भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40
श्लोक 41 से 51 सुषमा काल
आयु अंत में पुरुष जम्हाई और स्त्री छींक से स्वर्ग जाते थे। वे भद्र थे। सुषमासुषमा का वर्णन हुआ। इसके बाद सुषमा काल तीन कोड़ाकोड़ी सागर का था। यहाँ मध्यम भोगभूमि थी। मनुष्यों की आयु दो पल्य और ऊँचाई चार हजार धनुष थी। वे दो दिन बाद भोजन करते थे। फिर सुषमादुःषमा काल शुरू हुआ।
English translation of Ādi purāṇa parv 3- Shlok 41 to 51
श्लोक ( Shlok ) 41
तथा भुक्ता चिरं भोगान् स्वपुण्यपरिपाकजान् । स्वायुरन्ते विलीयन्ते से घना इव शारदाः ॥४१॥
इस प्रकार वहाँ के मनुष्य अपने पूर्व पुण्य के उदय से चिरकाल तक भोगों को भोगकर आयु समाप्त होते ही शरदूऋतु के मेघों के समान विलीन हो जाते हैं ।।41।।
The people there, by the rise of their past good deeds, enjoy pleasures for a long time, and as soon as their lifespan ends, they vanish like the clouds of the autumn season. ||41||
श्लोक ( Shlok ) 42
जम्भिकारम्ममात्रेण तत्कालोत्थक्षुतेन वा । जीवितान्ते तनुं त्यक्त्वा ते दिवं यान्त्यनेनसः ॥४२॥
आयु के अंत में पुरुष को जम्हाई आती है और स्त्री को छींक । उसी से पुण्यात्मा पुरुष अपना-अपना शरीर छोड़कर स्वर्ग चले जाते हैं ।।42।।
At the end of life, a man yawns, and a woman sneezes. Through this, virtuous souls leave their bodies and ascend to heaven. ||42||
श्लोक ( Shlok ) 43
स्वभावमार्दवायोगवक्रतादिगुणैर्युताः । भद्रकास्त्रिदिवं यान्ति तेषां नान्या गतिस्ततः ॥४३॥
उस समय के मनुष्य स्वभाव से ही कोमल परिणामी होते है, इसलिए वे भद्रपुरुष मरकर स्वर्ग ही जाते हैं । स्वयं के सिवाय उनकी और कोई गति नहीं होती ।।43।।
The people of that time are naturally gentle and virtuous by nature. Therefore, those noble souls, upon passing away, ascend to heaven. Apart from this, they have no other destination. ||43||
श्लोक ( Shlok ) 44
इत्याद्यः कालभेदोऽवसर्पिण्यां वर्णितो मनाक् । उदक्कुरुसमः शेषो विधिरत्रात्रधार्यताम् ॥४४॥
इस प्रकार अवसर्पिणी काल के प्रथम सुषमासुषमा नामक काल का कुछ वर्णन किया है । यहाँ की और समस्त विधि उत्तरकुरु के समान समझना चाहिए ।।44।।
In this way, a brief description of the first phase of the descending cycle, known as Sushama-Sushama, has been given. All other details of this period should be understood to be similar to those of Uttarakuru. ||44||
श्लोक ( Shlok ) 45–46
ततो यथाक्रमं तस्मिन् काले गलति मन्दताम् । यातासु वृक्षवीर्यायुः शरीरोत्सेधवृत्तिषु ॥४५॥
सुषमालक्षणः कालो द्वितीयः समवर्त्तत । सागरोपमकोटीनां तिस्रः कोठ्योऽस्य संमितिः ॥४६॥
इसके अनंतर जब क्रम-क्रम से प्रथम काल पूर्ण हुआ और कल्पवृक्ष, मनुष्यों का बल, आयु तथा शरीर की ऊंचाई आदि सब घटती को प्राप्त हो चले तब सुषमा नामक दूसरा काल प्रवृत्त हुआ । इसका प्रमाण तीन कोड़ाकोड़ी सागर था ।।45-46।।
Thereafter, when the first era gradually came to an end, and the wish-fulfilling trees, human strength, lifespan, height, and other attributes began to diminish, the second era, known as Sushama, commenced. Its duration was three Kodakodi Sagaropamas. ||45-46||
श्लोक ( Shlok ) 47
तदास्मिन् भारते वर्षे मध्यभोग भुवांस्थितिः । जायते स्म परां भूतिं तन्वाना कल्पपादपैः ॥४७॥
उस समय इस भारतवर्ष में कल्पवृक्षों के द्वारा उत्कष्ट विभूति को विस्तृत करती हुई मध्यम भोगभूमि की अवस्था प्रचलित हुई ।।47।।
During that time, in this Bharat region, the state of a middle-grade Bhogabhumi (land of enjoyment) prevailed, spreading excellent prosperity through the wish-fulfilling trees. ||47||
श्लोक ( Shlok ) 48
तदा मर्त्या ह्यमर्स्यामा द्विपल्योपमज्जीविताः । चतुःसहस्रचापोचविग्रहाः शुभचेष्टिताः ॥४८॥
उस वक्त यहाँ के मनुष्य देवों के समान कांति के धारक थे, उनकी आयु दो पल्य कीथी, उनका शरीर चार हजार-धनुष ऊँचा था तथा उनकी सभी चेष्टाएँ शुभ थीं ।।48।।
During that period, in this Bharat region, the state of a medium-level Bhogabhumi (land of enjoyment) prevailed, spreading supreme prosperity through the wish-fulfilling trees. ||47||
श्लोक ( Shlok ) 49
कलाधरकलास्पर्विदेह ज्योत्स्नास्मितोज्ज्वलाः । दिनद्वयेन तेऽश्नन्ति वार्क्षमन्धोऽक्षमात्रकम् ॥४९॥
उनके शरीर की कांति चंद्रमा की कलाओं के साथ स्पर्धा करती थी अर्थात् उनसे भी कहीं अधिक सुंदर थी, उनकी मुसकान बड़ी ही उज्ज्वल थी । वे दो दिन बाद कल्पवृक्ष से प्राप्त हुए बहेड़े के बराबर उत्तम अन्न खाते थे ।।49।।
The radiance of their bodies competed with the phases of the moon, surpassing even them in beauty. Their smiles were exceptionally bright. They consumed the finest food, equivalent to a Baheda fruit, obtained from the Kalpavriksha, once every two days. ||49||
श्लोक ( Shlok ) 50-51
शेषो विभिस्तु निश्शेषो हरिवर्षसमो मतः । ततः क्रमेण कालेऽस्मिन् नवसर्पत्यनुक्रमात् ॥५०॥
प्रहीणा वृक्षवीर्यादिविशेषाः प्राक्तना यदा । जघन्यभोगभूमीनां मर्यादाविरभूत्तदा ॥५१॥
उस समय यहाँ की शेष सब व्यवस्था हरिक्षेत्र के समान थी फिर क्रम से जब द्वितीय काल पूर्ण हो गया और कल्पवृक्ष तथा मनुष्यों के बल, विक्रम आदि घट गये तब जघन्य भोगभूमि की व्यवस्था प्रकट हुई ।।50-51।।
श्लोक 52 से 62
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.