आचार्य जिनसेन विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65
श्लोक 66 से 75 कवियों की कमियाँ
अयोग्य कवि दूसरों की नकल करते हैं या अधूरी रचना करते हैं। कुछ शब्दों से सुंदर, पर अर्थहीन काव्य रचते हैं। शास्त्रज्ञान बिना काव्य करना साहस है। बुद्धिमानों को धर्मोपदेशी काव्य करना चाहिए। उत्तम कवि दोषों से नहीं डरता, जैसे सूर्य उलूक से।
English translation of Ādi purāṇa parv 1- Shlok 66 to 75
श्लोक ( Shlok ) 66
कंचिदन्यवचोलेशानादाय कविमानिनः । छायामारोपयन्त्यन्यां वस्त्रेष्विव वणिग्ब्रुवाः ।।६६।।
योग्यता न होने पर भी अपने को कवि मानने वाले कितने ही लोग दूसरे कवियों के कुछ वचनों को लेकर उसकी छाया मात्र कर देते हैं अर्थात् अन्य कवियों की रचना में थोड़ा-सा परिवर्तन कर उसे अपनी मान लेते हैं जैसे कि नकली व्यापारी दूसरों के थोड़े से कपड़े लेकर उनमें कुछ परिवर्तन कर व्यापारी बन जाते हैं ।।66।।
There are many who, despite lacking true skill, consider themselves poets. They merely imitate the words of other poets, making slight alterations, and pass them off as their own creations. This is similar to how counterfeit traders take a few pieces of cloth from others, make minor changes, and then present themselves as merchants. ॥66॥
श्लोक ( Shlok ) 67
संभोक्तुमक्षमाः केचित्सरसां कृतिकामिनीम् । सहायान् कामयन्तेऽन्यानकल्या इव कामुकाः ।।६७।।
शृंगारादि रसों से भरी हुई रसीली कवितारूपी कामिनी के भोगने में उसकी रचना करने में असमर्थ हुए कितने ही कवि उस प्रकार सहायकों की वांछा करते हैं जिस प्रकार कि स्त्रीसंभोग में असमर्थ कामीजन ओषधादि सहायकों की वांछा करते हैं ।।67।।
Many poets, who are incapable of creating poems filled with erotic and other emotions, desire helpers in the same way that impotent men, unable to experience the pleasures of physical union, seek assistance from medicines and other remedies. ॥67॥
श्लोक ( Shlok ) 68
केचिदन्यकृतैरथैः शब्दैश्च परिवर्तितैः । प्रसारयन्ति काव्यार्थान् प्रतिशिष्ट्येव वाणिजाः ।।६८।।
कितने ही कवि अन्य कवियों द्वारा रचे गये शब्द तथा अर्थ में कुछ परिवर्तन कर उनसे अपने काव्यग्रंथों का प्रसार करते हैं जैसे कि व्यापारी अन्य पुरुषों द्वारा बनाये हुए माल में कुछ परिवर्तन कर अपनी छाप लगा कर उसे बेचा करते हैं ।।68।।
Many poets, by making slight alterations to the words and meanings created by other poets, spread their own works, just as traders modify goods made by others, stamp their own mark on them, and sell them. ॥68॥
श्लोक ( Shlok ) 69
कंचिद्वर्णोज्ज्वलां वाणीं रचयन्त्यर्थदुर्बलाम् । जातुषी कण्ठिकेवासौ छायामृच्छति नोच्छिखाम् ॥६९॥
कितने ही कवि ऐसी कविता करते हैं जो शब्दों से तो सुंदर होती है परंतु अर्थ से शून्य होती है । उनकी यह कविता लाख की बनी हुई कंठी के समान उत्कृष्ट शोभा को प्राप्त नहीं होती ।।69।।
Many poets compose poetry that is beautiful in terms of words but devoid of meaning. Such poetry, though elegant, does not attain the excellence or true adornment, like a necklace made of worthless beads that lacks real value. ॥69॥
श्लोक ( Shlok ) 70
केचिदर्थमपि प्राप्य तद्योगपदयोजनैः । न सतां प्रोणनायालं लुब्धा लब्धश्रियो यथा ॥७०॥
