भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 |
श्लोक 116 से 125 पुराण का अभिधेय
पुराण से सुभाषित रत्न उत्पन्न होते हैं। इसमें तीर्थंकरों और मुनियों की संपदा का वर्णन है। जीव, बंध, मोक्ष, द्रव्य, और पदार्थ इसमें हैं। तीनों लोक और काल का संग्रह है। सत्यदर्शन, मोक्ष, और पुरुषार्थ इसमें हैं। यह समस्त धर्म-सृष्टि को वर्णित करता है। यह कसौटी-सा पदार्थों की परीक्षा करता है। इसमें 63 अधिकार हैं।
English translation of Ādi purāṇa parv 2- Shlok 116 to 125
श्लोक ( Shlok )116
यथा महाष्यरखानां प्रसूतिर्मकराकरात् । तथैव सूक्तरबानां प्रभवोऽस्मात् पुराणतः ॥ ११६॥
जिस प्रकार महामूल्य रत्नों की उत्पत्ति समुद्र से होती है उसी प्रकार सुभाषितरूपी रत्नों की उत्पत्ति इस पुराण से होती है ।।116।।
“Just as precious gems originate from the ocean, similarly, gem-like wise sayings originate from this Purana.”
श्लोक ( Shlok )117
तीर्थक्रचक्रवतीन्द्र वलकेशवसंपदः । मुनीनामृद्धयश्चास्य वक्तव्याः सह कारणैः ॥११७॥
इस पुराण में तीर्थंकर, चक्रवर्ती, इंद्र, बलभद्र और नारायणों की संपदा तथा मुनियों की ऋद्धियों का उनकी प्राप्ति के कारणों के साथ-साथ वर्णन किया जायेगा ।।117।।
“In this Purana, the wealth of Tirthankaras, Chakravartis, Indras, Balabhadras, and Narayanas, as well as the spiritual attainments of monks, will be described along with the reasons for their attainment.”
श्लोक ( Shlok )118
बद्धो मुक्तस्तथा बन्धो मोक्षस्तद्वयकारणम् । षड् द्रव्याणीपदार्थाश्च नवेत्यस्यार्थसंग्रहः ॥ ११८॥
इसी प्रकार संसारी जीव, मुक्त जीव, बंध, मोक्ष, इन दोनों के कारण, छह द्रव्य और नव पदार्थ ये सब इस ग्रंथ के अर्थ संग्रह हैं अर्थात् इस सबका इसमें वर्णन किया जायेगा ।।118।।
“Similarly, the worldly beings, liberated souls, bondage, liberation, the causes of both, the six substances, and the nine principles—all these are the subjects of meaning encompassed in this scripture and will be described in it.”
श्लोक ( Shlok )119
जगत्त्रयनिवेशश्च त्रैकाल्यस्य च संग्रहः । जगतः सृष्टिसंहारौ चेति कृत्स्नमिहोद्यते ॥ ११९॥
इस पुराण में तीनों लोकों की रचना, तीनों कालों का संग्रह, संसार की उत्पत्ति और विनाश इन सबका वर्णन किया जायेगा ।।119।।
“In this Purana, the creation of the three worlds, the compilation of the three times (past, present, and future), and the origin and destruction of the universe will all be described.”
श्लोक ( Shlok )120
“मार्गों मार्गफलं चेति पुरुषार्थसमुच्चयः । यावान् प्रविस्तरस्तस्य धन्ते सोऽस्याभिधेयताम् ॥१२०॥
सत्यदर्शन, सम्यग्ज्ञान और सम्यक्चारित्र रूप मार्ग, मोक्ष रूप इसका फल तथा धर्म, अर्थ और काम ये पुरुषार्थ इन सत्र का जो कुछ विस्तार है वह सब इस ग्रंथ की अभिधेयता को धारण करता है अर्थात् उसका इसमें कथन किया जायेगा ।।120।।
“The path consisting of true vision, right knowledge, and right conduct, its fruit in the form of liberation, and the pursuits of dharma (righteousness), artha (wealth), and kama (desire)—all the details of these topics are encompassed within the scope of this scripture and will be elaborated upon within it.”
श्लोक ( Shlok )121
किमत्र बहुनोक्तेन धर्मसृष्टिरविप्लुता । यावतो सास्य वक्तव्यपदवीमवगाहते ॥१२१॥
अधिक कहने से क्या, जो कुछ जितनी निर्बाध धर्म को सृष्टि है बह सब इस ग्रंथ की वर्णनीय वस्तु है ।।121।।
“What more can be said? Everything that constitutes the uninterrupted essence of dharma is the subject to be described in this scripture.”
श्लोक ( Shlok )122
सुदुर्लभं यदन्यत्र चिरादपि सुभाषितम् । सुलभं स्वैरसंग्राह्यं तदिहास्ति पदे पदे ।।१२२॥
जो सुभाषित दूसरी जगह बहुत समय तक खोजने पर भी नहीं मिल सकते उनका संग्रह इस पुराण में अपनी इच्छानुसार पद-पद पर किया जा सकता है ।।122।।
“The collection of wise sayings that cannot be found elsewhere, even after extensive searching, can be gathered in this Purana at every step as desired.”
श्लोक ( Shlok )123
यदत्र सुस्थितं वस्तु तदेव निकषक्षमम् । यदन दुःस्थितं नाम तत्सर्वत्रैव दुःस्थितम् ॥१२३॥
इस ग्रंथ में जो पदार्थ उत्तम ठहराया गया है वह दूसरी जगह भी उत्तम होगा तथा जो इस ग्रंथ में बुरा ठहराया गया है वह सभी जगह बुरा ही ठहराया जायेगा । भावार्थ―यह ग्रंथ पदार्थों की अच्छाई तथा बुराई की परीक्षा करने के लिए कसौटी के समान है ।।123।।
“What is deemed excellent in this scripture will be considered excellent elsewhere as well, and what is deemed bad in this scripture will be regarded as bad everywhere.
Meaning: This scripture serves as a touchstone for evaluating the goodness and badness of things.”
श्लोक ( Shlok )124
एवं महाभिधेयस्य पुराणस्यास्य भूयसः । क्रियतेऽर्थाधिकाराणामि त्तानुगमोऽधुना ॥१२४॥
इस प्रकार यह महापुराण बहुत भारी विषयों का निरूपण करने वाला है । अब इसके अर्थाधिकारी की संख्या का नियम कहते हैं ।।124।।
“Thus, this Mahapurana explains profound and significant subjects. Now, the rule regarding the number of those eligible to understand its meaning is stated.”
श्लोक ( Shlok )125
त्रयः षष्टिरिहार्याधिकाराः प्रोक्ता महर्षिभिः । कथापुरुषसंख्यायास्तप्रमाणानतिक्रमात् ॥ १२५॥
इस ग्रंथ में तिरसठ महापुरुषों का वर्णन किया जायेगा इसलिए उसी संख्या के अनुसार ऋषियों ने इसके तिरसठ ही अधिकार कहे हैं ।।125।।
“This scripture will describe the sixty-three great personalities; therefore, the sages have declared that it has exactly sixty-three aspects of authority (eligibility for understanding).”
श्लोक 126 से 135
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.
