आदिपुराण पर्व 12 – भगवान के स्वर्गावतरण का वर्णन पर्व 12 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 153 | श्लोक 154 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 201 | श्लोक 202 से 211
श्लोक 212 से 221 काव्य-गोष्ठी और पहेलियाँ
नौवें माह में देवियाँ गूढ़ काव्य से प्रसन्न करतीं। चंद्रमा से मुख श्रेष्ठ, भ्रमर मरुदेवी को सूँघते। पहेलियाँ: अधर (लाल, प्रिय), करेणुका (हाथ रेखा, हस्तिनी), साल-कानन (वन, मुख)।
English translation of Ādi purāṇa parv 12 – Shlok 212 to 221
श्लोक ( Shlok ) 212
अन्तर्वन्तीमथाभ्यर्णे नवमे मासि सादरम् । विशिष्टकाव्यगोष्ठीभिर्दे व्यस्तामित्यरञ्जयन् ।।२१२।।
अथानंतर, नौवाँ महीना निकट आने पर वे देवियाँ नीचे लिखे अनुसार विशिष्ट-विशिष्ट काव्य-गोष्ठियों के द्वारा बड़े आदर के साथ गर्भिणी मरुदेवी को प्रसन्न करने लगीं ।।212।।
“Then, as the ninth month approached, those goddesses, through specific poetic gatherings mentioned below, began to delight the pregnant Marudevi with great respect.”
श्लोक ( Shlok ) 213
निगूढार्थ क्रियापादैःबिन्दुमात्राक्षरच्युतैः । देव्यस्तां रञ्जयामासुः श्लोकैरन्यैश्च कैश्चन ।।२१३।।
जिनमें अर्थ गूढ़ है, क्रिया गूढ़ है, पाद (श्लोक का चौथा हिस्सा) गूढ़ है अथवा जिनमें बिंदु छूटा हुआ है, मात्रा छुटी हुई या अक्षर छूटा हुआ है ऐसे कितने ही श्लोकों से तथा कितने ही प्रकार के अन्य श्लोकों से वे देवियाँ मरुदेवी को प्रसन्न करती थीं ।।213।।
“Through numerous verses, including those with deep meanings, intricate actions, complex feet (the fourth part of a verse), or those with missing dots, incomplete syllables, or missing letters, and through many other types of verses, those goddesses delighted Marudevi.”
श्लोक ( Shlok ) 214
किमिन्दुरेको लोकेऽस्मिन् त्वयाम्ब मृदुरीक्षितः । आछिनत्सि बलादस्य यद्शेषं कलाधनम् ॥२१४
वे देवियाँ कहने लगीं कि हे माता, क्या तुमने इस संसार में एक चंद्रमा को ही कोमल (दुर्बल) देखा है जो इसके समस्त कलारूपी धन को जबरदस्ती छीन रही हो । भावार्थ―इस श्लोक में व्याजस्तुति अलंकार है अर्थात् निंदा के छल से देवी की स्तुति की गयी है । देवियों के कहने का अभिप्राय यह है कि आपके मुख की कांति जैसे-जैसे बढ़ती जाती है वैसे-वैसे ही चंद्रमा की कांति घटती जाती है अर्थात् आपके कांतिमान मुख के सामने चंद्रमा कांतिरहित मालूम होने लगा है । इससे जान पड़ता है कि आपने चंद्रमा को दुर्बल समझकर उसके कलारूपी समस्त धन का अपहरण कर लिया है ।।214।।
“The goddesses began to say, ‘O Mother, have you ever seen a moon in this world that is as delicate (weak) as you, who are forcefully taking away all the treasures of its beauty?’
The meaning of this verse contains the figure of speech known as Vyajastuti Alankara, where praise is given through indirect criticism. What the goddesses meant was that as the radiance of your face increases, the radiance of the moon diminishes. In other words, in comparison to the beauty of your radiant face, the moon appears to lose its brilliance. This suggests that you, perceiving the moon as weak, have taken away all the treasures of its beauty.”
श्लोक ( Shlok ) 215
मुखेन्दुना जितं नूनं तवाब्जं सोढुमक्षमम् ।बिम्बमप्यैन्दवं साम्यात् संकोचं यास्यदोऽनिशम् ॥२१५॥
हे माता, आपके मुखरूपी चंद्रमा के द्वारा यह कमल अवश्य हो जीता गया है क्योंकि इसीलिए वह सदा संकुचित होता रहता है । कमल की इस पराजय को चंद्रमंडल भी नहीं सह सका है और न आपके मुख को ही जीत सका है इसलिए कमल के समान होने से वह भी सदा संकोच को प्राप्त होता रहता है ।।215।।
“O Mother, it is certainly the moon in the form of your face that has conquered this lotus, for it always remains closed. Even the moon, unable to endure the defeat of the lotus, could not surpass your face. Therefore, like the lotus, the moon too remains in a constant state of modesty.”
