भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61
श्लोक 62 से 71 देश की समृद्धि
गंधिल देश में लोग पात्रदान, जिनपूजा, शील रक्षा, और प्रोषधोपवास में रुचि रखते हैं। जिनेंद्र के प्रभाव से मिथ्यादृष्टि नहीं है। यहाँ बागों में कोकिलाएँ, खेतों में धान, और तोतों की पंक्तियाँ हैं। पथिक ईख का रस पीते हैं, गाँव समीप हैं, और उनकी सीमाएँ धान खेतों से शोभित हैं। नगर स्वर्ग समान, गाँव भोगभूमि समान, घर विमान समान, और मनुष्य देव समान हैं। हाथी दिग्गज, स्त्रियाँ दिक्कुमारियाँ, और राजा दिक्पाल जैसे हैं।
English translation of Ādi purāṇa parv 4- Shlok 62 to 71
श्लोक ( Shlok ) 62
मन्दगन्धवहाभूताः शालिवप्राः फळानताः । । कृतसंराविणो यत्र छोस्कुर्वन्तीव पक्षियाः ॥६२॥
मंद-मंद हवा से हिलते हुए फूलों के बोझ से झुके हुए वायु के आघात से शब्द करते हुए वहाँ के धान के खेत ऐसे मालूम होते हैं मानो पक्षियों को ही उड़ा रहे हों ।।62।।
The rice fields there, bent under the weight of flowers swaying gently in the soft breeze and producing sounds from the impact of the wind, appear as if they are causing the birds to take flight. ||62||
श्लोक ( Shlok ) 63
यत्र पुण्ड्रेक्षुवाटेषु यन्त्रचीत्कारहारिषु । पिबन्ति पथिका स्वैरं रसं सुरसमैक्षवम् ॥६३॥
उस देश में पथिक लोग यंत्रों के चीं-चीं शब्दों से शोभायमान पौड़ों तथा ईखों के खेतों में जाकर अपनी इच्छानुसार र्इख का मीठा-मीठा रस पीते हैं ।।63।।
In that land, travelers visit the sugarcane fields and groves adorned with the chirping sounds of mechanical devices and drink the sweet juice of sugarcane as per their desire. ||63||
श्लोक ( Shlok ) 64
यत्र कुक्कुटसंपात्या ग्राम्याः संसक्तसीमकाः। सीमानः सस्यसंपन्ना “निः फलाञ्चिफलोदयाः ॥६४॥
उस देश के गाँव इतने समीप बसे हुए हैं कि मुर्गा एक गाँव से दूसरे गाँव तक सुखपूर्वक उड़कर जा सकता है, उनकी सीमाएँ परस्पर मिली हुई हैं तथा सीमाएँ भी धान के ऐसे खेतों से शोभायमान है जो थोड़े ही परिश्रम से फल जाते हैं ।।64।।
In that land, the villages are so close to each other that a rooster can easily fly from one village to another. Their boundaries are interconnected and adorned with rice fields that yield crops with minimal effort. ||64||
श्लोक ( Shlok ) 65
कलासमाप्तिषु प्रायः ‘कलान्तरपरिग्रहः । गुणाधिरोपणौद्धस्यं यत्र चापेषु धन्विनाम् ॥६५॥
उस देश के लोग जब एक कला को अच्छी तरह सीख चुकते हैं तभी दूसरी कलाओं का सीखना प्रारंभ करते हैं अर्थात् वहाँ के मनुष्य हर एक विषय का पूर्ण ज्ञान प्राप्त करने का उद्योग करते हैं तथा उस देश में गुणाधिरोपणौद्धत्य-गुण न रहते हुए भी अपने आपको गुणी बताने की उद्दंडता नहीं हैं ।।65।।
In that land, people begin learning a new skill only after mastering the previous one, meaning they strive to gain complete knowledge of every subject. Moreover, despite the absence of ostentation or arrogance about virtues, they do not indulge in the audacity of falsely claiming to be virtuous. ||65||
श्लोक ( Shlok ) 66
मुनीनां यत्र शैथिल्यं गात्रेषु न समाधिषु । निप्रहः करणभामे भूतग्रामे न जातुचित् ॥६६॥
उस देश में यदि मुनियों में शिथिलता है तो शरीर में ही है अर्थात् लगातार उपवासादि के करने से उनका शरीर ही शिथिल हुआ है समाधि-ध्यान आदि में नहीं है । इसके सिवाय निग्रह (दमन) यदि है तो इंद्रियसमूह में ही है अर्थात् इंद्रियों की विषयप्रवृत्ति रोकी जाती है प्राणिसमूह में कभी निग्रह नहीं होता अर्थात् प्राणियों का कोई घात नहीं करता ।।66।।
In that land, if there is any weakness among the monks, it is only in their bodies—caused by continuous fasting and other austerities—but not in their meditation or concentration. Furthermore, any restraint (nigraha) is directed solely towards the senses, curbing their indulgence in sensory pleasures. There is never any restraint or harm inflicted upon living beings, meaning they do not harm any creature. ||66||
श्लोक ( Shlok ) 67
‘कुलायेषु शकुन्तानां यत्रोद्वासध्वनिः स्थितः । । वर्णसंकरवृत्तान्तश्चित्रादन्यत्र न क्वचित् ॥६७।
उस देश में उद्वासध्वनि (कोलाहल) पक्षियों के घोंसलों में ही है अन्यत्र उद्रासध्वनि―(परदेश-गमन सूचक शब्द) नहीं है । तथा वर्णसंकरता (अनेक रंगों का मेल) चित्रों के सिवाय और कहीं नहीं है―वहाँ के मनुष्य वर्णसंकरव्यभिचारजात नहीं है ।।67।।
