Preṣṭha 205. Having exceptionally superior intellect, you are called Variṣṭhadhī 206. Being exceedingly steady or eternal, you are called Sthāyiṣṭha 207. Being supremely weighty or venerable, you are called Gariṣṭha 208. Assuming many forms in relation to virtues, you are called Bahiṣṭha 209. Being exceedingly excellent, you are called Śreṣṭha 210. Being extremely subtle, you are called Aṇiṣṭha 211. And your speech is filled with immense grandeur, hence you are called Gariṣṭhagiḥ 212. ॥122॥
श्लोक ( Shlok ) 123
“”विश्वभृद् विश्वसृड् विश्वेट् विश्वभुग्विश्वनायकः । विश्वाशीर्विश्वरूपात्मा विश्वजिद्विजितान्तकः । १२३।
चतुर्गतिरूप संसार को नष्ट करने के कारण आप विश्वमुट् 213 कहे जाते हैं, समस्त संसार की व्यवस्था करने वाले हैं इसलिए विश्वसृट् 214 कहलाते हैं, सब लोक के ईश्वर हैं इसलिए विश्वेट् 215 कहे जाते हैं, समस्त संसार की रक्षा करने वाले हैं इसलिए विश्वभुक् 216 कहलाते हैं, अखिल लोक के स्वामी हैं इसलिए विश्वनायक 217 कहे जाते हैं, समस्त संसार में व्याप्त होकर रहते हैं इसलिए विश्वासी 218 कहलाते हैं, विश्वरूप अर्थात् केवलज्ञान ही आपका स्वरूप है अथवा आपका आत्मा अनेकरूप है इसलिए आप विश्वरूपात्मा 219 कहे जाते हैं, सबको जीतने वाले हैं इसलिए विश्वजित् 220 कहे जाते हैं और अंतक अर्थात् मृत्यु को जीतने वाले हैं इसलिए विजितांतक 221 कहलाते हैं ।।123।।
You are called Viśvamuṭ 213 because you destroy the fourfold path of worldly existence. You are called Viśvasṛṭ 214 because you govern the entire universe. You are called Viśveṭ 215 because you are the Lord of all worlds. You are called Viśvabhuk 216 because you protect the entire universe. You are called Viśvanāyaka 217 because you are the master of all worlds. You are called Viśvāsī 218 because you pervade and reside within the entire universe. You are called Viśvarūpātmā 219 because your essence is universal knowledge or your soul manifests in various forms. You are called Viśvajit 220 because you conquer everything. And you are called Vijitāntaka 221 because you conquer death itself. ॥123॥
श्लोक ( Shlok ) 124
विभवो विभयो वीरो विशोको विजरो जरन्। विरागो विरतोऽसङ्गो विविक्तो वीतमत्सरः ॥१२४॥
आपका संसार-भ्रमण नष्ट हो गया है इसलिए विभव 222 कहलाते हैं, भय दूर हो गया है इसलिए विभय 263 कहे जाते हैं, अनंत बलशाली हैं इसलिए वीर 224 कहलाते हैं, शोकरहित हैं इसलिए विशोक 225 कहे जाते हैं, जरा अर्थात् बुढ़ापा से रहित हैं इसलिए विजर 226 कहलाते हैं, जगत् के सब जीवों में प्राचीन हैं इसलिए जरन् 227 कहे जाते हैं, रागरहित हैं इसलिए विराग 228 कहलाते हैं, समस्त पापों से विरत हो चुके हैं इसलिए विरत 229 कहे जाते हैं, परिग्रहरहित हैं इसलिए असंग 230 कहलाते हैं, एकाकी अथवा पवित्र होने से विविक्त 231 हैं और मात्सर्य से रहित होने के कारण वीतमत्सर 232 हैं ।।124।।
