आदिपुराण पर्व 25 – भगवान के विहार का दर्शन करने वाला पर्व 25 – श्लोक 1 से 12 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 110
श्लोक 111 से 121 जिन सहस्त्रनाम 101 से 200, दिव्य गुणों और पवित्रता का वर्णन
भगवान दिव्यध्वनि के स्वामी दिव्यभाषापति और अत्यंत सुंदर दिव्य हैं। उनके वचन और शासन पवित्र होने से पूतवाक् और पूतशासन कहलाते हैं। उनकी आत्मा शुद्ध पूतात्मा और उत्कृष्ट ज्योति से युक्त परमज्योति है। वे धर्म के अध्यक्ष धर्माध्यक्ष और इंद्रियों को जीतने वाले दमीश्वर हैं। मोक्षरूपी लक्ष्मी के अधिपति श्रीपति, अष्ट प्रातिहार्यों से युक्त भगवान, और पूज्य अर्हत् हैं। वे कर्ममल से रहित अरजा:, ज्ञानावरण से मुक्त विरजा:, और अति पवित्र शुचि हैं। तीर्थ के निर्माता तीर्थकृत्, केवलज्ञानी केवली, और अनंत सामर्थ्य से युक्त ईशान हैं। पूजा के योग्य पूजार्ह, घातियाकर्मों से मुक्त स्नातक, और मलरहित अमल हैं।
English translation of Ādi purāṇa parv 25 – Shlok 111 to 121
श्लोक ( Shlok ) 111
दिव्यभाषापतिर्दिव्यः पूतवाक्पूतशासनः । पूतात्मा परमज्योतिः धर्माध्यक्षो दमीश्वरः ॥१११ll
आप दिव्यध्वनि के पति हैं इसलिए आपको दिव्यभाषापति 101 कहते हैं, अत्यंत सुंदर हैं इसलिए आप दिव्य 102 कहलाते हैं, आपके वचन अतिशय पवित्र हैं इसलिए आप पूतवाक् 103 कहे जाते हैं, आपका शासन पवित्र होने से आप पूतशासन 104 कहलाते हैं, आपकी आत्मा पवित्र है इसलिए आप पूतात्मा 105 कहे जाते हैं, उत्कृष्ट ज्योतिस्वरूप हैं इसलिए परमज्योति 106 कहलाते हैं, धर्म के अध्यक्ष हैं इसलिए धर्माध्यक्ष 107 कहे जाते हैं, इंद्रियों को जीतने वालों में श्रेष्ठ हैं इसलिए दमीश्वर 108 कहलाते हैं ।।111।।
English – You are the lord of divine speech, hence you are called Divyabhāṣāpati 101. You are exceedingly beautiful, hence you are called Divya 102. Your words are supremely pure, hence you are called Pūtavāk 103. Your teachings are pure, hence you are called Pūtāśāsana 104. Your soul is pure, hence you are called Pūtātmā 105. You are of supreme radiant light, hence you are called Paramajyoti 106. You are the head of Dharma, hence you are called Dharmādhyakṣa 107. You are the greatest among those who have conquered the senses, hence you are called Damīśvara 108. ॥111॥
श्लोक ( Shlok ) 112
श्रीपतिर्भगवानर्हन्नरजा विरजाः शुचिः । तीर्थकृत्केवलीशानः पूजार्हः स्नातकोऽमलः ॥११२॥
मोक्षरूपी लक्ष्मी के अधिपति हैं इसलिए श्रीपति 109 कहलाते हैं, अष्टप्रातिहार्यरूप उत्तम ऐश्वर्य से सहित हैं इसलिए भगवान् 110 कहे जाते हैं, सबके द्वारा पूज्य हैं इसलिए अर्हत् 111 कहलाते हैं, कर्मरूपी धूलि से रहित हैं इसलिए अरजा: 112 कहे जाते हैं, आपके द्वारा भव्य जीवों के कर्ममल दूर होते हैं अथवा आप ज्ञानावरण तथा दर्शनावरण कर्म से रहित हैं इसलिए विरजा: 113 कहलाते हैं, अतिशय पवित्र हैं इसलिए शुचि 114 कहे जाते हैं, धर्मरूप तीर्थ के करने वाले हैं इसलिए तीर्थकृत् 115 कहलाते हैं, केवलज्ञान से सहित होने के कारण केवली 116 कहे जाते हैं, अनंत सामर्थ्य से युक्त होने के कारण ईशान 117 कहलाते हैं, पूजा के योग्य होने से पूजार्ह 118 हैं, घातियाकर्मों के नष्ट होने अथवा पूर्णज्ञान होने से आप स्नातक 119 कहलाते हैं, आपका शरीर मलरहित है अथवा आत्मा राग-द्वेष आदि दोषों से वर्जित है इसलिए आप अमल 120 कहे जाते हैं ।।112।।
