आदिपुराण पर्व 24 – भगवत्कृत धर्मोपदेश का वर्णन पर्व 24 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121
श्लोक 122 से 131 मोक्षमार्ग और तत्त्वों की शुद्धता
कुछ मूर्ख लोग केवल एक या दो साधनों से मोक्ष मानते हैं, पर यह गलत है। आप्त, आगम और पदार्थों में श्रद्धा से सम्यग्दर्शन शुद्ध होता है। आप्त वह है जो कर्मों से मुक्त और कृतकृत्य हो। आगम आप्त का वचन है। जीव के भव्य, अभव्य और मुक्त तीन भेद हैं। भव्य जीव सिद्धि प्राप्त कर सकता है, अभव्य नहीं। मुक्त जीव कर्मबंधन से मुक्त हैं।
English translation of Ādi purāṇa parv 24 – Shlok 122 to 131
श्लोक ( Shlok ) 122
चारित्रं दर्शनज्ञानविकलं नार्थकृन्मतम् । प्रपातायैव तद्धि स्यादन्धस्येव वि’विल्गतम् ॥१२२॥
सम्यग्दर्शन और सम्यग्ज्ञान से रहित चारित्र कुछ भी कार्यकारी नहीं होता किंतु जिस प्रकार अंधे पुरुष का दौड़ना उसके पतन का कारण होता है उसी प्रकार सम्यग्दर्शन और सम्यग्ज्ञान से शून्य पुरुष का चारित्र भी उसके पतन अर्थात् नरकादि गतियों में परिभ्रमण का कारण होता है ।।122।।
Conduct that lacks Right Faith (Samyagdarshan) and Right Knowledge (Samyagjnana) is ineffective. Just as a blind man’s running leads to his downfall, similarly, the conduct of a person devoid of Right Faith and Right Knowledge leads to their downfall, resulting in wandering through lower realms such as hell, etc. — 122.
श्लोक ( Shlok ) 123
त्रिष्वेकद्वयविश्लेषाद् उद्भूता मार्गदुर्णयाः । षोढा भवन्ति मुढानां तेऽप्यत्र विनिपातिताः ॥१२३॥
इन तीनों में से कोई तो अलग-अलग एक-एक से मोक्ष मानते हैं और कोई दो-दो से मोक्ष मानते हैं इस प्रकार मूर्ख लोगों ने मोक्षमार्ग के विषय में छह प्रकार के मिथ्यानयों की कल्पना की है परंतु इस उपर्युक्त कथन से उन सभी का खंडन हो जाता है । भावार्थ―कोई केवल दर्शन से, कोई ज्ञानमात्र से, कोई मात्र चारित्र से, कोई दर्शन और ज्ञान दो से, कोई दर्शन और चारित्र इन दो से और कोई ज्ञान तथा चारित्र इन दो से मोक्ष मानते हैं । इस प्रकार मोक्षमार्ग के विषय में छह प्रकार के मिथ्यानय की कल्पना करते हैं परंतु उनकी यह कल्पना ठीक नहीं है क्योंकि तीनों की एकता से ही मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है ।।123।।
Some people believe that liberation (moksha) can be attained by any one of these three alone—Right Faith (Samyagdarshan), Right Knowledge (Samyagjnana), or Right Conduct (Samyak Charitra). Others believe it can be achieved through any combination of two of them. Thus, ignorant people have imagined six types of false views (mithyānayas) regarding the path of liberation. However, all of these notions are refuted by the above statement.
Explanation: Some believe liberation can be attained through only Right Faith, some through only Right Knowledge, some through only Right Conduct. Others believe it can be achieved through a combination of two—Right Faith and Right Knowledge, Right Faith and Right Conduct, or Right Knowledge and Right Conduct. In this way, six false views about the path of liberation are imagined. But these ideas are incorrect because true liberation can only be attained through the unity of all three—Right Faith, Right Knowledge, and Right Conduct. — 123.
In Jainism, the nature of Apta (the Enlightened One), Agama (the Scriptures), and Padartha (the substances or realities) is exactly as described—neither more nor less, neither was it different in the past, nor will it be different in the future. When there is firm faith in all three—Apta, Agama, and Padartha—purity arises in Right Faith (Samyagdarshan). — 124.
श्लोक ( Shlok ) 124
*इतो नाधिकमस्त्यन्यत् माभून्नेव भविष्यति । इत्याप्तादित्रये दाढर्याद दर्शनस्य विशुद्धता ॥१२४॥
जैनधर्म में आप्त, आगम तथा पदार्थ का जो स्वरूप कहा गया है उससे अधिक वा कम न तो है न था और न आगे ही होगा । इस प्रकार आप्त आदि तीनों के विषय में श्रद्धान की दृढ़ता होने से सम्यग्दर्शन में विशुद्धता उत्पन्न होती है ।।124।।
In Jainism, the nature of Apta (the Enlightened One), Agama (the Scriptures), and Padartha (the substances or realities) is exactly as described—neither more nor less, neither was it different in the past, nor will it be different in the future. When there is firm faith in all three—Apta, Agama, and Padartha—purity arises in Right Faith (Samyagdarshan). — 124.