श्लोक ( Shlok ) 216
राजीवमतिभिर्जुष्टं सालकेन मुखेन ते । जितं भीरुतयाद्यापि याति सांकोचनं मुहुः ॥२१६।।
हे माता, चूर्ण कुंतलसहित आपके मुखकमल ने भ्रमरसहित कमल को अवश्य ही जीत लिया है इसीलिए तो वह भय से मानो आज तक बार-बार संकोच को प्राप्त होता रहता है ।।216 ।।
“O Mother, your lotus-like face, adorned with soft curls, has certainly defeated the lotus filled with the nectar of illusion. This is why, out of fear, it continues to experience repeated modesty even to this day.”
श्लोक ( Shlok ) 217
आजिघ्रन्मुहुरभ्येत्य स्वन्मुखं कमलास्थया । नाभ्यब्जिनी समभ्येति सशङ्क इव षट्पदः ॥२१७।।
हे माता, ये भ्रमर तुम्हारे मुख को कमल समझ बार-बार सम्मुख आकर इसे सूँघते हैं और संकुचित होने वाली कमलिनी से अपने मरने आदि की शंका करते हुए फिर कभी उसके सम्मुख नहीं जाते हैं । भावार्थ―आपका मुख-कमल सदा प्रफुल्लित रहता है और कमलिनी का कमल रात के समय निमीलित हो जाता है । कमल के निमीलित होने से भ्रमर को हमेशा उसमें बंद होकर मरने का भय बना रहता है । आज उस भ्रमर को सुगंध ग्रहण करने के लिए सदा प्रफुल्लित रहने वाला आपका मुख कमलरूपी निर्बाध स्थान मिल गया है इसलिए अब वह लौटकर कमलिनी के पास नहीं जाता है ।।217।।
“O Mother, these bees, mistaking your face for a lotus, repeatedly approach it and smell it. But, fearing the shrinking lotus, they never return to it again, fearing their own demise.”
Meaning: Your lotus-like face is always in full bloom, while the lotus of the lotus plant wilts during the night. The wilting of the lotus causes the bees to constantly fear being trapped inside and dying. Today, they have found a place in your ever-blooming, fragrant face, resembling a lotus, so they no longer return to the lotus at all.
श्लोक ( Shlok ) 218
नामि पार्थिवमन्वेति नलिनं नलिनानने । ‘त्वन्मुखाब्जमुपाघ्राय कृतार्थोऽयं मधुव्रतः ॥२१८॥
हे कमलनयनी ! ये भ्रमर आपके मुखरूपी कमल को सूँघकर ही कृतार्थ हो जाते हैं इसीलिए वे फिर पृथ्वी से उत्पन्न हुए अन्य कमल के पास नहीं जाते अथवा ये भ्रमर आपके मुखरूपी कमल को सूँघकर कृतार्थ होते हुए महाराज नाभिराज का ही अनुकरण करते हैं । भावार्थ―जिस प्रकार आपका मुख सूँघकर आपके पति महाराज नाभिराज संतुष्ट हो जाते हैं उसी प्रकार ये भ्रमर भी आपका मुख सूँघकर संतुष्ट हो जाते हैं ।।218।।
“O lotus-eyed one! These bees become fulfilled simply by smelling the lotus-like beauty of your face. Therefore, they do not go to other lotuses that have arisen on the earth. Or, these bees, after being satisfied by the fragrance of your lotus-like face, follow the example of King Nahbiraj.”
Meaning: Just as your husband, King Nahbiraj, becomes satisfied by inhaling the fragrance of your face, in the same way, these bees become satisfied by smelling your face.
श्लोक ( Shlok ) 219
नाभेरभिमतो राज्ञस्त्ववि रक्तो न कामुकः । न कुतोऽप्यधरः कान्त्या यः सदोजोधरः स कः ॥२१९ ll
तदनंतर वे देवियाँ माता से पहेलियाँ पूछने लगीं । एक ने पूछा कि हे माता, बताइए वह कौन पदार्थ है ? जो कि आप में रक्त अर्थात् आसक्त है और आसक्त होने पर भी महाराज नाभिराज को अत्यंत प्रिय है, कामी भी नहीं है, नीच भी नहीं है, और कांति से सदा तेजस्वी रहता है । इसके उत्तर में माता ने कहा कि मेरा ‘अधर’ (नीचे का ओठ) ही है क्योंकि वह रक्त अर्थात् लाल वर्ण का है, महाराज नाभिराज को प्रिय है कामी भी नहीं है, शरीर के उच्च भाग पर रहने के कारण नीच भी नहीं है और कांति से सदा तेजस्वी रहता है ।।219।।
“Then, the goddesses began asking the Mother riddles. One of them asked, ‘O Mother, tell us, what is that substance which is present in you, is red (passionate), and yet, despite its attachment, is extremely dear to King Nahbiraj? It is neither lustful, nor lowly, and always remains radiant with brilliance.’
In response, the Mother said, ‘It is my ‘Adhara’ (lower lip), for it is red in color, dear to King Nahbiraj, neither lustful nor lowly, as it resides in the upper part of the body, and always shines with radiant brilliance.'”
