राजा श्वेतवाहनके मुनिपद , अन्तिम केवली जम्बू स्वामी, प्रीतिंकर मुनि , उत्सर्पिणी अवसर्पिणी काल का विशिष्ट वर्णन करते हुए कल्कियों का वर्णन , कल्किके पुत्र अजितंजयका , प्रलय काल का वर्णन , आगामी तीर्थकर आदि शलाकापुरुषोंका वर्णन , महावीर भगवान् की शिष्य परम्परा पर्व 76 – श्लोक 43 से 64 | श्लोक 65 से 72 | श्लोक 73 से 81 | श्लोक 82 से 93 | श्लोक 94 से 101 | श्लोक 102 से 111
मूल संस्कृत श्लोक . हिंदी अनुवाद . English translation of Uttar Puran parv 76- shlok 552 to 561
श्लोक ( Shlok ) 552
धीः पौरुषञ्च विजयार्जनमेव येषां सौख्यच विश्वविषया विश्तोपभोगः ।तेषां कथं तदुभयप्रतिपक्षरूपं त्वच्छासनं श्रवणभिज्जिन मा जनिष्ट ॥ ५५२ ॥
हे जिन ! विषयोंका अर्जन करना ही जिनकी बुद्धि अथवा पुरुषार्थ रह गया है तथा समस्त विषयों का निरन्तर उपभोग करना ही जिन्होंने सुख मान रखा है उन दोनोंसे विरुद्ध रहनेवाला आपका शासन, उन लोगोंके कानको फोड़नेवाला क्यों नहीं होगा ? अवश्य होगा ॥ ५५२ ॥
O Jina! Your doctrine stands in absolute opposition to both types of worldly people—those whose intellect and effort are entirely confined to acquiring sensual pleasures, and those who have mistaken the continuous consumption of all these pleasures for true happiness. Why, then, would Your teaching not pierce their ears like a shattering blow? It most certainly will. || 552 ||
श्लोक ( Shlok ) 553
पुण्यं त्वया जिन विनेयविधेयमिष्टं गत्यादिभिः परमनिवृतिसाधनत्वात् ।नैवामराखिलसुखं प्रति तष्व यस्माद् बन्धप्रदं विषयनिष्ठमभीष्टघाति ॥ ५५३ ॥
हे जिनेन्द्र ! आपने जिस पुण्यका उपदेश दिया है वही ज्ञान आदिके द्वारा परम निर्वाणका साधन होनेसे इष्ट है तथा भव्य जीवोंके द्वारा करनेके योग्य है। देवोंके समस्त सुख प्रदान करनेवाला जो पुण्य है वह पुण्य नहीं है क्योंकि वह बन्धका देनेवाला है, विषयोंमें फँसानेवाला है और अभीष्ट (मोक्ष) का घात करनेवाला है ।। ५५३ ।।
O Jinendra! The virtue (punya) that You have expounded is alone desirable and worthy of being practiced by the worthy souls (bhavya jivas), as it serves as the ultimate means to absolute liberation (nirvana) through knowledge and other spiritual attributes. On the other hand, the virtue that merely bestows all the worldly pleasures of celestial beings (devas) is not true virtue, for it causes karmic bondage, entangles the soul in sensual desires, and destroys the ultimate sought-after goal of liberation (moksha). || 553 ||
श्लोक ( Shlok ) 554
कायादिकं ‘सदसि ते विफलं किलाहु-नैतद्वचस्तव निशम्य निशाम्य साक्षात् ।त्वां यान्ति निर्वृतिमिहैव विनेयमुख्या मुख्यं फलं ननु फलेषु परोपकारः ॥ ५५४ ॥
हे भगवन् ! समवसरणमें आपके जो शरीरादिक विद्यमान हैं वे निष्फल नहीं हैं क्योंकि उत्तम शिष्य आपके वचन सुनकर तथा साक्षात् आपके दर्शन कर इसी लोकमें परम आनन्दको प्राप्त होते हैं सो ठीक ही है क्योंकि जितने फल हैं उन सबमें परोपकार करना ही मुख्य फल है ।। ५५४ ॥
O Lord! The physical form and attributes You possess within the divine assembly (samavasarana) are not in vain. For excellent disciples, upon hearing Your words and beholding Your direct presence, attain supreme bliss in this very realm. This is truly fitting, because among all the fruits of one’s existence, doing good to others (paropkara) is the foremost and principal fruit. || 554 ||
श्लोक ( Shlok ) 555
यलक्षणक्षतिकृदात्मनि तद्धि कर्म नामादिकं किमु निहन्ति तवोपयोगम् ।तत्सत्तया जिन भवन्तमसिद्धमिच्छ न्निच्छेदनुर्ध्वगमनादतनोरसिद्धिम् ॥ ५५५ ॥
