भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 1 – श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 |
श्लोक 11 से 20 समवसरण की शोभा
समवसरण में पशु धन्य और पुष्ट हैं। हरिण अमृत-सा जल पीते हैं। हथिनियाँ सिंह के बच्चों को दूध पिलाती हैं। हरिण मुनियों-से चरणों का आश्रय लेते हैं। वृक्ष फल-पुष्पों से शोभित हैं। लताएँ कर-बाधा से मुक्त हैं। तपोवन दयावन-सा आनंदित करता है। दिगंबर तपस्वी मोक्षमार्ग की उपासना करते हैं। गौतम का माहात्म्य प्रकट है। वे तीनों लोकों को जानते हैं।
English translation of Ādi purāṇa parv 2- Shlok 11 to 20
श्लोक ( Shlok ) 11
अत्रैवे पशवो बन्या पुष्टा सृष्टैस्तृणाङ्कुरैः । न करमृगसंबाघां जानन्त्यपि कदाचन ॥११॥
हे नाथ, इस समवसरण में जो पशु बैठे हुए हैं वे धन्य हैं, इनका शरीर मीठी घास के खाने से अत्यंत पुष्ट हो रहा है, ये दुष्ट पशुओं (जानवरों द्वारा होने वाली पीड़ा को कभी जानते ही नहीं हैं ।।11।।
O Lord, the animals seated in this Samavasaran are truly blessed. Their bodies are well-nourished by consuming sweet grass, and they remain untouched by the pain caused by wicked creatures or other animals. ||11||
श्लोक ( Shlok ) 12
पादप्रधावनोत्सृष्टैः २ कमण्डलुजलैरिमे । अमृतैरिव वर्द्धन्ते सृगशावाः पविश्रिताः ॥१२॥
पादप्रक्षालन करने से इधर-उधर फैले हुए कमांड के जल से पवित्र हुए ये हरिणों के बच्चे इस तरह बढ़ रहे हैं मानो अमृत पीकर ही बढ़ रहे हो ।।12।।
The young deer, purified by the water from the cleansing of your feet, are growing as if they are being nourished by drinking nectar itself. ||12||
श्लोक ( Shlok ) 13
सिंहस्तनन्धयानत्र करिण्यः पाययन्त्यमूः । सिंहधेनुस्तनं स्वैरं स्पृशन्ति कलभा इमे ॥१३॥
इस ओर ये हथिनियाँ सिंह के बच्चे को अपना दूध पिला रही है और ये हाथी के बच्चे स्वेच्छा से सिंहिनी के स्तनों का स्पर्श कर रहे हैं―दूध पी रहे हैं ।।13।।
On this side, these female elephants are feeding milk to the lion cubs, and the elephant calves are willingly touching and drinking milk from the lionesses’ teats. ||13||
श्लोक ( Shlok )14
अहो परममाश्चर्य यदवाचोऽप्यमो मृगाः । मजन्ति भगवत्पादच्छायां मुनिगणा इत्र ॥१४॥
अहो बड़े आश्चर्य की बात है कि जिन हरिणों को बोलना भी नहीं आता वे भी मुनियों के समान भगवान् के चरणकमलों की छाया का आश्रय ले रहे हैं ।।14।।
Ah, what a great wonder it is that even the speechless deer, like sages, are taking refuge in the shade of the Lord’s lotus feet. ||14||
श्लोक ( Shlok ) 15
अकृत्तवल्कलाश्चामी प्रसूनफलशालिनः । धर्मारामतरूयन्ते परितो वनपादपाः ॥१५॥
जिनकी छालों को कोई छील नहीं सका है तथा जो पुष्प और फलों से शोभायमान हैं ऐसे सब ओर लगे हुए ये वन के वृक्ष ऐसे मालूम होते हैं मानो धर्मरूपी बगीचे के ही वृक्ष हैं ।।15।।
These forest trees, whose bark remains unscarred and which are adorned with flowers and fruits, appear as though they are the very trees of the garden of Dharma. ||15||
श्लोक ( Shlok ) 16
इमा वनलता रम्याः प्रफुल्ला अमरैर्वृताः । न विदुः करसंवार्धा राजन्वस्य इष प्रजाः ।॥१६॥
ये फूली हुई और भ्रमरों से घिरी हुई वनलताएँ कितनी सुंदर हैं ये सब न्यायवान् राजा की प्रजा की तरह कर-बाधा (हाथ से फल-फूल आदि तोड़ने का दुःख, पक्ष में टैक्स का दुःख को तो जानती ही नहीं हैं ।।16।।
These blooming forest creepers, surrounded by bees, look so beautiful. Like the subjects of a just king, they are free from the burden of suffering, such as the plucking of their flowers and fruits (symbolizing tax burdens). ||16||
श्लोक ( Shlok ) 17
तपोत्रनमिदं रम्यं परितो विपुलाचलम् । दयावनमिषोजूतं प्रसादयति मे मनः ।।17।।
आपका यह मनोहर तपोवन जो कि विपुलाचल पर्वत के चारों ओर विद्यमान है, प्रकट हुए दयावन के समान मेरे मन को आनंदित कर रहा है ।।17।।
Your enchanting forest of penance, which surrounds Mount Vipulachal, brings joy to my heart, much like the presence of a compassionate being. ||17||
श्लोक ( Shlok ) 18
इमे तपोधना दीप्ततपसो वातवल्कलाः । मवत्पादप्रसादेन मोक्षमार्गमुपासते ॥१८॥
हे भगवत् उग्र तपश्चरण करने वाले ये दिगंबर तपस्वीजन केवल आपके चरणों के प्रसाद से ही मोक्षमार्ग की उपासना कर रहे हैं ।।18।।
O Lord, these ascetic Digambar monks, practicing intense penance, are worshipping the path of liberation solely through the grace of your feet. ||18||
श्लोक ( Shlok ) 19
इति प्रस्पष्टमाहात्म्यः कृती जगदनुग्रहे । भगवन् भव्यसार्थस्य “सार्थवाहायते भवान् ॥१९॥
हे भगवन् आपका माहात्म्य अत्यंत प्रकट है, आप जगत् के उपकार करने में सातिशय कुशल हैं अतएव आप भव्य समुदाय के सार्थवाह―नायक गिने जाते हैं ।।19।।
O Lord, your greatness is exceedingly evident, and you are supremely skilled in benefiting the world. Therefore, you are regarded as the leader and guide of the noble beings. ||19||
श्लोक ( Shlok ) 20
ततो ब्रूहि महायोगिन् न ते कश्चिदगोचरः । तव श. नांशवो दिव्याः प्रसरन्ति जगत्त्रये ॥२०॥
हे महायोगिन्, संसार में ऐसा कोई भी पदार्थ नहीं है जो आपके ज्ञान का विषय न हो, आपकी मनोहर ज्ञानकिरणें तीनों लोकों में फैल रही हैं इसलिए हे देव, आप ही यह पुराण कहिए ।।20।।
O Great Yogi, there is nothing in this world that is beyond the scope of your knowledge. Your enchanting rays of wisdom pervade all three realms. Therefore, O Lord, you alone should narrate this Purana. ||20||
श्लोक 21 से 30
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.