भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101
श्लोक 102 से 111 विजयार्ध और अलकापुरी
विजयार्ध पर्वत की उत्तर श्रेणी में अलकापुरी है, जो चंद्रमा की शोभा को भी फीका करती है। यह ऊँचे गोपुरों, कमलयुक्त परिखा, और फहराती पताकाओं से शोभित है। घरों में वापिकाएँ और कलहंस हैं। यह नगरी नाना भाषाओं से युक्त और विद्याधर नरेश द्वारा सुरक्षित है।
English translation of Ādi purāṇa parv 4- Shlok 102 to 111
श्लोक ( Shlok ) 102
अनायतो यदि व्योम्ति व्यवभिव्यत हेलया । तदा जगत्कुटीमध्ये सममास्यत् क्व सोऽचलः ॥१०२॥
यदि यह पर्वत तिर्यक् प्रदेशों में लंबा न होकर क्रीड़ामात्र से आकाश में ही बड़ा जाता तो जगत्रूपी कुटी में कहां समाता ? ।।102।।
If this mountain had grown upward into the sky instead of extending horizontally across the regions, how could it have fit within the cottage-like expanse of the world?
श्लोक ( Shlok ) 103
सोऽचलस्तुङ्गवृत्तित्वाद् विशुद्ध खान्महोच्छयैः । कुलाचलैरिव स्पर्धा शिखरः कत्तुं मुद्यतः ॥१०३॥
वह पर्वत इतना ऊंचा और इतना निर्मल है कि अपने ऊँचे-ऊँचे शिखरों द्वारा कुलाचलो के साथ भी स्पर्धा के लिए तैयार रहता है ।।103।।
That mountain is so tall and so pure that it stands ready to compete with even the mightiest of mountain ranges through its lofty peaks.
श्लोक ( Shlok ) 104
“तस्यास्त्युत्तरतः श्रेण्यामलकेति परा पुरी । सालकैः खचरीवक्त्रैः साकं हसति या विधुम् ॥१०४॥
ऐसे उस विजयार्ध पर्वत की उत्तर श्रेणी में एक, अलका नाम की श्रेष्ठ पुरी है जो केश वाली विद्याधरियों के मुख के साथ-साथ चंद्रमा की भी हंसी उड़ाती है ।।104।।
On the northern plateau of that Vijaya Ardha Mountain lies a magnificent city named Alka, which mocks both the beauty of the moon and the charm of the Vidyadhara women with flowing hair.
श्लोक ( Shlok ) 105
सा तस्यां नगरी माति श्रेण्यां प्राप्तमहोदया । शिलायां पाण्डुकाख्यायां जैनीवाभिषवक्रिया ॥१०५॥
बड़े भारी अम्युदय को प्राप्त वह नगरी उस उत्तरश्रेणी में इस प्रकार सुशोभित होती है जिस प्रकार कि पांडुक शिला पर जिनेंद्रदेव की अभिषेक क्रिया सुशोभित होती है ।।105।।
That grand and prosperous city shines on the northern plateau just as the consecration ceremony of Lord Jinedra radiantly adorns the Panduka Shila.
श्लोक ( Shlok ) 106
महत्यां शब्दविद्यायां प्रक्रियेनातिविस्तृता । भगवद्दिव्यमाषायां नानामाषात्मतेत्र या ॥१०६॥
वह अलकापुरी किसी बड़े व्याकरण पर बनी हुई प्रक्रिया के समान अतिशय विस्तृत है तथा भगवत् जिनेंद्रदेव की दिव्य ध्वनि में जिस प्रकार नाना भाषात्मता है अर्थात् नाना भाषारूप परिणमन करने का अतिशय विद्यमान है उसी प्रकार उस नगरी में भी नाना भाषात्मता है अर्थात् नाना भाषाएँ उस नगरी में बोली जाती है ।।106।।
That Alka city is vast, like a grand process built upon a great grammatical system, and just as the divine sound of Lord Jinedra contains diverse linguistic qualities, transforming into various languages, similarly, the city is filled with a multitude of languages spoken within it.