हे भगवन् ! ज्ञान दर्शनादिरूप लक्षणोंका घात करनेवाला जो नामादि कर्म आपकी आत्मामें विद्यमान है वह क्या आपके उपयोगको नष्ट कर सकता है ? अर्थात् नहीं कर सकता । हे जिनेन्द्र ! आत्मामें कर्मोंकी सत्ता होनेसे जो आपको असिद्ध-अमुक्त मानता है वह यह क्यों नहीं मानने लगता है कि निरन्तर ऊर्ध्वगमन न होनेसे शरीररहित सिद्ध भगवान् भी अभी सिद्धिको प्राप्त नहीं हुए हैं। भावार्थ – यद्यपि अरहन्त अवस्थामें नामादि कर्म विद्यमान रहते हैं परन्तु मोहनीयका योग न होनेसे वे कुछ कर सकनेमें समर्थ नहीं है अतः उनकी जीवन्मुक्त अवस्था ही मानने योग्य है ।। ५५५ ।।
O Lord! Can the Nama and other non-destructive karmas remaining in Your soul, which merely affect external attributes rather than the core characteristics of absolute knowledge and perception (jnana-darshana), ever destroy Your pure consciousness (upayoga)? No, they certainly cannot.
O Jinendra! If someone considers You unliberated or imperfect simply because the traces of these non-destructive karmas exist in Your soul, why do they not also falsely assume that the bodiless Siddhas (fully liberated souls) have not yet attained ultimate perfection, since they no longer continuously ascend upwards?
Explanatory Meaning (Bhashartha): Although the Nama and other non-destructive karmas remain active in the Arhat (Omniscient) state, they are completely powerless to bind or affect the soul because the deluding (Mohaniya) karma has been totally destroyed. Therefore, Your state of living liberation (jivanmukta) is undeniably the only true reality to accept. || 555 ||
श्लोक ( Shlok ) 556
साद्यन्तहीनमनवद्यमनादिसान्तं सावद्यमादिरहितानवसानमाहुः ।त्वां दुःखिनं सुखिनमप्युभयव्यपेतं तेनैव दुर्गंमतमोऽसि नयानभिज्ञैः ॥ ५५६ ॥
हे प्रभो ! गणधरादिक देव, आपको आदिसहित, अन्त रहित, आदिरहित, अन्तसहित, अनादि-अनन्त, पापसहित, पापरहित, दुःखी, सुखी और दुःख-सुख दोनोंसे रहित कहते हैं इसलिए जो मनुष्य नयोंसे अनभिज्ञ हैं वे आपको नहीं जान सकते हैं- उनके द्वारा आप अज्ञेय हैं। भावार्थ – आत्माकी जो सिद्ध पर्याय प्रकट होती है वह पहले से विद्यमान नहीं रहती इसलिए सिद्ध पर्यायकी अपेक्षा आप सादि हैं तथा सिद्ध पर्याय एक बार प्रकट होकर फिर कभी नष्ट नहीं होती इसलिए आप अन्तरहित हैं। आपकी संसारी पर्याय आदि-रहित है अतः उसकी अपेक्षा अनादि हैं और कर्म क्षय हो जाने पर संसारी पर्यायका अन्त हो जाताहै उसकी अपेक्षा अन्तसहित हैं। द्रव्यार्थिक नयकी अपेक्षा सामान्य जीवत्वभावसे आप न आदि हैं और न अन्त हैं अतः आप आदि और अन्त दोनोंसे रहित हैं। हिंसादि पापोंका आप-त्याग कर चुके हैं अतः अनवद्य हैं- निष्पाप हैं और असातावेदनीय आदि कितनी ही पाप प्रकृतियोंका उदय अरहन्त अवस्थामें भी विद्यमान है अतः सावद्य हैं- पाप प्रकृतियोंसे सहित हैं। अरहन्त अवस्थामें असातावेदनीयका उदय विद्यमान रहनेसे कारणकी अपेक्षा आप दुखी हैं, मोह कर्मका अभाव हो जानेसे आकुलताजन्य दुःख नष्ट हो चुका है इसलिए सुखी हैं, और आप अव्यावाधगुणसे सहित हैं अतः सुखी और दुखी इन दोनों व्यवहारोंसे रहित हैं। इस प्रकार भिन्न-भिन्न नयोंकी अपेक्षा आप अनेक रूप हैं। जो इस नयवादको नहीं समझता है वह आपके इन विविध रूपोंको कैसे समझ सकता है ? ॥ ५५६ ॥
O Lord! The Gandharas and other celestial beings describe You as having a beginning yet being endless (sadi-ananta), having no beginning yet having an end (anadi-santa), having neither beginning nor end (anadi-ananta), possessed of sin, devoid of sin, sorrowful, joyful, and completely free from both joy and sorrow. Therefore, those men who are ignorant of the viewpoints (nayas) can never truly comprehend You—to them, You remain unknowable.
