राजा श्वेतवाहनके मुनिपद , अन्तिम केवली जम्बू स्वामी, प्रीतिंकर मुनि , उत्सर्पिणी अवसर्पिणी काल का विशिष्ट वर्णन करते हुए कल्कियों का वर्णन , कल्किके पुत्र अजितंजयका , प्रलय काल का वर्णन , आगामी तीर्थकर आदि शलाकापुरुषोंका वर्णन , महावीर भगवान् की शिष्य परम्परा पर्व 76 – श्लोक 43 से 64 | श्लोक 65 से 72 | श्लोक 73 से 81 | श्लोक 82 से 93 | श्लोक 94 से 101 | श्लोक 102 से 111
मूल संस्कृत श्लोक . हिंदी अनुवाद . English translation of Uttar Puran parv 76- shlok 492 to 508
श्लोक ( Shlok ) 492
ततः पञ्चमकालेऽपि मध्यभोगभुवः स्थितिः । षष्ठकालेऽपि विज्ञेया वर्यभोगभुवः स्थितिः ॥ ४९२ ॥
फिर पञ्चम काल आवेगा । उसमें मध्यम भोगभूमिकी स्थिति होगी और उसके अनन्तर छठवाँ काल आवेगा उसमें उत्तम भोगभूमिकी स्थिति रहेगी ॥ ४९२ ॥
“Thereafter, the fifth era (of this ascending cycle) will arrive, within which the conditions of the Madhyama-bhogabhumi (the middle land of spontaneous enjoyment) will prevail. Immediately following that, the sixth era will arrive, wherein the pristine conditions of the Uttama-bhogabhumi (the highest land of spontaneous enjoyment) will be established. ॥ 492 ॥”
श्लोक ( Shlok ) 493 – 496
एवं शेषनवस्थानकर्मभूमिषु वर्तनम् । एवं कल्पस्थितिः प्रोक्ता भूतेष्वपि च भाविषु ॥ ४९३ ॥एप एव विधिज्ञेयः कल्पेषु जिनभाषितः । विदेहेषु व सर्वेषु पञ्चचापशतोच्छ्रितिः ॥ ४९४ ॥मनुष्याणां परञ्चायुः ‘पूर्वकोटिमितं मतम् । तत्र तीर्थकृतश्चक्रवर्तिनो रामकेशवाः ॥ ४९५ ॥पृथक्पृथग्बहुत्वेन शतं षष्ठ्यधिकं स्मृताः । अल्पत्वेनापि ते विंशतिर्भवन्ति पृथक्पृथक् ॥ ४९६ ॥
जम्बूद्वीपके भरतक्षेत्रके सिवाय और जो बाकी नौ कर्मभूमियाँ हैं उनमें भी इसी प्रकारकी प्रवृत्ति होती है। इस प्रकार जो काल हो चुके हैं और जो आगे होंगे उन सबमें कल्पकालकी स्थिति बतलाई गई है अर्थात् उत्सर्पिणीके दश कोड़ा-कोड़ी सागर और अवसर्पिणीके १० कोड़ा-कोड़ी सागर दोनों मिलाकर बीस कोड़ा-कोड़ी सागरका एक कल्पकाल होता है और यह सभी उत्सर्पि-णियों तथा अवसर्पिणियों में होता है। सभी विदेहक्षेत्रों में मनुष्योंकी ऊंचाई पाँचसौ धनुष प्रमाण होती है और आयु एक करोड़ वर्ष पूर्व प्रमाण रहती है। वहाँ तीर्थङ्कर, चक्रवर्ती, बलभद्र और नारायण अधिकसे अधिक हों तो प्रत्येक एक सौ साठ, एक सौ साठ होते हैं और कमसे कम हों तो प्रत्येक बीस-बीस होते हैं। भावार्थ – अढ़ाई द्वीपमें पाँच विदेह क्षेत्र हैं और एक-एक विदेह-क्षेत्रके बत्तीस-बत्तीस भेद हैं इसलिए सबके मिलाकर एक सौ साठ भेद हो जाते हैं, यदि तीर्थङ्कर आदि शलाकापुरुष प्रत्येक विदेह क्षेत्र में एक-एक होवें तो एक सौ साठ हो जाते हैं और कमसे कम हों तो एक-एक महाविदेह सम्बधी चार-चार नगरियोंमें अवश्यमेव होनेके कारण बीस ही होते हैं ॥ ४९३-४९६ ॥