You are the lord of the wealth of liberation, hence you are called Śrīpati 109. You possess supreme majesty in the form of the eight Pratihāryas, hence you are called Bhagavān 110. You are worshipped by all, hence you are called Arhat 111. You are free from the dust of karmas, hence you are called Arjaḥ 112. You remove the impurities of karmas for the worthy souls or are free from the veils of knowledge and perception, hence you are called Virajaḥ 113. You are supremely pure, hence you are called Śuci 114. You establish the path of Dharma, hence you are called Tīrthakṛt 115. You are endowed with perfect knowledge, hence you are called Kevalī 116. You possess infinite power, hence you are called Īśāna 117. You are worthy of worship, hence you are called Pūjārha 118. Your destructive karmas have been eradicated, hence you are called Snātaka 119. Your body is free from impurities, or your soul is devoid of flaws like attachment and aversion, hence you are called Amala 120. ॥112॥
श्लोक ( Shlok ) 113
अनन्तदीप्तिर्ज्ञानात्मा स्वयम्बुद्धः प्रजापतिः । मुक्तः शक्तो निराबाधो निष्कलो भुवनेश्वरः ॥११३॥
आप केवलज्ञानरूपी अनंत दीप्ति अथवा शरीर की अपरिमित प्रभा के धारक हैं इसलिए अनंतदीप्ति 121 कहलाते हैं, आपकी आत्मा ज्ञानस्वरूप है इसलिए आप ज्ञानात्मा 122 हैं, आप स्वयं संसार से विरक्त होकर मोक्षमार्ग में प्रवृत्त हुए हैं अथवा आपने गुरुओं की सहायता के बिना ही समस्त पदार्थों का ज्ञान प्राप्त किया है इसलिए स्वयंबुद्ध 123 कहलाते हैं, समस्त जनसमूह के रक्षक होने से आप प्रजापति 124 हैं, कर्मरूप बंधन से रहित है इसलिए मुक्त 125 कहलाते हैं, अनंत बल से संपन्न होने के कारण शक्त 126 कहे जाते हैं, बाधा-उपसर्ग आदि से रहित हैं इसलिए निराबाध 127 कहलाते हैं, शरीर अथवा माया से रहित होने के कारण निष्कल 128 कहे जाते हैं और तीनों लोकों के ईश्वर होने से भुवनेश्वर 129 कहलाते हैं ।।113।।
You possess infinite radiance in the form of omniscience or the immeasurable glow of your body, hence you are called Anantadīpti 121. Your soul is the embodiment of knowledge, hence you are called Jñānātma 122. You have attained knowledge of all substances on your own, without the help of teachers, hence you are called Svayambuddha 123. You are the protector of all beings, hence you are called Prajāpati 124. You are free from the bondage of karma, hence you are called Mukta 125. You are endowed with infinite strength, hence you are called Śakta 126. You are free from obstacles like afflictions and disturbances, hence you are called Nirābādha 127. You are free from body or illusion, hence you are called Niṣkala 128. You are the lord of all three worlds, hence you are called Bhuvaneśvara 129. ॥113॥
