भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 1 – श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 |
श्लोक 191 से 200 पुराण की परंपरा
भगवान ने शलाकापुरुषों का चरित्र कहा। वृषभसेन ने इसे पुराण बनाया। यह अजितनाथ से महावीर तक प्रकाशित हुआ। चतुर्थ काल में महावीर विपुलाचल पर आए। श्रेणिक ने पूछा। गौतम ने वर्णन किया। गौतम, सुधर्म, जंबू ने परंपरा चलाई।
English translation of Ādi purāṇa parv 1- Shlok 191 to 200
श्लोक ( Shlok ) 191-192
प्रोगेवोत्सत्रिंणीकारूसंबन्धि पुरुषाश्रयम् । पुराणमतिगम्भीरं व्याजहार जगद्गुरुः ॥१९१॥
ततोऽवसर्पिणीकालमाश्रित्य प्रस्तुतां कथाम् । प्रस्तोष्यन् स पुराव्यस्य पीठिको प्राक्समादधे
जगद्गुरु भगवान वृषभदेव ने सबसे पहले उत्सर्पिणीकाल संबंधी तिरेसठ शलाकापुरुषों का चरित्र निरूपण करने वाले अत्यंत गंभीर पुराण का निरूपण किया । फिर अवसर्पिणीकाल का आश्रय कर तत्संबंधी तिरेसठ शलाकापुरुषों की कथा कहने की इच्छा से पीठिकासहित उनके पुराण का वर्णन किया ।।191-192।।
The World Teacher, Lord Vrishabdev, first began to explain the highly profound Purana that narrates the lives of the sixty-three Shalaka Purushas associated with the Utsarpinikaal (ascending age cycle). Then, taking refuge in the Avasarpinikaal (descending age cycle), He expressed the desire to recount the stories of the sixty-three Shalaka Purushas associated with it, and thus began the description of their Purana with its foundation. ||191-192||
श्लोक ( Shlok ) 193
“इतिवृत्तं पुराकल्ये यत्प्रोवाच गिरीपतिः । गणी वृषमसेमाख्यस्तत्तदाधि जगेऽर्थतः
भगवान् वृषभनाथ ने तृतीय काल के अंत में जो पूर्वकालीन इतिहास कहा था, वृषभसेन गणधर ने उसे अर्थरूप से अध्ययन किया ।।193।।
At the end of the third era, Lord Vrishabhnath had recounted the history of the earlier times, and it was Vrishabsen, the Ganadhar, who studied it in terms of its meaning. ||193||
श्लोक ( Shlok ) 194
ततः स्वायंभुवीं वाणीमवधार्यार्थः कृती । अगद्विताय सोऽग्रन्थीतत्पुराणं गणाग्रणीः ॥१९४॥
तदनंतर गणधरों में प्रधान वृषभसेन गणधर ने भगवान की वाणी को अर्थरूप से हृदय में धारण कर जगत् के हित के लिए उसकी पुराणरूप से रचना की ।।194।।
After that, Vrishabsen, the chief of the Ganadharas, absorbed the Lord’s speech in its true meaning within his heart and, for the welfare of the world, composed it in the form of a Purana. ||194||
श्लोक ( Shlok ) 195
शेषैरपि तथा तीर्थकृद्भिर्गणधेरैरपि । महर्षिभिर्यथाम्नायं तत्पुराणं प्रकाशितम् ॥ १९५॥
वही पुराण अजितनाथ आदि शेष तीर्थंकरों, गणधरों तथा बड़े-बड़े ऋषियों-द्वारा प्रकाशित किया गया ।।195।।
That very Purana was revealed by Lord Ajitnath and other subsequent Tirthankaras, along with the Ganadharas and great sages. ||195||
श्लोक ( Shlok ) 196
ततो युगान्ते भगवान् वीरः सिद्धार्थनन्दनः । विपुलाद्रिमरूंकुर्वग्नेकदास्ताखिलार्थदृक् ॥१९६॥
तदनंतर चतुर्थ काल के अंत में एक समय सिद्धार्थ राजा के पुत्र सर्वज्ञ महावीर स्वामी विहार करते हुए राजगृही के विपुलाचल पर्वत पर आकर विराजमान हुए ।।196।।
After that, at the end of the fourth era, once, the omniscient Mahavir Swami, the son of King Siddharth, while wandering, arrived at the Vepulachal mountain near Rajgriha and seated Himself there. ||196||
श्लोक ( Shlok ) 197
अथोपसृत्य तत्रैनं पश्चिमं तीर्थनायकम् । पप्रच्छामुं पुराणार्थ श्रेणिको विनथानतः ॥१९७॥
इसके बाद पता चलने पर राजगृही के अधिपति विनयवान् श्रेणिक महाराज ने जाकर उन अंतिम तीर्थंकर भगवान् महावीर से उस पुराण को पूछा ।।197।।
After this, upon learning of it, the humble King Shrenik, the ruler of Rajgriha, went and asked the last Tirthankar, Lord Mahavir, about that Purana. ||197||
श्लोक ( Shlok ) 198
तं प्रत्यनुअहं भर्तुरवबुध्य गणाधिपः । पुराणसंग्रहं कृत्स्नमन्ववोचत् स गौतमः ।।१९८।।
महाराज श्रेणिक के प्रति महावीर स्वामी के अनुग्रह का विचार कर गौतम गणधर ने उस समस्त पुराण का वर्णन किया ।।198।।
Considering Lord Mahavir’s grace towards King Shrenik, Gautam Ganadhar narrated the entire Purana. ||198||
श्लोक ( Shlok ) 199
तत्तदानुस्मृतं तन्त्र गौतमेन महर्षिणा । ततोऽबोधि सुधर्मोऽसौ जम्बूनाम्ने समर्पयत् ॥१९९॥
गौतम स्वामी चिरकाल तक उसका स्मरण-चिंतवन करते रहे, बाद में उन्होंने उसे सुधर्माचार्य से कहा और सुधर्माचार्य ने जंबूस्वामी से कहा ।।199।।
Gautam Swami continuously meditated upon it for a long time. Later, he shared it with Sudharmacharya, who in turn conveyed it to Jambuswami. ||199||
श्लोक ( Shlok ) 200
ततः प्रभृत्यविच्छिन्नगुरुपर्वक्रमागतम् । पुराणमधुनास्माभिर्यथाशक्ति प्रकाश्यतें ॥२००।।
उसी समय से लेकर आज तक यह पुराण बीच में नष्ट नहीं होने वाली गुरुपरंपरा के क्रम से चला आ रहा है । इसी पुराण का मैं भी इस समय शक्ति के अनुसार प्रकाश करूँगा ।।200।।
From that time until today, this Purana has been transmitted through an unbroken lineage of gurus, never being lost. It is this very Purana that I will now, to the best of my ability, reveal at this moment. ||200||
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.