“Except for the Bharata-kshetra of Jambu-dvipa, a similar sequence of eras operates within all the remaining nine Karma-bhumis (lands of action) as well. In this manner, the systematic structure of a Kalpa-kala (cosmic eon) is explained for all epochs that have elapsed in the past and all that will unfold in the future. That is to say, ten Korda-Kordi (ten quadrillion) Sagaras of the Utsarpini (ascending cycle) and ten Korda-Kordi Sagaras of the Avasarpini (descending cycle) together constitute a single Kalpa-kala of twenty Korda-Kordi Sagaras; this precise duration remains constant across all ascending and descending cycles throughout eternity. Within all the Videha-kshetras, the physical height of human beings is standardly five hundred dhanushas, and their lifespan remains firmly fixed at one Crore Purva years. In those regions, if the Tirthankaras, Chakravartins, Balabhadras, and Narayanas are present in their maximum possible numbers, there are exactly one hundred and sixty (160) of each; if they are present in their minimum numbers, there are exactly twenty (20) of each. Explanatory Note (Bhavartha): Within the two-and-a-half islands (Adhai-dvipa), there are five Videha-kshetras in total, and each Videha-kshetra is divided into thirty-two distinct regions, combining to make one hundred and sixty regions in all. If these illustrious Shalakah-purushas manifest in every single region simultaneously, their count reaches one hundred and sixty. Conversely, at any given time, they must unconditionally exist in at least four distinct townships within each of the five Mahavideha zones, which establishes their absolute minimum count at exactly twenty. ॥ 493-496 ॥”
श्लोक ( Shlok ) 497 – 508
उत्कृष्टेन शतं सप्ततिश्च स्युः सर्वभूमिजाः । उत्पद्यन्ते नरास्तत्र चतुर्गतिसमागताः ॥ ४९७ ॥गतीर्गच्छन्ति पञ्चापि निजाचारवशीकृताः । भोगभूमिषु सर्वासु कर्मभूमिसमुद्भवाः ॥ ४९८ ॥मनुष्याः सब्ज्ञिनस्तिर्यञ्चश्च यान्त्युपपादनम् । आदिकल्पद्वये भावनादिदेवेषु च त्रिषु ॥ ४९९ ॥जीवितान्ते नियोगेन सर्वे ते देवभाविनः । मनुष्येषूत्तमा भोगभूमिजाः कर्मभूभुवः ॥ ५०० ॥निजवृत्तिविशेषेण त्रिविधास्ते प्रकीर्तिताः । शलाकापुरुषाः कामः खगाश्चान्ये सुरार्चिताः ॥ ५०१ ॥सन्तो दिव्यमनुष्याः स्युः षष्ठकालाः कनिष्ठकाः । एकोरुकास्तथा भाषाविहीनाः अशङ्कुकर्णकाः ॥५०२॥कर्णप्रावरणालम्बशशकाश्वादिकर्णकाः । अश्वसिंहमुखाश्चान्ये दुष्प्रेक्ष्या महिषाननाः ॥ ५०३ ॥क्रोलव्याघ्रमुखाश्चैवमुलुकमुखनामकाः । शाखामृगमुखा मत्स्यमुखाः कालमुखास्तथा ॥ ५०४ ॥गोमेषमेघवक्त्राश्च विद्युदादर्शवक्त्रकाः । हस्तिवक्त्रा कुमानुष्यजा लाङ्गलविषाणिनः ॥ ५०५ ॥ एते च नीचका पस्मादन्तरद्वीपवासिनः । म्लेच्छखण्डेषु सर्वेषु विजयार्थेषु च स्थितिः ॥ ५०६ ॥तीर्थकृत्कालवद्व द्धि हासवत्कर्मभूमिषु । इदञ्च श्रेणिकप्रश्नादिन्द्रभूतिर्गणाधिपः ॥ ५०७ ॥ इत्याह वचनाभीषु निरस्तान्तस्तेमस्ततिः । इहान्त्यतीर्थनाथोऽपि विहृत्य विषयान् बहून् ॥ ५०८ ॥
इस प्रकार सब कर्मभूमियोंमें उत्पन्न हुए तीर्थकर आदि महापुरुष अधिकसे अधिक हों तो एक सौ सत्तर हो सकते हैं। इन भूमियोंमें चारों गतियोंसे आये हुए जीव उत्पन्न होते हैं और अपने-अपने आचारके वशीभूत होकर मोक्षसहित पाँचो गतियोंमें जाते हैं। सभी भोग-भूमियोंमें, कर्मभूमिज मनुष्य और संज्ञी तिर्यञ्च ही उत्पन्न होते हैं। भोगभूमिमें उत्पन्न हुए जीव मरकर पहले और दूसरे स्वर्गमें अथवा भवनवासी आदि तीन निकायोंमें उत्पन्न होते हैं। यह नियम है कि भोगभूमिके