श्लोक ( Shlok ) 114
निरञ्जनो जगज्ज्योतिर्निरुक्तोक्तिरनामयः । अचलस्थितिरक्षोभ्यः कूटस्थः स्थाणुरक्षयः ॥११४॥
आप कर्मरूपी अंजन से रहित हैं इसलिए निरंजन 130 कहलाते हैं, जगत को प्रकाशित करने वाले हैं इसलिए जगज्ज्योति 131 कहे जाते हैं, आपके वचन सार्थक हैं अथवा पूर्वापर विरोध से रहित हैं इसलिए आप निरुक्तोक्ति 132 कहलाते हैं, रोगरहित होने से अनामय 133 हैं, आपकी स्थिति अचल है इसलिए अचलस्थिति 134 कहलाते हैं, आप कभी क्षोभ को प्राप्त नहीं होते इसलिए अक्षोभ्य 135 हैं, नित्य होने से कूटस्थ 136 हैं, गमनागमन से रहित होने के कारण स्थाणु 137 हैं और क्षयरहित होने के कारण अक्षय 138 हैं ।।114।।
You are free from the soot of karma, hence you are called Nirañjana 130. You illuminate the entire world, hence you are called Jagajjoti 131. Your words are meaningful and free from contradictions of past and future, hence you are called Niruktokti 132. You are free from diseases, hence you are called Anāmaya 133. Your state is immovable, hence you are called Acalasthiti 134. You are never perturbed, hence you are called Akṣobhya 135. Being eternal, you are called Kūṭastha 136. You are free from movement and change, hence you are called Sthāṇu 137. Being free from decay or destruction, you are called Akṣaya 138. ॥114॥
श्लोक ( Shlok ) 115
अग्रणीर्ग्रामणीर्नेता प्रणेता न्यायशास्त्रकृत् । शास्ता धर्मपतिर्धर्म्यो धर्मात्मा धर्मतीर्थकृत्॥११५॥
आप तीनों लोकों में सबसे श्रेष्ठ हैं इसलिए अग्रणी 139 कहलाते हैं, भव्यजीवों के समूह को मोक्ष प्राप्त कराने वाले हैं इसलिए ग्रामणी 140 हैं, सब जीवों को हित के मार्ग में प्राप्त कराते हैं इसलिए नेता 141 हैं, द्वादशांगरूप शास्त्र की रचना करने वाले हैं इसलिए प्रणेता 142 हैं, न्यायशास्त्र का उपदेश देनेवाले हैं इसलिए न्यायशास्त्रकृत् 143 कहे जाते हैं, हित का उपदेश देने के कारण शास्ता 144 कहलाते हैं, उत्तम क्षमा आदि धर्मों के स्वामी हैं इसलिए धर्मपति 145 कहे जाते हैं, धर्म से सहित हैं इसलिए धर्म्य 146 कहलाते हैं, आपकी आत्मा धर्मरूप अथवा धर्म से उपलक्षित है इसलिए आप धर्मात्मा 147 कहलाते हैं और आप धर्मरूपी तीर्थ के करने वाले हैं इसलिए धर्मतीर्थकृत् 148 कहे जाते हैं ।।115।।
You are the most excellent among all three worlds, hence you are called Agraṇī 139. You guide groups of noble souls (bhavyas) to attain liberation, hence you are called Grāmaṇī 140. You lead all beings on the path of righteousness, hence you are called Netā 141. You are the creator of the scriptures known as Dvādaśāṅga, hence you are called Praṇetā 142. You are the one who imparts the teachings of justice, hence you are called Nyāyaśāstrakṛt 143. You preach the path of righteousness, hence you are called Śāstā 144. You are the master of supreme virtues like forgiveness, hence you are called Dharmapati 145. You are endowed with Dharma, hence you are called Dharmya 146. Your soul is characterized by Dharma or identified with Dharma, hence you are called Dharmātmā 147. You are the creator of the sacred path of Dharma, hence you are called Dharmatīrthakṛt 148. ॥115॥