Explanatory Meaning (Bhashartha):
- From the perspective of the perfected state (siddha paryaya) that manifests, it did not exist prior to liberation, so from this viewpoint, You have a beginning (sadi). Once manifested, this perfected state is never destroyed, so You are endless (ananta).
- Your worldly cycle of existence (samsari paryaya) has no beginning, hence You are beginningless (anadi). However, upon the destruction of all karmas, this worldly cycle comes to an end, hence You have an end (santa).
- From the substantial viewpoint (dravyarthika naya), in terms of the essential nature of the soul (jivattva bhava), You have neither a beginning nor an end; thus, You are free from both.
- Since You have completely renounced sins like violence, You are blameless and sinless (anavadya). Yet, because the operation (udaya) of certain non-destructive sinful karmic natures like the unpleasant-feeling-producing karma (asata-vedaniya) still exists in the Arhat state, You are technically associated with these sinful karmic types (savadya).
- Due to the presence of asata-vedaniya in the Arhat state, You are metaphorically considered sorrowful from the perspective of external causes. However, since the deluding (Mohaniya) karma has been destroyed, all misery born of agitation has ceased, making You perfectly joyful. Furthermore, as You possess the attribute of unobstructed bliss (avyabadha guna), You transcend both conventional notions of joy and sorrow.
In this manner, based on different relative viewpoints (nayas), You embody multiple facets. How can anyone who does not grasp this doctrine of relative pluralism (nayavada) ever truly understand these diverse aspects of Your divine nature? || 556 ||
श्लोक ( Shlok ) 557
संयोगजः स्वज इति द्विविधो हि भावो जीवस्य योगविगमाद्विगमी तदुत्थः ।स्वोत्थे स्थितिः परमनिर्वृतिरेष मार्गो दुर्गः परस्य तव वाक्यबहिष्कृतस्य ॥ ५५७ ॥
हे देव ! जीवोंके भाव दो प्रकार के हैं एक संयोग से उत्पन्न होनेवाले और दूसरे स्वाभाविक । जो संयोगसे उत्पन्न होनेवाले भाव हैं वे संयोगके नष्ट हो जानेपर नष्ट हो जाते हैं, उनके नष्ट होनेसे ज्ञानादिक स्वाभाविक भावोंमें आत्माकी जो स्थिति है वही परमनिवृति या परम मुक्ति कहलाती है परन्तु यह मार्ग आपके वचनों से दूर रहनेवाले अन्य दर्शनकारोंको कठिन है ।। ५५७ ।।