श्लोक ( Shlok ) 107
यो धत्ते सालमुत्तुङ्ग गोपुरद्वारमुच्छितम् । वेदिकात्रलयं प्रान्ते जम्बूद्वीपस्थली यथा ॥१०७॥
वह नगरी ऊँचे-ऊँचे गोपुर-दरवाजों से सहित अत्यंत उन्नत प्राकार (कोट) को धारण किये हुए है जिससे ऐसी जान पड़ती है मानो वेदिका के वलय को धारण किये हुए जंबूद्वीप की स्थली ही हो ।।107।।
That city, adorned with towering gateways and a highly elevated fortification, appears as though it is the very land of Jambudvipa, encircling the altar’s ring of the Vedic universe.
श्लोक ( Shlok ) 108
यरखातिका भ्रमद्भुङ्गरुचिराश्रनरञ्जितैः । पयोजनेत्रैरामाति वीक्षमाणेन खेचरान् ॥१०८॥
उस नगरी की परिखा में अनेक कमल फूले हुए हैं और उन कमलों पर चारों ओर भौंरे फिर रहे हैं जिससे ऐसा मालूम होता है मानो वह परिखा इधर-उधर घूमते हुए भ्रमररूपी सुंदर अंजन से सुशोभित कमलरूपी नेत्रों के द्वारा वहाँ के विद्याधरों को देख रही हो ।।108।।
In the moat of that city, numerous lotus flowers bloom, with bees buzzing around them. It appears as though the moat, moving here and there, is adorned with beautiful, bee-like eyes of the lotus flowers, gazing upon the Vidyadharas residing there.
श्लोक ( Shlok ) 109
शोभायै केवलं यस्याः सालः सपरिखाकृतिः । तत्पालखगभूपाल भुजरक्षाधृताः प्रजाः ॥१०९॥
उस नगरी के चारों ओर परिखा से घिरा हुआ जो कोट है वह केवल उसकी शोभा के लिए ही है, क्योंकि उस नगरी का पालन करने वाला विद्याधर नरेश अपनी भुजाओं से ही प्रजा की रक्षा करता है ।।109।।
The fort, surrounded by a moat, encircling that city, exists solely for its beauty. For the ruler of that city, a Vidyadhara king, protects his subjects with his own arms.
श्लोक ( Shlok ) 110
यस्याः सौधावलीश्टङ्गसंगिनी केतुमालिका । कैलासकूटनिपतछंसमालां विलङ्घते ॥११०॥
उस नगरी―के बड़े-बड़े पक्के मकानों के शिखर पर फहराती हुई पताकाएं, कैलास के शिखर पर उतरती हुई हंसमाला को तिरस्कृत करती हैं ।।110।।
The flags fluttering atop the tall, sturdy buildings of that city disdain the swan garlands descending upon the peak of Mount Kailasa.
श्लोक ( Shlok ) 111
गृहेषु दीर्घिका यस्यां कलहंसविकूजितैः । मानसं व्याहसन्तीव प्रफुल्लाम्मोरुहश्रियः
उस नगरी के प्रत्येक घर में फूले हुए कमलों से शोभायमान अनेक वापिकाएँ हैं । उनमें कलहंस (बत्तख) पक्षी मनोहर शब्द करते हैं जिनसे वे ऐसी जान पड़ती है मानो मानसरोवर की हंसी ही कर रही हों ।।111।।
Each house in that city is adorned with numerous ponds, blooming with lotuses. In these ponds, the Kalhamsa (ducks) make delightful sounds, making it seem as though the laughter of Lake Mansarovar itself is echoing there.
श्लोक 112 से 121
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 137 से 146 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155
पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 124 | श्लोक 125 से 138 | श्लोक 139 से 151 | श्लोक 152 से 163 | श्लोक 164 से 171 | श्लोक 172से 183 | श्लोक 184 से 192 | श्लोक 193 से 201 | श्लोक 202 से 212 | श्लोक 213 से 221 | श्लोक 222 से 239
श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.