You are called Vibhava 222 because your cycle of worldly wandering has been destroyed. You are called Vibhaya 223 because fear has been eliminated. You are called Vīra 224 because you possess infinite strength. You are called Viśoka 225 because you are free from sorrow. You are called Vijara 226 because you are free from old age. You are called Jaran 227 because you are the most ancient among all living beings in the world. You are called Virāga 228 because you are free from attachment. You are called Virata 229 because you are completely detached from all sins. You are called Asaṅga 230 because you are free from possessions. You are called Vivikta 231 because you are solitary or pure. And you are called Vītamatsara 232 because you are free from envy. ॥124॥
श्लोक ( Shlok ) 125
विनेय जनता बन्धुर्विलीना शेष कल्मषः । वियोगो योगविद्विद्वान् विधाता सुविधिः सुधीः ॥ १२५॥
आप अपने शिष्य जनों के हितैषी हैं इसलिए विनेयजनताबंधु 233 कहलाते हैं, आपके समस्त पापकर्म विलीन―नष्ट हो गये हैं इसलिए विलीनाशेषकल्मष 234 कहे जाते हैं, आप योग अर्थात् मन, वचन, काय के निमित्त से होने वाले आत्मप्रदेशपरिस्पंद से रहित हैं इसलिए वियोग 235 कहलाते हैं, योग अर्थात् ध्यान के स्वरूप को जानने वाले हैं इसलिए योगविद् 236 कहे जाते हैं, समस्त पदार्थों को जानते हैं इसलिए विद्वान् 237 कहलाते हैं, धर्मरूप सृष्टि के कर्ता होने से विधाता 238 कहे जाते हैं, आपका कार्य बहुत ही उत्तम है इसलिए सुविधि 239 कहलाते हैं और आपकी बुद्धि उत्तम है इसलिए सुधी 240 कहे जाते हैं ।।125।।
You are called Vineyajanatābandhu 233 because you are a benefactor to your disciples. You are called Vilīnāśeṣakalmaṣa 234 because all your sinful karmas have been completely destroyed. You are called Viyoga 235 because you are free from the vibrations (parispanda) of the soul caused by the activities of mind, speech, and body. You are called Yogavid 236 because you have the knowledge of the nature of meditation (yoga). You are called Vidvān 237 because you possess complete knowledge of all substances. You are called Vidhātā 238 because you are the creator of the world in the form of dharma. You are called Suvidhi 239 because your deeds are extremely noble. And you are called Sudhī 240 because your intellect is excellent. ॥125॥
श्लोक ( Shlok ) 126
क्षान्तिभाक् पृथिविमूर्तिः शान्तिभाक् सलिलात्मकः । वायुमूर्तिरसङ्गगात्मा वह्नि मूर्तिरधर्मधक ॥१२६॥
उत्तम क्षमा को धारण करने वाले हैं इसलिए क्षांतिभाक् 241 कहलाते हैं, पृथ्वी के समान सहनशील हैं इसलिए पृथ्वीमूर्ति 242 कहे जाते हैं, शांति के उपासक हैं इसलिए शांतिभाक् 243 कहलाते हैं, जल के समान शीतलता उत्पन्न करने वाले हैं इसलिए सलिलात्मक 244 कहे जाते हैं, वायु के समान परपदार्थ के संसर्ग से रहित होने के कारण वायुमूर्ति 245 कहलाते हैं, परिग्रहरहित होने के कारण असंगात्मा 246 कहे जाते हैं, अग्नि के समान कर्मरूपी ईंधन को जलाने वाले हैं इसलिए वह्निमूर्ति 247 हैं, और अधर्म को जलाने वाले हैं इसलिए अधर्मधक् 248 कहलाते हैं ।।126।।
