आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 124 | श्लोक 125 से 138 | श्लोक 139 से 151
श्लोक 152 से 163 नाभिराज का स्वरूप
नाभिराज चौदहवें मनु हुए। उनकी आयु एक करोड़ पूर्व और ऊँचाई 525 धनुष थी। वे आभूषणों से शोभित थे। उनका मुख चंद्रमा को लज्जित करता था। उनकी भुजाएँ सर्प-सी थीं। उनका कटि स्थिर और नाभि सुंदर थी। उनका शरीर इंद्र से भी श्रेष्ठ था।
English translation of Ādi purāṇa parv 3- Shlok 152 to 163
श्लोक ( Shlok ) 152
तदनन्तरमेवाभू न्नाभिः कुलधरः सुधीः । युगादिपुरुषैः पूर्वरुदूढां धुरमुद्वहन् ।॥१५२॥
पूर्वकोटीमितं तस्य परमायुस्तदुच्छितिः । शतानि पञ्च चापानां पञ्चवर्गाधिकानि वै ॥१५३॥
मुकुटोद्भासिमूर्ध्दासौ कुण्डलाभ्यामलङ्कृतः । सुमेरुरिव चन्द्रार्कसंश्लिष्टाधित्यको बभौ ॥१५४॥
पार्वणं शशिनं गर्वात् स्वतयत्तन्मुखाम्बुजम् । स्मितोल्लसितदन्तांशुकेसरं भृशमावभौ ॥ १५५॥
स हारभूषितं वक्षो बभाराभरणोज्ज्वलः । हिमवानिव गङ्गाम्बु प्रवाहघटितं तटम् ॥१५६॥
सदङ्गुलितलौ बाहू सोऽधान्नागाविवोल्फणौ । केयूररुचिरावंसौ साही निधिघटाविव ।।१५७।।
सुसंहतं दधौ मध्यं स्थेयों वज्रास्थिवन्धनम् । लोकस्कन्ध इयोर्ध्वाधोविस्तृतश्चारुनामिकम् ॥ १५८
कटीतटं कटीसूत्रघटितं स्म विभर्ति सः । रत्नद्वीपमिवाम्मोधिः पर्यन्तस्थितरत्नकम् ॥१५९॥
वज्रसारौ दधावूरू परिवृत्तौ सुसंहती । जगद्गृहाम्तविन्यस्तसुस्थितस्तम्भसन्निभौ ॥१६०॥
मत्वोरसिलेमस्योर्ध्वकायं वेधा महामरम् । उपाजेकतुं मध्यूरूस्थिरे जने न्यधाद् ध्रुवम् ॥१६१ ॥
चन्द्रार्कसरिदम्मोधिमत्स्यकूर्मादिलक्षणम् । दधेऽधिचरणं भक्तुं चराचरमिवाश्रितम् ॥१६२।।
इति स्वभावमाधुर्यसौन्दर्यधटितं वपुः । मन्ये तादृक सुरेन्द्राणामपि जायेत पुष्करम् ॥ १६३॥
इनके बाद ही नाभिराज नाम के कुलकर हुए थे, ये महाबुद्धिमान् थे । इनसे पूर्ववती युग-श्रेष्ठ कुलकरों ने जिस लोकव्यवस्था के भार को धारण किया था यह भी उसे अच्छी तरह धारण किये हुए थे । उनकी आयु एक करोड़ पूर्व की थी और शरीर की ऊँचाई पाँच-सौ पच्चीस धनुष थी । इनका मस्तक मुकुट से शोभायमान था और दोनों कान कुंडलों से अलंकृत थे इसलिए वे नाभिराज उस मेरु पर्वत के समान शोभायमान हो रहे थे जिसका ऊपरी भाग दोनों तरफ घूमते हुए सूर्य और चंद्रमा से शोभायमान हो रहा है । उनका मुखकमल अपने सौंदर्य से गर्वपूर्वक पौर्णमासी के चंद्रमा का तिरस्कार कर रहा था तथा मंद मुसकान से जो दाँतों की किरणें निकल रही थी वे उसमें केसर की भाँति शोभायमान हो रही थीं । जिस प्रकार हिमवान पर्वत गंगा के जल-प्रवाह से युक्त अपने तट को धारण करता है उसी प्रकार नाभिराज अनेक आभरणों से उज्ज्वल और रत्नहार से भूषित अपने वक्षःस्थल को धारण कर रहे थे । वे उत्तम अँगुलियों और हथेलियों से युक्त जिन दो भुजाओं को धारण किये हुए थे वे ऊपर को फण उठाये हुए सर्पों के समान शोभायमान हो रहे थे । तथा बाजूबंदों से सुशोभित उनके दोनों कंधे ऐसे मालूम होते थे मानो सर्पसहित निधियों के दो घोड़े ही हों । वे नाभिराज जिस कटि भाग को धारण किये हुए थे वह अत्यंत सुदृढ़ और स्थिर था, उसके अस्थिबंध वज्रमय थे तथा उसके पास ही सुंदर नाभि शोभायमान हो रही थी । उस कटि भाग को धारण कर वे ऐसे मालूम होते थे मानो मध्यलोक को धारण कर ऊर्ध्व और अधोभाग में विस्तार को प्राप्त हुआ लोक स्कंध ही हो । वे करधनी से शोभायमान कमर को धारण किये थे जिससे ऐसे मालूम होते थे मानो सब ओर फैले हुए रत्नों से युक्त रत्नद्वीप को धारण किये हुए समुद्र ही हो । वे वज्र के समान मजबूत, गोलाकार और एक-दूसरे से सटी हुई जिन जंघाओं को धारण किये हुए थे वे ऐसी मालूम होती थीं मानो जगद्रूपी घर के भीतर