श्लोक ( Shlok ) 116
वृषध्वजो वृषाधीशो वृषकेतुर्वृषायुधः । वृषो वृषपतिर्भर्ता वृषभाङ्को वृषोद्भवः ॥११६॥
आपकी ध्वजा में वृष अर्थात् बैल का चिह्न है अथवा धर्म ही आपकी ध्वजा है अथवा आप वृषभ चिह्न से अंकित हैं इसलिए वृषध्वज 149 कहलाते हैं, आप वृष अर्थात् धर्म के पति हैं इसलिए वृषाधीश 150 कहे जाते हैं, आप धर्म की पताकास्वरूप हैं इसलिए लोग आपको वृषकेतु 151 कहते हैं, आपने कर्मरूप शत्रुओं को नष्ट करने के लिए धर्मरूप शस्त्र धारण किये हैं इसलिए आप वृषायुध 152 कहे जाते हैं, आप धर्मरूप हैं इसलिए वृष 153 कहलाते हैं, धर्म के स्वामी हैं इसलिए वृषपति 154 कहे जाते हैं, समस्त जीवों का भरण-पोषण करते हैं इसलिए भर्ता 155 कहलाते हैं, वृषभ अर्थात् बैल के चिह्न से सहित हैं इसलिए वृषभांक 156 कहे जाते हैं और पूर्व पर्यायों में उत्तम धर्म करने से ही आप तीर्थंकर होकर उत्पन्न हुए हैं इसलिए आप वृषोद्भव 157 कहलाते हैं ।।116।।
You are the protector of Dharma, hence you are called Dharmarakṣa 149. You are the giver of Dharma, hence you are called Dharmadātā 150. You are the embodiment of Dharma, hence you are called Dharmamūrti 151. You are free from attachments, hence you are called Nirlepa 152. You are full of compassion, hence you are called Karuṇāvatāra 153. You are the remover of worldly sufferings, hence you are called Bhavabhayaṃkara 154. You are the refuge for all beings, hence you are called Śaraṇa 155. You are beyond worldly desires, hence you are called Virakta 156. You are the treasure of knowledge, hence you are called Jñānaniḍhi 157. You are the one who bestows supreme bliss, hence you are called Sukhada 158. ॥116॥
श्लोक ( Shlok ) 117
हिरण्यनाभिर्भूतात्मा भूतभृद् भूतभावनः । प्रभवो विभवो भास्वान् भवो भावो भवान्तकः ११७
सुंदर नाभि होने से आप हिरण्यनाभि 158 कहलाते हैं, आपकी आत्मा सत्यरूप है इसलिए आप भूतात्मा 159 कहे जाते हैं, आप समस्त जीवों की रक्षा करते हैं इसलिए पंडितजन आपको भूतभृत् 160 कहते हैं, आपकी भावनाएँ बहुत ही उत्तम हैं, इसलिए आप भूतभावन 161 कहलाते हैं, आप मोक्षप्राप्ति के कारण हैं अथवा आपका जन्म प्रशंसनीय है इसलिए प्रभव 162 कहे जाते हैं, संसार से रहित होने के कारण आप विभव 163 कहलाते हैं, दैदीप्यमान होने से भास्वान् 164 हैं, उत्पाद, व्यय तथा ध्रौव्यरूप से सदा उत्पन्न होते रहते हैं इसलिए भव 165 कहलाते हैं, अपने चैतन्यरूप भाव में लीन रहते हैं इसलिए भाव 166 कहे जाते हैं और संसारभ्रमण का अंत करने वाले हैं इसलिए भवांतक 167 कहलाते हैं ।।117।।