O Lord! The dispositions (bhavas) of living beings are of two kinds: those arising from external conjunctions (samyogaja) and those that are inherent and natural (svabhavika). Dispositions that arise from external conjunctions perish upon the destruction of those very conjunctions. The absolute stabilization of the soul within its natural, inherent attributes—such as infinite knowledge and perception—following the destruction of those external dispositions, is what is called supreme liberation (parama-nirvriti or parama-mukti). However, this path remains exceptionally difficult for philosophers of other doctrines who stay distant from Your divine words. || 557 ||
श्लोक ( Shlok ) 558
आस्तामनादि निगलच्छिदया ददासि यन्मुक्तिमन्तरहितां तदिहालमेषा ।स्नेहादिहेतुविनिवृत्तसमस्तसत्त्व-सम्पालनप्रवणतैव तवाप्तताये ॥ ५५८ ॥
हे भगवन् ! आप अनादि कर्मबन्धनको छेदकर जो अन्तरहित मुक्ति प्रदान करते हैं वह बात तो दूर ही रही किन्तु स्नेह आदि कारणोंसे रहित होकर भी समस्त प्राणियोंकी रक्षा करनेमें जो आपकी दक्षता है वही आपकी आप्तता सिद्ध करनेके लिए बहुत है ।। ५५८ ॥
O Lord! Leaving aside the grand reality that You grant endless liberation by severing the beginningless bonds of karma, Your sheer competence in protecting all living beings—despite being completely free from worldly attachment (sneha) or personal motives—is itself more than enough to establish Your absolute authority and supreme divinity (aaptata). || 558 ||
श्लोक ( Shlok ) 559
बोधस्तवाखिलविलोकनविभ्रमी किं किं वाग्मितामितपदार्थनिरूपणायाम् ।किं स्वार्थसम्पदि परार्थपराङ्मुखस्त्वं किं नासि सत्सु जिन पूज्यतमस्त्वमेव ॥ ५५९ ॥
हे भगवन् ! क्या आपका ज्ञान समस्त पदार्थोके देखनेके कौतूहलसे सहित नहीं है ? क्या अपरिमित पदार्थों के निरूपण करनेमें आपकी वचन-कुशलता नहीं है? क्या परपदार्थोंसे पराङ्मुख रहनेवाले आप स्वार्थरूप सम्पदाके सिद्ध करनेमें समर्थ नहीं हैं और क्या सज्जनोंके बीच एक आप ही पूज्य नहीं हैं ? ।। ५५९ ।।
O Lord! Is Your knowledge not endowed with the marvelous capacity to perceive all realities? Is Your eloquence not profoundly skilled in expounding infinite substances? Are You, who remain entirely detached from external objects, not fully capable of realizing the ultimate treasure of the self? And among the righteous, are You alone not the most worthy of supreme adoration? || 559 ||
श्लोक ( Shlok ) 560
विश्वावलोकन वितन्वदनन्तवीर्य -व्यापारपारसरणं न कदापि ते स्यात् ।चित्रं तथापि सुखिनां सुखिनं भवन्तं सन्तो वदन्ति किमु भक्तिरुतावबोधः ॥ ५६० ॥
हे नाथ! समस्त संसारको देखनेके लिए फैलनेवाले आपके अनन्तवीर्यके व्यापारका पार कभी नहीं प्राप्त किया जा सकता है तो भी आश्चर्य है कि सज्जन लोग आपको ही सुखियोंमें सबसे अधिक सुखी बतलाते हैं परन्तु उनकी यह भक्ति है अथवा यथार्थज्ञानहै सो जान नहीं पड़ता है ॥ ५६० ॥