In that land, noise and uproar (udvāsadhvani) are confined only to the birds’ nests; elsewhere, there is no sound indicating discord or migration. Additionally, the blending of colors (varṇasaṅkaratā) is seen only in paintings; the people there are not of mixed or adulterated lineage. ||67||
श्लोक ( Shlok ) 68
यन्त्र भङ्गस्तरङ्गेषु गजेषु मद विक्रिया । दण्डपारुष्यमब्जेषु सरस्सु जलसंग्रहः ।।६८।।
उस देश में यदि भंग शब्द का प्रयोग होता है तो तरंगों में ही (भंग नाम तरंग-लहर का है) होता है वहाँ के मनुष्यों में कभी भंग (विनाश) नहीं होता । मद-तरुण हाथियों के गंडस्थल से झरने वाला तरल पदार्थ का विकार हाथियों में होता है वहाँ के मनुष्यों में मद अहंकार का विकार नहीं होता है । दंड (कमलपुष्प के भीतर का वह भाग जिसमें कि कमलगट्टा लगना है) की कठोरता कमलों में ही है वहाँ के मनुष्यों में दंडपारुष्य नहीं है―उन्हें कड़ी सजा नहीं दी जानी । तथा जल का संग्रह तालाबों में ही होता है, वहाँ के मनुष्यों में जल्द-संग्रह (ड और ल में अभेद होने के कारण जड़-संग्रह-मूर्ख मनुष्यों का संग्रह) नहीं होता ।।68।।
In that land, the word bhang (broken or disrupted) is used only for waves; there is no destruction among the people. The secretion of liquid from the temples of intoxicated young elephants is a defect found in elephants, but the people there are free from the defect of arrogance (mad). The hardness of the daṇḍa (the stalk within a lotus where seeds grow) is limited to lotuses; the people there are free from harsh punishment or cruelty (daṇḍa-pāruṣya). Water is collected only in ponds; among the people, there is no accumulation of foolish individuals (jalda-saṅgraha—interpreted as jaḍa-saṅgraha due to phonetic similarity). ||68||
श्लोक ( Shlok ) 69
स्वर्गावाससमाः पुयों निगमाः कुरुसंनिमाः । विमानस्पर्दिनो गेहाः प्रजा यत्र सुरोपमाः ।।६९।।
उस देश के नगर स्वर्ग के समान हैं, गाँव देवकुरु-उत्तरकुरु भोगभूमि के समान है, घर स्वर्ग के विमानों के साथ स्पर्धा करनेवाले हैं और मनुष्य देवों के समान है
The cities of that land are like heaven, the villages resemble the pleasure-filled realms of Devakuru and Uttarakuru, the houses rival the celestial chariots of the gods, and the people are comparable to deities. ||69||
श्लोक ( Shlok ) 70
दिग्नागस्त्यद्धिंनो नागा नार्यो दिक्कन्यकोपमाः । दिक्पाला इव भूपाला यत्राविष्कृतदिग्जयाः ॥७०।।
उस देश के हाथी ऐरावत आदि दिग्गजों के साथ स्पर्धा करने वाले हैं, स्त्रियां दिक्कुमारियों के समान हैं और दिग्विजय करने वाले राजा दिक्पालों के समान हैं ।।70।।
The elephants of that land rival the great celestial elephants like Airavata, the women are comparable to celestial maidens (Dik-kumaris), and the kings, who conquer all directions, are akin to the guardians of the directions (Dik-palas). ||70||
श्लोक ( Shlok ) 71
“जनतापच्छिदो यत्र वाप्यः स्वच्छाम्बुसंभृताः । भान्ति तीरतरुच्छायानिरुद्धोप्ण्य। ‘बहुप्रपाः ।।७१।।
उस देश में मनुष्यों का संताप दूर करने वाली तथा स्वच्छ जल से भरी हुई अनेक बावड़ियाँ शोभायमान हो रही हैं । किनारे पर लगे हुए वृक्षों की छाया से उन बावड़ियों में गरमी का प्रवेश बिलकुल ही नहीं हो पाता है तथा वै प्याऊओं के समान जान पड़ती हैं ।।71।।
In that land, many stepwells filled with clean, refreshing water adorn the surroundings, relieving people of their distress. The shade of trees planted along their edges prevents any heat from entering these stepwells, making them appear like cool drinking stations (pyaau). ||71||
श्लोक 72 से 81
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 137 से 146 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155
पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 124 | श्लोक 125 से 138 | श्लोक 139 से 151 | श्लोक 152 से 163 | श्लोक 164 से 171 | श्लोक 172से 183 | श्लोक 184 से 192 | श्लोक 193 से 201 | श्लोक 202 से 212 | श्लोक 213 से 221 | श्लोक 222 से 239
श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.