श्लोक ( Shlok ) 125
आप्तो गुणैर्युतो धूतकलंको निर्मलाशयः । निष्ठितार्थों भवेत् सार्वस्त दाभासास्ततोऽपरे ॥१२५॥
जो अनंतज्ञान आदि गुणों से सहित हो, घातिया कर्मरूपी कलंक से रहित हो, निर्मल आशय का धारक हो, कृतकृत्य हो और सबका भला करनेवाला हो वह आप्त कहलाता है । इसके सिवाय अन्य देव आप्ताभास कहलाते हैं ।।125।।
One who possesses infinite knowledge and other supreme qualities, is free from the stain of destructive karmas (Ghatiya Karmas), has a pure disposition, has achieved complete fulfillment (Kritakritya), and works for the welfare of all beings—that being is called Apta (the Enlightened One).
Any other deity or being apart from this is merely an Aptabhasa (a false or misleading representation of the Enlightened One). — 125.
श्लोक ( Shlok ) 126
आगमस्तद्वचोऽशेषपुरुषार्थानुशासनम् । नयप्रमाणगम्भीरं तदाभासोऽसतां वचः ॥१२६॥
जो आप्त का कहा हुआ हो, समस्त पुरुषार्थों का वर्णन करने वाला हो और नय तथा प्रमाणों से गंभीर हो उसे आगम कहते हैं, इसके अतिरिक्त असत्पुरुषों के वचन आगमाभास कहलाते हैं ।।126।।
That which is spoken by the Apta (the Enlightened One), describes all aspects of spiritual effort (Purusharthas), and is profound with respect to viewpoints (Naya) and valid knowledge (Pramana) is called Agama (the Scriptures).
Apart from this, the words of unworthy or false persons are known as Agamabhasa (false or misleading scriptures). — 126.
श्लोक ( Shlok ) 127
पदार्थस्तु द्विधा शेयो जीवाजीवविभागतः । यथोक्तलक्षणो जीवस्त्रिकोटि परिणामभाक् ॥१२७॥
जीव और अजीव के भेद से पदार्थ के दो भेद जानना चाहिए । उनमें से जिसका चेतनारूप लक्षण ऊपर कहा जा चुका है और जो उत्पाद, व्यय तथा ध्रौव्यरूप तीन प्रकार के परिणमन से युक्त है वह जीव कहलाता है ।।127।।
The substance (Padartha) should be understood to have two categories—Jiva (Living) and Ajiva (Non-living).
Of these, that which possesses the characteristic of consciousness (Chetana), and undergoes transformation through three aspects—origination (Utpada), destruction (Vyaya), and permanence (Drauvya)—is called Jiva (Living Being). — 127.
श्लोक ( Shlok ) 128
भव्याभव्यो तथा मुक्त इति जीवस्त्रिधोदितः ।भविष्यत्सिद्धिको भव्य सुवर्णो पलसंनिभः ॥१२८॥
भव्य-अभव्य और मुक्त इस प्रकार जीव के तीन भेद कहे गये हैं, जिसे आगामी काल में सिद्धि प्राप्त हो सके उसे भव्य कहते हैं, भव्य जीव सुवर्ण-पाषाण के समान होता है अर्थात् जिस प्रकार निमित्त मिलने पर सुवर्ण-पाषाण आगे चलकर शुद्ध सुवर्णरूप हो जाता है उसी प्रकार भव्यजीव भी निमित्त मिलने पर शुद्ध सिद्धस्वरूप हो जाता है ।।128।।
Jiva (Living beings) are categorized into three types: Bhavya (capable of attaining liberation), Abhavya (incapable of attaining liberation), and Mukta (liberated).
A being that can attain liberation in the future is called Bhavya. A Bhavya Jiva is compared to a gold ore—just as, when the right conditions are provided, gold ore can be purified and transformed into pure gold, similarly, a Bhavya Jiva can, upon receiving the proper means, become pure and attain the state of liberation (Siddha). — 128.
श्लोक ( Shlok ) 129
अभव्यस्तद्विपक्षः स्यादन्धपाषाणसंनिभः । मुक्तिकारणसामग्री न तस्यास्ति कदाचन ॥१२९॥
जो भव्यजीव से विपरीत है अर्थात् जिसे कभी भी सिद्धि की प्राप्ति न हो सके उसे अभव्य कहते हैं, अभव्यजीव अंधपाषाण के समान होता है अर्थात् जिस प्रकार अंधपाषाण कभी भी सुवर्णरूप नहीं हो सकता उसी प्रकार अभव्य जीव भी कभी सिद्धस्वरूप नहीं हो सकता । अभव्य जीव को मोक्ष प्राप्त होने की सामग्री कभी भी प्राप्त नहीं होती है ।।129।।
A being that is the opposite of a Bhavya Jiva—one that can never attain liberation (Siddhi)—is called Abhavya.