You have a beautiful navel, hence you are called Hiraṇyanābhi 158. Your soul is truth itself, hence you are called Bhūtātmā 159. You protect all beings, hence wise men call you Bhūtabhṛt 160. Your intentions are supremely noble, hence you are called Bhūtabhāvana 161. You are the cause of attaining liberation or your birth is praiseworthy, hence you are called Prabhava 162. Being free from worldly existence, you are called Vibhava 163. You are radiant, hence you are called Bhāsvān 164. You are always manifesting in the form of origination, destruction, and permanence, hence you are called Bhava 165. You remain absorbed in your conscious nature, hence you are called Bhāva 166. You are the one who ends the cycle of worldly wandering, hence you are called Bhavāntaka 167. ॥117॥
श्लोक ( Shlok ) 118
हिरण्यगर्भः श्रीगर्भः प्रभूतविभवोऽभवः । स्वयंप्रभुः प्रभूतात्मा भूतनाथो जगत्पतिः ॥११८॥
जब आप गर्भ में थे तभी पृथिवी सुवर्णमय हो गयी थी और आकाश से देवों ने भी सुवर्ण की वृष्टि की थी इसलिए आप हिरण्यगर्भ 168 कहे जाते हैं, आपके अंतरंग में अनंतचतुष्टयरूपी लक्ष्मी दैदीप्यमान हो रही है इसलिए आप श्रीगर्भ 169 कहलाते हैं, आपका विभव बड़ा भारी है इसलिए आप प्रभूतविभव 170 कहे जाते हैं, जन्मरहित होने के कारण अभव 171 कहलाते हैं, स्वयं समर्थ होने से स्वयंप्रभु 172 कहे जाते हैं, केवलज्ञान की अपेक्षा आपकी आत्मा सर्वत्र व्याप्त है इसलिए आप प्रभूतात्मा 173 हैं, समस्त जीवों के स्वामी होने से भूतनाथ 174 हैं, और तीनों लोकों के स्वामी होने से जगत्प्रभु 175 हैं ।।118।।
When you were in the womb, the earth became golden, and the gods showered gold from the sky; hence, you are called Hiraṇyagarbha 168. The infinite quartet of virtues (Anantacatuṣṭaya) is shining brilliantly within you, hence you are called Śrīgarbha 169. Your grandeur is immense, hence you are called Prabhūta-vibhava 170. Being birthless, you are called Abhava 171. Being self-capable, you are called Svayaṃprabhu 172. Considering your omniscience, your soul pervades everywhere; hence, you are called Prabhūtātmā 173. Being the lord of all living beings, you are called Bhūtanātha 174. Being the lord of all the three worlds, you are called Jagatprabhu 175. ॥118॥
श्लोक ( Shlok ) 119
सर्वादिः सर्वदिक् सार्वः सर्वज्ञः सर्वदर्शनः । सर्वात्मा सर्वलोकेशः सर्ववित् सर्वलोकजित् ॥११९॥
सबसे मुख्य होने के कारण सर्वादि 176 हैं, सब पदार्थों के देखने के कारण सर्वदृक 177 हैं, सबका हित करने वाले हैं, इसलिए सार्व 178 कहलाते हैं, सब पदार्थों को जानते हैं इसलिए सर्वज्ञ 179 कहे जाते हैं, आपका दर्शन अर्थात् सम्यक्त्व अथवा केवलदर्शन पूर्ण अवस्था को प्राप्त हुआ है इसलिए आप सर्वदर्शन 180 कहलाते हैं, आप सबका भला चाहते हैं―सबको अपने समान समझते हैं अथवा संसार के समस्त पदार्थ आपके आत्मा में प्रतिबिंबित हो रहे हैं इसलिए आप सर्वात्मा 181 कहे जाते हैं, सब लोगों के स्वामी हैं, इसलिए सर्वलोकेश 182 कहलाते हैं, सब पदार्थों को जानते हैं, इसलिए सर्वविद् 183 हैं, और समस्त लोकों को जीतने वाले हैं―सबसे बढ़कर हैं, इसलिए सर्वलोकजित् 184 कहलाते हैं ।।119।।
