चन्द्रप्रभ पुराण का वर्णन पर्व 54 – श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91
English translation of Uttar Puran parv 54- shlok 92 to 101
श्लोक ( Shlok ) 92
तुष्टा कतिपयैर्मासैस्तं श्रीधरमजीजनत् । व्यधादजितसेनाख्यां राजास्य जितविद्विषः ॥ ९२ ॥
स्वप्नोंका उक्त प्रकार फल जानकर रानी बहुत ही संतुष्ट हुई । तदनन्तर कुछ माह बाद उसने पूर्वोक्त श्रीधरदेवको उत्पन्न किया। राजाने शत्रुओंको जीतनेवाले इस पुत्रका अजितसेन नाम रक्खा ॥ ९२ ॥
The Queen was deeply satisfied upon learning the significance of her dreams in this manner. Subsequently, after a few months, she gave birth to the aforementioned Shridhardeva. The King named this son Ajitsena, the conqueror of enemies. 92
श्लोक ( Shlok ) 93
तेन तेजस्विना राजा सदाभाद् भास्करेण वा । दिवसो विरजास्तादृक् तनूजः ‘कुलभूषणम् ॥ ९३ ॥
राजा उस तेजस्वी पुत्रसे ऐसा सुशोभित होता था जैसा कि धूलिरहित दिन सूर्यसे सुशोभित होता है। यथार्थमें ऐसा पुत्र ही कुलका आभूषण होता है ।॥ ९३ ॥
The King shone with that radiant son, just as a cloudless day shines with the sun. In truth, it is such a son who is the true ornament of the lineage.93
श्लोक ( Shlok ) 94 – 95
स्वयम्प्रभाख्यतीर्थेशमशोकवनमागतम् । परेद्युः सपरीवारः सम्प्राप्याभ्यर्च्य सन्नतः ॥ ९४ ॥श्रुत्वा धर्म सतां त्याज्यं राज्यं निर्जितशत्रवे । प्रदायाजितसेनाय संयम्यासीत्स केवली ॥ ९५ ॥
दूसरे दिन स्वयंप्रभ नामक तीर्थंकर अशोक वनमें आये । राजाने परिवारके साथ जाकर उनकी पूजा की, ‘स्तुति की, धर्मोपदेश सुना और सज्जनोंके छोड़ने योग्य राज्य शत्रुओंको जीतनेवाले अजितसेन पुत्रके लिए देकर संयम धारण कर लिया तथा स्वयं केवलज्ञानी बन गया ।। ९४-९५ ॥
The following day, a Tirthankara named Svayamprabha arrived at the Ashoka grove. The King, accompanied by his family, approached him and performed worship, offered hymns of praise, and listened to the sacred sermons. Subsequently, he bestowed the kingdom—which is fit to be renounced by virtuous men—upon his son Ajitsena, the conqueror of enemies. The King then embraced self-restraint (Sanyama) and eventually attained Kevala Jnana (omniscience).94 – 95
श्लोक ( Shlok ) 96
राजलक्ष्म्या कुमारोऽपि रक्तया स वशीकृतः । प्रौढ एव युवा कामं मुख्यं सौख्यमुपेयिवान् ॥ ९६ ॥
इधर अनुरागसे भरी हुई राज्य-लक्ष्मीने कुमार अजितसेनको अपने वश कर लिया जिससे वह युवावस्थामें ही प्रौढ़की तरह मुख्य सुखोंका अनुभव करने लगा ।। ९६ ॥
Meanwhile, the Goddess of Sovereignty (Rajya-Lakshmi), brimming with affection, took hold of Prince Ajitsena, so that even in his youth, he began to experience the primary joys of life like a mature adult.96
श्लोक ( Shlok ) 97
तत्पुण्यपरिपाकेन चक्ररत्नादि चक्रिणः । यद्यत्तत्तत्समुत्पन्नं चेतनेतरभेदकम् ॥ ९७ ॥
उसके पुण्य कर्मके उदयसे चकवर्तीके चक्ररत्न आदि जो-जो चेतन-अचेतन सामग्री उत्पन्न होती है वह सब आकर उत्पन्न हो गई ॥ ९७ ॥
Due to the rising power of his meritorious deeds (Punya-Karma), all the various conscious and unconscious possessions that belong to a Chakravartin—such as the Chakra-Ratna (Divine Wheel)—manifested and appeared before him. 97
श्लोक ( Shlok ) 98
चक्रमाक्रान्तदिक्चक्रमस्य तस्योद्भवेऽभवत् । पुनर्दिग्विजयो जेतुः पुरबाह्यविहारवत् ॥ ९८ ॥
उसके समस्त दिशाओंके समूहको जीतनेवाला चक्ररत्न प्रकट हुआ। चक्ररत्न के प्रकट होते ही उस विजयीके लिए दिग्विजय करना नगरके बाहर घूमनेके समान सरल हो गया ॥ ९८ ॥
The Chakra-ratna (Divine Wheel), capable of conquering all directions, manifested before him. With the appearance of this Wheel, the task of Digvijaya (world conquest) became as effortless for that victor as a simple stroll outside the city. 98