An Abhavya Jiva is compared to a blind stone (Andhapashana); just as a blind stone can never be transformed into pure gold, an Abhavya Jiva can never attain the state of liberation (Siddha). Such a being is never able to acquire the means necessary for attaining liberation. — 129.
श्लोक ( Shlok ) 130
कर्मबन्धन निर्मुक्तस्त्रिलोकशिखरालयः । सिद्धो निरन्जनः प्रोक्तः प्राप्तानन्तसुखोदयः ॥१३०॥
और जो कर्मबंधन से छूट चुके हैं, तीनों लोकों का शिखर ही जिनका स्थान है, जो कर्म कालिमा से रहित हैं और जिन्हें अनंतसुख का अभ्युदय प्राप्त हुआ है ऐसे सिद्ध परमेष्ठी मुक्त जीव कहलाते हैं ।।130।।
Those who have become free from the bondage of karma, whose abode is the summit of the three worlds (Lokagra), who are free from the stain of karma, and who have attained the emergence of infinite bliss—such supreme beings are called Siddha Parmesthi or Mukta Jiva (Liberated Souls). — 130.
श्लोक ( Shlok ) 131
इति जीवपदार्थस्ते संक्षेपेण निरूपितः। अजीवतत्वमप्येवमवधारय धीधन ॥१३१॥
इस प्रकार हे बुद्धिरूपी धन को धारण करने वाले भरत, मैंने तेरे लिए संक्षेप से जीवतत्त्व का निरूपण किया है अब इसी तरह अजीवतत्त्व का भी निश्चय कर ।।131।।
Thus, O Bharat, possessor of the wealth of intellect, I have briefly explained the nature of Jiva Tattva (the living substance) to you. Now, in the same manner, understand the determination of Ajiva Tattva (the non-living substance). — 131.
श्लोक 132 से 141
आदिपुराण Ādi purāṇa home page
भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
कथामुखवर्णन पर्व 1 – श्लोक 1 से 210 | कथामुखवर्णन पर्व 2 – श्लोक 1 से 162 | पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 239 श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 198 | ललितांग स्वर्गभोग वर्णन पर्व 5 – श्लोक 1 से 296 | ललितांगदेव का स्वर्ग से च्युत होने आदि का वर्णन पर्व 6 – श्लोक 1 से 208 | श्रीमती और वज्रजंघ के समागम का वर्णन पर्व 7 – श्लोक 1 से 311 | श्रीमती और वज्रजंघ के पात्रदान का वर्णन पर्व 8 – श्लोक 1 से 257 | श्रीमती और वज्रजंघ आर्य को सम्यग्दर्शन की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 9 श्लोक 1 से 195 | श्रीमान् अच्युतेंद्र के ऐश्वर्य का वर्णन पर्व 10 – श्लोक 1 से 208 | श्री भगवान वज्रनाभि के सर्वार्थसिद्धिगमन का वर्णन पर्व 11 – श्लोक 1 से 221 | भगवान के स्वर्गावतरण का वर्णन पर्व 12 – श्लोक 1 से 273 | भगवान के जन्माभिषेक का वर्णन पर्व 13 – श्लोक 1 से 216 | भगवज्जातकर्मोत्सव वर्णन पर्व 14 – श्लोक 1 से 213 | भगवान का कुमारकाल, यशस्वती और सुनंदा का विवाह तथा भरत की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 15 – श्लोक 1 से 224 |भगवान् के साम्राज्य का वर्णन पर्व 16 – श्लोक 1 से 275 | भगवान् के तप-कल्याणक का वर्णन पर्व 17 – श्लोक 1 से 257 | धरणेंद्र का विजयार्ध पर्वत पर जाना आदि का वर्णन पर्व 18 – श्लोक 1 से 209 | नमि-विनमि की राज्यप्राप्ति का वर्णन पर्व 19 – श्लोक 1 से 192 | भगवान के कैवल्योत्पत्ति का वर्णन पर्व 20 – श्लोक 1 से 261 | ध्यानतत्त्व का वर्णन पर्व 21 – श्लोक 1 से 268
आदिपुराण पर्व 22 – समवसरण का वर्णन पर्व 22 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 102 | श्लोक 103 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 201 | श्लोक 202 से 211 | श्लोक 212 से 221 | श्लोक 222 से 231 | श्लोक 232 से 241 | श्लोक 242 से 251 | श्लोक 252 से 261 | श्लोक 262 से 271 | श्लोक 272 से 281 | श्लोक 282 से 291 | श्लोक 292 से 301 | श्लोक 302 से 311 | श्लोक 312 से 316
आदिपुराण पर्व 23 – समवसरणविभूति का वर्णन पर्व 23 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 196
आदिपुराण पर्व 24 – भगवत्कृत धर्मोपदेश का वर्णन पर्व 24 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121