O Lord! The boundless operation of Your infinite energy (ananta-virya), which expands to perceive the entire universe, can never be fully grasped or measured. Yet, it is a matter of profound wonder that righteous souls proclaim You alone to be the happiest among all who experience happiness. Whether this declaration of theirs is born of pure, overflowing devotion (bhakti) or from precise, absolute knowledge (yathartha-jnana), is difficult to discern! || 560 ||
श्लोक ( Shlok ) 561
भव्यात्मनां परमनिर्वृतिसाधनार्थं त्वचेष्टितं तव न तत्र फलोपलिप्सा ।तस्मात्त्वमेव जिन वागमृताम्बुवृष्ट्या सन्तर्पयन् जगदकारणबन्धुरेकः ॥ ५६१ ॥
हे जिनेन्द्र ! आपकी जितनी चेष्टाएँ है वे सभी भक्त जीवोंके मोक्ष सिद्ध करनेके लिए हैं परन्तु आपको उसके किसी फलकी इच्छा नहीं है इसलिए कहना पड़ता है कि वचनामृतरूपी जलकी वृष्टिसे संसारको तृप्त करते हुए एक आप ही अकारण बन्धु हैं ।॥ ५६१।।
O Jinendra! Every single one of Your actions and movements is intended solely for the liberation of Your devoted souls, yet You bear no desire for any fruit from it. Therefore, it must be said that while satisfying the entire world with the downpour of Your nectar-like words, You alone are the truly selfless, uncaused friend of all. || 561 ||
उत्तरपुराण Uttarapurana home page
अजितनाथ तथा सगर चक्रवर्तीपर्व 48 – श्लोक 1 से 143 | संभवनाथ पर्व 49 – श्लोक 1 से 59 | श्री अभिनन्दनस्वामी पर्व 50 – श्लोक 1 से 70 | सुमतिनाथ पर्व 51 – श्लोक 1 से 87 | पद्मप्रभ पर्व 52 – श्लोक 1 से 70 सुपार्श्वनाथ स्वामी पर्व 53 – श्लोक 1 से 56 | चन्द्रप्रभ पर्व 54 – श्लोक 1 से 276 | पुष्पदन्त पर्व 55 – श्लोक 1 से 62 | शीतल पर्व 56 – श्लोक 1 से 96 | श्रेयांसनाथ त्रिष्टष्ठनारायण, विजय बलभद्र और अश्वमीव प्रतिनारायण पर्व 57 – श्लोक 1 से 100 | श्री वासुपूज्य , द्विपृष्ठनारायण, अचल बलभद्र और तारक प्रति-नारायण पर्व 58 – श्लोक 1 से 124 | विमलनाथ , धर्म, स्वयंभू, मधु, संजयन्त, मेरु और मंदर गणधर पर्व 59 – श्लोक 1 से 319 | अनन्तनाथ , सुप्रभ बलभद्र, पुरुषोत्तम नारायण और मधुसूदन प्रति-नारायण पर्व 60 – श्लोक 1 से 85 | धर्मनाथ , सुदर्शन बलभद्र, पुरुषसिंह नारायण, मधुक्रीड़ प्रतिनारायण, मघवा और सनत्कुमार चक्रवर्ती पर्व 61 – श्लोक 1 से 130 | अपराजित बलभद्र और अनन्तवीर्य नारायण पर्व 62 – श्लोक 1 से 513 | शान्तिनाथ पर्व 63 – श्लोक 1 से 510 | कुन्थुनाथ पर्व 64 – श्लोक 1 से 55 | अरनाथ, सुभौम चक्रवर्ती, नन्दिषेण बलभद्र, पुण्डरीक नारायण और निशुम्भ प्रतिनारायण पर्व 65 – श्लोक 1 से 192 | मल्लिनाथ , पद्मचक्रवर्ती, नन्दिमित्र बलदेव, दत्त नारायण और बलीन्द्र प्रति-नारायण पर्व 66 – श्लोक 1 से 125 | मुनिसुव्रत, हरिषेण चक्रवर्ती, राम बलभद्र, लक्ष्मण नारायण और रावण पर्व 67 – श्लोक 1 से 473 | राम बलभद्र, लक्ष्मण नारायण, सीता , रावण और अणुमान् के पुराण का वर्णन पर्व 68 – श्लोक 1 से 732 | नमिनाथ तीर्थंकर तथा जयसेन चक्रवर्ती के पुराण का वर्णन पर्व 69 – श्लोक 1 से 92 | नेमिनाथ स्वामी के चरित में