राजा अपराजित की दीक्षा, तीर्थंकर प्रकृति बन्ध और पद्मप्रभ के गर्भावतरण का वर्णन
राजा अपराजित ने पुत्र को राज्य देकर वन में दीक्षा धारण की, ग्यारह अंगों का अध्ययन किया और तीर्थंकर प्रकृति का बन्ध किया। समाधिमरण के पश्चात वे ऊर्ध्व ग्रैवेयक में अहमिन्द्र देव हुए। वहाँ से च्युत होकर वे जम्बूद्वीप की कौशाम्बी नगरी के राजा धरण और रानी सुसीमा के यहाँ गर्भस्थ हुए। रानी ने सोलह शुभ स्वप्न देखे और कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को लाल कमल के समान प्रभामय पुत्र का जन्म हुआ।
पद्मप्रभ भगवान् के पुराण का वर्णन पर्व 52 – श्लोक 1 से 11
English translation of Uttar Puran parv 52- shlok 12 to 21
श्लोक ( Shlok ) 12 – 14
इत्यूजुसूत्रभावेन स सर्व भङ्गुरं स्मरन् । दत्त्वा राज्यं सुमित्राय सुताय विजितात्मने ॥ १२ ॥गत्वा तपोगुरुं कृत्वा जिनेन्द्रं पिहितास्त्रवम् । एकादशाङ्गविद् बध्वा नाम तीर्थंकराह्वयम् ॥ १३ ॥संन्यस्यान्तपरित्यक्तदेहोऽयादहमिन्द्रताम् । ऊर्ध्वमैवेयके रम्ये प्रीतिङ्करविमानजः ॥ १४ ॥
इस प्रकार ऋजुसूत्र नयसे सब पदार्थोंको भंगुर स्मरण करते हुए उस राजाने अपने आत्माको वश करनेवाले सुमित्र पुत्रके लिए राज्य दे दिया, वनमें जाकर पिहितास्त्रव जिनेन्द्रको दीक्षा-गुरु बनाया, ग्यारह अंगोंका अध्ययन कर तीर्थंकर प्रकृति का बन्ध किया और आयुके अन्तमें समाधिमरण के द्वारा शरीर छोड़कर अत्यन्त रमणीय ऊर्ध्व-मैवेयकके प्रीतिंकर विमानमें अहमिन्द्र पद प्राप्त किया ॥ १२-१४ ॥
“In this manner, contemplating the transience of all worldly objects through the Rijusutra Naya (the linear standpoint), the King handed over his kingdom to his son Sumitra, who had mastered his own soul. He then departed for the forest and accepted initiation under the Jinendra Pihitasrava. Having studied the eleven Angas (scriptures) and bound the Tirthankara Prakriti (the karma that leads to becoming a Tirthankara), he cast off his body through Samadhimaran (meditative death) at the end of his life. Consequently, he attained the status of an Ahamindra in the exceedingly beautiful Pritinkar celestial vehicle of the Urdhva-Graiveyaka heaven.”12 – 14
श्लोक ( Shlok ) 15 – 17
एकत्रिंशत्समुद्रायुर्हस्तद्वयशरीरकः । शुक्ललेश्यो दिनैः पञ्चषट्चतुःसम्मितैः श्वसन् ॥ १५ ॥एकत्रिंशत्सहस्राब्दैर्मानसाहारतर्पितः । तेजोबलावधिज्ञानव्याप्ता सप्तमभूतलः ॥ १६ ॥तत्क्षेत्रविक्रियर्डीशः ‘सुस्लमापाहमिन्द्रजम् । स्वायुरन्ते ततस्तस्मिन्नवनीमागमिष्यति ॥ १७ ॥
इकतीस सागर उसकी आयु थी, दो हाथ ऊँचा शरीर था, शुक्त लेश्या थी, चार सौ पैंसठ दिनमें श्वासोच्छ्वास ग्रहण करता था, इकतीस हजार वर्ष बाद मानसिक आहारसे संतुष्ट होता था, अपने तेज, बल तथा अवधि-ज्ञानसे सप्तमी पृथिवीको व्याप्त करता था और वहीँ तक उसकी विक्रियाऋद्धि थी। इस प्रकार अहमिन्द्र सम्बन्धी सुख उसे प्राप्त थे। आयुके अन्त में जब वह वहां से चय कर पृथिवीपर अवतार लेनेके लिए उद्यत हुआ ।। १५-१७ ॥
“His lifespan was thirty-one Sagar (an immense celestial unit of time), his body stood two hands (cubits) tall, and he possessed the Shukla Leshya (the purest white thought-coloration). He drew breath once every four hundred and sixty-five days and found satisfaction through mental sustenance once every thirty-one thousand years. Through his radiance, strength, and Avadhi-gyan (clairvoyance), he could perceive as far as the seventh earth, which was also the extent of his Vikriya-riddhi (miraculous power of transformation). In this manner, he enjoyed the divine happiness of an Ahamindra. At the conclusion of his lifespan, he departed from that celestial realm, prepared to take birth upon the earth.”15 – 17