सभी मनुष्य और तिर्यञ्च नियमसे देव ही होते हैं। भोगभूमिमें उत्पन्न होनेवाले मनुष्य उत्तम ही होते हैं और कर्मभूमिमें उत्पन्न होनेवाले मनुष्य अपनी-अपनी वृत्तिकी विशेषतासे तीन प्रकारके कहे गये हैं-उत्तम, मध्यम और जघन्य। शलाकापुरुष, कामदेव तथा विद्याधर आदि, जो देवपूजित सत्पुरुष हैं वे दिव्य मनुष्य कहलाते हैं तथा छठवें कालके मनुष्य कहलाते हैं। इनके सिवाय एक पैरवाले, भाषा रहित, शङ्कुके समान कानवाले, कानको ही ओढ़ने-बिछानेवाले अर्थात्लम्बे कानवाले, खरगोशके समान कानवाले, घोड़े आदिके समान कानवाले, अश्वमुख, सिंहमुख, देखनेके अयोग्य महिषमुख, कोलमुख (शूकरमुख), व्याघ्रमुख, उलूकमुख, वानरमुख, मत्स्यमुख, कालमुख, गोमुख, मेषमुख, मेघमुख, विद्युन्मुख, आदर्शमुख, हस्तिमुख, पूँछवाले, और सींगवाले ये कुभोगभूमिके मनुष्य भी नीच मनुष्य कहलाते हैं। ये सब अन्तद्वीपोंमें रहते हैं। सब म्लेच्छखण्डों और विजयार्ध पर्वतों की स्थिति तीर्थकरोंके समयके समान होती है और वृद्धि ह्वास सदा कर्मभूमियोंमें ही रहता है। इस प्रकार श्रेणिक राजाके प्रश्नके अनुसार इन्द्रभूति गणधरने वचन रूपी किरणोंके द्वारा अन्तःकरणके अन्धकारसमूहको नष्ट करते हुए यह हाल कहा। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान् महावीर भी बहुतसे देशोंमें बिहार करेंगे ॥ ४९७-५०८ ॥
“In this manner, if the Tirthankaras and other supreme personalities born across all the Karma-bhumis (lands of action) are present in their maximum possible numbers, they can total exactly one hundred and seventy (170). Within these lands, souls arriving from all four realms of existence (gatis) take birth, and governed by their own dynamic moral conduct, they transition into any of the five realms of existence, including ultimate liberation (Moksha). Within all the Bhoga-bhumis (lands of spontaneous enjoyment), only humans and rational, sentient animals (Samjni Tiryancha) born in the Karma-bhumis can be reborn. Upon death, the living beings born in a Bhoga-bhumi are reborn either in the first and second heavens, or within the three lower residential classes of celestial beings, such as the Bhavanavasis. It is an absolute, binding law that all humans and animals of the Bhoga-bhumi invariably transmigrate to the celestial realm (Deva-gati). The humans born in the Bhoga-bhumis are universally of the highest spiritual and physical caliber (Uttama). On the other hand, the humans born in the Karma-bhumis are classified into three distinct categories based on the specific nature of their individual conduct and livelihood: superior (Uttama), intermediate (Madhyama), and inferior (Jaghanya). The illustrious Shalakah-purushas, the Kamadevas, and the Vidyadharas, who are noble beings worshipped even by the gods, are designated as divine humans (Divya-manusha); conversely, the degenerated human beings of the sixth era are classified as the lowest outcasts. Apart from these, there are the humans of the Ku-bhoga-bhumis (deformed lands of enjoyment) who are also classified