English – You are called Kṣāntibhāk 241 because you possess supreme forgiveness. You are called Pṛthvīmūrti 242 because you are as enduring as the earth. You are called Śāntibhāk 243 because you are a worshipper of peace. You are called Salilātmaka 244 because you provide coolness like water. You are called Vāyumūrti 245 because you remain detached from external objects like air. You are called Asaṅgātmā 246 because you are free from attachment. You are called Vahnimūrti 247 because you burn the fuel of karma like fire. And you are called Adharmadhak 248 because you destroy unrighteousness. ॥126॥
श्लोक ( Shlok ) 127
सुयज्वा यजमानात्मा सुत्वा सुत्रामपूजितः । ऋत्विग्यज्ञपतिर्याज्यो यज्ञाङ्गममृतं हविः ॥१२७॥
कर्मरूपी सामग्री का अच्छी तरह होम करने से सुयज्वा 249 हैं, निज स्वभाव का आराधन करने से यजमानात्मा 250 हैं, आत्मसुखरूप सागर में अभिषेक करने से सुत्वा 251 हैं, इंद्र के द्वारा पूजित होने के कारण सुत्रामपूजित 252 हैं, ज्ञानरूपी यज्ञ करने में आचार्य कहलाते हैं इसलिए ऋत्विक् 253 हैं, यज्ञ के प्रधान अधिकारी होने से यज्ञपति 254 कहलाते हैं । पूजा के योग्य हैं इसलिए याज्य 255 कहलाते हैं, यज्ञ के अंग होने से यज्ञांग 256 कहलाते हैं, विषयतृष्णा को नष्ट करने के कारण अमृत 257 कहे जाते हैं, और आपने ज्ञानयज्ञ में अपनी ही अशुद्ध परिणति को होम दिया है इसलिए आप हवि 258 कहलाते हैं ।।127।।
You are called Suyajvā 249 because you perfectly offer the material of karma as oblation. You are called Yajamānātmā 250 because you worship your own true nature. You are called Sutvā 251 because you have bathed in the ocean of the bliss of the soul. You are called Sutrāmapūjita 252 because you are worshipped by Indra. You are called Ṛtvik 253 because you are the preceptor in the knowledge-sacrifice. You are called Yajñapati 254 because you are the chief authority of the sacrifice. You are called Yājya 255 because you are worthy of worship. You are called Yajñāṅga 256 because you are a part of the sacrifice. You are called Amṛta 257 because you have destroyed all desires for worldly pleasures. And you are called Havi 258 because you have offered your own impure state as an oblation in the knowledge-sacrifice. ॥127॥
श्लोक ( Shlok ) 128
व्योममूर्तिरमूर्तात्मा निर्लेपो निर्मलोऽचलः । सोममूर्तिः सुसौम्यात्मा सूर्यमूर्तिर्महाप्रभः ॥१२८॥
आप आकाश के समान निर्मल अथवा केवलज्ञान की अपेक्षा लोकालोक में व्याप्त हैं इसलिए व्योममूर्ति 259 हैं, रूप, रस, गंध और स्पर्श से रहित होने के कारण अमूर्तात्मा 260 हैं, कर्मरूप लेप से रहित हैं इसलिए निर्लेप 261 हैं, मलरहित हैं इसलिए निर्मल 262 कहलाते हैं, सदा एक रूप से विद्यमान रहते हैं इसलिए अचल 263 कहे जाते हैं, चंद्रमा के समान शांत, सुंदर अथवा प्रकाशमान रहते हैं इसलिए सोममूर्ति 264 कहलाते हैं, आपकी आत्मा अतिशय सौम्य है इसलिए सुसौम्यात्मा 265 कहे जाते हैं, सूर्य के समान तेजस्वी हैं इसलिए सूर्यमूर्ति 266 कहलाते हैं और अतिशय प्रभा के धारक हैं इसलिए महाप्रभ 267 कहलाते हैं ।।128।।
