English translation with original Hindi content of Regulation 4.4.10 (Roof Top Restaurant) of the Model building bye laws 2025
10. रूफ टॉप रेस्टोरेंट (Roof Top Restaurant) :-
रूफ टॉप रेस्टोरेंट हेतु तकनीकी मापदण्ड निम्नानुसार होंगे :-
The technical standards for roof-top restaurants shall be as follows:
(i) 1000 व.मी. से अधिक क्षेत्रफल के भूखण्डों पर व्यावसायिक भवनों / होटल भवनों जो कि बडे शहरों में न्यूनतम 24 मी. एवं लघु एवं मध्यम शहरों में न्यूनतम 18 मी. चौडी सड़क पर स्थित हो, पर ही रूफ टॉप रेस्टोरेंट अनुज्ञेय होगें।
(i) Roof-top restaurants shall be permissible only on commercial buildings/hotel buildings located on plots of more than 1000 sq. m., and situated on roads having a minimum width of 24 m in large cities and 18 m in medium/small towns.
(ii) रूफ टॉप रेस्टोरेंट हेतु भवन की छत का अधिकतम 75 प्रतिशत क्षेत्र अनुज्ञेय किया जा सकेगा, जिसमें से छत क्षेत्रफल का अधिकतम 25 प्रतिशत क्षेत्रं अस्थायी स्ट्रक्चर यथा स्टील / एल्यूमिनियम फ्रेमिंग अथवा ऐसा मैटेरियल जो आग नहीं पकड़ते हो, से ढका (Covered) जा सकेगा तथा शेष क्षेत्र रेस्टोरेंट के लिये बैठने एवं सर्कुलेशन आदि हेतु खुला रखना आवश्यक होगा। छत का न्यूनमत 25 प्रतिशत क्षेत्र भवन की कॉमन सुविधाओं / सर्विसेज हेतु रखा जाना अनिवार्य होगा।
(ii) A maximum of 75% of the roof area may be utilized for the roof-top restaurant.
- Out of this, maximum 25% of the roof area may be covered with a temporary structure (such as steel/aluminum framing or other non-combustible materials).
- The remaining roof area shall be kept open for seating and circulation.
- A minimum of 25% of the roof area must be reserved for common building facilities/services.
(iii) रूफ टॉप रेस्टोरेंट हेतु उपरोक्तानुसार अधिकतम 25 प्रतिशत क्षेत्र की ऊँचाई अधिकतम 4 मीटर तक ही अनुज्ञेय होगी। उक्त ऊँचाई भवन विनियमों के अन्तर्गत ऊँचाई की गणना में शामिल नहीं होगी।
(iii) The height of the temporary covered structure (maximum 25% area as per above) shall not exceed 4 m.
- This height shall not be included in the calculation of the building height under building regulations.
(iv) उक्त ऊँचाई हेतु जहाँ कहीं भी आवश्यक हो भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airport Authority) से अनापत्ति प्रमाण-पत्र लिया जाना आवश्यक होगा।
(iv) Wherever required, a No Objection Certificate (NOC) from the Airport Authority of India must be obtained for the permissible height.
(v) रूफ टॉप रेस्टोरेंट हेतु प्रस्तावित उक्त अधिकतम 75 प्रतिशत क्षेत्र की गणना बी.ए. आर. में शामिल होगी एवं पार्किंग का प्रावधान तालिका-16 के अनुसार किया जाना होगा।
(v) The proposed maximum 75% roof area utilized for the restaurant shall be counted in the Built-up Area Ratio (BAR/FAR), and parking shall be provided as per Table–16.
(vi) रूफ टॉप रेस्टोरेंट हेतु अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्राप्त किया जाना आवश्यक होगा।
(vi) It shall be mandatory to obtain a No Objection Certificate from the Fire Department for the roof-top restaurant.
(vii) अग्निशमन सम्बन्धी सुरक्षात्मक प्रावधान एवं अन्य मानदण्ड राज्य सरकार द्वारा इस सम्बन्ध में जारी अधिसूचना दिनांक 09.01.2020 एवं समय-समय पर जारी आदेशों के अनुसार रखे जाने अनिवार्य होंगे।
(vii) Fire safety provisions and other standards shall be as per the Government of Rajasthan Notification dated 09.01.2020 and subsequent orders issued from time to time.
Roof Top Restaurant UDH Notification dated 09.01.2020
Home Page : Model building bye laws 2025
4.3 General Rules of Residential | 4.4 Commercial Building
Download PDF
Register & Download PDF for Educational Purposes Only