as base humans (Nicha-manusha); these include beings with a single leg, those devoid of articulate speech, those with ears shaped like cones, those with elongated ears used as blankets to wrap around themselves, those with ears resembling rabbits, those with ears like horses, as well as those with faces like horses (Ashvamukha), faces like lions (Simhamukha), hideous faces like buffaloes (Mahishamukha), faces like wild boars (Kolamukha), faces like tigers (Vyaghramukha), faces like owls (Ulukamukha), faces like monkeys (Vanaramukha), faces like fish (Matsyamukha), faces like dark clouds (Kalamukha), faces like cows (Gomukha), faces like rams (Meshamukha), faces like storm clouds (Meghamukha), lightning-faced ones (Vidyunmukha), mirror-faced ones (Adarshamukha), elephant-faced ones (Hastimukha), tailed humans, and horned humans. All of these live within the isolated inner islands (Antar-dvipas). The spatial and temporal stability across all the Mlechha-khandas (non-Aryan sectors) and the Vijayardha mountain ranges continuously mirrors the conditions prevalent during the eras of active Tirthankaras; cosmic growth (Vriddhi) and decay (Hrasa) remain strictly confined to the core operational zones of the Karma-bhumis. In this manner, satisfying the earnest inquiries of King Shrenika, the chief disciple Indrabhuti Gautama Ganadhara narrated this entire cosmic reality, destroying the deep inner darkness of the heart with the brilliant rays of his enlightened words. He further prophesied that Lord Mahavira would continue to wander and preach across many vast territories. ॥ 497-508 ॥”
उत्तरपुराण Uttarapurana home page
अजितनाथ तथा सगर चक्रवर्तीपर्व 48 – श्लोक 1 से 143 | संभवनाथ पर्व 49 – श्लोक 1 से 59 | श्री अभिनन्दनस्वामी पर्व 50 – श्लोक 1 से 70 | सुमतिनाथ पर्व 51 – श्लोक 1 से 87 | पद्मप्रभ पर्व 52 – श्लोक 1 से 70 सुपार्श्वनाथ स्वामी पर्व 53 – श्लोक 1 से 56 | चन्द्रप्रभ पर्व 54 – श्लोक 1 से 276 | पुष्पदन्त पर्व 55 – श्लोक 1 से 62 | शीतल पर्व 56 – श्लोक 1 से 96 | श्रेयांसनाथ त्रिष्टष्ठनारायण, विजय बलभद्र और अश्वमीव प्रतिनारायण पर्व 57 – श्लोक 1 से 100 | श्री वासुपूज्य , द्विपृष्ठनारायण, अचल बलभद्र और तारक प्रति-नारायण पर्व 58 – श्लोक 1 से 124 | विमलनाथ , धर्म, स्वयंभू, मधु, संजयन्त, मेरु और मंदर गणधर पर्व 59 – श्लोक 1 से 319 | अनन्तनाथ , सुप्रभ बलभद्र, पुरुषोत्तम नारायण और मधुसूदन प्रति-नारायण पर्व 60 – श्लोक 1 से 85 | धर्मनाथ , सुदर्शन बलभद्र, पुरुषसिंह नारायण, मधुक्रीड़ प्रतिनारायण, मघवा और सनत्कुमार चक्रवर्ती पर्व 61 – श्लोक 1 से 130 | अपराजित बलभद्र और अनन्तवीर्य नारायण पर्व 62 – श्लोक 1 से 513 | शान्तिनाथ पर्व 63 – श्लोक 1 से 510 | कुन्थुनाथ पर्व 64 – श्लोक 1 से 55 | अरनाथ, सुभौम चक्रवर्ती, नन्दिषेण बलभद्र, पुण्डरीक नारायण और निशुम्भ प्रतिनारायण पर्व 65 – श्लोक 1 से 192 | मल्लिनाथ , पद्मचक्रवर्ती, नन्दिमित्र बलदेव, दत्त नारायण और बलीन्द्र प्रति-नारायण पर्व 66 – श्लोक 1 