You are called Vyomamūrti 259 because you are pure like the sky or pervade the entire Lokāloka according to Kevalajñāna. You are called Amūrtātmā 260 because you are devoid of form, taste, smell, and touch. You are called Nirlēpa 261 because you are free from the contamination of karma. You are called Nirmala 262 because you are spotless. You are called Achala 263 because you always remain unchanged. You are called Somamūrti 264 because you are calm, beautiful, or luminous like the moon. You are called Susōmyātmā 265 because your soul is supremely gentle. You are called Sūryamūrti 266 because you are radiant like the sun. And you are called Mahāprabha 267 because you possess immense brilliance. ॥128॥
श्लोक ( Shlok ) 129
मन्त्रविन्मन्त्रकृन्मन्त्री मन्त्रमूर्तिरनन्तगः । स्वतन्त्रस्तन्त्रकृत् स्वन्तः कृतान्तान्तः कृतान्तकृत् ॥ १२९॥
मंत्र के जानने वाले हैं इसलिए मंत्रवित् 268 कहे जाते हैं, अनेक मंत्रों के करने वाले हैं इसलिए मंत्रकृत् 265 कहलाते हैं, मंत्रों से युक्त हैं इसलिए मंत्री 270 कहलाते हैं, मंत्ररूप हैं इसलिए मंत्रमूर्ति 271 कहे जाते हैं, अनंत पदार्थों को जानते हैं इसलिए अनंतग 272 कहलाते हैं, कर्मबंधन से रहित होने के कारण स्वतंत्र 273 कहलाते हैं, शास्त्रों के करने वाले हैं इसलिए तंत्रकृत् 274 कहे जाते हैं, आपका अंतःकरण उत्तम है इसलिए स्वंत: 275 कहलाते हैं, आपने कृतांत अर्थात् यमराज मृत्यु का अंत कर दिया है इसलिए लोग आपको कृतांतांत 276 कहते हैं और आप कृतांत अर्थात् आगम की रचना करने वाले हैं इसलिए कृतांतकृत् 277 कहे जाते हैं ।।129।।
You are called Mantravit 268 because you are the knower of mantras. You are called Mantrakṛt 269 because you practice various mantras. You are called Mantrī 270 because you are endowed with mantras. You are called Mantramūrti 271 because you embody the essence of mantras. You are called Anantaga 272 because you know infinite substances. You are called Svatantra 273 because you are free from the bondage of karma. You are called Tantrakṛt 274 because you compose scriptures. You are called Svantaḥ 275 because your inner consciousness is supreme. You are called Kṛtāntānta 276 because you have ended Kṛtānta (Yamarāja or death). And you are called Kṛtāntakṛt 277 because you are the creator of Kṛtānta (scriptures). ॥129॥
श्लोक ( Shlok ) 130
कृती कृतार्थः सत्कृत्यः कृतकृत्यः कृतक्रतुः । नित्यो मृत्युंजयोऽमृत्युरमृतात्माऽमृतोद्भवः ॥१३०॥
आप अत्यंत कुशल अथवा पुण्यवान् हैं इसलिए कृती 278 कहलाते हैं, आप आत्मा के सब पुरुषार्थ सिद्ध कर चुके हैं इसलिए कृतार्थ 279 हैं, संसार के समस्त जीवों के द्वारा सत्कार करने के योग्य हैं इसलिए सत्कृत्य 280 हैं, समस्त कार्य कर चुके हैं इसलिए कृतकृत्य 281 हैं, आप ज्ञान अथवा तपश्चरणरूपी यज्ञ कर चुके हैं इसलिए कृतक्रतु 282 कहलाते हैं, सदा विद्यमान रहने से नित्य 283 हैं, मृत्यु को जीतने से मृत्युंजय 284 हैं, मृत्यु से रहित होने के कारण अमृत्यु 285 हैं, आपका आत्मा अमृत के समान सदा शांतिदायक है इसलिए अमृतात्मा 286 हैं, और अमृत अर्थात् मोक्ष में आपकी उत्कृष्ट उत्पत्ति होने वाली है इसलिए आप अमृतोद्भव 287 कहलाते हैं ।।130।।