– Being the foremost, you are called Sarvādi 176. Seeing all things, you are called Sarvadṛk 177. Benefiting all beings, you are called Sārva 178. Knowing all things, you are called Sarvajña 179. Your vision, i.e., Samyaktva or Kevaladarśana, has reached a state of completeness, hence you are called Sarvadarśana 180. You desire the welfare of all—regarding all as equal, or because the entire universe is reflected within your soul, you are called Sarvātmā 181. Being the lord of all beings, you are called Sarvalokeśa 182. Knowing all things, you are called Sarvavid 183. Conquering all worlds—being supreme, you are called Sarvalokajit 184. ॥119॥
श्लोक ( Shlok ) 120
सुगतिः सुश्रुतः सुश्रुत् सुवाक् सूरिर्बहुश्रुतः । विश्रुतो विश्वतः पादो विश्वशीर्षः शुचिश्रवाः॥१२०॥
आपकी मोक्षरूपी गति अतिशय सुंदर है अथवा आपका ज्ञान बहुत ही उत्तम है इसलिए आप सुगति 185 कहलाते हैं, अतिशय प्रसिद्ध हैं अथवा उत्तम शास्त्रों को धारण करने वाले हैं इसलिए सुश्रुत 186 कहे जाते हैं, सब जीवों की प्रार्थनाएं सुनते हैं इसलिए सुश्रुत् 187 कहलाते हैं, आपके वचन बहुत ही उत्तम निकलते हैं, इसलिए आप सुवाक् 188 कहलाते हैं, सबके गुरु हैं अथवा समस्त विद्याओं को प्राप्त हैं इसलिए सूरि 189 कहे जाते हैं, बहुत शास्त्रों के पारगामी होने से बहुश्रुत 190 हैं, बहुत प्रसिद्ध हैं अथवा केवलज्ञान होने के कारण आपका क्षायोपशमिक श्रुतज्ञान नष्ट हो गया है इसलिए आप विश्रुत 191 कहलाते हैं, आपका संचार प्रत्येक विषयों में होता है अथवा आपकी केवलज्ञानरूपी किरणें संसार में सभी ओर फैली हुई हैं इसलिए आप विश्वत:पाद 192 कहलाते हैं, लोक के शिखर पर विराजमान हैं इसलिए विश्वशीर्ष 193 कहे जाते हैं और आपकी श्रवण-शक्ति अत्यंत पवित्र है इसलिए शुचिश्रवा 194 कहलाते हैं ।।120।।
Your state of liberation is exceedingly beautiful or your knowledge is supremely excellent; therefore, you are called Sugati 185. You are highly renowned or the bearer of supreme scriptures, hence called Suśruta 186. You hear the prayers of all beings, so you are also called Suśruta 187. Your words emerge with utmost excellence, thus you are called Suvāk 188. You are the guru of all or possess all forms of knowledge, hence called Sūri 189. Being well-versed in numerous scriptures, you are called Bahuśruta 190. Highly renowned or since your Kṣāyopaśamika Śrutajñāna has been destroyed due to Kevalajñāna, you are called Viśruta 191. Your movement encompasses all subjects or your rays of Kevalajñāna are spread throughout the universe, therefore, you are called Viśvataḥpāda 192. Residing at the pinnacle of the world, you are called Viśvaśīrṣa 193. Your power of hearing is extremely pure, hence you are called Śuciśravā 194. ॥120॥
श्लोक ( Shlok ) 121
सहस्रशीर्षः क्षेत्रज्ञः सहस्राक्षः सहस्रपात् । भूतभव्यभवद्भर्ता विश्वविद्यामहेश्वरः ॥१२१॥
अनंत सुखी होने से सहस्रशीर्ष 195 कहलाते हैं, क्षेत्र अर्थात् आत्मा को जानने से क्षेत्रज्ञ 196 कहलाते हैं, अनंत पदार्थों को जानते हैं इसलिए सहस्राक्ष 197 कहे जाते हैं, अनंत बल के धारक हैं इसलिए सहस्रपात् 198 कहलाते हैं, भूत, भविष्यत, और वर्तमान काल के स्वामी हैं इसलिए भूतभव्यभवद्भर्ता 199 कहे जाते हैं, समस्त विद्याओं के प्रधान स्वामी हैं इसलिए विश्वविद्यामहेश्वर 200 कहलाते हैं ।।121।।