श्लोक ( Shlok ) 99
नासुखोऽनेन कोऽप्यासीन्न परिग्रहमूच्र्छना । षट्खण्डाधीशिनोऽप्यस्य पुण्यं पुण्यानुबन्धि यत् ॥ ९९ ॥
इस चक्रवर्ती के कारण कोई भी दुःखी नहीं था और यद्यपि यह छह खण्डका स्वामी था फिर भी परिग्रहमें। इसकी आसक्ति नहीं थी । यथार्थमें पुण्य तो वही है जो पुण्य कर्मका बन्ध करनेवाला हो ॥ ९९ ॥
Because of this Chakravartin, no one suffered any sorrow. Even though he was the lord of the six divisions (the entire world), he remained free from attachment to his possessions. In truth, that alone is real merit (Punya) which leads to the further binding of meritorious deeds.99
श्लोक ( Shlok ) 100
दुःखं स्वकर्मपाकेन सुखं तदनुपालनात् । प्रजानां तस्य साम्राज्ये तत्ताभिः सोऽभिनन्द्यते ॥ १०० ॥
उसके साम्राज्यमें प्रजाको यदि दुःख था तो अपने अशुभकर्मोदयसे था और सुख था तो उस राजाके द्वारा सम्यक् रक्षा होनेसे था। यही कारण था कि प्रजा उसकी वन्दना करती थी ।॥ १०० ॥
In his empire, if the subjects experienced any suffering, it was solely due to the fruition of their own past inauspicious deeds (Ashubha-karmodaya); however, the happiness they enjoyed was due to the righteous protection provided by the King. This was the reason why the subjects worshipped him.100
श्लोक ( Shlok ) 101
देवविद्याधराधीशमुकुटामेषु सद्युतीन् । विच्छायीकृत्य रत्नांशूस्तदाज्ञेवोच्छिखा बभौ ॥ १०१ ॥
देव और विद्याधर राजाओं के मुकुटोंके अग्रभागपर चमकने वाले रत्नोंकी किरणोंको निष्प्रभ बनाकर उसकी उन्नत आज्ञा ही सुशोभित होती थी ।। १०१ ।।
His exalted command alone reigned supreme, outshining the brilliance of the jewels glittering upon the crowns of the gods (Devas) and the lords of the supernatural beings (Vidyadharas).101
श्लोक 102 से 111
उत्तरपुराण Uttarapurana home page
अजितनाथ तीर्थंकर तथा सगर चक्रवर्तीका वर्णन पर्व 48 – श्लोक 1 से 143 | संभवनाथ तीर्थकर का पुराण वर्णन पर्व 49 – श्लोक 1 से 59 | श्री अभिनन्दनस्वामी का पुराण वर्णन पर्व 50 – श्लोक 1 से 70 | सुमतिनाथ तीर्थंकर का पुराण वर्णन पर्व 51 – श्लोक 1 से 87 | पद्मप्रभ भगवान् के पुराण का वर्णन पर्व 52 – श्लोक 1 से 70
सुपार्श्वनाथ स्वामीका पुराण का वर्णन पर्व 53 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 22 | श्लोक 23 से 34 | श्लोक 35 से 42 | श्लोक 43 से 51 | श्लोक 52 से 56
चन्द्रप्रभ पुराण का वर्णन पर्व 54 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91
Download PDF
हिन्दी-भाषानुवाद
पर्व 1 | पर्व 2 | पर्व 3 | पर्व 4 | पर्व 5 | पर्व 6 | पर्व 7 | पर्व 8 | पर्व 9 | पर्व 10 | पर्व 11 | पर्व 12 | पर्व 13 | पर्व 14 | पर्व 15 | पर्व 16 | पर्व 17 | पर्व 18 | पर्व 19 | पर्व 20 | पर्व 21 | पर्व 22 | पर्व 23 | पर्व 24 | पर्व 25 | पर्व 26 | पर्व 27 | पर्व 28 | पर्व 29 | पर्व 30 | पर्व 31 | पर्व 32 |पर्व 33 | पर्व 34 | पर्व 35 | पर्व 36 | पर्व 37 |पर्व 38 | पर्व 39 | पर्व 40 | पर्व 41 | पर्व 42 |पर्व 43 | पर्व 44 | पर्व 45 | पर्व 46 | पर्व 47
आदिपुराण सारांश
पर्व 1 | पर्व 2 | पर्व 3 | पर्व 4 | पर्व 5 | पर्व 6 | पर्व 7 | पर्व 8 | पर्व 9 | पर्व 10 |पर्व 11 |पर्व 12 | पर्व 13 | पर्व 14 | पर्व 15 | पर्व 16 | पर्व 17 | पर्व 18 | पर्व 19 | पर्व 20 | पर्व 21 | पर्व 22 | पर्व 23 | पर्व 24 | पर्व 25 | पर्व 26 | पर्व 27 | पर्व 28 | पर्व 29 | पर्व 30 | पर्व 31 | पर्व 32 | पर्व 33 |पर्व 34 | पर्व 35 | पर्व 36 | पर्व 37 | पर्व 38 | पर्व 39 | पर्व 40 | पर्व 41 | पर्व 42 | पर्व 43 | पर्व 44 | पर्व 45 | पर्व 46 | पर्व 47