You are called Kṛtī 278 because you are extremely skilled or virtuous. You are called Kṛtārtha 279 because you have achieved all the objectives of the soul. You are called Satkṛtya 280 because you are worthy of being honored by all beings of the universe. You are called Kṛtakṛtya 281 because you have accomplished all tasks. You are called Kṛtakratu 282 because you have performed the Yajña of knowledge or ascetic practices. You are called Nitya 283 because you are eternally present. You are called Mṛtyuñjaya 284 because you have conquered death. You are called Amṛtyu 285 because you are free from death. You are called Amṛtātmā 286 because your soul, like nectar, always brings peace. And you are called Amṛtodbhava 287 because you attain supreme emergence in the nectar-like state of liberation (moksha). ॥130॥
श्लोक ( Shlok ) 131
ब्रह्मनिष्ठः परंब्रह्म ब्रह्मात्मा ब्रह्मसंभवः । महाब्रह्मपति र्ब्रह्मेड् महाब्रह्मपदेश्वरः ॥१३१॥
आप सदा शुद्ध आत्मस्वरूप में लीन रहते हैं इसलिए ब्रह्मनिष्ठ 288 कहलाते हैं, उत्कृष्ट ब्रह्मरूप हैं इसलिए परब्रह्म 289 कहे जाते हैं, ब्रह्म अर्थात् ज्ञान अथवा ब्रह्मचर्य ही आपका स्वरूप है इसलिए आप ब्रह्मात्मा 290 कहलाते हैं, आपको स्वयं शुद्धात्मस्वरूप की प्राप्ति हुई है तथा आप से दूसरों को होती है इसलिए आप ब्रह्मसंभव 291 कहलाते हैं, गणधर आदि महाब्रह्माओं के भी अधिपति हैं इसलिए आप महाब्रह्मपति 292 कहे जाते हैं, आप केवलज्ञान के स्वामी हैं इसलिए ब्रह्मेट् 293 कहलाते हैं, महाब्रह्मपद अर्थात् आर्हंत्य और सिद्धत्व अवस्था के ईश्वर हैं इसलिए महाब्रह्यपदेश्वर 294 कहे जाते हैं ।।131।।
“You always remain immersed in your pure soul nature, which is why you are called Brahmanishtha (288). You are of the supreme Brahman form, so you are called Parabrahma (289). Brahman, meaning knowledge or celibacy, is your very nature, which is why you are called Brahmatma (290). You have attained the pure soul nature yourself and also help others achieve it, so you are called Brahmasambhava (291). You are the lord of even the great Brahmas like Gandharas, hence you are called Mahabrahmapati (292). You are the master of Kevalgyan (absolute knowledge), which is why you are known as Brahmet (293). You are the Lord of the supreme state of Mahabrahma, meaning the states of Arihant and Siddha, hence you are called Mahabrahmapadeshvara (294).”।।131।।
श्लोक ( Shlok ) 132
सुप्रसन्नः प्रसवात्मा ज्ञानधर्ममदप्रभुः । प्रशमात्मा प्रशान्तात्मा पुराणपुरुषोत्तमः १३२॥
आप सदा प्रसन्न रहते हैं इसलिए सुप्रसन्न 295 कहे जाते हैं, आपकी आत्मा कषायों का अभाव हो जाने के कारण सदा प्रसन्न रहती है इसलिए लोग आपको प्रसन्नात्मा 296 कहते हैं, आप केवलज्ञान, उत्तमक्षमा आदि धर्म और इंद्रियनिग्रहरूप दम के स्वामी हैं इसलिए ज्ञानधर्मदमप्रभु 297 कहे जाते हैं, आपकी आत्मा उत्कृष्ट शांति से सहित है इसलिए आप प्रशमात्मा 298 कहलाते हैं, आपकी आत्मा कषायों का अभाव हो जाने से अतिशय शांत हो चुकी है इसलिए आप प्रशांतात्मा 299 कहलाते हैं, और शलाका पुरुषों में सबसे उत्कृष्ट हैं इसलिए विद्वान लोग आपको पुराणपुरुषोत्तम 300 कहते हैं ।।132।।