श्लोक ( Shlok ) 220
क्व कीदृक शस्यते रेखा तवाणुभ्रू सुविभ्रमे । करिणीं च वदान्येन पर्यायेण करेणुका ll२२० ll
किसी दूसरी देवी ने पूछा कि हे पतली भौंहों वाली और सुंदर विलासों से युक्त माता, बताइए आपके शरीर के किस स्थान में कैसी रेखा अच्छी समझी जाती है और हस्तिनी का दूसरा नाम क्या है ? दोनों प्रश्नों का एक ही उत्तर दीजिए । माता ने उत्तर दिया ‘करेणुका’ । भावार्थ―पहले प्रश्न का उत्तर है ‘करे+अणुका’ अर्थात् हाथ में पतली रेखा अच्छी समझी जाती है और दूसरे प्रश्न का उत्तर है ‘करेणुका’ अर्थात् हस्तिनी का दूसरा नाम करेणुका है ।।220।।
“Another goddess asked, ‘O Mother with slender eyebrows and adorned with beautiful pleasures, tell us, which part of your body is considered to have a desirable line, and what is the other name of the elephantess? Please provide a single answer for both questions.’
The Mother replied, ‘Kareṇukā.’
Meaning: The answer to the first question is ‘Kare+Anukā’, meaning a delicate line on the hand is considered beautiful. The answer to the second question is ‘Kareṇukā’, which is another name for the elephantess.”
श्लोक ( Shlok ) 221
किमाहुः सरलोतुङ्ग सच्छायतरुसंकुलम् । कलभाषिणि किं कान्तं तवाङ्गे सालकाननम् ॥२२१॥
किसी देवी ने पूछा―हे मधुर-भाषिणी माता, बताओ कि सीधे, ऊँचे और छायादार वृक्षों से भरे हुए स्थान को क्या कहते हैं ? और तुम्हारे शरीर में सबसे सुंदर अंग क्या है ? दोनों का एक ही उत्तर दीजिए । माता ने उत्तर दिया ‘साल-कानन’ अर्थात् सीधे ऊँचे और छायादार वृक्षों से व्याप्त स्थान को ‘साल-कानन’ (सागौन वृक्षों का वन) कहते हैं और हमारे शरीर में सबसे सुंदर अंग ‘सालकानन’ (स+अलक+आनन अर्थात् चूर्णकुंतल [सुगंधित चूर्ण लगाने के योग्य आगे के बाल―जुल्फें] सहित मेरा मुख है ।।221।।
“One goddess asked, ‘O sweet-speaking Mother, tell us, what is the place filled with straight, tall, and shady trees called? And what is the most beautiful part of your body? Please provide a single answer for both.’
The Mother replied, ‘Sāla-Kānana,’ meaning the place filled with straight, tall, and shady trees is called ‘Sāla-Kānana’ (a forest of sal trees), and the most beautiful part of my body is ‘Sāla-Kānana’ (which means, with fragrant curls in the front, my face).”
Meaning: The place with straight, tall, shady trees is called a ‘Sāla-Kānana’ (sal tree forest), and the most beautiful part of the Mother’s body is her face, which is adorned with fragrant, soft curls.
श्लोक 222 से 231
भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
पर्व 1 – श्लोक 1 | पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 11 | ललितांग स्वर्गभोग वर्णन पर्व 5 – श्लोक 1 से 12 | श्लोक 242 से 251 | श्लोक 252 से 261 | श्लोक 262 से 271 | श्लोक 272 से 281 | श्लोक 282 से 292 | श्लोक 293 से 296 ललितांगदेव का स्वर्ग से च्युत होने आदि का वर्णन पर्व 6 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 201 | श्लोक 202 से 208 श्रीमती और वज्रजंघ के समागम का वर्णन पर्व 7 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 292 से 301 | श्लोक 302 से 311 | श्लोक 312 से 318 आदिपुराण पर्व 8 – श्रीमती और वज्रजंघ के पात्रदान का वर्णन पर्व 8 – श्लोक 1 से 12 | श्लोक 222 से 231 | श्लोक 232 से 241 | श्लोक 242 से 252 | श्लोक 253 से 257 आदिपुराण पर्व 9– श्रीमती और वज्रजंघ आर्य को सम्यग्दर्शन की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 9 श्लोक 1 से 11 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 195
आदिपुराण पर्व 10 –श्रीमान् अच्युतेंद्र के ऐश्वर्य का वर्णन पर्व 10 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 201 | श्लोक 202 से 208
आदिपुराण पर्व 11 – श्री भगवान वज्रनाभि के सर्वार्थसिद्धिगमन का वर्णन पर्व 11 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 102 | श्लोक 103 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 142 | श्लोक 143 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 182 | श्लोक 183 से 191 | श्लोक 192 से 201 | श्लोक 202 से 211 | श्लोक 212 से 221
आदिपुराण पर्व 12 – भगवान के स्वर्गावतरण का वर्णन पर्व 12 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 153 | श्लोक 154 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 201 | श्लोक 202 से 211