Being infinitely blissful, you are called Sahasraśīrṣa 195. Knowing the field, i.e., the soul, you are called Kṣetrajña 196. Knowing infinite substances, you are called Sahasrākṣa 197. Being the bearer of infinite strength, you are called Sahasrapāt 198. Being the lord of past, future, and present, you are called Bhūtabhavyabhavadbhartā 199. Being the supreme master of all forms of knowledge, you are called Viśvavidyāmaheśvara 200. ॥121॥
श्लोक 122 से 132
आदिपुराण Ādi purāṇa home page
भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
कथामुखवर्णन पर्व 1 – श्लोक 1 से 210 | कथामुखवर्णन पर्व 2 – श्लोक 1 से 162 | पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 239 श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 198 | ललितांग स्वर्गभोग वर्णन पर्व 5 – श्लोक 1 से 296 | ललितांगदेव का स्वर्ग से च्युत होने आदि का वर्णन पर्व 6 – श्लोक 1 से 208 | श्रीमती और वज्रजंघ के समागम का वर्णन पर्व 7 – श्लोक 1 से 311 | श्रीमती और वज्रजंघ के पात्रदान का वर्णन पर्व 8 – श्लोक 1 से 257 | श्रीमती और वज्रजंघ आर्य को सम्यग्दर्शन की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 9 श्लोक 1 से 195 | श्रीमान् अच्युतेंद्र के ऐश्वर्य का वर्णन पर्व 10 – श्लोक 1 से 208 | श्री भगवान वज्रनाभि के सर्वार्थसिद्धिगमन का वर्णन पर्व 11 – श्लोक 1 से 221 | भगवान के स्वर्गावतरण का वर्णन पर्व 12 – श्लोक 1 से 273 | भगवान के जन्माभिषेक का वर्णन पर्व 13 – श्लोक 1 से 216 | भगवज्जातकर्मोत्सव वर्णन पर्व 14 – श्लोक 1 से 213 | भगवान का कुमारकाल, यशस्वती और सुनंदा का विवाह तथा भरत की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 15 – श्लोक 1 से 224 |भगवान् के साम्राज्य का वर्णन पर्व 16 – श्लोक 1 से 275 | भगवान् के तप-कल्याणक का वर्णन पर्व 17 – श्लोक 1 से 257 | धरणेंद्र का विजयार्ध पर्वत पर जाना आदि का वर्णन पर्व 18 – श्लोक 1 से 209 | नमि-विनमि की राज्यप्राप्ति का वर्णन पर्व 19 – श्लोक 1 से 192 | भगवान के कैवल्योत्पत्ति का वर्णन पर्व 20 – श्लोक 1 से 261 | ध्यानतत्त्व का वर्णन पर्व 21 – श्लोक 1 से 268
आदिपुराण पर्व 22 – समवसरण का वर्णन पर्व 22 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 102 | श्लोक 103 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 201 | श्लोक 202 से 211 | श्लोक 212 से 221 | श्लोक 222 से 231 | श्लोक 232 से 241 | श्लोक 242 से 251 | श्लोक 252 से 261 | श्लोक 262 से 271 | श्लोक 272 से 281 | श्लोक 282 से 291 | श्लोक 292 से 301 | श्लोक 302 से 311 | श्लोक 312 से 316
आदिपुराण पर्व 23 – समवसरणविभूति का वर्णन पर्व 23 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 196
आदिपुराण पर्व 24 – भगवत्कृत धर्मोपदेश का वर्णन पर्व 24 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 172 | श्लोक 173 से 181 | श्लोक 182 से 186
आदिपुराण पर्व 25 – भगवान के विहार का दर्शन करने वाला पर्व 25 – श्लोक 1 से 12 | श्लोक 13 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 110