“You are always cheerful, which is why you are called Suprasanna (295). Your soul remains joyful due to the absence of passions (kashayas), so people call you Prasannatma (296). You are the master of Kevalgyan (absolute knowledge), supreme forgiveness, virtues, and the control of the senses, which is why you are called Jnana-Dharma-Dama-Prabhu (297). Your soul is endowed with supreme tranquility, which is why you are known as Prashamatma (298). Your soul has become exceedingly peaceful due to the complete absence of passions, so you are called Prashantatma (299). And, since you are the most eminent among the Shalaka Purushas (great souls), learned people call you Puranapurushottama (300).”।।132।।
श्लोक 133 से 143
आदिपुराण Ādi purāṇa home page
भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
कथामुखवर्णन पर्व 1 – श्लोक 1 से 210 | कथामुखवर्णन पर्व 2 – श्लोक 1 से 162 | पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 239 श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 198 | ललितांग स्वर्गभोग वर्णन पर्व 5 – श्लोक 1 से 296 | ललितांगदेव का स्वर्ग से च्युत होने आदि का वर्णन पर्व 6 – श्लोक 1 से 208 | श्रीमती और वज्रजंघ के समागम का वर्णन पर्व 7 – श्लोक 1 से 311 | श्रीमती और वज्रजंघ के पात्रदान का वर्णन पर्व 8 – श्लोक 1 से 257 | श्रीमती और वज्रजंघ आर्य को सम्यग्दर्शन की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 9 श्लोक 1 से 195 | श्रीमान् अच्युतेंद्र के ऐश्वर्य का वर्णन पर्व 10 – श्लोक 1 से 208 | श्री भगवान वज्रनाभि के सर्वार्थसिद्धिगमन का वर्णन पर्व 11 – श्लोक 1 से 221 | भगवान के स्वर्गावतरण का वर्णन पर्व 12 – श्लोक 1 से 273 | भगवान के जन्माभिषेक का वर्णन पर्व 13 – श्लोक 1 से 216 | भगवज्जातकर्मोत्सव वर्णन पर्व 14 – श्लोक 1 से 213 | भगवान का कुमारकाल, यशस्वती और सुनंदा का विवाह तथा भरत की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 15 – श्लोक 1 से 224 |भगवान् के साम्राज्य का वर्णन पर्व 16 – श्लोक 1 से 275 | भगवान् के तप-कल्याणक का वर्णन पर्व 17 – श्लोक 1 से 257 | धरणेंद्र का विजयार्ध पर्वत पर जाना आदि का वर्णन पर्व 18 – श्लोक 1 से 209 | नमि-विनमि की राज्यप्राप्ति का वर्णन पर्व 19 – श्लोक 1 से 192 | भगवान के कैवल्योत्पत्ति का वर्णन पर्व 20 – श्लोक 1 से 261 | ध्यानतत्त्व का वर्णन पर्व 21 – श्लोक 1 से 268
आदिपुराण पर्व 22 – समवसरण का वर्णन पर्व 22 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 102 | श्लोक 103 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 201 | श्लोक 202 से 211 | श्लोक 212 से 221 | श्लोक 222 से 231 | श्लोक 232 से 241 | श्लोक 242 से 251 | श्लोक 252 से 261 | श्लोक 262 से 271 | श्लोक 272 से 281 | श्लोक 282 से 291 | श्लोक 292 से 301 | श्लोक 302 से 311 | श्लोक 312 से 316
आदिपुराण पर्व 23 – समवसरणविभूति का वर्णन पर्व 23 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 196
आदिपुराण पर्व 24 – भगवत्कृत धर्मोपदेश का वर्णन पर्व 24 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 172 | श्लोक 173 से 181 | श्लोक 182 से 186
आदिपुराण पर्व 25 – भगवान के विहार का दर्शन करने वाला पर्व 25 – श्लोक 1 से 12 | श्लोक 13 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 110 | श्लोक 111 से 121