श्रीकृष्णकी विजय का वर्णन पर्व 70 – श्लोक 1 से 497 | नेमि चरित्र प्रकरण में श्रीकृष्ण, बलदेव, श्रीकृष्णकी पट्टरानियाँ आदि भवान्तरों का वर्णन पर्व 71 – श्लोक 1 से 462 | नेमिनाथ तीर्थंकर, पद्म बलभद्र, कृष्ण अर्धचक्रवर्ती, जरासन्ध प्रतिनारायण और ब्रह्मदत्त चक्रवर्ती के पुराणका वर्णन पर्व 72 – श्लोक 1 से 288 | पाश्र्वनाथ तीर्थंकर के पुराण का वर्णन पर्व 73 – श्लोक 1 से 170 | अन्तिम तीर्थंकर वर्धमान स्वामी, राजा श्रेणिक और अभयकुमार के चरित का वर्णन पर्व 74 – श्लोक 1 से 549 | चन्दना आर्यिका और जीवन्धर स्वामीका चरित वर्णन पर्व 75 – श्लोक 1 से 691
उत्तरपुराण Uttarapurana home page
राजा श्वेतवाहनके मुनिपद , अन्तिम केवली जम्बू स्वामी, प्रीतिंकर मुनि , उत्सर्पिणी अवसर्पिणी काल का विशिष्ट वर्णन करते हुए कल्कियों का वर्णन , कल्किके पुत्र अजितंजयका , प्रलय काल का वर्णन , आगामी तीर्थकर आदि शलाकापुरुषोंका वर्णन , महावीर भगवान् की शिष्य परम्परा पर्व 76 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 42 | श्लोक 43 से 64 | श्लोक 65 से 72 | श्लोक 73 से 81 | श्लोक 82 से 93 | श्लोक 94 से 101 | श्लोक 102 से 111
Download PDF
महापुराण हिन्दी-भाषानुवाद
आदिपुराण पर्व 1 | पर्व 2 | पर्व 3 | पर्व 4 | पर्व 5 | पर्व 6 | पर्व 7 | पर्व 8 | पर्व 9 | पर्व 10 | पर्व 11 | पर्व 12 | पर्व 13 | पर्व 14 | पर्व 15 | पर्व 16 | पर्व 17 | पर्व 18 | पर्व 19 | पर्व 20 | पर्व 21 | पर्व 22 | पर्व 23 | पर्व 24 | पर्व 25 | पर्व 26 | पर्व 27 | पर्व 28 | पर्व 29 | पर्व 30 | पर्व 31 | पर्व 32 |पर्व 33 | पर्व 34 | पर्व 35 | पर्व 36 | पर्व 37 |पर्व 38 | पर्व 39 | पर्व 40 | पर्व 41 | पर्व 42 |पर्व 43 | पर्व 44 | पर्व 45 | पर्व 46 | पर्व 47 | उत्तरपुराण पर्व 48 | पर्व 49 | पर्व 50 | पर्व 51 | पर्व 52 | पर्व 53 | पर्व 54 |पर्व 55 | पर्व 56 | पर्व 57 | पर्व 58 | पर्व 59 | पर्व 60 | पर्व 61 | पर्व 62 | पर्व 63 | पर्व 64 | पर्व 65 | पर्व 66 | पर्व 67 | पर्व 68 | पर्व 69 | पर्व 70 | पर्व 71 | पर्व 72 | पर्व 73 | पर्व 74
महापुराण सारांश
आदिपुराण पर्व 1पर्व 2 | पर्व 3 | पर्व 4 | पर्व 5 | पर्व 6 | पर्व 7 | पर्व 8 | पर्व 9 | पर्व 10 |पर्व 11 |पर्व 12 | पर्व 13 | पर्व 14 | पर्व 15 | पर्व 16 | पर्व 17 | पर्व 18 | पर्व 19 | पर्व 20 | पर्व 21 | पर्व 22 | पर्व 23 | पर्व 24 | पर्व 25 | पर्व 26 | पर्व 27 | पर्व 28 | पर्व 29 | पर्व 30 | पर्व 31 | पर्व 32 | पर्व 33 |पर्व 34 | पर्व 35 | पर्व 36 | पर्व 37 | पर्व 38 | पर्व 39 | पर्व 40 | पर्व 41 | पर्व 42 | पर्व 43 | पर्व 44 | पर्व 45 | पर्व 46 | पर्व 47 उत्तरपुराण पर्व 48 | पर्व 49 | पर्व 50 | पर्व 51 | पर्व 52 | पर्व 53 |पर्व 54 | पर्व 55 | पर्व 56 | पर्व 57 | पर्व 58 | पर्व 59 | पर्व 60 | पर्व 61 | पर्व 62 | पर्व 63 | पर्व 64 | पर्व 65 | पर्व 66 | पर्व 67 | पर्व 68 | पर्व 69 | पर्व 70 | पर्व 71 | पर्व 72 | पर्व 73 | पर्व 74