कितने ही कवि सुंदर अर्थ को पाकर भी उसके योग्य सुंदर पदयोजना के बिना सज्जन पुरुषों को आनंदित करने के लिए समर्थ नहीं हो पाते जैसे कि भाग्य से प्राप्त हुई कृपण मनुष्य की लक्ष्मी योग्य पद-स्थान योजना के बिना सत्पुरुषों को आनंदित नहीं कर पाती ।।70।।
Many poets, even after attaining beautiful meanings, fail to delight virtuous individuals due to their inability to arrange the words in a fitting, beautiful structure. This is akin to how wealth, acquired by a miser through luck, cannot bring joy to good people without proper distribution and management. ॥70॥
श्लोक ( Shlok ) 71
यथेष्टं प्रकृतारम्भाः केचिन्निर्वहणाकुलाः । कवयो बत सीदन्ति कराक्रान्तकुटुम्बिवत् ॥७१॥
कितने ही कवि अपने इच्छानुसार काव्य बनाने का प्रारंभ तो कर देते हैं परंतु शक्ति न होने से उसकी पूर्ति नहीं कर सकते अत: वे टैक्स के भार से दबे हुए बहुकुटुंबी व्यक्ति के समान दु:खी होते हैं ।।71।।
Many poets begin creating poetry according to their desires, but due to lack of ability, they are unable to complete it. As a result, they remain unhappy, like a person with a large family burdened by heavy taxes. ॥71॥
श्लोक ( Shlok ) 72
आप्तपाशमतान्यन्ये कवयः पोषयन्त्यलम् । कुकवित्वाद् वरं तेषामकवित्वमुपासितम् ॥७२॥
कितने ही कवि अपनी कविता-द्वारा कपिल आदि आप्ताभासों के उपदिष्ट मन का पोषण करते हैं―मिथ्यामार्ग का प्रचार करते हैं । ऐसे कवियों का कविता करना व्यर्थ है क्योंकि कुकवि कहलाने की अपेक्षा अकवि कहलाना ही अच्छा है ।।72।।
72. Many poets, through their compositions, nourish the misguided ideas imparted by pseudo-authorities like Kapila, thereby propagating false paths. Such poetry is futile, for it is better to be known as a non-poet than to be called a bad poet.
श्लोक ( Shlok ) 73
अनभ्यस्तमहाविद्याः कलाशास्त्रत्रहिष्कृताः । काव्यानि कर्फ्यू मोहन्ते केचित्पश्यत साहसम् ॥७३॥
कितने ही कवि ऐसे भी हैं जिन्होंने न्याय, व्याकरण आदि महाविद्याओं का अभ्यास नहीं किया है तथा जो संगीत आदि कलाशास्त्रों के ज्ञान से दूर है फिर भी वे काव्य करने की चेष्टा करते हैं, अहो इनके साहस को देखो ।।73।।
73. There are also poets who have not studied the great sciences such as logic or grammar, nor do they have knowledge of fine arts like music, yet they attempt to compose poetry. Ah, witness their audacity!
श्लोक ( Shlok ) 74
तस्मादभ्यस्य शाखार्थानुपास्य च महाकत्रीन् । धयं शस्यं यशस्यं च काव्यं कुर्वन्तु धीधनाः ॥७४।।
इसलिए बुद्धिमानों को शास्त्र और अर्थ का अच्छी तरह अभ्यास कर तथा महाकवियों की उपासना करके ऐसे काव्य की रचना करनी चाहिए जो धर्मोपदेश से सहित हो, प्रशंसनीय हो और यश को बढ़ाने वाला हो ।।74।।
74. Therefore, wise individuals should thoroughly study scriptures and their meanings, revere great poets, and then compose poetry that includes the teachings of dharma, is praiseworthy, and enhances one’s fame.
श्लोक ( Shlok ) 75
परेषां दूषणाज्जातु न विभेति कवीश्वरः । किमुलुकमयाद् धुन्वन् ध्वान्तं नोदेति मानुमान् ॥७५॥
उत्तम कवि दूसरों के द्वारा निकाले हुए दोषों से कभी नहीं डरता । क्या अंधकार को नष्ट करने वाला सूर्य उलूक के भय से उदित नहीं होता ? ।।75।।
75. A true poet never fears criticism from others. Does the sun, which dispels darkness, refrain from rising out of fear of the owl?
श्लोक 76 से 85
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.