श्लोक ( Shlok ) 18 – 20
जम्बूद्वीपेऽत्र कौशाम्ब्यां पतिरिक्ष्वाकुवंशजः । गोत्रेण काश्यपो राजा धरणाख्यो महानभूत् ॥ १८ तस्य देवी सुसीमाख्या रत्नवृष्ट्यादिमानिता । प्रभाते माघकृष्णायां षष्ठयां चित्रेन्दुसङ्गमे ॥ १९ ॥ गजादिषोडशस्वप्नवीक्षणानन्तरास्यगम् । निरीक्ष्य वारणं ज्ञातैस्तत्फलैः प्रमदान्विता ॥ २० ॥
तब इसी जम्बूद्वीपकी कौशाम्बी नगरीमें इक्ष्वाकुवंशी काश्यपगोत्री धरण नामका एक बड़ा राजा था। उसकी सुसीमा नामकी रानी थी जो रत्नवृष्टि आदि अतिशयोंसे सम्मानित थी। माघकृष्ण षष्ठीके दिन प्रातःकालके समय जब चित्रा नक्षत्र और चन्द्रमाका संयोग हो रहा था तब रानी सुसीमाने हाथी आदि सोलह स्वप्न देखनेके बाद मुखमें प्रवेश करता हुआ एक हाथी देखा । पतिसे स्वप्नों का फल जानकर वह बहुत ही हर्षित हुई ॥ १८-२० ॥
“At that time, in the city of Kaushambi within this Jambudvipa, reigned a great King named Dharan, belonging to the Ikshvaku dynasty and the Kashyap clan. His Queen was Susima, who was honored with miraculous omens such as the showering of gems. On the morning of the sixth day of the dark fortnight of the month of Magha (Magh Krishna Shashti), under the celestial alignment of the Chitra constellation and the Moon, Queen Susima witnessed the sixteen dreams, including a great elephant, followed by a final vision of an elephant entering her mouth. Upon learning the auspicious meaning of these dreams from her husband, she was filled with immense joy.”18 – 20
श्लोक ( Shlok ) 21
कृष्णपक्षे त्रयोदश्यों त्वष्ट्योगेऽपराजितम् । कार्तिके मास्यसूतैषा रक्ताम्भोजदलच्छविम् ॥ २१ ॥
कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशीके दिन त्वष्ट योगमें उसने लाल कमलकी कलिकाके समान कान्तिवाले अपराजित पुत्रको उत्पन्न किया ।॥ २१ ॥
“On the thirteenth day of the dark fortnight of the month of Kartika (Kartika Krishna Trayodashi), under the Tvashta Yoga, she gave birth to an invincible son (Aparajita), whose complexion possessed a radiance like that of a red lotus bud.”21
श्लोक 22 से 31
उत्तरपुराण Uttarapurana home page
अजितनाथ तीर्थंकर तथा सगर चक्रवर्तीका वर्णन पर्व 48 – श्लोक 1 से 143 | संभवनाथ तीर्थकर का पुराण वर्णन पर्व 49 – श्लोक 1 से 59 | श्री अभिनन्दनस्वामी का पुराण वर्णन पर्व 50 – श्लोक 1 से 70
सुमतिनाथ तीर्थंकर का पुराण वर्णन पर्व 51 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 87
पद्मप्रभ भगवान् के पुराण का वर्णन पर्व 52 – श्लोक 1 से 11
Download PDF
आदिपुराण हिन्दी-भाषानुवाद :
पर्व 1 | पर्व 2 | पर्व 3 | पर्व 4 | पर्व 5 | पर्व 6 | पर्व 7 | पर्व 8 | पर्व 9 | पर्व 10 | पर्व 11 | पर्व 12 | पर्व 13 | पर्व 14 | पर्व 15 | पर्व 16 | पर्व 17 | पर्व 18 | पर्व 19 | पर्व 20 | पर्व 26 | पर्व 27 | पर्व 28 | पर्व 29 | पर्व 30 | पर्व 31 | पर्व 32 |पर्व 33 | पर्व 34 | पर्व 35 | पर्व 36 | पर्व 37 |पर्व 38 | पर्व 39 | पर्व 40 | पर्व 41 | पर्व 42 |पर्व 43 | पर्व 44 | पर्व 45 | पर्व 46 | पर्व 47
आदिपुराण सारांश :
पर्व 1 | पर्व 2 | पर्व 3 | पर्व 4 | पर्व 5 | पर्व 6 | पर्व 7 | पर्व 8 | पर्व 9 | पर्व 10 |पर्व 11 |पर्व 12 | पर्व 13 | पर्व 14 | पर्व 15 | पर्व 16 | पर्व 17 | पर्व 18 | पर्व 19 | पर्व 20 | पर्व 21 | पर्व 22 | पर्व 23 | पर्व 24 | पर्व 25 | पर्व 26 | पर्व 27 | पर्व 28 | पर्व 29 | पर्व 30 | पर्व 31 | पर्व 32 | पर्व 33 |पर्व 34 | पर्व 35 | पर्व 36 | पर्व 37 | पर्व 38 | पर्व 39 | पर्व 40 | पर्व 41 | पर्व 42 | पर्व 43 | पर्व 44 | पर्व 45 | पर्व 46 | पर्व 47