लगे हुए दो मजबूत खंभे हों । उनके शरीर का ऊर्ध्व भाग वक्षःस्थलरूपी शिला से युक्त होने के कारण अत्यंत वजनदार था मानो यह समझकर ही ब्रह्मा ने उसे निश्चलरूप से धारण करने के लिए उनकी ऊरुओं (घुटनों से ऊपर का भाग) सहित जंघाओं (पिंडरियों को बहुत ही मजबूत बनाया या । वे जिस चरणतल को धारण किये हुए थे वह चंद्र, सूर्य, नदी, समुद्र, मच्छ, कच्छप आदि अनेक शुभलक्षणों से सहित था जिससे वह ऐसा मालूम होता था मानो यह चर-अचर रूप सभी संसार सेवा करने के लिए उसके आश्रय में आ पड़ा हो । इस प्रकार स्वाभाविक मधुरता और सुंदरता से बना हुआ नाभिराज का जैसा शरीर था, मैं मानता हूँ कि वैसा शरीर देवों के अधिपति इंद्र को भी मिलना कठिन है ।।152-163।।
After them, a Kulkar named Nabhiraj was born. He was immensely wise. Like the previous supreme Kulkaras of that era, he too upheld the burden of governance and order with great competence. His lifespan was one crore purvas (an ancient time unit), and his height was 525 dhanushas (an ancient measure of length). His head was adorned with a radiant crown, and his ears were embellished with earrings, making him as majestic as Mount Meru, whose peak glows with the revolving sun and moon on either side.
His lotus-like face, glowing with beauty, proudly surpassed the full moon of a Purnima (full moon night). The soft smile on his lips revealed teeth that shone like rays of light, appearing as if they were tinted with saffron. Just as the Himalayan mountain holds the flow of the sacred Ganga river on its banks, Nabhiraj’s chest, adorned with radiant jewels and necklaces, bore its majestic presence.
His two arms, strong and adorned with fine fingers and palms, resembled serpents raising their hoods gracefully. His shoulders, embellished with armlets, appeared like two horses guarding treasure troves accompanied by serpents. The waist that Nabhiraj possessed was firm and steady, with bone joints as strong as diamonds, and a beautifully shaped navel enhanced its elegance. His waist seemed like the foundation of the middle world (Madhyaloka), supporting the upper and lower realms.
His girdle adorned his waist, making it appear like an ocean holding the jewel-laden island (Ratnadweep) within it. The strong, rounded, and closely aligned thighs he possessed looked like two sturdy pillars supporting the house of the universe. The upper part of his body was weighty due to his expansive chest, resembling a rock-solid foundation. It seemed as though Brahma, realizing the weight of this body, strengthened his thighs and upper legs to make them immovable and enduring.
His feet bore auspicious signs like the moon, sun, rivers, ocean, fish, and tortoise, making them seem as though the entire moving and stationary world had come under their shelter for service. Thus, Nabhiraj’s body, endowed with natural sweetness and beauty, was so extraordinary that I believe even Indra, the king of the gods, would find it difficult to possess such a divine form.
श्लोक 164 से 171
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 124 | श्लोक 125 से 138 | श्लोक 139 से 151
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.