से 125 | मुनिसुव्रत, हरिषेण चक्रवर्ती, राम बलभद्र, लक्ष्मण नारायण और रावण पर्व 67 – श्लोक 1 से 473 | राम बलभद्र, लक्ष्मण नारायण, सीता , रावण और अणुमान् के पुराण का वर्णन पर्व 68 – श्लोक 1 से 732 | नमिनाथ तीर्थंकर तथा जयसेन चक्रवर्ती के पुराण का वर्णन पर्व 69 – श्लोक 1 से 92 | नेमिनाथ स्वामी के चरित में श्रीकृष्णकी विजय का वर्णन पर्व 70 – श्लोक 1 से 497 | नेमि चरित्र प्रकरण में श्रीकृष्ण, बलदेव, श्रीकृष्णकी पट्टरानियाँ आदि भवान्तरों का वर्णन पर्व 71 – श्लोक 1 से 462 | नेमिनाथ तीर्थंकर, पद्म बलभद्र, कृष्ण अर्धचक्रवर्ती, जरासन्ध प्रतिनारायण और ब्रह्मदत्त चक्रवर्ती के पुराणका वर्णन पर्व 72 – श्लोक 1 से 288 | पाश्र्वनाथ तीर्थंकर के पुराण का वर्णन पर्व 73 – श्लोक 1 से 170 | अन्तिम तीर्थंकर वर्धमान स्वामी, राजा श्रेणिक और अभयकुमार के चरित का वर्णन पर्व 74 – श्लोक 1 से 549 | चन्दना आर्यिका और जीवन्धर स्वामीका चरित वर्णन पर्व 75 – श्लोक 1 से 691
राजा श्वेतवाहनके मुनिपद , अन्तिम केवली जम्बू स्वामी, प्रीतिंकर मुनि , उत्सर्पिणी अवसर्पिणी काल का विशिष्ट वर्णन करते हुए कल्कियों का वर्णन , कल्किके पुत्र अजितंजयका , प्रलय काल का वर्णन , आगामी तीर्थकर आदि शलाकापुरुषोंका वर्णन , महावीर भगवान् की शिष्य परम्परा पर्व 76 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 42 | श्लोक 43 से 64 | श्लोक 65 से 72 | श्लोक 73 से 81 | श्लोक 82 से 93 | श्लोक 94 से 101 | श्लोक 102 से 111
Download PDF
महापुराण हिन्दी-भाषानुवाद
आदिपुराण पर्व 1 | पर्व 2 | पर्व 3 | पर्व 4 | पर्व 5 | पर्व 6 | पर्व 7 | पर्व 8 | पर्व 9 | पर्व 10 | पर्व 11 | पर्व 12 | पर्व 13 | पर्व 14 | पर्व 15 | पर्व 16 | पर्व 17 | पर्व 18 | पर्व 19 | पर्व 20 | पर्व 21 | पर्व 22 | पर्व 23 | पर्व 24 | पर्व 25 | पर्व 26 | पर्व 27 | पर्व 28 | पर्व 29 | पर्व 30 | पर्व 31 | पर्व 32 |पर्व 33 | पर्व 34 | पर्व 35 | पर्व 36 | पर्व 37 |पर्व 38 | पर्व 39 | पर्व 40 | पर्व 41 | पर्व 42 |पर्व 43 | पर्व 44 | पर्व 45 | पर्व 46 | पर्व 47 | उत्तरपुराण पर्व 48 | पर्व 49 | पर्व 50 | पर्व 51 | पर्व 52 | पर्व 53 | पर्व 54 |पर्व 55 | पर्व 56 | पर्व 57 | पर्व 58 | पर्व 59 | पर्व 60 | पर्व 61 | पर्व 62 | पर्व 63 | पर्व 64 | पर्व 65 | पर्व 66 | पर्व 67 | पर्व 68 | पर्व 69 | पर्व 70 | पर्व 71 | पर्व 72 | पर्व 73 | पर्व 74
महापुराण सारांश
आदिपुराण पर्व 1पर्व 2 | पर्व 3 | पर्व 4 | पर्व 5 | पर्व 6 | पर्व 7 | पर्व 8 | पर्व 9 | पर्व 10 |पर्व 11 |पर्व 12 | पर्व 13 | पर्व 14 | पर्व 15 | पर्व 16 | पर्व 17 | पर्व 18 | पर्व 19 | पर्व 20 | पर्व 21 | पर्व 22 | पर्व 23 | पर्व 24 | पर्व 25 | पर्व 26 | पर्व 27 | पर्व 28 | पर्व 29 | पर्व 30 | पर्व 31 | पर्व 32 | पर्व 33 |पर्व 34 | पर्व 35 | पर्व 36 | पर्व 37 | पर्व 38 | पर्व 39 | पर्व 40 | पर्व 41 | पर्व 42 | पर्व 43 | पर्व 44 | पर्व 45 | पर्व 46 | पर्व 47 उत्तरपुराण पर्व 48 | पर्व 49 | पर्व 50 | पर्व 51 | पर्व 52 | पर्व 53 |पर्व 54 | पर्व 55 | पर्व 56 | पर्व 57 | पर्व 58 | पर्व 59 | पर्व 60 | पर्व 61 | पर्व 62 | पर्व 63 | पर्व 64 | पर्व 65 | पर्व 66 | पर्व 67 | पर्व 68 | पर्व 69 | पर्व 70 | पर्व 71 | पर्व 72 | पर्व 73 | पर्व 74